विद्युत पोल व जर्जर अवस्था में पड़े तारो को बदलवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी ने मंगलवार को नगर के वार्ड नंबर 23 न्यू कॉलोनी में विद्युत पोल व कवर्ड तार लगवाने के सम्बन्ध में सदर विधायक भूपेश चौबे व एक्ससीएन सर्वेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष बलराम सोनी ने बताया की नगर के सभी वार्डो सहित वार्ड नं 23 न्यू कालोनी के कई गलियों में विद्युत खंभे अत्यधिक दूरी पर लगे हैं जिससे कि लोगों को बिजली का कनेक्शन लेने में समस्या होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि विद्युत पोल पर कवर्ड तार ना होने के कारण अप्रिय घटना होने की भी संभावना भी बनी रहती है। और नगर के कई वार्डों में तो जर्जर अवस्था में विद्युत पोल भी पड़े हुए हैं। उन्होंने तत्काल मांग की है कि जर्जर अवस्था में पड़े विद्युत पोलों व विद्युत खंभों पर लगे तारों को बदलाव जाए।

  • Advertisement

Aaj Ka Rashifal 5 July 2022: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी गुड न्यूज, वहीं ये लोग रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल

Aaj ka rashifal 5 July 2022 मंगलवार का दिन कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लाने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा मंगलवार का दिन।

Aaj ka rashifal 5th july 2022: आज 5 जुलाई मंगलवार दिन के आषाढ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 7.13 तक रहेगी उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुण्डन, गृहप्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्टोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चों की वजह से बजट हिल सकता है। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पुराने मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। नौकरी व्यापार में दोगुने जोश से काम करेंगे। जिससे आर्थिक वृद्धि के योग बनेंगे धन लाभ भी होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है कई नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं। छात्रों के लिए दिन बेहतर साबित होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का पूरा दिन आपका ध्यान अपने कर्म क्षेत्र पर लगा रहेगा। आज आप अपने पुराने सभी लंबित कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। आकस्मिक में धन लाभ हो सकता है। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। विदेशी कंपनियों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन प्रोफेशनल जीवन के लिए अच्छा रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। नौकरी व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत बेहतर ढंग से करेंगे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर सिद्ध होगा । पूर्व में अटके कार्य चलाए मान होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के बिज़नेस में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई को छोड़कर मौज मस्ती में लगेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मन अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध के कारण मन चिंतित रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। कई महत्वपूर्ण योजनाएं अटक सकती है। नौकरी व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पूर्व के कामों को ही संयमित रूप से करते रहें। यद्यपि छात्रों के लिए दिन कड़ी मेहनत का हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। नौकरी व साझेदारी के व्यापार में उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है बैंक बैलेंस बढ़ेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार का माहौल सुख शांति से भरा रहेगा बच्चों को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है ।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)


आज आप शारीरिक कष्ट का अनुभव करेंगे। सूर्यदेव आपके अष्टम स्थान पर संचरण करेंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों उभर सकती है। नौकरी व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों से बैंक बैलेंस बिगड़ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। लिए समय कुछ खास नहीं है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। सूर्यदेव आपके पंचम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नेम फेम मिल सकता है । स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है। गर्भवती महिलाएं विशेषतः अपना ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सूर्यदेव का यह गोचर आपके द्वितीय स्थान पर होने जा रहा है आप मानसिक चिंताओं का अनुभव करेंगे । नौकरी व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है धनहानि हो सकती है। क्रोध की अधिकता के कारण समाज में आपकी छवि को ठेस पहुंच सकती है । छात्रों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। सूर्यदेव आपके कर्म स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे जो भी योजनाएं आप बनाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है नए व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है प्रतियोगिता परीक्षा में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। सूर्यदेव आपके कर्म स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे जो भी योजनाएं आप बनाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है नए व्यापार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है प्रतियोगिता परीक्षा में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

वृक्षारोपण महाभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वन विभाग पौधशाला लोढ़ी व उद्यान विभाग में वृक्षारोपण हेतु किये जा रहे पौध वितरण व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा
कि अधिक से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण किसान बन्धुओं में किया जाये, जिससे कि वह फलदार वृक्षों का रोपण करने के साथ ही उसकी देख-भाल व सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर तरीके से कर सकेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि 05 जुलाई, 2022 को होने वाले वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत सभी जनपदवासी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना
महत्वपूर्ण योगदान दें, वृक्षारोपण अभियान में सरकारी, गैर सरकारी संस्थाए, कार्यदायी संस्थाए व अन्य समाजसेवी संगठन, व्यापारी संगठन भी
अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनायें, वृक्षारोपण करने के पश्चात उसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाये, जिससे कि रोपित पौधे का जल्द से जल्द विकास हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

प्रेम के जरिए मानव जीवन को बना सकते हैं सफल – हरिओम

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों की उमड़ी भीड़
  • घण्टा, घड़ियाल एवं शंख ध्वनि से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा
  • विशाल भंडारे में भक्तगणों ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। रामगढ़ कस्बा में गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ में छठवें दिन सोमवार को पूजन-अर्चन एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घण्टा, घड़ियाल एवं शंख ध्वनि से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। वहीं आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि पूजन-अर्चन एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों में भक्त आशा देवी, संजना कुमारी,विमला देवी, सावित्री देवी, रामा देवी, चिंता मौर्या,परमानंद महाराज, उर्मिला देवी, रबड़ केसरी, भैयालाल, समाजसेवी राहुल कुमार, बचाऊ मौर्य, रामबाबू मोदनवाल, राजेंद्र तिवारी, मुन्ना बाबा, राजकिशोर बाबा, नंद बाबा समेत तमाम संत एवं भक्तगण शामिल रहे। वहीं कथा में आचार्य हरिओम द्विवेदी जी ने बताया कि भागवत में प्रेम ही ईश्वर है। जहां प्रेम प्रकट होता है,वहां ईश्वर दिखाई देने लगते हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

आप सब लोग हर जीव प्राणी से प्रेम करते हुए संपूर्ण मानव जीवन को सफल बनाएं। आचार्य हरिओम द्विवेदी, आचार्य ज्ञान चंद्र पांडे मिर्जापुर, सतनारायण महाराज, राज किशोर जी महाराज कथा में शामिल रहे।भिखारी बाबा ने यह भी बताया कि आज का विशाल भंडारा शिव शंकर गुप्ता राबर्ट्सगंज व जयप्रकाश केसरी ओबरा के सहयोग से चला। कहा कि महादेव आश्रम पर निरंतर जो 13 सालों से भंडारा चल रहा है सबसे बड़ा योगदान वरिष्ठ समाजसेवी शालिग्राम साहू घोरावल का है।जिन्होंने अपने वचन के अनुसार दान देते हुए श्री राम जय राम जय जय राम महायज्ञ को आगे बढ़ाया। उनका भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट हार्दिक अभिनंदन करता है। इसी प्रकार से जुलाई महीने का संपूर्ण खर्चा बबलू पांडे सिंदुरिया के तरफ से हो रहा है।हम बबलू पांडे को भी नमन करते हैं।

  • Advertisement

बन्दियों की सुरक्षा,चिकित्सा होंगी पहली प्राथमिकता- सौरभ श्रीवास्तव

सोनभद्र। गंगा जमुना तहजीब के नाम सोनभद्र जिला कारागार में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के स्थानांतरण के बाद नवागत जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सौरभ श्रीवास्तव नवागत जेल अधीक्षक की पहली पोस्टिंग हुई है। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव 2018 बैच के पीसीएस ऑफिसर है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों का स्वच्छ्ता, चिकित्सा और सुरक्षा मेरी पहली शीर्ष प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने बताया कि कारागार में निरुद्ध बन्दियों को अवसाद से बचाने के लिए सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो को भी निरंतर चलाया जायेगा ताकि महिला व पुरुष बन्दी जागरूक हो सके।

  • Advertisement

आपका आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4th July 2022 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। आस्ममिक धन लाभ के साथ खुशियां घर आएंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

HIGHLIGHTS

  • वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ, वहीं इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान

Aaj Ka Rashifal 4th July 2022: आज 4 जुलाई सोमवार का दिन के साथ आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 6:34 तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है।आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य, महत्वपूर्ण व्यवसायों के आरंभ के लिए, विवाह आदि कार्यों के लिए अशुभ रहेगा। किंतु किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, घर, कार्यालय, वह अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों के लिये औषधि प्रयोग और किसी भी प्रकार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य आसानी से पूरे होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को भी व्यापार संबंधी कार्यों में लाभ होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे ।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। कामकाज में आ रहे गतिरोध दूर होंगे। आज आपके सभी काम आप के मुताबिक समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा शत्रु पक्ष परास्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी l आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज ज का दिन मिलाजुला रह सकता है। प्रोफेशनल जीवन में भागदौड़ बनी रहेंगी कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। सहकर्मियों के सहयोग से कई अटके काम पूर्ण होंगे। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा घर में मित्रों व रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप प्रसन्न रहेंगे दिन सफलतापूर्वक गुजरेंगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बेवजह किसी बहस में न पड़े समय का आनंद लें। व्यापारी वर्ग जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी चुनौती के समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी किंतु व्यय की अधिकता भी रहेंगी। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सफल रहेगा किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम लगेगा, आलस्य का अनुभव करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष कोई चुनौती सामने रख सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को विदेश से जुड़ें कामों में सफलता मिलेंगे । शाम का समय अच्छा रहेगा मित्र मंडली के साथ मौज मस्ती करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें।।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पूर्व में अटके सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। व्यापारिक गतिविधियों में नई योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन, रियल एस्टेट से जुड़े कामों मे लाभ प्राप्त होगा। मीडिया कर्मी, व पत्रकारिता से जुड़ें लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा

किंतु भाई बहनों के बीच मतभेद उभर सकता है वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे कुछ आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। बिज़नेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवारजनों के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन हर तरह से अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम न मिलने से दिन उदासी भरा रहेगा।बेरोज़गारों के लिए देना अच्छा है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा जीवन साथी काभरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किस्मत का पूरा पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ उम्मीद से बढ़कर होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक योजना फलीभूत होंगी। जहाँ पर वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। भूमि भवन पर निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट, लॉटरी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा । अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बना सकते हैं। संयम से काम लें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। बिना सोचे समझे पूंजी निवेश न करें। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाएं। आज का दिन कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता न मिलने से मन में तनाव रह सकता है। पारिवारिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। नौकरी व्यवसाय के लिए समय उत्तम नहीं है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक नहीं रहेंगी। पारिवारिक दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा।

यज्ञ मंडप में 16 यजमानों द्वारा दी गई आहुति

HIGHLIGHTS

  • घण्टा घड़ियाल व शंख की ध्वनि से समूचा परिसर गुंजायमान रहा
  • विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। रामगढ़ कस्बा में गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ में पांचवें दिन रविवार को यज्ञ मंडप में 16 यजमानों द्वारा आहुति दी गई। वहीं घण्टा, घड़ियाल एवं शंख ध्वनि से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ में शनि भगवान का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया। आचार्य गोपाल धर द्विवेदी एवं अन्य आचार्यगण के जरिए 16 यजमानों बिरजू दास, आशा देवी, हीरा महाराज, कालो देवी, मंदिर पुजारी विमला देवी, पार्वती देवी, नारायण दास, वारमति देवी, रामजग मौर्य, रामा देवी, आचार्य रेवती तिवारी, सीता देवी, कृष्णा अग्रवाल , सरस्वती, गणेश, डॉ विजय द्वारा यज्ञ मंडप में आहुति दी गई। प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रामसागर बाबा, रामावती, शालिग्राम साहू घोरावल, राजू घोरावल, शिव शंकर गुप्ता राबर्ट्सगंज, हरीश अग्रवाल आदि भक्तगण पूजन-अर्चन में शामिल रहे।
व्यास मंच पर आचार्य ज्ञान चंद्र पांडे मिर्जापुर व आचार्य हरिओम द्विवेदी वाराणसी ने प्रवचन में यज्ञ की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • Advertisement

वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद होगा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • 19 जुलाई को न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष रखने एवं आख्या प्रस्तुत करने का आदेश
  • 12 मुकदमों से सम्बंधित अभियुक्तों के बारे में मांगी गई आख्या 3 माह बाद भी न देने का मामला
  • एडीजे प्रथम अदालत ने अत्यंत आपत्तिजनक, अकरणम्यता एवं लापरवाही का द्योतक माना

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने 12 मुकदमों से सम्बंधित अभियुक्तों के बारे में 3 माह बाद भी आख्या प्रस्तुत न करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, अकरणम्यता एवं लापरवाही का द्योतक मानते हुए वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आगामी 19 जुलाई को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके अलावा 13 मार्च को मांगी गई आख्या भी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि कोर्ट ने वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी को 13 मार्च 2022 को भेजे पत्र में आदेशित किया गया था कि जिला कारागार सोनभद्र से स्थानांतरित होकर केंद्रीय कारागार वाराणसी भेजे गए 12 मुकदमों से सम्बंधित अभियुक्तों के अर्थदंड के सापेक्ष सजा भुगतने तथा सजा सम्पूर्ण करने के सम्बंध में अविलंब आख्या अविलंब प्रेषित करें। किंतु उक्त पत्र प्रेषित किए हुए 3 माह से अधिक समय व्यतीत हो गया, लेकिन वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी ने आख्या प्रस्तुत नहीं की। जिसे कोर्ट ने अत्यंत आपत्तिजनक माना है।

कोर्ट ने कहा कि आख्या अविलंब प्रस्तुत करने को आदेशित किया गया था, किंतु 3 माह बाद भी आख्या नहीं भेजना अकर्णयमता एवं लापरवाही का द्योतक है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी कोर्ट से भेजे गए पत्र एवं आदेशों को गम्भीरता से नहीं लेते और न ही उसका अनुपालन करने में ही रुचि लेते हैं। यहीं वजह रही कि आज तक आख्या नहीं प्रस्तुत की गई। अतः धारा 349 के तहत वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज किया जाए। साथ ही 19 जुलाई 2022 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत रखें एवं 13 मार्च 2022 को मांगी गई आख्या भी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है ।

  • Advertisement

जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह को भेंट किया गया पौधा

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा जिले में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना कार्यालय पर ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी एवं ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह को पौधा भेंट किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि साहित्य, कला, संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट जिले में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पौधों का वितरण कर रही है। अब तक संस्था की ओर से सोनांचल के अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य करने वाली संस्थाओं को पौधा भेंट किया जा चुका है।

  • Advertisement

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें बंद स्कूली बच्चों को दिलाई गई शपथ

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। रेस’अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के चौथे दिन शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 9 पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा अमित कुमार सिंह द्वारा बच्चों को शपथ दिलाई गई उन्होने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसा प्लास्टिक है जिसे एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे प्रदूषण बढ़ता है क्योंकि इसे रिसाइकिल नहीं किया जा सकता और न ही इन्हें जलाया जा सकता है. इससे पर्यावरण में जहरीले रसायन शामिल होते हैं जो इंसान और पशु दोनों के लिए हानिकारक साबित होते हैं कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गीता यादव अध्यापक शिल्पा वर्मा गीता कुमारी राकेश कुमार मंजू मिश्रा संगीता केसरी मौजूद रहीं।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें