वनिता समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज

सिंगरौली, सोनभद्र। वनिता समाज,लेडीज क्लब,एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर, द्वारा आवासीय परिसर स्थित वनिता भवन में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज एनटीपीसी सिंगरौली, श्रोतस्विनी नायक,अध्यक्षा सुहासिनी संघ, एनटीपीसी विंध्याचल, ऋतुपर्णा पॉल अध्यक्षा, वर्तिका महिला मंडल, एनटीपीसी रिहंद एवं अन्य गण्यमान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ के किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयिता गोस्वामी ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथिगण का हार्दिक स्वागत एवं सादर अभिनंदन किया एवं वनिता समाज के सभी सम्मानित सदस्याओं को तीज कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई दी। इस शुभ अवसर पर वनिता समाज के सदस्याओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, नाटक, कजरी, विभिन्न प्रकार के मनोरंजन गेम्स का भी आयोजन किया गया। वही सोनी ठाकुर ने तीज क्वीन, सुमन वर्मा ने सावन सुंदरी, मीनू बैसोया ने लेडी ऑफ दि ईवनिंग का खिताब जीता।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अंजू झा (बाल भवन प्रभारी, वनिता समाज), नील कमल भोगल (कल्याण प्रभारी, वनिता समाज), मीनाक्षी मिश्रा (सचिव, वनिता समाज), रूपा सिंह राय (जनरल सचिव,वर्तिका महिला मंडल), निर्मला यादव (संयुक्त महासचिव, वर्तिका महिला मंडल), अनुपमा दीक्षित सांस्कृतिक (सचिववर्तिका महिला मंडल), अमृता मंडल(बाल भवन,वर्तिका महिला मंडल), रूपम रानी कल्याण (संयुक्त सचिव,वर्तिका महिला मंडल), सुजाता पात्रा (खेल प्रभारी,सुहासिनी संघ), देविका बोस (कल्याण प्रभारी,सुहासिनी संघ), मौसमी सेन गुप्ता,(बाल भवन प्रभारी सुहासिनी संघ), भावना वर्मा (महासचिव,सुहासिनी संघ), शिल्पा कोहली (ट्रेजरी,सुहासिनी संघ), एवं समानित सदस्या उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली, एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

दुष्कर्म के दोषी सहायक प्रबंधक को 20 वर्ष की हुई कैद

HIGHLIGHTS

  • 2 लाख 61 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • दोषी माता-पिता को 4-4 वर्ष की कैद व 41-41 हजार रुपये अर्थदंड की सजा, एक आरोपी दोषमुक्त
  • 7 वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर अध्यापिका के साथ दुष्कर्म करने एवं वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (सीएडब्लू) सोनभद्र आसुतोष सिंह की अदालत ने 7 वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर अध्यापिका के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सुनवाई करते हुए वृहस्पतिवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी सहायक प्रबंधक अतीश कुमार सिंह को 20 वर्ष की कैद एवं 2 लाख 61 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दोषी माता-पिता को 4-4 वर्ष की कैद एवं 41-41 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अध्यापिका ने 17 जून 2016 को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सगाई राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी अतीश कुमार सिंह पुत्र डॉक्टर रामकृत सिंह जो सहायक प्रबंधक एनटीपीसी विंध्याचल सिंगरौली मध्यप्रदेश रहे से 23 अप्रैल 2015 में हुई थी। उसके बाद शादी का झांसा देकर बाहर ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। दहेज में माता आशा देवी व पिता डॉक्टर रामकृत ने 15 लाख रुपये भी ले लिया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सहायक प्रबंधक अतीश कुमार सिंह को 20 वर्ष की कैद एवं 2 लाख 61 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दोषी आशा देवी व डॉक्टर रामकृत सिंह को दोषसिद्ध पाकर 4-4 वर्ष की कैद एवं 41-41 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।अर्थदंड न देने पर 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं एक आरोपी बिजेंद्र को दोषमुक्त करार दिया। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता बी सिंह व सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

हत्या के दोषी पिता को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद
  • साढ़े 10 वर्ष पूर्व एक वर्षीय अबोध बच्चे की जगजीवन गोड़ ने फावड़े से काटकर की थी नृशंस हत्या

सोनभद्र। साढ़े 10 वर्ष पूर्व एक वर्षीय अबोध बच्चे की फावड़े से काटकर की गई नृशंस हत्या के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पिता जगजीवन गोड़ को उम्रकैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी गांव की सविता देवी पत्नी जगजीवन गोड़ ने 24 दिसंबर 2011 को म्योरपुर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका एक वर्षीय बालक आंगन में खेल रहा था की सुबह करीब 10 बजे उसका पति जगजीवन गोड़ बच्चे को फावड़े से काट दिया।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। लाश पड़ी हुई है। इस तहरीर पर जगजीवन गोड़ के विरुद्ध हत्या में एफआईआर दर्ज की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी जगजीवन गोड़ को उम्रकैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

ब्रह्मा-विष्णु के विवाद को पंच बनकर शिवजी ने सुलझाया था: आचार्य उमाशंकर त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। सर्व धर्म सम भाव के संकल्प के साथ भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को चौथे दिन शिव पुराण महायज्ञ में भक्तगणों ने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप किया। वहीं शिव पुराण कथा में ब्रह्मा-विष्णु के बीच चल रहे विवाद को पंच बनकर शिवजी ने जो निर्णय सुनाया था की कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। इस दौरान चल रहे अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य एवं आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों एवं हवन सामग्री से हवन किया गया। ताकि लोग निरोग रहें। आचार्य पंडित उमाशंकर त्रिपाठी जी महाराज के जरिए शिव पुराण कथा सुनाई गई। जिसमें ब्रह्मा-विष्णु के बीच चल रहे कौन बड़ा है के विवाद को पंच बनकर शिवजी ने निर्णय सुनाया था का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। आचार्य कौशल तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी भक्तगणों द्वारा की गई। अखंड भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । आचार्य दिनेश कुमार पांडे, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, रेवती तिवारी, आशा देवी, कालो देवी, हीरा, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज,चिंता मौर्या, रामा देवी, विमला देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मानव तस्करी, बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति के रोकथाम को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • एएचटीयू थाने के प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन
  • बैठक में पूर्व की कार्य वृत्ति पर हुई चर्चा
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को थाना ए.एच.टी.यू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) सोनभद्र में मानव तस्करी व बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति आदि की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाने के प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव की अध्यक्षता में बैठक अयोजित की गई। बैठक में पूर्व की कार्य वृत्ति पर चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा अगस्त माह में बालश्रम, मानव तस्करी व भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार हेतु जनपद स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई साथ ही यह सुनिश्चित किया गया की बाल श्रम से मुक्त कराये गये नाबालिग बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाये। बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ.आर.डब्ल्यू शेषमणि दुबे , मुख्य आरक्षी हरिदत्त पांडे, आरक्षी धनंजय यादव, अमन द्विवेदी एवं महिला आरक्षी शालिनी वैश्य सहित आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया बम का जत्था, बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है के लगे नारे

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को दुद्धी नगर से नगर वासियों का एक कांवरिया बम जत्था पलामू लिंक एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हुआ। जिसमें दुद्धी नगर वासी बड़े ही धूमधाम से बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, बाबा की नगरी दूर है, जाना बहुत जरूर है, हर हर महादेव के जयघोष से दुद्धी नगर स्टेशन गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं बाबा धाम जा रहे शिव भक्तों के परिजनों ने बड़े ही हर्षोल्लास व खुशी के साथ सभी कांवरिया बम श्रद्धालुओं को रवाना किया। दर्शन करने जा रहे सुमित सोनी, शैलेश व संतोष बम ने बताया कि पिछले 2 सालों से यह तीर्थ यात्रा कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से प्रभावित थी। जिससे हम सब भगवान भोलेनाथ के बाबा नगरी नहीं जा पा रहे थे और उनके प्रति जो श्रद्धा आस्था थी हमारे अंदर दबी रह गई।

Advertisement (विज्ञापन)

अब 2 साल के बाद सरकार के द्वारा जानलेवा बीमारी से रोकथाम और श्रद्धालुओं के बाबा धाम दर्शन करने की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गई हैं।जिससे हम सभी भारतवासी बड़े ही धूमधाम से इस वर्ष बाबा भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हम सब बाबा भोलेनाथ से यही कामना करते हैं कि सभी लोगों का जनजीवन सुखद और सभी भाईचारे व प्रेम स्नेह के साथ रहे तथा लोकमंगल की कामना भी करते हैं। इनके अलावा अनुराग जोहरी, सुमित सोनी, शैलेश मद्धेशिया, संतोष यादव सहित कई दर्जन महिलाएं एवं कांवरिया बम मौजूद रहे।

  • Advertisement

एसडीएम व एडिशनल एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

HIGHLIGHTS

  • मोहर्रम त्यौहार को सौहार्दपूर्ण एवम शांतिपूर्ण तरीके से मनाए- एसडीएम रमेश कुमार
  • पुलिस नगर और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए हैं और दिन-रात शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं- एडिशनल एसपी विनोद कुमार
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व एडिशनल एसपी विनोद कुमार, रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय के साथ नगर के ताजिया मार्ग का पैदल चलकर जायजा लिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान एसडीएम सदर ने मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में मनाने के लिए कहा साथ ही यह भी कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और मुहर्रम का त्यौहार को इस तरह मनाए कि दूसरे लोगों की भावनाएं आहत ना हो मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और किसी भी तरह की समस्या होने में पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

वही एडिशनल एसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस नगर और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए हैं और दिन-रात शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा जो भी व्यक्ति समाज में अशांति फैलाने का काम करेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Advertisement

एसडीएम ने जनचौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

सोनभद्र। जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदर एसडीएम रमेश कुमार ने मंगलवार को नगवा ब्लाक के सुदूर गांव सरईगढ़ में जन चौपाल लगाकर विभिन्न तरह के शिकायतें सुनी गई। वही सदर एसडीएम रमेश कुमार ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा करते हुए उनके समस्याओं की जानकारी ली और उसके निराकरण के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कुछ प्रकरणों में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई उपजिलाधिकारी सदर ने ग्रामीणों को “हर घर तिरंगा, मेरी” प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के बारे में जानकारी दी गई ।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए लोगों को बताया गया साथ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बता कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया तथा 13 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवादों को सुलह समझौते के द्वारा निस्तारित कराने की अपील भी की। वही इस जन चौपाल में सरईगढ़ ग्राम प्रधान शंभू यादव पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार बिरहा गायक परशुराम यादव पैरा लीगल वालंटियर राजन चौबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

नाग पंचमी के अवसर पर महुली में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन

विंढमगंज, सोनभद्र। नाग पंचमी के पावन पर्व पर महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती के आयोजन में इलाके के गांव से दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कुश्ती के आयोजन में निगरानी कर रहे राकेश कुमार कन्नौजिया संतोष कन्नौजिया सुकेश कुमार ने पहलवानों को अखाड़े में घुमा घुमा कर नामों की घोषणा किया अपने जोड़ी के पहलवानों से दर्शक दीर्घा में मौजूद पहलवानों ने हाथ मिला कर कुश्ती में अपने कलाओं का प्रदर्शन किया जिसमें इनामों की बौछार कमेटी के लोगों के द्वारा किया जा रहा था। जोर आजमाइश करने वाले पहलवानों में विनय कुमार मुकेश कुमार राजा दिलीप कुमार दीनदयाल भारती नवीन कुमार शिवकुमार रूपेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने जोर आजमाइश किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही डुमरा के पहलवान दिलीप कुमार ने पांच पहलवानो को पराजित कर दर्शकों का दिल जीत लिया और पुरस्कार की राशि सहित अन्य विशेष पुरस्कार लेकर अपने घर को गया इस मौके पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी राजन चौधरी राजकपूर पप्पू कन्नैजिया बब्लू चौधरी उपस्थित रहे निर्णायक की भूमिका में राकेश कुमार कन्नैजिया रहे प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से आए हुए समस्त पहलवानों को शुभ आशीष दिया तथा प्रसाद का वितरण कराने के पश्चात कार्यक्रम को समापन किया।

  • Advertisement

शिव-सती के विवाह की कथा सुन भक्तगण हुए भाव-विभोर

HIGHLIGHTS

  • अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। सर्व धर्म सम भाव के संकल्प के साथ भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को तीसरे दिन शिव पुराण महायज्ञ में भक्तगणों ने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप किया। वहीं शिव पुराण कथा में शिवजी-सती के विवाह की कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। इस दौरान चल रहे अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य एवं आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए मंगलवार को तीसरे दिन विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू की गई। वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों एवं हवन सामग्री से हवन किया गया। जिससे लोग निरोग रहें।

आचार्य पंडित उमाशंकर तिवारी महाराज के जरिए शिव पुराण कथा सुनाई गई। जिसमें शिवजी-सती के विवाह का वर्णन किया गया। आचार्य कौशल तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक यजमान रेवती तिवारी उनकी धर्मपत्नी रामा देवी, भिखारी बाबा की पत्नी विमल देवी, बहु चिंता मौर्या, राजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी सुशीला पाठक को कराया गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी भक्तगणों द्वारा की गई। अखंड भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । आचार्य दिनेश कुमार पांडे, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी,आशा देवी, कालो देवी, हीरा, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें