रुद्राभिषेक कर यज्ञ में दी आहुति

सोनभद्र। सर्व धर्म सम भाव के संकल्प के साथ भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को दसवें दिन शिव पुराण महायज्ञ में जयकारे लगाते हुए भक्तगणों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके अलावा आचार्यजी के जरिए रुद्राभिषेक कराया गया। शिव पुराण की कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। वहीं श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य एवं आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू कराई गई। वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। ताकि लोग निरोग रहें। आचार्य पंडित उमाशंकर त्रिपाठी जी महाराज ने शिव पुराण कथा सुनाया जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। आचार्य कौशल तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

यजमान दिलीप कुमार केसरी की धर्मपत्नी तारा,शिबू केसरी की धर्मपत्नी उषा, सुधीर पाठक की धर्मपत्नी कलावती रेवती तिवारी की धर्मपत्नी रामा देवी, बाल ब्रह्मचारी कृष्णावती के अलावा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, विमला देवी, कालो देवी आदि ने रुद्राभिषेक किया। रेवती तिवारी अजय, प्रेमावती, भिखारी बाबा, हीरा, सत्यनारायण जायसवाल, रमाकांत विश्वकर्मा, विफ़न आदि भक्तगणों ने जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अंत मे हवन-पूजन के बाद आरती की गई। वहीं भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । आचार्य दिनेश कुमार पांडे, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज, संत सुखराम, अजय कुमार सिंह, मनोज केसरी, रमेश उमर बैश्य, रामबाबू, रामलखन मौर्य, पवन कुमार गुप्ता, रमेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव पुराण महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा 11 अगस्त चतुर्दशी तक चलेगी। जिसका समापन कलश विसर्जन व विशाल भंडारे के साथ होगा।

  • Advertisement

लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा ध्वज

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर नौ से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में सपाइयों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु पांडे ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित अपने आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि नौ अगस्त वह दिन है, जब 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। उन्होंने कहा की आज के दिन स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए हर समाजवादी समर्पित होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

भाजपा ने नगर में निकला भव्य बाइक तिंरगा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

  • भारत माता के गगनभेदी जय उद्घोष से गूंज उठा राबर्ट्सगंज नगर
  • नगर भ्रमण करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर हुआ तिरंगा यात्रा का समापन
  • तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा सोनभद्र के दिग्गज नेता
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व एवम भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे के मार्गदर्शन में राबर्ट्सगंज नागर में भव्य बाईक तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि तिरंगा यात्रा का प्रारंभ भाजपा जिला कार्यालय से हुआ और महिला थाना से होते हुए शितला मन्दिर मेन चौक व धर्मशाला चौक से होते हुए चण्डी चौराहे से मेन मार्केट होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर जाकर भारत माँ के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम लोग संगठन के निर्देश पर 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर पर तिरंगा लगाने का काम कार्यकर्ताओं के माध्यम से सफलता पूर्वक पुर्ण कर लिया जायेगा। वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर हम सभी लोगों को आज संकल्प लेना होगा कि हम तिरंगे की शान तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेवारीयों का निर्वह करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

तिरंगा यात्रा में सदर प्रमुख ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पुर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिलामहामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, जिलामंत्री सन्तोष शुक्ला, युवा मोर्चा जिलामहामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, अनुप तिवारी, अशोक भारती, दुर्गेश केडिया,विजय केशरी, अनुपम तिवारी, दिलिप चौबे, संजय जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, गोपाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, धीरेन्द्र पांडेय, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, भैया लाल, गुरुजीत सिंह,राकेश मेहता,अशोक मौर्या, सुरेश शुक्ला, अर्जुन सिंह, धर्मवीर त्यागी, पुष्पा सिंह,सरोज केशरी, गुड़िया तिवारी, ब्रिजेश, विजय विश्वकर्मा, बिनोद सोनी, अमन वर्मा, अनमोल सोनी, संजू श्रीवास्तव, मंजू गोस्वामी, पवन गुप्ता, अभिषेक, समर बहादूर, देवेंद्र सहित आदि लोग शामिल रहें।

  • Advertisement

मन्दिर का झण्डा व घण्टा हटाने पर लोगो ने घण्टो किया प्रदर्शन

अजीत कुमार सिंह

डाला, सोनभद्र। लंगोट बाबा मंदिर से झंडा और घंटा निकालकर झाडियो मे फेके जाने से अल्ट्राटेक के खिलाफ भाजपा व स्थानीय लोगो ने घंटों विरोध प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के डाला कोठा टोला स्थित अमर पार्वती गुफा से सटे लंगोट बाबा मंदिर के पास सोमवार को डाला कि स्थानीय कंपनी अल्ट्राटेक के कुछ सुरक्षा कर्मचारियों के द्वारा घंटा और झंडा हटाकर झाड़ियों में फेंके जाने के सूचना के बाद स्थानीयो लोगो में उबाल आ गया जिसके बाद मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने मंदिर के पास पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदर्शन कर रहे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी,संतोष बबलू, ने बताया कि ओबरा डाला रोड के अल्ट्राटेक क्रशर प्लांट के सामने के सदियों से आस्था के केंद्र महादेव मंदिर(लंगोट बाबा,पहलवान बाबा) धाम से भगवा झंडा और घंटी को सड़क के किनारे झाडियो मे फेकने का कार्य अल्ट्राटेक कि गलत नीति है। इस नीति का हम लोग भरपुर विरोध करते रहेगे।वही अल्ट्राटेक से दिनेश यादव ने झण्डा व घण्टा कम्पनी के लोगो द्वारा फेके जाने बात को सिरे से नकार दिया है। बात चीत मे कहा कि गलत अरोप लगाया जा रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदर्शन के दौरान मान्स का रास्ता घंटों तक जाम रहा। इसकी सूचना मिलते ही डाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया गया जिसमे बातचीत कर मन्दिर कि पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग के बाद मामला शांत हुआ । इस मौके पर भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी संतोष बबलू,दिलीप,दिनेश गोंड,दिनेश जैसवाल, अशोक, रवि, अरविंद, राकेश यादव इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। डाला चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने इस मामले पर बताया कि कम्पनी के लोगो द्वारा मरम्मत व नवीनीकरण के लिए कार्य किया जा रहा था। लोगो मे भ्रम से विरोध कि स्थिति हो गयी थी। अब सब सामान्य है।

  • Advertisement

सरप्लस प्रक्रिया को किया जाय स्थगित- अशोक कुमार त्रिपाठी

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को पत्र लिखकर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार सृजित पदों के प्रति कार्यरत शिक्षकों के विरुद्ध गतिमान सरप्लस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यकारी महामंत्री का कहना है कि वर्षों बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार प्रवक्ता/ सहायक अध्यापकों की तैनाती सृजित पदों के सापेक्ष हुई है। जिसके कारण राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, परन्तु सरप्लस नीति के क्रियान्वयन की स्थिति में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पर्याप्त शिक्षकों के हट जाने से, पुन: पुराने ढर्रे पर लौटने हेतु विवश हो जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

सरप्लस नीति से प्रभावित शिक्षक/शिक्षिकाओं के अध्ययनरत पाल्य/पाल्या की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे शिक्षकों का मनोबल अपनी पारिवारिक समस्या एवं बच्चों की शिक्षा-दीक्षा मध्य सत्र में बाधित होने की आशंका से गिरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा सरप्लस शिक्षकों के चिन्हांकन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करके जल्दबाजी में सूचना का आदान- प्रदान कर के शिक्षकों को मानक के विपरीत सरप्लस घोषित किया गया है। अतः इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने की आवश्यकता है।

  • Advertisement

सावन के आखिरी सोमवार पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रही गुप्त काशी

HIGHLIGHTS

  • सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़़े श्रद्धालु
  • शिवद्वार धाम पहुंचे कांवरियों ने किया जलाभिषेक
  • आखिरी सोमवार होने के नाते शिवालयों में लगा रहा भक्तों का ताता
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सावन के आखिरी सोमवार को दर्शन पूजन करने के लिए शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने जल एवं दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। तो कई शिव भक्तो ने शिवालयों तथा अपने घरों में रुद्राभिषेक कराया।

शिवद्वार धाम में उमा महेश्वर की सजी दिव्य झांकी

वहीं घोरावल के शिवद्वार धाम में उमामहेश्वर का का लाखों की संख्या में कांवरियों संघ शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन किया। बता दे कि रविवार की देर रात से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा और पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा रहा। शिवद्वार उमा महेश्वर मंदिर में डाक बम कांवरियों के पहुंचने पर देर रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। कांवरियों ने सर्वप्रथम उमा महेश्वर मंदिर का 5 बार परिक्रमा किया और उसके बाद जलाभिषेक करते हुए उमामाहेश्वर की सजी भव्य झांकी का दर्शन- पूजन किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

