जिला कारागार में कालीन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

सोनभद्र। बुधवार को गुरमा स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव व जेलर जेपी दुबे द्वारा द्वारा कालीन प्रशिक्षण का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित ओडीओपी योजना के तहत कालीन का प्रशिक्षण प्रथम चक्र में 25 बन्दियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षण के दौरान बन्दियों को 10 दिन के लिए दो हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दी जाएंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि मुख्य उद्देश्य उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। वही इस योजना से न सिर्फ बन्दियों को अवसाद से मुक्ति बल्कि जेल से बाहर निकल कर हुनर प्राप्त बन्दियों के लिए उनके रोजी रोटी के लिए वरदान साबित होंगा। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजधारी गौतम और ट्रेनर सहित जेल स्टाफ मौजूद रहे।

  • Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी को किया धन्यवाद

सोनभद्र। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों के शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान प्रकरण, जो वर्षों से लम्बित था। उसका स्थाई समाधान करने के लिए राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए मूल संघ वर्षों से संघर्षरत था।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में दिनांक-29 जून, 2022 से प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षकों को अनवरत सौंपने वाले समस्त संघनिष्ठ शिक्षक साथियों , प्रान्तीय संरक्षक गौरीशंकर शुक्ल, प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी जी,प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय जी, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, ज़ेड.आर.खान, कृष्ण कुमार शुक्ल, आयुष्मान, जय सिंह, संजय सिंह, दीपक शुक्ल, डा. रामजन चतुर्वेदी,अमर सिंह, अवधेश, कुलदीप यादव , पुष्पांजलि शर्मा, बीना गौतम, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला, शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी को हार्दिक आभार अशोक कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया है।

  • Advertisement

गुप्तकाशी दर्शन यात्रा की सफलता हेतु पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • समाज कल्याण राज्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ के नेतृत्व में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल गुप्तकाशी के नाम से बहुचर्चित जनपद सोनभद्र के पर्यटनीय एवं पर्यावरणीय विकास हेतु प्रदेश के पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह से मिला और उन्हें गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्मारिका एवं पत्रक सौंपा।
ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में आगामी 05 अगस्त से पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में निकलेगी जो 622 किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण करेंगी। इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए और यात्रा में सम्मिलित होने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सादर आमंत्रित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कैबिनेट मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सदर विधायक भूपेश चौबे, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, प्रदीप सिंह रानू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बांके सिंह, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री लवकुश भारती मौजूद रहे ।
बताते चलें कि सृष्टि सृजन के साक्षी सभी ऋषि मुनियों द्वारा पूजित स्थापित सभी प्राकृतिक स्थलो और प्रकृति, संस्कृति, पर्यावरण एवं धर्म की रक्षा हेतु विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी चलने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा सोन त्रिवेणी संगम चोपन से प्रारंभ होकर बाबा सोमनाथ ,अघोरी दुर्ग, भूतेश्वर दरबार की गुफा ,अमर गुफा, अचलेश्वर महादेव , सलखन फासिल्स, ओम पर्वत, गोमुख बाबा मछेन्द्रनाथ, अमिला धाम, बैजनाथ, गुप्ताधाम, गौमाता मंदिर, कुठिलवामुनि आश्रम, धरती माता, छिपाताली , केनलराजा, दीवानीचुआँ, बाघेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, विजयगढ़ दुर्ग, पंचमुखी महादेव, कण्वमुनि तपस्थली गिरजाशंकर कण्वकोट, मार्कंडेय ऋषि तपस्थली मारकुंडी, बरैला महादेव गौरीशंकर, शिवद्वारधाम परिक्षेत्र सहित ग्राम देवताओं का दर्शन पूजन करते हुए विंध्याचल मीरजापुर, सीताराम आश्रम मेजा प्रयागराज होते हुए काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर पुर्ण होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

संगीतालय ही गुरुकुल है- दीपक केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुआ संगीत का कार्यक्रम
  • प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से संबद्ध सुर संगम संगीतालय के शिष्यों ने शास्त्रीय संगीत की दी आकर्षक प्रस्तुति
  • हवन- पूजन, अनुष्ठान से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • संगीत गुरुओं के निर्देशन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। संगीतालय गुरुकुल है, यहां पर शास्त्रीय संगीत के संस्कार से संस्कारित करते हैं संगीत के गुरु। संगीत के मधुर सुर- ताल- गीत आदिकाल से सभी चराचर जीव- जंतु, पेड़- पौधो को नव जीवन प्रदान करते रहे हैं। वर्तमान परिवेश में संगीत थेरेपी के माध्यम से जटिल रोगों की चिकित्सा भी की जा रही है। भारतीय शास्त्रीय संगीत का वर्णन हमारे वेदों में किया गया है और आज भी वैदिक कालीन परंपरा संगीत के माध्यम से जीवित है तमाम प्रकार के सांस्कृतिक संक्रमण के बावजूद प्रत्येक संगीतालय में गुरु- शिष्य की परंपरा आज भी विद्यमान है भगवान शिव सारे जगत के गुरु हैं, आज गुरु पूर्णिमा के दिन उन्होंने सप्त ऋषियों को योग की शिक्षा प्रदान की थी।

आज ही के दिन महाभारत के रचनाकार वेदव्यास की जयंती भी मनाई जाती है, आज ही के दिन भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्ति हुई थी। भारतीय समाज एवं संस्कृति में ईश्वर से भी उच्च पद गुरु को प्रदान किया गया है और यह परंपरा अनंत काल तक कायम रहेगी।
उपरोक्त विचार वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के अयोध्या शोध संस्थान द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसरवानी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सुर संगम संगीतालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संगीतालय के प्रबंधक गुरु विनीत नंदन ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए कहा कि-“गुरु पूर्णिमा हमारा आदिकालीन पर्व है और इस अवसर पर संगीत से जुड़े हुए सभी शिष्यगणो अपने- अपने गुरुकुलो मे उपस्थित होकर गुरु वंदना करनी चाहिए प्राचीन काल में गुरु को त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) एवं माता- पिता- भाई- बंधु- मित्र आदि उपाधि से विभूषित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में गुरु विनीत नंदन, श्वेता केसरी, गिरीश सिंह, परवेज, शिवम केसरी, प्रमोद श्रीवास्तव, गुंजन श्रीवास्तव, शिवा राम सिंह के कुशल निर्देशन में आराधना नंदन, दिशिता, बीनू, अनुष्का, अंशिका, आरुषि, रोहित, आर्यन, अनन्या (शास्त्रीय नृत्य) नैतिक सिंह, चिराग कुशवाहा, ऋषभ नंदन, आशीष (तबला वादन) प्रतीक सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, (बांसुरी वादन) राहुल, साक्षी, संध्या, अर्चित, अदिति, अस्मिता, अग्रिम (गायन) प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, पूजन, अनुष्ठान,मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, गुरु वंदना से हुआ। वही कार्यक्रम का सफल संचालन गुरु श्वेता केसरी ने किया। इस अवसर पर नगर के साहित्यकार, पत्रकार, विशिष्ट नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय एवं पूर्व प्रवक्ता सुशील राही को भाजपा के जिला महामंत्री ने किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे शिवधारी शरण राय एवं पूर्व प्रवक्ता रहे सुशील राही को भाजपा के जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता तो केवल अपने बच्चों को संस्कार देते हैं, पर गुरु सभी को अपने बच्चों के समान मानकर ज्ञान देते हैं गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। एक विद्यार्थी के जीवन में गुरु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। गुरु के ज्ञान और संस्कार के आधार पर ही उसका शिष्य ज्ञानी बनता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सभासद धर्मवीर त्यागी, भाजपा नेता अशोक मौर्या, रिशु केसरी, ऋषभ केसरी, विनोद सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक

डाला, सोनभद्र। डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा बुधवार को आदित्य बिरला इंटर मीडिएट कॉलेज के हजारों छात्र छात्राओं को एसेंबली मैदान में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि साइबर अपराध डिजिटल डिवाइस के द्वारा डिजिटल स्पेश में वर्चुअली किया गया क्राइम, साइबर अपराध कहलाता है। श्री ठाकुर ने बताया की भारत मे हर पांचवा व्यक्ति साइबर अपराध से पिडित है, समाज में साइबर अपराध जंगल के आग की तरह फैलता जा रहा है। वर्तमान समय के दौरान इंटरनेट के बिना जीना संभव नहीं है, वहीं कम्प्यूटर, मोबाइल व इंटर नेट हमारी आवश्यकता बन गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से आज हम घर बैठे विद्युत विल, बच्चों की फीस, रेलवे टीकट, गैस आपूर्ति भुगतान, आनलाइन मार्केटिंग, वर्क टू होम इत्यादि कार्य कर रहे हैं, मोबाइल हमारे जीवन के लिए जीतना उपयोगी है, उतना ही जानकारी के आभाव में एवं गलत प्रयोग करने पर नुकसान पहुचा सकता है, सोशल मिडिया पर गलत पोस्ट शेयर नही कराना है, फेसबुक पर बिना पहचान के मित्रता स्वीकार नही करना चाहिए, बिना जान पहचान के चैट नही करना चाहिए, फेसबुक पर विदेशी लोगों से मित्रता व चैट नही करना चाहिए। फेसबुक चलाते वक्त अपनी प्रोफाइल लाक करके रखें साथ ही फेसबुक समेत किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी शेयर नही करना चाहिए, बैंक आपको फोन नही करता है, इसलिए अपनी ओटीपी किसी को नहीं बताएंगे।नेट पर बैंक फ्राड से जूडे लोग आन लाइन नंबर फीड करके रखे हुए हैं, गुगल से कस्टमर केयर का नंबर नही लेना है, इनाम के नाम पर आए फोन से वार्ता नही करनी है, आपके वाट्स-अप पर आए किसी अनजान लिकं को क्लिक नही करना है, यदि आप अनजान लिकं को क्लिक कर देते हैं तो आपकी समस्त गोपनीय जानकारी साइबर अपराधी के पास पहुच जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

सोशल मीडिया के माध्यम से वाट्स-अप पर फैलाए जाने वाले अफवाह जो समाज में वैयमनश्यता फैला सकती है ऐसे पोस्ट फार्वड (प्रचार) नही करना चाहिए। इंटर नेट के माध्यम से अश्लील कृत्यों (हनी ट्रैप ) से बचना चाहिए। मेट्रोमोनियन वेबसाइट का उपयोग सावधानी से करें, उस पर डाले गए नंबरो पर विश्वास ना करें यदि कोई पैसे की मांग करता है बिना स्पष्ट पहचान के पैसा ना देवें और ना ही ट्रान्सफार्मर करें, आपको दूसरे का वाई-फाई इस्तेमाल नही करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

यदि आप साइबर क्राइम के शिकार हो जाते है अपना पैसा पुनः वापस पान के लिए फेसबुक से पोस्ट डिलिट कराने के लिए तत्काल भारत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम के रोकथाम हेतू हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, प्रत्येक थानों पर साइबर अपराध रोकथाम हेतू हेल्प डेस्क बना हुआ है। एक लाख से अधिक धनराशि का फ्राड होने पर प्रत्येक रेंज में रेज़ साइबर थाना खोला गया है। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य अतुल पाण्डेय, कार्यालय सहायक रमेश चंद उपाध्याय, वसंत सिहं, अमितेश पाण्डेय, रोहित सिंह, हरिच़द पाण्डेय, राजकुमार चौबे, डा दीपक, अरविंद तिवारी, अनिल पाण्डेय, तुलसी राम, ज्योत्सना चतुर्वेदी, नीता जैन, सरोज सिंह सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

  • Advertisement

समाज कल्याण सेवा संस्थान के सदस्यों ने शक्तिनगर एसएचओ से की शिष्टाचार भेंट

अजीत कुमार सिंह

शक्तिनगर, सोनभद्र। समाज कल्याण सेवा संस्थान विस्थापित एवं प्रभावित सोसाइटी के सदस्यों ने नवागत शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। सोसाइटी के अध्यक्ष जमुना चौधरी द्वारा सोसाइटी के बारे में अवगत कराते हुए अपने कार्यों की चर्चा की।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रभारी निरीक्षक द्वारा सोसाइटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष राम सजीवन, भारतीय सचिव मोहन कुमार, कोषा अध्यक्ष शंकर भारती, मुख्य सलाहकार अरविंद कुशवाहा, सलाहकार लालता प्रसाद, सूचना मंत्री प्रदीप कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।

  • Advertisement

दीपक केसरवानी सांस्कृतिक विशेषज्ञ हुए नामित

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृतिक प्रतिभा खोज के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के लोक नृत्य, वादन, गायन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, भजन, ललित कला आदि विधा के प्रतिभावान कलाकार की सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के अंतर्गत कलाकारों का ऑडिशन जनपद सोनभद्र में सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के लिए संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद सोनभद्र के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, इतिहासकार एवं आदिवासी लोक संस्कृति के अध्येता दीपक कुमार केसरवानी को इस कार्यक्रम का विशेषज्ञ संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा नामित किया गया है।
बताते चलें कि श्री केसरवानी वर्तमान समय में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ द्वारा रामायण कल्चर मैपिंग योजना के अंतर्गत सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले रामलीला के समितियों एवं इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों के खोज अभियान लगे हुए हैं।

  • Advertisement

अनाथ बच्चों में शैक्षिक एवं खाद्य सामग्रियों का किया गया वितरण

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन मारवाड़ी महिला मंच सोन शाखा द्वारा मंगलवार को श्रेया अस्पताल के समीप स्थित बालिका गृह में अनाथ बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवं खाने-पीने की चीजों का वितरण किया गया।

इस दौरान मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर एक आनंद की अनुभूति थी जो हमे सुकून का अनुभव कराती है। वही कार्यक्रम में बच्चों को प्लास्टिक के थैले के उपयोग ना करके बल्कि कागज के थैलों का उपयोग करने के फायदे बताकर उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर दीप्ती केडिया, रितु अग्रवाल, सुमन केजरीवाल, एकता केजरीवाल, ज्योति शर्मा, अर्चना अग्रवाल , रूचि सांवरिया, सुनिता सांवरिया (मंत्री), अनिता थर्ड (कोषाध्यक्ष), अंकिता केजरीवाल (अध्यक्ष) सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

दीक्षांत समारोह में 219 रिक्रूट आरक्षियों ने देश सेवा का लिया संकल्प

HIGHLIGHTS

  • 219 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
  • मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र: 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी (प्रयागराज) से प्रशिक्षण के लिए आए 219 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड मंगलवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूपी में उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही सलामी ली तथा सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने सभी आरक्षियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज से संविधान आपका धार्मिक ग्रंथ और खाकी वर्दी आपकी शान है। अच्छा शारीरिक/मानसिक एवं आधारभूत प्रशिक्षण एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी बनाने के लिए नितांत आवश्यक है। मुझे आशा है कि आप सभी गरीब, जरूरतमंद, असहाय, पीड़ित लोगों की मदद को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश व पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे साथ ही अपने प्रशिक्षण एवं कौशल से अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्य करते हुए विभिन्न चुनौतियों पर निश्चय ही विजय पा लेंगे।”इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने समस्त आईटीआई/पीटीआई तथा अन्तः एवं बाह्य विषयों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही दीक्षांत परेड कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के सौरव तिवारी व उ0नि0 सरोजमा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजयशंकर मिश्र, सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें