रक्तदान महादान के सामान है- जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह

HIGHLIGHTS

  • कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
  • रक्त दाताओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह पहुंचकर वहा उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।

रक्तदान शिविर का उदघाटन करते जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह

इस अवसर पर जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य है, हम सभी लोगों को अधिक से अधिक स्वेच्छा के साथ रक्तदान करना चाहिए उन्होने कहा कि रक्तदान महादान के सामान है। रक्तदान करके हम किसी भी दुर्घटना या बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का जीवन को बचाने का पुनीत कार्य कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने आगे कहा कि जनपद में आकस्मिक रूप से होने वाली दुर्घटनाओं से पीड़ित व्यक्तियों को बचाने के लिए रक्त(ब्लड) की आवश्यकता पड़ती रहती है जो कि खरीदने से नहीं मिल सकता, बल्कि रक्तदान करने से ही रक्त की प्राप्ति होती है, जो वक्त जरूरत पड़ने पर लोगों के काम आती है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीएमओ डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, सी0एम0एस0 डाॅ0 कान्तिकुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ0 बी0के0 श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 अरुण चौबे के नेतृत्व में 06 सूत्रीय मांग पत्र सीएमओ डॉ0 आर0एस0 ठाकुर को सौंपा गया।

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 अरुण चौबे के नेतृत्व में सीएचओ व एएनएम की लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित सीएमओ कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर अपनी 6 सूत्रीय मांग पत्र सीएमओ डॉ0 आर0एस0 ठाकुर को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ0 अरुण चौबे ने बताया कि “आज सीएचओ और एएनएम के लंबित भुगतान समेत 6 माँगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा माँगों पर जल्द ही कार्यवाही करने आश्वासन दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री अंजनी दुबे, जिला उपाध्यक्ष युगवीर सिंह, जिला महिला उपाध्यक्ष कंचन देवी, कोषाअध्यक्ष अवनीश सिंह विनोद कुमार, अमित सिंघल, अतुल कुमार, रवि रतन, अनुराधा यादव, नेहा पटेल, वंदना कौशल, आरुषि सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सविता हत्याकांड मामले में पति ही निकला दोषी, हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 10 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद
  • दहेज में 50 हजार रुपये नकद एवं सोने की चैन की मांग का है आरोप

सोनभद्र। सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए सविता हत्याकांड के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी पति देवानंद यादव को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी शिवमुनि यादव पुत्र स्वर्गीय श्री राम यादव ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बेटी सविता यादव का विवाह 21 मई 2017 को चोपन गांव निवासी देवानंद यादव पुत्र विजय यादव के साथ हुई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

बेटी विदा होकर अपनी ससुराल गई और अपने धर्म का निर्वहन करने लगी। दहेज में 50 हजार रुपये नकद व सोने की चैन की मांग को लेकर बेटी सविता को उसका पति देवानन्द प्रताड़ित करने लगा। इसकी जानकारी बेटी द्वारा दी गई तो कई बार जाकर बेटी के ससुराल वालों को समझाया गया, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसीबीच 6 दिसंबर 2017 को दामाद देवानन्द ने फोन करके बताया कि सविता बीमार है और आपलोग आ जाइए। जब ससुराल जाकर देखा तो शव पड़ा था। गले में काला निशान था और कई जगह चोट के निशान थे। जिससे साफ जाहिर होता है कि बेटी सविता की हत्या की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति देवानन्द यादव को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपर शिक्षा निदेशक की शिष्टाचार भेंट

सोनभद्र। शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मूल संघ सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमण्डल अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) के. के. गुप्ता के कार्यस्थल पर विद्यमान नहीं होने के कारण अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेन्द्र देव से मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर उनसे विस्तार से वार्ता हुई जिसमें प्रवक्ताओं की अद्यतन ज्येष्ठता सूची जारी करने, अधीनस्थ राजपत्रित के संबंध में जारी पदस्थापन सूची में जनपद- का नाम सम्मिलित नहीं होना, भदोही के कुछ विद्यालयों को सूची से बाहर रखना, जिन अध्यापकों की डी.पी.सी. हो चुकी है, उन सबका नाम प्रकाशित सूची में सम्मिलित नहीं करने पर चर्चा की गई। अपर शिक्षा निदेशक महोदय से अनुरोध किया गया कि इस पर अविलंब प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में राम गोपाल पांडेय, महाराजगंज से, दिनेश कुमार यादव जी, कृष्ण पाल सिंह जी, मनोज कुमार आगरा से सम्मिलित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा बधाई संदेश