राबर्ट्सगंज स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन करती महिलाएं एवं बच्चे
Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज नगर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर रौप पहाड़ पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, विरेश्वर मंदिर, सोभनाथ मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर, बरैला मंदिर, शाहगंज के पास गौरीशंकर मंदिर में सावन केे आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। गंगा जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किए। आखिरी सोमवार होने के नाते कई शिवमंदिरों में और घरों में रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने कराया। इस दौरान भक्तों ने शिवालयों में जाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना किए। इस दौरान जिले के सभी शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

दूधेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग
Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

हरियाली तीज उत्सव पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी सोन महिला मंच ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
  • महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में किया घूमर नृत्य
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। हरियाली तीज उत्सव पर मारवाड़ी महिला सोन शाखा द्वार रविवार को नगर स्थित राजस्थान भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मेहंदी रची हाथों से सावन की मल्हारो पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के घूमर नृत्य में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस अवसर पर सावन के गीत और नृत्य की प्रस्तुति की गई इस दौरान मंच की जिलाध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा एकत्र होकर झूलों का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पर्व के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंच द्वारा किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष समिता लोहिया व सचिव अंजना शर्मा ने वहा अयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमे दिव्या अग्रवाल को तीज क्वीन के पुरस्कार से नवाजा गया और बच्चो के लिए अयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनुष्का जालान, द्वितीय पुरस्कार सौम्या कनोडिया को मिला। अयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रितु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पूनम केडिया, सुमन केजरीवाल, शशि केडिया, प्रतिभा कनोडिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

संकट मोचन मंदिर पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • भजन गायकों ने भोलेनाथ के एक से बढ़कर एक भजनों का किया गया।
  • मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का कराया गया भजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शनिवार की देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय द्वारा कराया गया। इस अवसर पर वाराणसी से आए‌ भजन गायक अवधेश मौर्या व दीपक मौर्या ने भगवान भोलेनाथ के सावन में गाए जाने वाले एक से बढ़कर एक भजनों के साथ ही कजरी का गायन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इनके साथ हारमोनियम पर भैयालाल पाठक, बैंजो पर हलचल पाठक, ढोलक पर रशीद खान, आर्गन पर प्यारेलाल ने संगत किया। वही भगवान भोलेनाथ के मनोरम भजनों को सुनकर वहा उपस्थित श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में झूमने लगे तो पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के आयोजन में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, शिवा पांडेय, जनार्दन, दीपू पांडेय, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

लोक अदालत मतलब लोगों की अदालत – जनपद न्यायाधीश

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के अध्यक्षता में नगर पालिका के अधिशासी अभियंता व भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैठक में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम ने कहा कि आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किए जाने एवं लोक अदालत के व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि यह एक ऐसा तंत्र है जिसके जरिए कानूनी विवादों को अदालत के बाहर हाल कर लिया जाता है कह सकते हैं कि मामलों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है। इसे बोलचाल की भाषा में लोगों की अदालत भी कहा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी निहारिका चौहान अपर जनपद सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो, जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो सके। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाज में हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। इस माध्यम से वादों के निस्तारण से न सिर्फ समय बल्कि धन की भी बचत होती है। इसलिए आम जनमानस से यह अपील है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर अपने-अपने वादों का निस्तारण जरूर कराएं।

  • Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापार मंडल ने पांच हजार तिरंगा लगाने का लिया निर्णय

HIGHLIGHTS

  • व्यापार मंडल की बैठक संपन्न
  • बैठक में 9 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 41वें राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन की चर्चा हुई
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 5000 तिरंगा झंडा व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों पर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 9 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 41वें राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन की चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सोनभद्र व्यापार मंडल द्वारा भी इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा और दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सोनभद्र की समस्याओं जैसे राजधानी एक्सप्रेस के मुख्यालय पर ठहराव, मुंबई व चेन्नई के लिए सीधी ट्रेन, SH5A पर बने टोल प्लाजा द्वारा मनमाना टोल टैक्स वसूली करना व न तो यात्रियों को कोई सुविधा देना न तो सर्विस लेन को ठीक करना, फूड विभाग द्वारा आए दिन व्यापरियों को परेशान किया जाना आदि विषयो पर केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष बचाओ केशरी, नगर महामंत्री विजय केशरी, नंद लाल कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें