सोनभद्र। जिले के पंडित जगत नारायण कालेज मुर्धवा रेणुकूट के संस्थापक, मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के प्रदेश अध्यक्ष, एक समाचार पत्र के संपादक व हम सबके मार्ग दर्शक बड़े भाई चंद्रमणि शुक्ला जी अब नहीं रहे। शुक्रवार की रात्रि हार्डअटैक से वाराणसी ले जाते समय हुई घटना। इनके असामयिक निधन से पत्रकारिता व शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग इस अचानक घटित घटना से स्तब्ध हो गए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस घटना पर आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे,व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। साथ ही यह भी कहा कि उनके निधन से उनके स्थान की पुर्ति संभव नहीं है। इस अवसर पर घोरावल तहसील परिसर में शनिवार को पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे।इस अवसर पर आदिनाथ मिश्र राम किंकर पाठक सच्चिदानंद चौबे जय सिंह राजेंद्र कुमार पाठक, संजय पाठक राम लाल राही आदि लोग मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अग्रसेन परिवार द्वारा शुक्रवार को मासिक कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित गैशाला मे 11 कुण्टल पशुआहार , गुड़ , चुनी सहित आदि सामग्री भेट की गयी। इस अवसर चित्रा जालान ने अपना विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि हिन्दू धर्म मे गौ को माता का स्थान दिया गया है और माँ से बढ़कर इस दुनिया मे कोई भी नही है। इसलिए हम लोगो से जितना अधिक से अधिक हो सके उतनी गौं सेवा करनी चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होने आगे कहा कि गौ के खाली स्पर्श मात्र से तमाम प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है। वही कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें देवयाशु, रिषभ, शिद्धि, अदिति, प्रियांशी, शार्थक, ख्याति, चिराग, नव्या, रौनक, वैदिक रहे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय अग्रवाल,अमित जैन, संजय जैन, मनोज केजरीवाल, पंकज कानोडिया, चित्रा जालान, पूनम केडिया, सुनीता सावारिया, सुलोचना सावारिया, उषा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के ने कहा GST काउंसिल की 47वी बैठक में खाद्य सामाग्री जैसे दुध, दही पनीर, चावल, गेहूं, आटा, दाल,गुड़ आदि पर 5 प्रतिशत GST लगा दिया गया है जो न जनहित मे है न व्यापार हित मे इससे महँगाई बढ़ेगी और आम जनता व व्यापारी सभी परेशान होंगे जनहित में इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाय।
Advertisement (विज्ञापन)
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने कहा था कि जरूरी वस्तुओं पर GST नहीं लगाया जाएगा फिर भी लगाया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है। वही नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने कहा कि आनलाइन खुदरा ट्रेडिंग बन्द हो नहीं हुआ तो बाजार बरबाद हो जायेगे। बड़ी मल्टीनेशनल कम्पनीयो का मनमानी बढ़ेगी और बड़ी संख्या में बेरोजगारी फैल जायेगी। ज्ञापन सौपने के दौरान जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी ,युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल , जिला कोषाध्यक्ष बचाओ केशरी, नंद लाल कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा, दीप चंद जायसवाल, संदीप जायसवाल, दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों पर हुआ जानलेवा हमला निंदनीय है। प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बा खलियारी में दो पत्रकार श्याम सुंदर पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय चाय की दुकान पर बैठे थे। बीती रात्रि लगभग 08:30 एक बाईक से दो बदमाश आये व ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए निकल गये। जिसमें श्याम सुन्दर पाण्डेय के हाथ मे गोली लगी व विजय शंकर पाण्डेय के ओठ पर गोली लगी । दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।और अब ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती है।
Advertisement (विज्ञापन)
आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि अपराधियों को गिरफतार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। इसके अलावा अन्य पत्रकार संघ द्वारा भी इस घटना की घोर निंदा किया है। दैनिक जागरण के पत्रकार श्याम सुन्दर पाण्डेय व अमर उजाला के पत्रकार विजय शंकर पाण्डेय उर्फ लड्डू पाण्डेय को गोली मारने वालों कि गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में साढ़े आठ बजे की घटना बताई गई। फिर भी अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी न हो पाना, ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है हमलावर पकड़ से बाहर हैं इधर दोनों की हालत गंभीर है जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के विश्राम कक्ष मैं बैठक आयोजित की गई । जिसमें अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग डीएफओ ओबरा व राबर्ट्सगंज उप श्रम आयुक्त पिपरी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इन लोगों के द्वारा अनुपस्थिति का कोई भी कारण अथवा सूचना पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में अवगत नहीं कराया गया जिस पर पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा घोर आपत्ति जताते हुए उक्त सभी अधिकारियों को “”कारण बताओ नोटिस”” जारी किया तथा अपनी जबाब स्पष्टीकरण करने को कहा गया कि क्यों ना आप लोगों के विरुद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा आयोजित लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु बैठक में अनुपस्थित रहना यह दर्शाता है आपकी मंशा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विपरीत है तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनकल्याणकारी वह जन सहभागिता के लिए आयोजित की जाती है।
जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो जिस पर आपकी अनुपस्थिति जन कल्याण के विपरीत पाई गई उठ के संबंध में समुचित जवाब ना देने पर होगी विधिक कार्यवाही। उक्त जानकारी पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार सिंह के द्वारा दी गई।
ओबरा, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों की सूचना की प्राप्ति व यातायात नियमों के पालन और साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को ओबरा थाना परिसर में थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने नगर में चल रहे ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा के सभी चालकों के साथ बैठक किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान सभी ऑटो रिक्शा चालकों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा मजबूत करने में प्रशासन के साथ ऑटो रिक्शा चालकों की भी अहम भूमिका है नगर में बढ़ रहे नशे की लत और नशे के कारोबार पर नियंत्रण करने के लिए ऐसे नशे के कारोबारियों की जानकारी ऑटो चालक प्रशासन को दें।
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे पुलिस त्वरित कार्यवाही कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले इन कारोबारियों और इनके कारोबार पर अंकुश लगा सके। बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा यह सख्त हिदायत भी दी गई कि जो भी वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए उन वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को सावन मास के प्रथम दिन जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित जैत गांव के बरेला मंदिर प्रांगण में प्रकृति विधान फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर एक निशुल्क पौधा फाउंडेशन द्वारा उपहार स्वरूप दिया जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
पौधारोपण के दौरान मुख्य रूप से आशीष कुमार पाल अजीत सिंह, समाजसेवी सुरेश केसरी, स्मृति केसरी, आशीष कुमार शर्मा, अंकित, प्रीति शाह, स्मृता श्रीवास्तव, आकाशवाणी ओबरा केंद्र की उद्घोषक सुरसरि पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नया दायित्व
सोनभद्र। देश-प्रदेश के कलमकारों के हितों की रक्षा और उनकी संरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने वाली पत्रकारों की सर्वमान्य संस्था ‘भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में लगभग पांच दशक बरसों से पत्रकारिता का जीवन जी रहे वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें समिति का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। उनके इस निर्णय से पूर्वांचल के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त हो गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चलें कि श्री द्विवेदी जी अपने निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी के लिए न सिर्फ जनपद सोनभद्र अपितु विभिन्न प्रदेशों में जाने जाते हैं। गौरतलब हो कि श्री द्विवेदी अपनी उम्र के 74 वें पायदान पर पहुंचने के बाद भी आज भी देश, काल और समाज हित में विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं में बतौर समाचार संपादक एवं सलाहकार संपादक की हैसियत से अपनी कलम की धार निर्वार्ध गति से जारी रखें हुए हैं। इतना ही नहीं श्रमजीवी पत्रकारों की नामचीन संस्था इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट और मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास से जुड़कर कलम के जांबाज सिपाहियों की रक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए तत्परता से लगे हुए हैं। अपनी बेदाग छवि एवं निर्भीक व निष्पक्ष लेखन शैली के लिए सु-चर्चित वयो- वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी आज भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उतना ही लीजेंट लगते हैं जितना वे अपने युवावस्था में लग रहे थे।
Advertisement (विज्ञापन)
उनकी इसी विशेषता से प्रभावित होकर ‘भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी ने उन्हें अपनी समिति का राष्ट्रीय संरक्षक बनाकर पत्रकारों को संबल प्रदान करने की अभिलाषा व्यक्त की और श्री द्विवेदी ने इसे सहज स्वीकृति प्रदान कर समिति से जुड़े देशभर के कलमकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उधर श्री द्विवेदी जी को ‘भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति’ का राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने की सुखद सूचना मिलते ही सोनांचल के पत्रकारों अमरेश चंद्र मिश्रा, भोलानाथ मिश्र, कमाल अहमद, डीडी यादव, चंद्रमणि शुक्ला, नईम गाजीपुरी, अखिलेश मिश्रा, किशन पांडेय, अशोक दुबे, जगतनरायण विश्वकर्मा, विनोद गुप्त, मनोज तिवारी, राजवंश चौबे, जगदीश तिवारी, रामजी दुबे, नीरज पाठक, अभिषेक शर्मा, प्रभात सिंह चंदेल, मोहम्मद सिराज हुसैन, अजय भाटिया, राकेश शरण मिश्र, राजेश द्विवेदी, विजय विनीत, तारा शुक्ला, डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम खान, चिंता पांडेय, संतोष कुमार नागर, राम अनुज धर द्विवेदी, राजकुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
रेणुकूट, सोनभद्र। नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्ष निशा बबलू सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 की जनता की शौचालय संबंधी समस्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन के समीप गैस गोदाम के बगल में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया बीते दिनों इस वार्ड में शौचालय एक गंभीर समस्या का विषय बना हुआ था।
Advertisement (विज्ञापन)
खासकर वार्ड की महिलाओं को अच्छी-खासी दिक्कत आती थी इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुराने शौचालय की पूर्ण मरम्मत और रंग रोगन कराते हुए नए रूप में निर्माण कराया और शौचालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि मानव सेवा ही मेरा सर्वप्रथम कर्तव्य है सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन कर प्रयोग में लाने के लिए वार्ड वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की है।
सोनभद्र। बुधवार को गुरू पुर्णिमा के अवसर पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित हनुमान मन्दिर पर पुजारी राज कुमार पांडेय द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी राज कुमार पांडेय ने बताया कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को महाभारत के रचनाकार वेद व्यास का जन्म हुआ था, जिनका पूरा नाम कृष्ण द्वैपायन व्यास था। उन्हीं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गोवर्धन पर्वत की भी परिक्रमा की जाती है। पौराणिक युग में विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल जाने की प्रथा थी। उस काल में शिष्य श्रद्धाभाव से अपने गुरु की पूजा किया करते थे, यही परंपरा आज तक चली आ रही है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन- संपत्ति, सुख-शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है और आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करना और भगवान विष्णु की पूजा करना उत्तम रहता है। इससे गुरु दोष दूर होता है और भाग्य का साथ मिलता है।