हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायाधीश ने विधिक जागरूकता रैली को किया रवाना

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एनसीसी स्काउट गाइड पैरा लीगल वॉलिंटियर के द्वारा शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत व विधिक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित रैली को जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम द्वारा रैली में प्रतिभाग कर रहे बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रैली को रवाना किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष अशोक कुमार यादव प्रथम ने बच्चो का हाल चाल जानकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामने करते हुए बोले कि विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य उद्देश्य “न्याय सबके लिए” है, समाज मे हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुचाना है। उन्होनें कहा कि विवादों के निपटारे में लोक अदालत एक वैकल्पिक न्यायिक व्यवस्था है। जो हर समाज हर वर्ग के लोगों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। जिसके तहत निर्धारित कानूनी सलाह को अपनाकर लोग अपनी लंबित वादों का निराकरण करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली न्याय व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा माननीय महोदय ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल उद्देश्य न्याय सबके लिए है, और न्याय चला निर्धन से मिलने की परिकल्पना पर आधारित है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लिए गए फैसला का निपटारा उसी दिन होता है। इसलिए सभी लोगों को लोक अदालत में आकर अपनी समस्याओं का निपटारा कराना चाहिए । इस मौके पर संजीव कुमार त्यागी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, संजय हरि शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, खलिकुज्ज्मा अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम और नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मति निहारिका चौहान, अपर जनपद न्यायाधीश पोक्सो सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मारवाड़ी महिला मंडल ने सावन सिंधारा तीज मेले का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व राखी एवम सजावट के समानों की लगाई गुहार दुकानों
  • बच्चों व्दारा रंगारंग कार्यक्रमो की दी गई प्रस्तुती
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मारवाड़ी महिला मंडल राबर्ट्सगंज द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में सावन सिंधारा तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व राखी एवम सजावट के समानों की दुकानों को लगाया गया था जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र बन रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही तीज मेले की आयोजक महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभा बंका, महामंत्री शीला जैन, कोषाध्यक्ष सुनीता सर्राफ मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर बच्चों व्दारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान तीज मेले में अंकिता केजरीवाल, रीतू जालान, अनिता कानोडिया,निशा परशुरामपुरिया,अर्चना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मंजू गर्ग,पूनम खेतान, कल्पना केशरी,स्नेहा जालान, ज्योति मित्तल, अनिता केडिया,सीमा केडिया,पूनम केडिया,दीप्ति केडिया,खुशबू खेतान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

गांधी उद्यान में स्थापित 150 फीट के पोल पर लगवाया जाए तिरंगा

HIGHLIGHTS

  • वर्ष 2018 में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान बना था पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
  • गांधी उद्यान में स्थापित 150 फीट पोल पर कभी लहराता था तिरंगा
  • आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर पुनः तिरंगा लहराने की मांग।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को जिला प्रशासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम योजनाएं बनाई गई हैं और इसके क्रियान्वयन के लिए बैठकों का दौर जारी है।
जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत तमाम प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और शासन- प्रशासन के निर्देश पर जनमानस की सहभागिता भी रही, लेकिन जिले के आला कमान अधिकारी इस तथ्य को भूल गए कि कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थित गांधी उद्यान में 15 अगस्त 2018, दिन बुधवार को तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा 150 फीट ऊंचे ध्वज का लोकार्पण किया गया था, इसकी आधारशिला प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 जुलाई 2018, दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में समारोह पूर्वक रखी गयी थी। इस ऐतिहासिक दिवस के साक्षी बने थे सोनभद्र के अधिकारी एवं नागरिकगण।

150 फीट की ऊंचाई पर आन- बान- शान के साथ लहराता तिरंगा ध्वज देशवासियों पर मर मिटने का जज्बा जगाते हुए दूर से ही अपनी ओर राहगीरों, पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट कर लेता था और कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थित गांधी उद्यान उस समय पर्यटकों आकर्षण का केंद्र एवं सेल्फी प्वाइंट बन चुका था। इसकी चर्चा देश एवं प्रदेश के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया खूब हुई थी।

वर्तमान समय में गांधी उद्यान में लगा 150 फीट के पोल पर तिरंगा ध्वज अब दिखाई नहीं देता जो चर्चा का विषय बना है।
इस परिपेक्ष में भूततात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के निदेशक/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने जिला अधिकारी सोनभद्र से मांग किया कि देश की आन- बान- शान, राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज को गांधी उद्यान में लगे 150 फीट के पोल पर पुनः लगवा कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

भागवत कथा में सात फीट की शिव हनुमत की सजीव मूर्ति की हुई स्थापना

HIGHLIGHTS

  • सप्त दिवसीय ज्ञान यज्ञ की पूर्णता पर विशाल भंडारा
  • भजन में भाव विभोर श्रद्धालु खूब झूमे

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। शैव शिव मंदिर मड़रा परिसर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अनुश्रवण श्रद्धालुओं ने बड़े मनोयोग से किया। ज्ञान यज्ञ के पूर्णता पर सात फीट की सजीव मूर्ति श्री शिव जी और श्री हनुमत जी की प्रतिष्ठापना की गई।
भागवत भ्रमर कौशलेंद्रदास सांडिल्य के मुखारविंद से सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के रसपान से विभोर होकर श्रद्धालु खूब नाचे और भजन गाए।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य यजमान सपत्नीक गृहस्थ संत पं. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र से पूजन का शुभारंभ और हवन में पूर्णाहुति से हुई। कलश यात्रा मड़रा के शैव शिव मंदिर प्रारंभ होकर गौरी-शंकर धाम से होते हुए पुनः मड़रा तक पहुँची। ज्ञान यज्ञ और मूर्तियों की प्रतिष्ठापना में मलेशिया के वैज्ञानिक पं.संतोषकुमार मिश्र की भूमिका अनुकरणीय रही। ज्ञान यज्ञ में सपत्निक मिश्र बंधु पं.संतोष, पं.आशुतोष, पं.परितोष, जमर्नी से पं.अमितोष ने पूरे मनोयोग से शामिल हुए। विदेशों तक अपनी भारतीय संस्कृति के उन्नयन हेतु संकलिप्त मिश्र परिवार पूरे क्षेत्र के लिए अनुकरणीय हो गया है। जड़ से जुड़े रहने की अमूल्य विरासत पर मिश्र परिवार संकल्पबद्ध है।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञान यज्ञ और मूर्ति स्थापना में सदर विधायक भूपेश चौबे, प्रेमनाथ चौबे, आदित्यधर दुबे, मार्केंडेय पांडेय, चेखुर पांडेय, राधेश त्रिपाठी, टांडा एनटीपीसी वरिष्ठ प्रबंधक ऐश्वर्य द्विवेदी, मनोज चौबे, रविप्रकाश चौबे, कपिल पाठक आदि शामिल रहे।

  • Advertisement

शहीद मंगल पांडे के जयंती पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार को अमर शहीद मंगल पांडे के जयंती पर वाराणसी के डीएलडब्लू स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं मंगल पांडे” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। वही व्याख्यान के मुख्य अतिथि रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आशुतोष कुमार ने मंगल पांडे के जीवन एवं उनके प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्यों मंगल पांडे द्वारा प्रज्वलित चिंगारी स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम आंदोलन के रूप में भारतीय इतिहास में अपना स्थान रखती है। इस आन्दोलन के बंदियों ने बाद मे गिरमिटिया के रूप में दुनिया के देशों में अपनी जगह बनाई और जब भारत में स्वतंत्रता आंदोलन प्रारंभ हुआ तो विदेशों के गिरमिटिया समाज ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का न केवल समर्थन किया बल्कि अपने अपने देशों में भी स्वतंत्रता की अलख जगाई। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव ने किया। उन्होने व्याख्यान के विषय की प्रस्तावना किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रोफेसर राजकिशोर ने किया वही कार्यक्रम का संयोजन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार तिवारी ने किया। पूरे कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रचना शर्मा ने प्रभावी संचालन द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी उनके साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गीत दोहराए। वंदे मातरम का गान हुआ और अमर शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी दिलाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉक्टर उमा श्रीवास्तव, डॉक्टर गोमतेश्वर पाल, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर संजय खरवार, डॉक्टर साधना अग्रवाल, डॉ स्मिता, डॉक्टर अनुज कुमार सिंह, डॉक्टर सौम्या शर्मा, डॉ मनीषा, पंच बहादुर, निरंजन, प्रबोध, अरविंद, दुर्गा एवं शरद समेत बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

पैनेसिया हॉस्पिटल का मना 11वां स्थापना दिवस समारोह

HIGHLIGHTS

  • आधुनिकतम डायलिसिस व सी आर्म मशीन का हुआ लोकार्पण

वाराणसी। मोक्ष नगरी काशी के दुर्गाकुंड, कबीरनगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल का 11वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया। इस दौरान मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक नवीनतम डायलिसिस विभाग व मॉड्यूलर ओ टी में हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं की जाँच के लिए सी आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर प्रमुख मृदुला जायसवाल व विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संदीप चौधरी व अध्यक्षता कर रहे काशी के गौरव, पद्मश्री डॉक्टर के के त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर व फ़ीता काट कर किया। अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक व प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी मिश्रा ने बुके, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बतौर मुख्य अतिथि मृदुला जायसवाल ने कहा कि आज बहुत गर्व का विषय हैं कि पूर्वांचल की जनता को एक ही छत के नीचे हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा न्यूनतम दर पर उपलब्ध हैं।
डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि हॉस्पिटल में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के साथ सी टी स्कैन , मधुमेह , हृदय रोग सहित अन्य रोगों का इलाज हो रहा हैं। संचालन डॉ उत्तम ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ आशीष गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ तुषारीका राय, डॉ जेपी ओझा, डॉ वृंदा खेमानी, डॉ अल्पना पाठक, शारण्या ओझा, पीके सिन्हा, डॉ सूरज, राकेश चौहान, डॉ स्नेहा, सृष्टि, सामिया परवीन, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा और सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति रही ।

निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह

डाला, सोनभद्र। सोनांचल सेवा मंच के संयोजकत्त्व में नेत्र एवं दंत चिकित्सा के इलाज एवं परामर्श के निशुल्क चिकित्सीय शिविर का अयोजन ओबरा स्थित शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। वही शिविर उद्घाटन उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी ने किया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर काम्या श्रीवास्तव एवं दंत चिकित्सक डॉक्टर रोहित केडिया ने लगभग 167 मरीजों का इलाज एवं परामर्श अपने सहयोगी डॉक्टर टी एस पांडे के साथ किया। वही इलाज के साथ-साथ लोगों में आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा के प्रधानाचार्य विजय कुमार, सुधा, शिशु शिक्षा निकेतन के प्रबंधक आलोक भाटिया, भोला प्रसाद कनौजिया, सुशील कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव नरसिंह त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शमशेर खान, महिला इकाई की अध्यक्ष उषा शर्मा, पुष्पा दुबे, योगाचार्य अजय पाठक, प्रेम शंकर वर्मा ,अनूप सेठ, मनोज वर्मा , अनिल कुमार सिंह, पवन यादव, एडवोकेट तनवीर आलम, राकेश यादव, अनिल जयसवाल, विवेक मल्होत्रा, गणेश प्रसाद अग्रहरी, श्याम गुप्ता ,श्याम खत्री सहित आदि लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच पर उपस्थित अतिथियों और चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव ने सब का आभार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ रूद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने कराई अपनी उपस्थिति दर्ज

चोपन, सोनभद्र। रविवार को चोपन स्थित काली मंदिर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान से रूद्राभिषेक किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गौरतलब है कि काली मंदिर पर विगत कई वर्षों से सावन के पवित्र माह में पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाता है। जिसको लेकर नगर सहित आसपास के शिवभक्तों में काफी उत्साह रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर सैकड़ों की संख्या में महिलायें, बच्चे आदि सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किये जिसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वप्रथम शिवलिंग का पूजन अर्चन किया गया। उसके पश्चात रूद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण शिवमय हो गया और हर हर महादेव के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। इस मौके पर जय मां काली सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, उपाध्यक्ष संजय जैन, आशीष सिंह, सत्यदेव पाठक, दिलीप पाठक, आर सी दिवेदी, अंबरेश चंद्र पांडेय, मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक पं.पारस देव पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्रांगण में 101 फलदार व छायादार वृक्ष लगाया गया। इस अवसर डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजली सिंह ने कहा कि हमें अगर पर्यावरण को संरक्षित रखना है तो वृक्षारोपण करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि हमें वृक्ष की सेवा अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही उपस्थित लोगों ने एक वृक्ष की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कालेज के संरक्षक अजय सिंह, लायन अध्यक्ष अजीत जायसवाल, सचिव पवन जैन, कोषाध्यक्ष दया सिंह,डायरेक्टर विमल अग्रवाल, रमेश जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, पूर्व मंडलाधक्ष हरीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • सावन माह के मद्देनजर मीट, मुर्गे की दुकानों पर प्रतिबंध की उठाई मांग

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हिंदू आस्था के पावन पर्व सावन में नगर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मंडियों पर पूरी तरीके से मीट मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि पावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा जलाअभिषेक एवं पूजन अर्चन मठ मंदिरों पर किए जाने के दौरान किसी प्रकार की धार्मिक अघात की स्थिति ना उत्पन्न हो एवं खुले स्थानों पर संचालन करने वाले मीट मुर्गे के दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि श्रद्धालुओं सहित राहगीरों को भी दुर्गंध एवं प्रत्यक्ष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में पटरियों पर बिना लाइसेंस के मीट मुर्गा एवं मछली की दुकानों की भरमार लगी हुई है। उप जिला अधिकारी राजेश सिंह ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, महामंत्री समीर माली, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, कार्यसमिति सदस्य वीरू गोयल, शेषनाथ गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें