मुंशी प्रेमचंद लमही महोत्सव 2022 का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन प्रेमचंद जी के पैतृक गांव लमही में प्रेमचंद स्मारक और रामलीला मैदान में भव्यता के साथ आयोजित हुआ।
  • संस्कृति विभाग ने विद्वानों को किया सम्मानित

वाराणसी। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र वाराणसी एवम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय मुंशी प्रेमचंद लमही महोत्सव 2022 के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन शहर में 29 से 31 जूलाई तक किया गया। रविवार को महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रेमचंद जी के पैतृक गांव लमही में प्रेमचंद स्मारक और रामलीला मैदान, लमही में भव्यता के साथ आयोजित हुआ।

इसके अंतर्गत प्रात: शहर के विद्वानों, साहित्य प्रेमियों, जन सामान्य द्वारा प्रेमचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि का वृहद आयोजन हुआ तदोपरांत संस्कृति विभाग द्वारा विद्वानों का सम्मान किया गया। इस क्रम में हरेराम द्विवेदी, प्रो० शाहिना रिज़वी, डा दयानंद जी का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

महोत्सव के अगली कड़ी में रामलीला मैदान पर संस्कृति आयोजन भी किया गया। इसमें शहर की विविध संस्थाओं, विद्यालयों द्वारा प्रेमचंद की रचनाओं सवासेर गेहूं, सद्गति, ठाकुर का कुंआ, मंत्र, पंच परमेश्वर पर आधारित कठपुतली वा नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया, इसके अतिरिक्त लोकगायन बिरहा, कजरी आदि प्रस्तुतियां भी हुई, दर्शक और श्रोताओं ने आयोजन को खूब पसंद किया गया। महोत्सव का समापन प्रेमचंद जी के स्मारक, पैतृक निवास, कुएं और तालाब पर दीपोत्सव के रूप में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रो० राजाराम शुक्ल, पूर्व कुलपति, डॉ संपूर्णानंद संस्कृत विश्ववियालय ने किया। समस्त कार्यक्रमों का संयोजन और अतिथियों का स्वागत प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डा सुभाष चन्द्र यादव ने किया, समारोह का संचालन डा सुजीत कुमार चौबे, सौरभ चक्रवर्ती और आयुषी ने किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि लमही संतोष कुमार, अमित गुप्ता, सहायक निदेशक भारत पर्यटन,राजीव गौण, शैज खान, डा हरेंद्र नारायण सिंह, कुमार आनंद पाल, पंचबहादुर, बलराम यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, सुरेश दुबे, प्रदीप कुमार आदि ने बहुविध सहयोग प्रदान किया। इस अवसर डा मुक्ता, डा श्रद्धानंद, डा रामसुधार सिंह, अत्रि भारद्वाज, गिरीश चंद्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी, राजातालाब, पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी, पिंड्रा, हिमांशु भारद्वाज, संगीता श्रीवास्तव, विश्वनाथ दुबे, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निजी चिकित्सालयो दी चेतावानी, कहा एक सप्ताह के अंदर प्राप्त कर ले अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं तो होगी कार्यवाही

सोनभद्र। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जनपद सोनभद्र ने बताया है कि पंजीकृत निजी चिकित्सालय अपना उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकार प्रमाण पत्र/अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर ले। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र न प्राप्त करने की दशा में निजी चिकित्सालय पर उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया है कि 13 जुलाई 2022 को जारी पत्र के अनुसार सभी चिकित्सालयों को आदेशित किया गया था कि सभी अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर ले, लेकिन निजी चिकित्सालयों ने कार्यालय में न तो सम्पर्क किया और ना ही स्तिथि से अवगत कराया। उन्होंने सभी निजी पंजीकृत चिकित्सालय को चेतावनी देते हुए कहा है 1 सप्ताह के अन्दर निजी चिकित्सालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें नहीं तो चिकित्सालयों का रजिस्ट्रेशन रदद् कर दिया जायेगा।

  • Advertisement

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम नमामि गंगे ने दीप प्रज्वलित कर किया
  • 33 प्रतिभावान कलाकारों का चयन निर्णायक मण्डल कमेटी द्वारा किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत छपका स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय आयोजित ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे, प्राचार्य वन्दना सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, विजय शंकर चतुर्वेदी, दीपक कुमार केसरवानी, सुनील तिवारी, अजय प्रताप कटियार नामित सदस्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र जनपद की सांस्कृतिक विधाओं-लोक गायन, लोकनाट्य, भजन, लोक गीत बिरहा पार्टी आदि के कुल 33 प्रतिभावान कलाकारों का चयन निर्णायक मण्डल कमेटी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा सोनभद्र के लोक कलाकारों द्वारा प्राचीन भारतीय लोक गायन एवं संगीत के विविध आयामों के जीवंत किया गया। ये सांस्कृतिक विधाएं ही किसी भी देश समाज की सशक्त अर्मूत धरोहर होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा जनपद की सांस्कृतिक मानवीय धरोहर को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय पटल पर पहुॅचाने का कार्य करती है। इन्ही कलाकारों में से आगे बढ़ते हुए पदमश्री पुरस्कारों को सुशोभित करते है। राजकी महिला महाविद्यालय के प्राचार्या ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति का गहनता से अवलोकन करते हुए उनकी अन्दर छुपी हुए प्रतिभा को निखारने पर बल दिया। उन्होंने सभी कलाकारों के शानदार अभिनव एवं मंचन करने के लिए बधाई दी। कलाकार बीते शनिवार के कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर सके हैं। वह कल दिनांक 31 जुलाई दिन रविवार को निर्धारित समय पूर्वान्ह 10.00 बजे उपस्थित होकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मौके पर नेसार अहमद, युवराज सिंह संरक्षक सूचना केन्द्र, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, आर्यभट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

  • Advertisement

एनटीपीसी द्वारा आयोजित बिजली महोत्सव का हुआ समापन

सिंगरौली, सोनभद्र। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ”विद्युत @ 2047” कार्यक्रम बीते 29 जुलाई को मनोरंजन केंद्र, एनटीपीसी सिंगरौली,शक्तिनगर में भव्यतापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इससे पूर्व बीते 27 जुलाई को चुर्क,सोनभद्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। ज्ञात हो कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश भर में 25 से 30 जुलाई तक “बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस” के रूप में सभी जनपदों में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के अवसर पर माननीय संजीव कुमार गौंड, समाज कल्याण मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार, राम दुलार गौंड, माननीय विधायक दुद्धी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली ने स्वागत संबोधन में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, पॉवर @2047 में कहा कि आज हमारे देश की विद्युत उत्पादन क्षमता 4.00 लाख मेगावाट हो गई है और हमें वर्ष 2047 तक ऊर्जा उत्पादन के मामले में पूर्ण आत्मनिर्भर बनने के साथ- साथ विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादक देश के रूप में भारत को स्थापित करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

संजीव कुमार गौंड, माननीय विधायक (ओबरा) ने अपने सम्बोधन में घरेलू विद्युतीकरण के क्षेत्र में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार की विद्युत योजनाओं के बारे में भी आम जन को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिजली महोत्सव संपूर्ण देश में मनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो और बिजली क्षेत्र के विकास को वृहद पैमाने पर नागरिकों तक पहुंचाया जा सके।

राम दुलार गौंड, विधायक दुद्धी ने अपने सम्बोधन में उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य के भव्य महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी सिंगरौली को धन्यवाद दिया एवं सभी को ऊर्जा संरक्षण हेतु सार्थक कदम उठाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने भारत की विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों एवं विद्युत क्षेत्र में भारत देश की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया ।
उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, पॉवर @2047कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा आज़ादी से अब तक नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाली उर्जा विकास की संभावनाओं की रुपरेखा को तय करना है।

कार्यक्रम के दौरान बैनर, पोस्टर, ऑडियो वीडियो विजुअल फिल्म जैसे सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण,ग्राम विद्युतीकरण, वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण, क्षमता वृद्धि, वन नेशन वन ग्रिड, अक्षय ऊर्जा पर फिल्म, उपभोक्ता अधिकारों, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए।
इस अवसर पर संत जोसफ स्कूल, एनटीपीसी सिंगरौली के विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण की थीम पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए।
उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, पॉवर @2047कार्यक्रम में बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर, मान सिंह गौंड, ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर, सूर्यकांत त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि, सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक, (प्रचालन एवं अनुरक्षण), बी एन झा, महाप्रबंधक, (अनुरक्षण), डा एस के खरे महाप्रबंधक, (चिकित्सा) बिभास घटक, महाप्रबंधक, (एफ़जीडी एवं टीएस), अमरीक सिंह भोगल महाप्रबंधक(ई एम डी एवं सी एंड आई)), ए के सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), जोसेफ बास्टियन, बिजोय कुमार सिकदर, जिला नोडल अधिकारी, बिजली महोत्सव एवं मानव संधान प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, एनटीपीसी विभाग प्रमुखगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, मीडिया प्रतिनिधिगण, गण्यमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि गण स्थानीय समुदाय के साथ आदरणीय आम जन भव्य उत्सव में शामिल हुए। वही कार्यक्रम के अंत मे आशुतोष श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पूर्वाञ्चल विद्युत वितरण निगम लिमिटड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

  • Advertisement

दीपक कुमार केसरवानी हुए सम्मानित

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार नई दिल्ली व जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत बरवा टोला, विकास खंड- बभनी के सभागार मे आयोजित सम्मान समारोह में आदिवासी, संस्कृति, साहित्य, कला के अध्येता, इतिहासकार, संस्कृति विशेषज्ञ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसरवानी को अनवरत तीन दशकों से आदिवासी संस्कृति साहित्य कला पर शोध कार्य करने एवं केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित शोध ग्रंथ आदिवासी कृति के लेखन आदिवासी कला के संरक्षण हेतु आयोजक संस्थान के प्रबंधक/ सचिव बृजभान मरावी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मिर्जापुर: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत, दूसरा घायल

यूपी के मिर्जापुर में स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत हो गई. वहीं दूसरा साधु घायल हैं. पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

HIGHLIGHTS

  • चुनार स्थित सत्तेसगढ़ आश्रम की घटना
  • आश्रम से पुलिस को मिले दो तमंचे

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित प्रसिद्ध संत स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में गोली चलने से एक साधु की मौत हो गई. वहीं दूसरे साधु घायल हो गए. घायल साधु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस घटना को सुसाइड मान रही है. वहीं आश्रम से 315 बोर के दो तमंचे भी बरामद हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, चुनार थाना क्षेत्र में स्वामी अड़गड़ानंद का शक्तेसगढ़ में आश्रम है. इस आश्रम में सैकड़ों की संख्या में सेवादार व साधु-संत रहते हैं. गुरुवार सुबह अचानक आश्रम में गोली चलने की आवाज आई तो सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. क्षेत्राधिकारी नित्यानंद राय के नेतृत्व में चुनार कोतवाली पुलिस आश्रम पहुंची और घटना को लेकर जांच शुरू की.

पुलिस के मुताबिक, आश्रम परिसर में दो साधुओं को गोली लगी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले जीवन बाबा उर्फ जीत की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आश्रम के दूसरे साधु आशीष बाबा गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें चंदौली में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को पुलिस अभी आत्महत्या बता रही है. मौके से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं. इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल की. पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को पुलिस अभी आत्महत्या बता रही है. मौके से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं. इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल की. पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी (सर्कल ऑफिसर) का कहना है कि आश्रम से दो कट्टे मिले हैं. एक बाबा के सिर में गोली लगी है. जांच पड़ताल की जा रही है. घटना किन वजहों से घटी, इसकी जांच की जा रही है. वहीं कहा जा रहा है कि आश्रम में शिष्यों के बीच आपस में वर्चस्व को लेकर घटना हो सकती है. फिलहाल जांच के बाद ही घटना के कारणों की सच्चाई सामने आएगी. क्षेत्राधिकारी नित्यानंद राय ने कहा कि शव की तलाशी ली गई तो आधार कार्ड मिला है, जिसमें मृतक का नाम जीवन बाबा लिखा था. सेवादारों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह आश्रम में आते रहते थे.

हम पत्रकारों के कोहिनूर हीरा थे चंद्रमणि शुक्ल: सलीम हुसैन

सोनभद्र। शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में समान अधिकार रखने वाले जनपद के दक्षिणांचल स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटर कॉलेज मुर्धवा, रेणुकूट के प्रबंधक एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे चंद्रमणि शुक्ल के असामयिक निधन पर उनके तेरहवीं के दिन बुधवार को नगर स्थित एक होटल के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े कलमकारों ने स्वर्गीय शुक्ला जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व पत्रकारों और साहित्यकारों द्वारा स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं धूप, दीप अगरबत्ती जलाकर भावांजलि व्यक्त कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कवयित्री गीतकार डॉ रचना तिवारी, कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ विजयगढी’ वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सलीम हुसैन और राजेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में उनके साथ गुजारे लम्हों का जिक्र करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्रमणि शुक्ल जी के असमय गोलोकवासी हो जाने से शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है। वह एक सरल मृदुभाषी एवं सभी कलम के सिपाहियों के प्रति समर्पित शिक्षाविद व कलमकार थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मीडिया फोरम आप इंडिया न्यास के अतिरिक्त, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद, ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन, इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, आदर्श भारतीय पत्रकार एसोसिएशन और ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन आदि पत्रकार संगठनों से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने अपनी यूनियनों की ओर से गहरी शोकांजलि व्यक्त की। शोक सभा का संचालन पत्रकार एवं कवि राकेश शरण मिश्र ने किया। इस मौके पर संतोष कुमार नागर, राम अनुज धर द्विवेदी, पंकज देव पांडेय, चंद्र मोहन शुक्ला, राजेश सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, ज्ञानदास कनौजिया, विनय कुमार सिंह, मोइनुद्दीन मिंटू, इमरान बक्शी, नंदकिशोर विश्वकर्मा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सेराज हुसैन, विनय कुमार सिंह, कृपाल मद्धेशिया, रामजी गुप्ता, तारा शुक्ला, रमेश सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

  • Advertisement

आदिवासी जातियों में आज भी जीवंत है द्रविड़ सभ्यता एवं संस्कृति – दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियों की परम्परागत नृत्य-गीत की प्रस्तुति एवं संकलन’’ विषयक गोष्ठी का हुआ आयोजन
  • आदिवासी समाज की सांस्कृतिक दलों द्वारा नृत्य-गीत की दी गई प्रस्तुति
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं से घिरा उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित संपूर्ण देश का एकमात्र जनपद सोनभद्र पर आदिवासी गोड़ राजाओं का शासन आदिकाल से रहा है। आदिवासी संस्कृति, कला, साहित्य से भरपूर सोनभद्र जनपद आदिवासियों की आदि भूमि रही है और यहां के जंगलों, पहाड़ों, नदियों, के किनारों पर अवस्थित गुफाओं, कंदराओ मे निर्मित गुफाचित्रों के कलाकारों के बंशधर है आज की वर्तमान आदिवासी जातियां, इनकी संस्कृति में द्रविड़ सभ्यता जीवंत है, गोंडवाना लैंड पर गोड राजाओं का शासन रहा है, विश्व के सभी देशों मे आदिवासी जातियां अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, कला को जीवंत बनाए हुए हैं। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इन्होंने किसी भी विदेशी आक्रांताओं के अत्याचारों का जमकर मुकाबला किया इनके संघर्षों की कहानी भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।

आजादी के बाद भारतीय संविधान
में आदिवासी जातियों को जनजाति की मान्यता प्रदान कर इन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तौर पर मजबूत बनाया और आदिवासी समुदाय की स्वाधीन भारत में जन्मी देश की प्रथम आदिवासी समुदाय की द्वितीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू विश्व के आदिवासी समाज के लिए उदाहरण है।
उपरोक्त विचार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार नई दिल्ली व जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘उत्तर प्रदेश राज्य के गोंड आदिवासियों की परम्परागत नृत्य-गीत की प्रस्तुति एवं संकलन’’ विषयक पर ग्राम पंचायत बरवा टोला, विकास खंड- बभनी के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी, संस्कृति, साहित्य, कला के अध्येता, इतिहासकार, संस्कृति विशेषज्ञ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसरवानी ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे बरवाटोला के ग्राम प्रधान राम प्रताप ने कहा की वर्तमान आदिवासी संस्कृति को बिलुप्त होनो से बचाने के भावी पिढ़ी का आगे आना होगा जिससे ग्रामीण संस्कृति को जिन्दा रखा जा सके।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के सचिव/प्रबंधक बृजभान मरावी ने कहा की वर्तमान में सम्पूर्ण आदिवासी समाज की नृत्य-गीत, संस्कृति, परम्पपरा को संरक्षण की जरूरत है। इसके लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजन कर रही है

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र, वाराणसी, मीरजापुर चन्दौली आदि सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न जनपद हो इसके लिए संस्थान का प्रयासरत है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा गोंड विरांगना महारानी दुर्गावजी जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दी प्रज्जवल कर किया।इस अवसर गोंड आदिवासी समाज की सांस्कृतिक दलों द्वारा करमा, शैला, गोंडी डोमकच आदि नृत्य-गीत की प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरी प्रसाद पच्ची, विनोद कुमार, पवन कुमार, मुन्नी लाल, संदीप कुमार, तारा सिंह, संगीता देवी, प्रमिला देवी सहित आदि ग्राम व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

निशा बबलू सिंह के कारण वार्ड की जनता के चेहरे पर मुस्कुराहट

अजीत कुमार सिंह

रेणुकूट, सोनभद्र। नगर पंचायत वार्ड नं. 10 में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा बबलू सिंह के द्वारा वार्ड की जनता के लिए शौचालय का जीर्णोद्धार करके पूजा अर्चन कर उद्घाटन किया गया और समस्त जनता के लिए शौचालय का उपयोग करने के लिए खोल दिया गया। जिससे वार्ड की जनता में काफी प्रसन्नता है और निशा बबलू सिंह के समाजसेवी स्वभाव और मानवता पूर्ण कार्य करने के कारण वार्ड की जनता ने उनको साधुवाद दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि निशा बबलू सिंह सदैव गरीबों की सेवा में दिन रात उपस्थित रहती है गरीबों की समस्या से हर समय रूबरू होने के लिए उन्होंने टीम निशा बबलू सिंह के नाम से एक संगठन बनाया है, जैसे ही रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी समस्या की जानकारी होती है तो तत्काल ही निशा सिंह अपनी टीम के सदस्यों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को पूर्ण रुप से सहयोग करती हैं साथ ही साथ अपने नगर पंचायत क्षेत्र की जनता के लिए भी दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ सुविधाओं का लाभ दिला कर जनता का भी आशीर्वाद ले रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किए।
उन्होंने महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर दवा स्टॉक रजिस्टर का जायजा लेकर स्टॉक रजिस्टर को ठीक करने के लिए फार्मासिस्ट को निर्देशित किये। इस दौरान उन्होंने कारागार में निरुध्द महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध व पौष्टिक आहार देने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कारागार में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी बन्दी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। साथ ही किसी बन्दी को अपने मुकदमों के मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क पैनल अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जेपी दुबे, पीएलवी राजन चौबे समेत कई पीएलवी व पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें