राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तीनों संघों की बैठक हुई सम्पन्न

राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा), विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ; महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द के साथ राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तीनों संघों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आनन्द जी ने माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जाने की अपनी योजना को सभी के सामने रखा एवं इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा की।

Advertisement (विज्ञापन)

परिचय एवं फीडबैक देने की प्रक्रिया में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय समन्वय समिति के सदस्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने सर्वप्रथम राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के राजकीय इण्टर कॉलेज,ललितपुर में आयोजित हुए 59वें अधिवेशन का उल्लेख करते हुए यह बताया कि तत्कालीन महामंत्री जी. एस. शुक्ल जी के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार शासन से एक महानिदेशालय बनाने, महानिदेशक की नियुक्ति करने एवं निदेशकों के विभागों की अलग-अलग व्यवस्था करने की मांग की गई थी। 09 वर्षों के पश्चात वह मांग पूरी हुई और आप हमारे सामने महानिदेशक के रूप में स्थापित हुए हैं। इसके पश्चात उन्होंने तीन प्रमुख मांगें उनके सम्मुख रखा-

1- राज्य कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को भी ए.सी.पी. प्रदान किया जाए।

2- महत्वाकांक्षी जनपदों में सेवारत शिक्षकों को केन्द्र सरकार के शिक्षकों के समान पृथक से अधिभार दिया जाए जिससे स्थानांतरण में उन्हें आसानी हो सके।

3-चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान की व्यवस्था ऑनलाइन स्वत: की जाए जिससे शिक्षकों को अपनी फाइल लेकर के दरबदर विभिन्न कार्यालयों में भटकने की स्थिति से बचाया जा सके एवं सेवारत रहते हुए तथा सेवा के पश्चात भी अनुमन्य विभागीय लाभ उन्हें बिना रिश्वत के उपलब्ध हो सके।

वही महानिदेशक ने इसको लागू किए जाने का आश्वासन भी दिया।
इसके पश्चात प्रान्तीय संरक्षक जी.एस.शुक्ल जी ने समूह ख के पदों में 50% प्रोन्नति से भरे जाने की मांग को जबर्दस्त ढंग से उठाया। प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी, प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय एवं प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने भी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की ओर महानिदेशक का ध्यान आकृष्ट कराया‌।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान छाया शुक्ला, रामेश्वर पाण्डेय, सुनील कुमार भड़ाना, डॉक्टर रवि भूषण ने शिक्षको को विभाग द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं को विद्यालय परिधि में उपलब्ध कराए जाने की मांग महोदय से की। प्रवक्ता संघ की ओर से डॉ नित्य प्रकाश ने एल टी संवर्ग के शिक्षकों के प्रधानाध्यापक पद की प्रोन्नत को प्रवक्ता से होकर किए जाने की मांग की। आनन्द जी ने विभिन्न मुद्दों को ध्यान से सुना, उन पर विचार करने एवं संगठनों की बैठक नियमित रूप से बुलाने का आश्वासन दिया।

जागरुकता अभियान चला कर महिलाओ व बच्चों के हिंसा से संबंधित अपराध व कानून की दी गई जानकारी

सोनभद्र। जिले में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला एवं बच्चों के हिंसा से सम्बंधित अपराधो के विषय मे, मानव तस्करी एवं बाल श्रम तथा एक युद्ध नशे के विरुद्ध के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम मे जिला बाल संरक्षण इकाई एवं थानां एएचटीयू द्वारा पन्नूगंज थाना अंतर्गत चतरा ब्लॉक के मेन मार्केट, कस्बा रामगढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा आदि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बालिकाओं को एवं महिलाओं को महिला अपराधों से किस प्रकार बचाव करना है एवं अपराध घटित होने पर क्या-क्या कार्यवाही की जाती है, आदि के बारे में बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ आज कल सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से भी अवगत कराया गया। महिला अपराधों के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन/ गाइडलाइन /महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई संबंधित स्थानों पर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान बाल श्रम “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” मानव तस्करी से संबंधित अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया ।अभियान में थाना एएचटीयू जनपद सोनभद्र से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव यादव आरक्षी धनंजय यादव, अमन द्विवेदी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ० आर० डब्लू शेषमणि दुबे, वीणा राव आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा तहसील के लिए वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

HIGHLIGHTS

  • कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान
  • सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा का एसबीए ने किया समर्थन

सोनभद्र। ओबरा में तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर चल रही सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा की हड़ताल का समर्थन करते हुए बुधवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए कार्य का बहिष्कार किया। जिसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा के अधिवक्ताओं द्वारा ओबरा में तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर 45 दिन से भी अधिक का समय हड़ताल पर रहते गुजर गया, किंतु प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से सोनभद्र बार एसोसिएशन को ओबरा तहसील की जायज मांग का समर्थन करना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र समस्या का त्वरित निस्तारण नहीं करता तो अगली रणनीति बनाई जाएगी। इसी प्रकार से अन्य अधिवक्ताओं ने भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एसबीए के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री चन्र्दपाल शुक्ला, दिनेश दत्त पाठक आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

विद्यालयों के कायाकल्प के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में भी करें सुधार -रामदुलार गोंड़

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में बुधवार को ग्राम प्रधान,प्राधिकारी -निकाय सदस्यों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राथमिक विद्यालय रासपहरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने एवं इसके आधुनिकरण के लिए प्रयासरत है।उ० प्र० सरकार बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए सभी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है।इसी उद्देश्य से परिषदीय विद्यालयों का कायकल्प किया जा रहा है साथ ही निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों के भबिष्य को सवारने का कार्य किया जा रहा है।ग्राम प्राधान विद्यालयों के कायाकल्प में शिक्षा विभाग का पूरा सहयोग करें।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यापक हर हाल में समय से विद्यालय पंहुचे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।खण्ड शिक्षाधिकारी म्योरपुर देवमणि पांडेय ने कहा कि विद्यालयों का कायाकल्प करके विद्यालयों को 18 पैरामीटर तक संतृप्त किया जा रहा है।आज हमारे परिषदीय विद्यालय किसी भी प्रकार से प्राइवेट विद्यालयों से कम नही है।विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।म्योरपुर ब्लॉक में कुल 314 परिषदीय विद्यालयों में से 70 विद्यालय 18 पैरामीटर सुविधाओ से लैस हो चुके है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मार्च 2023 तक ग्राम प्रधान एव ग्राम विकास अधिकारियो के सहयोग से सभी विद्यालयों को अवस्थात्मक सुविधाओ से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है।

बच्चों के बैग,जूते मोजे ,स्वेटर व ड्रेस के पैसे सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है।ऑपरेशन कायाकल्प की राज्यस्तर ,जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जाती है।ब्लॉक प्रमुख मानसिह गोंड़ ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओ से लैस करके बच्चों के भविष्य को सवारने का कार्य कर रही है।एडीओ पंचायत ने कहा कि 26 जनवरी तक सभी विद्यालयों में अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करा दिया जाएगा।

बि० वि० मं० के प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद ने कहा विद्यालय कायाकल्प के साथ शिक्षकों को मनोयोग से शिक्षण कार्य करने की जरूरत है प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचन्द यादव ने कहा कि किसी विद्यालय में एक अध्यापक तो कहीं अध्यापकों की संख्या मानक से अधिक 7-8 भी है हम सभी छोटे ग्राम पंचायतों में धनाभाव के कारण विद्यालयों का कायाकल्प नहीं हो पा रहा है हम सब पूरी लगन से लगे हुऐ है समाजसेवी गणेश जायसवाल ने कहा कि यदि विद्यालय में किसी भी मद के पैसे से खेल कूद की सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी तो निश्चित ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ सकती है सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

ग्राम प्रधान विद्यालयों में एमडीएम की निगरानी जरूर करे ताकि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जा सके।इस दौरान बीडीओ म्योरपुर नीरज तिवारी,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र,प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, महेन्द्र पाठक, एआरपी रजनीश श्रीवास्तव, अखिलेश देव पाण्डेय ,गणेश जायसवाल,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,ज्ञानदास, ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता जायसवाल,अयोध्या प्रसाद, महेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा,पवन शुक्लेश, बसंत यादव, रामनरेश,मुजीब अब्बास,गल्लर राम भास्कर इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाऐं एव ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ कल से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण का होगा शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का होगा अयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में कल दिनांक 15 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ कलश एवं निशान यात्रा के साथ होगा। यह शोभा यात्रा प्रातः 10:00 बजे से आर्य समाज मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

और शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का पाठ अयोध्या से पधारी प्रसिद्ध प्रवचन कर्ता श्री विष्णु प्रिया शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व सौरभ कुमार भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। और आयोजित इस सात दिवसीय कथा के मुख्य यजमान जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रतनलाल गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी अनारकली देवी होंगी।

उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र गर्ग ने देते हुए बताया कि 7 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन के पाठ के अनुसार झांकी भी सजाई जाएगी। ‌उन्होंने नगर वासियों से भक्तिमय अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बने।

Advertisement (विज्ञापन)

यूपीएस मऊकला में स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊकला में दिनांक 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2022 तक प्रथम सोपान का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें 35 छात्र तथा 39 छात्राएं कुल 74 बच्चे प्रतिभाग किये। इस आयोजन में बतौर प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण कराया जा रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं। सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में राजकुमार मौर्य एवं रमेश कुमार तैनात रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बुल्लुर मौर्य ग्राम प्रधान मउकला ने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि जय प्रसाद चौरसिया ने कहा कि स्काउटिंग से जीवन जीने की एक बेहतर कला सीखने को मिलती है।

Advertisement (विज्ञापन)

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में स्काउट गाइड प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम हाइक के साथ स्काउटिंग की विभिन्न जानकारी दी गई, बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना विषम परिस्थिति में अपने को तैयार रखना, टेंट लगाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया। वही कार्यक्रम के संयोजक प्रभु नारायण सिंह प्रधानाध्यापक ने प्रशिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की। सहसंयोजक के रूप में बुद्धि राम सहायक अध्यापक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

36 वर्ष पूर्व डकैती के मामले में दोषी डकैत लरमी को हुई 10 वर्ष की कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद
    – जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
    साढ़े 36 वर्ष पूर्व वर्ष 1986 में हुई डकैती का मामला

सोनभद्र। साढ़े 36 वर्ष पूर्व हुई डकैती के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी डकैत लरमी को 10 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं एक अन्य आरोपी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुहा गांव निवासी युगल किशोर चतुर्वेदी ने एक मार्च 1986 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि 7:30 बजे उसके बड़े पिता नर्मदेश्वर प्रसाद चौबे के घर में 12 से 15 की संख्या में डकैत जो हाथ में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, टार्च आदि से लैस थे जो डकैती डाल रहे थे। गांव वाले इकट्ठा होकर ललकार रहे थे। उस समय वह अपनी पाही पर था तभी विजय शंकर यादव दौड़ता हुआ उसके पास आया और बताया कि बड़े पिता के घर में डकैती पड़ी है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसकी जानकारी होते ही तुरंत मोटरसाइकिल से विजय शंकर यादव को साथ लेकर म्योरपुर चौकी गया और तहरीर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में म्योरपुर थाना क्षेत्र के लोहबन्द गांव निवासी डकैत लरमी पुत्र विश्वनाथ समेत दो के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी डकैत लरमी को 10 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं दूसरे आरोपी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।

आशा की किरण से रोशन निशा बबलू सिंह ने नगर के कई क्षेत्रों को किया भरपूर रोशन

सोनभद्र। संघर्ष से ही निदान मिलता है और जो जनता के लिए संघर्ष करता है वो महान होता है। उनके द्वारा किसी भी कार्य में हाथ डालने का मतलब भगवान उनके हाथ को अपने आशीर्वाद से भर देते है। ऐसे ही आशीर्वाद से भरे हाथ की धनी रेणुकूट अध्यक्षा निशा बबलू सिंह ने नगर की जनता के हाथों को भी विकास से भरपूर कर दिया है। नगर में जो काम पिछले कई पंचवर्षीय में नहीं हुआ वो काम उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में करके दिखा दिया। जनता के द्वारा एक बार बस समस्या उनके कानों तक पहुँच जाए मात्र तो वो काम जल्द-से-जल्द होने की पूरी गारन्टी होती है।


विकास की ओर रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा के द्वारा एक और कदम बढ़ाया गया। बताते चले कि जो कार्य पिछले कई महीने से अटका हुआ था निशा बबलू सिंह के कठीन संघर्ष की वजह से रेणुकूट मुर्धवा और खड़ पाथर में 6 हाई मास, 10 मिनी हाई मास लाईट और कई वार्डो मैं स्ट्रीट लाइट का पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया। नगर में तमाम जगह अच्छी प्रकार की रोशनी हो जाने पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगने की पुरु उम्मीद जनता जता रही है। रोशनी लग जाने पर बच्चे रात के समय भी खेल सकते है और आम जनता बिना डर के टहल सकती है। इस बाबत नगर की जनता ने नगर की सम्मानित जनता ने रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा निशा बबलू सिंह को बधाई एवं साधुवाद दिया और उम्मीद जताई कि निशा बबलू सिंह ऐसे ही विकास के कार्यों को
आगे भी जारी रखेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

महिला व बच्चों के हिंसा से संबंधित अपराध व कानून की दी गई जानकारी

सोनभद्र। मंगलवार को जनपद सोनभद्र में जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिलाओं एवम बच्चों के प्रति अपराधों के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक करमा के हंसवाहिनी इण्टर कालेज में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बाल अधिकार, बाल यौन शोषण, लैंगिक उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट) व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड -19 व सामान्य एवम स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्त कानून व अधिकारों के बारे में बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओo आरo डब्ल्यूo शेषामणि दुबे द्वारा बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम, बाल भिक्षावृत्ति आदि के बारे में बताने के साथ ही सभी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर,1090 ,112, 1098, 181 वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई। साथ ही साथ तत्काल मौके पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से 07 बच्चों को लाभान्वित कराया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, अध्यापक, अध्यापिका व छात्र, छात्राएं एवम संबंधित थाने के लोग उपस्थित रहे।

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ प्रारंभ

HIGHLIGHTS

  • 24 दिसंबर से नगर में गूंजेगी मानस की चौपाइयां
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2022 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2022 से होने वाले 28वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन के दौरान शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, रमेश थर्ड, विमलेश सिंह, राजेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free