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव ने बधाई पत्र के साथ भेजा स्वरचित पुस्तक
  • पुस्तक में झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का है वर्णन।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। देश की प्रथम आदिवासी द्वितीय महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वी महामहिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव, आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला की अध्येता, आदिवासी जीवन के रंग पुस्तक की कृतिकार प्रतिभा देवी द्वारा महामहिम को पत्र प्रेषित कर बधाई दिया है।

कृतिकार प्रतिभा देवी ने अपनी कृति में झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित देश के महान आदिवासी महापुरुषों, राजनेताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का विस्तृत वर्णन करते हुए आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला पर विस्तृत प्रकाश डाला है।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि-” यह हमारे देश का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतिम छोर पर अवस्थित यथा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं से घिरा भारत का एकमात्र जनपद सोनभद्र के समीपवर्ती राज्य झारखंड की राज्यपाल रह चुकी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज हमारे देश की प्रथम नागरिक हैं और हम महिलाओं को इन पर गर्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रीमती द्रौपति मुर्मू के उच्च पद पर आसीन होने पर आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र सहित देश के सभी जनपदों में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों के लोगों में यह आशा जगी है कि कि किसी भी प्रदेश के गांव, कस्बा, जनपदों में निवास करने वाली गरीब स्त्री घर संघर्ष त्याग कठिन परिश्रम लगन मेहनत के बल पर देश के उच्च पद को सुशोभित कर सकती है।

  • Advertisement

वृद्धा आश्रम में एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • योग शिविर में नि:शुल्क वितरित किया गया यथार्थ गीता

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा रविवार को सलखन स्थित वृद्धा आश्रम में एक दिवसीय योग शिविर का अयोजन किया गया। इस दौरान वृद्ध महिला व पुरुष को सूक्ष्म व्यायाम एवम प्राणायाम के द्वारा उनको अपने रोगों को दूर करने का तरीका बताया तथा सिर के दर्द के लिए भ्रामरी प्राणायाम ,ब्लड प्रेशर के लिए अनुलोम विलोम प्राणायाम एवम एलर्जी और सांस की बीमारी, दमा की बीमारी, के लिए भ्रस्तीका प्राणायाम का अभ्यास कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिविर के अंत योगी संकटमोचन ने एक छोटा सा भजन भी उनके बीच गा करके ताली वादन कराया तथा उनको बचपन की याद दिलाते हुए जैसे कि कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चे ठहाका मारकर के खिलखिला करके हंसते हैं ठीक उसी प्रकार से आज इस वृद्धा आश्रम में लगभग 60 से 70 वर्ष के लोगों को खिलखिला कर हंसाया और उनके चेहरे पर रौनक लाने का प्रयास किया। और उन्हें संकल्प दिलाया गया की प्रतिदिन अपने ऊपर 1 घंटे का समय आप सबको योग के लिए देना है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शिविर में यथार्थ गीता देकर बुजुर्गों सम्मानित कर कहा गया कि योग को करते हुए गीता के उपदेशों को पढ़िए जानिए और अन्य लोगों तक भी इसको अपने जीवन में लागू करने का अपने आचरण में व्यवहार में लाने का प्रयास करें। इस दौरान अनिलबीएल व मनीष ने भी योग और प्राणायाम सिखाने में सहयोग किया गया। योग शिविर में मुख्य रूप से सागर, शिवदास, बलराम, श्याम नारायण ,गंगाराम, जुलाई राम, मान कुमारी, रुकमणी देवी, बुधना देवी, कलावती देवी, बिरंजीया देवी, भगवानी देवी, तेतरी देवी, केसरी देवी, कस्तूरिया देवी, चंदा देवी, कबूतर देवी, कर्मचारियों में रामप्रसाद, जवाहरलाल, सदानंद, राम जियावन आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

निशा बबलू सिंह नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर है

अजीत कुमार सिंह

रेणुकूट,सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष निशा बबलू सिंह के द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि पिछले 5-6 सालों से मुर्धवा मोड़ पर स्थित कृष्णा मंदिर के समीप का हाई मास और लगभग 2 वर्षों से गौतम निवास एवं जामा मस्जिद के समीप का हाई मास की दूरव्यवस्था के कारण बंद पड़ी हुई थी। जिसे पुनः चालू कराने के लिए अध्यक्षा के अथक प्रयास से आज हाई मास का जीर्णोद्धार करके पूजा अर्चना करते हुए उद्घाटन किया और मुर्धवा मोड़ का पूरा क्षेत्र चारों दिशाओं में जगमगाता हुआ नजर आने लगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सावन मास के पावन महीने में नगर पंचायत अध्यक्षा निशा बबलू सिंह के द्वारा काली मंदिर पर भक्तजनों के सुविधानुसार आर ओ वाटर कूलर को लगवा कर मां काली की पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ टीम निशा बबलू सिंह के सदस्य गण मौजूद रहें। निशा बबलू सिंह के इस कार्य से क्षेत्रीय जनता में प्रसन्नता हैं और वही जनता का कहना है कि इस पेयजल की व्यवस्था से भक्तजनों, दुकानदारों व यात्रियों के लिए शीतल पेयजल पीने को मिलेगा। जिससे काफी राहत महसूस होगी।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

योग साधकों को भेंट किया गया यथार्थ गीता

चुर्क, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री योगी संकटमोचन द्वारा चुर्क नगर के वार्ड नंबर 5 में नियमित चल रहे योग कक्षा में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी योग साधकों को यथार्थ गीता देते हुए उन्हें यह संकल्प दिलाया कि हर घर योग घर घर योग का आप सभी प्रचार प्रसार करें और सभी को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा हर एक व्यक्ति को योग से जोड़ते हुए उनको गीता के उपदेशों को भी बताएं समझाएं जिससे शरीर को मन को स्वस्थ करते हुए अपने स्मृति शक्ति सोच-समझ संस्कृति सभी को वह संवार सकें और समाज हित में राष्ट्रहित में देश हित में कुछ अच्छा और बड़ा कार्य कर सके। इस अवसर पर योग गुरु योगी संकट मोचन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

चौपाल लगाकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याओं को सुना

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं की समस्याओं का त्वरित गति से हो निस्तारण- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी ने शुक्रवार को विकास खण्ड चोपन के अन्तर्गत ग्राम गोठनी में चैपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना औैर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीण अंचल की महिलाओं को दी जाये जिससे की वह केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें और उनके जीवन स्तर में सुधार आये उन्होने कहा कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही है। जिसमें बेटी के जन्म होने पर रजिस्ट्रीशेन कराने के पश्चात प्रथम किस्त के रूप में दो हजार रूपये और द्वितीय किस्त एक वर्ष उम्र पूर्ण होने पर टीका करण के पश्चात एक हजार रूपये, तृतीय किस्त कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार चतुर्थ किस्त कक्षा छः में प्रवेश पर दो हजार कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार बारहवी उत्तीर्ण करने पर स्नातक में प्रवेश पर पाच हजार रूपये प्राप्त होती है इस प्रकार कुल 15 हजार की धनराशि प्राप्त होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा ग्रामीण अंचल के महिलाये स्वयं सहायता समूह का गठन कर सशक्त स्वालम्बि एंव अपने को आत्म निर्भर बना रही है। तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के तहत जननी और उसके बच्चे को देख-भाल के लिए उसे 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी प्रकार मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंम्बन के लिए महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टीगं चौकी व परामर्श केन्द्र खोले गये है जहा पर महिलाये जाकर उत्तपीड़न से सम्बन्धित शिकायतो को दर्ज कराकर तत्काल न्याय पा सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी ओबरा, सुनील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी चोपन, सुशील कुमार तहसीलदार ओबरा, पुनीत टण्डन जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज, सीमा द्विवेदी, नितू सिंह, शेषमणि दूबे, मनोज मिश्रा पी0आर0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा द्वारा किया गया

  • Advertisement

पूजा हत्याकांड: दोषी पति को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 10 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद
  • सास, ससुर, जेठ व देवर साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त

सोनभद्र। सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए पूजा हत्याकांड के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी पति राजू मोदनवाल को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं साक्ष्य के अभाव में सास, ससुर, जेठ व देवर को दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव निवासी देवनारायन पुत्र स्वर्गीय हरिचरन ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बेटी पूजा देवी का विवाह मार्च 2016 को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी राजू मोदनवाल पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। दहेज में 50 हजार रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। जिसे लेकर पति राजू मोदनवाल, सास जूठनि देवी, ससुर राजकुमार, जेठ दिनेश व देवर बीजू द्वारा बेटी पूजा देवी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी बेटी द्वारा दी गई तो कई बार जाकर बेटी के ससुराल वालों को समझाया गया, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी बीच 13 जुलाई 2018 को पूजा के मौत की सूचना मिली। पूजा के ससुराल जब जाकर देखा तो शव पड़ा था। कई जगह चोट के निशान थे। जिससे साफ जाहिर होता है कि बेटी पूजा की हत्या की गई है। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति राजू मोदनवाल को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन
माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं ससुर राजकुमार, सास जूठनि देवी, जेठ दिनेश व देवर बीजू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें