प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे लिखना व बोलना अपने आप मे गर्व का विषय है- सीमा द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • मोदी @20 के तहत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मोदी @20 के तहत रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, राजा शारदा महेश इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ0 एके सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व  मोदी जी की ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है आज का विषय मोदी @20 बहुत अच्छा है प्रधानमंत्री जी के बारे लिखना व बोलना अपने आप मे गर्व का विषय है मोदी जी के 20 वर्षाे मे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे बहुत लोगो ने उनके बारे मे लिखा और बोला उनमे से एक भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने लिखा है की प्रधानमंत्री मोदी जी कोई साधारण नेता नही है और न ही उन्हे सत्ता से लगाव है वास्तव मे उनका लक्ष्य भारत के लोगो के लिए कुछ बडा करना है लता दीदी लिखती है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होने ने शासन की बारिकियो को समझा और गुजरात को विकास के नक्शे पर ला खडा किया जाहिर है 2014 मे भारत के लोगो ने एक ऐसा जनादेश दिया जो दशको मे नही देखा गया था और 2019 मे एक बार फिर व्यापक समर्थन ने उनके काम पर मुहर लगा दी यह कहने कि जरुरत नही है कि दुनिया उनके शासन शैली की बात कर रही है।

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि मोदी जी के 20 साल के राजनैतिक सफर के बारे मे बताते हुए कहा कि देश अब सुरक्षित हाथों मे है गरीबी को देश से मिटाने के लिए बिना किसी भेदभाव एवं भ्रष्टाचार से दुर हटकर जनधन योजना, उज्वला योजना, शौचालय, आवास आदि कि सौगात देकर गरीबो का जीवन स्तर सुधारने का काम किया। किसानो के लिए किसान बीमा योजना में 98 फीसदी धनराशि सरकार देने का कार्य कर रही है किसान पेंशन योजना से छोटे और मध्य किसानों को राहत देने का काम किया आगे कहा कि यह पुस्तक बताती है की नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्रशासनिक क्षमता से किस प्रकार देश के आम नागरिको की आकांक्षाओं आवश्यकताओं और जरुरतो को पूरा करने का प्रयास किया साथ ही आने वाले कठिनाइयो को सहजता के साथ दूर भी किया है यह पुस्तक के एक एक पाठ मे उल्लेखित है जिसको पढने के बाद निश्चित रुप से पाठक मोदी जी के कार्यकाल मे इस देश को विश्व पटल पर मजबूती के साथ पहले पायदान पर स्थापित करने मे कितनी बडी भूमिका निभाई है मौजूदा समय मे नरेन्द्र मोदी एक ऐसे राजनैतिक शख्सियत है जिन्होने राजनैतिक पटल के साथ सामाजिक परिवर्तन आर्थिक उन्नयन और विदेश नीति मे भी भारत की मजबूती का लोहा मनवाया है उसे समाज के सामने लाने का यह पुस्तक मोदी @20 एक सफल प्रयास है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा शारदा महेश के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कुल 20वर्षाे के नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की 20 झलक और ऐतिहासिक निर्णय को प्रस्तुत करने वाली मोदी @20 पुस्तक की विशेषताओं को भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के प्रबुद्धजनो के बीच पहुंचाने मे जुटी है। देश में मोदी जी के कारण जो विकास हो रहा है वह सराहनीय है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 ए0के0 सिंह ने आये हुए सभी प्रबुद्धजनों सहित मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रख्यात साहित्यकार पं0 अजय शेखर, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चतुर्वेदी, रामलखन सिंह, गोविन्द यादव, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 गोपाल सिंह, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन विकासशील कृषक शीतला सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, लालजी तिवारी, सरदार निरंजन सिंह, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, सेवानिवृत्त सैनिक बृजकिशोर मिश्रा, हिमांशू सिंह, प्रसन्न पटेल, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहन लाल केशरी, मिठाई लाल सोनी, रामनवल आचार्य, रामलाल कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह खरवार, उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बाल सुधार गृह में एक दिवसीय शिविर योग का हुआ आयोजन

चुर्क, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा उरमौरा स्थित स्वर्गीय पंडित गिरिजा प्रसाद बाल सुधार गृह में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया। इस दौरान बाल सुधार गृह के बच्चों योग अभ्यास कराया गया और योग करने के लाभों को बताया गया। मनीष मिश्रा, राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अभिनव, बाल गृह के अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ,बाल कल्याण अधिकारी श्यामू,परामर्श दाता नीरज सिंह , रसोइया कल्लू , हेल्पर मन्नू अली सहित आदि कर्मचारी को हम बाल सुधार गृह के बच्चे उपस्थित हैं।

  • Advertisement

वृक्षारोपण कर मनाया गया सद्भावना दिवस

HIGHLIGHTS

  • शहर कॉंग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शैलेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन

राबर्ट्सगंज सोनभद्र। सद्भावना दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर कॉंग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शैलेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर के वार्ड संख्या 08 मण्डी मोहाल स्थित बढ़ौली तालाब के पास वृक्षारोपण कर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र पाठक ने कहा कि स्व० राजीव गांधी भारत के संचार क्रांति के जनक हैं, सूचना और संचार क्रांति से भारत मे अनेक परिवर्तन हुए और देश प्रगति की राह पर गतिमान हुआ। उन्होंने देश को कम्प्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग ने प्रवेश कराया, उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए टेक्नोलॉजी मिशन की शुरुआत की जिससे अनेक फायदे हुए जैसे भारत वैक्सीन उत्पादन में अग्रणी भूमिका में आया और पोलियो जैसी असाध्य बीमारी से मुक्त हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कांग्रेस सेवादल के संचार समन्वयक मृदुल मिश्रा ने कहा कि राजीव जी की जयंती को हम सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हैं, साथ ही पर्यावरणीय सद्भावना व सुधार को दृष्टिगत रखते हुए सेवादल इस दिन को “सेवादल का योद्धा – लगाएगा पौधा”” के नारे के साथ पूरे देश में वृक्षारोपण करके मनाता है, इस कार्यक्रम के पीछे हमारा उद्देश्य पर्यावरण को स्वस्थ बनाते हुए मानवता का कल्याण करना। राजीव गाँधी ने 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क तैयार किया एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि गंगा की सफाई के लिए उन्होंने गंगा कार्य योजना’ तथा बंजर भूमि के वनीकरण के लिए राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड की स्थापना की। पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने एक व्यापक कानून बनाया। इसके साथ ही, उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, कांग्रेस के घोषणापत्र पर उनकी छाप थी, जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष चंद्रान्शु धर द्विवेदी, महेश मिश्रा, शुभम पाण्डेय, अविनाश, राहुल, सौरभ व अन्य तमाम तिरँगेमन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement

धूमधाम से चोपन थाना परिसर में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

HIGHLIGHTS

  • रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं।
अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। बड़े ही हर्षो उल्लाश के साथ चोपन थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। नवागत चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने विधि विधान से गगन भेदी मंत्र उच्चारण कर पूजा आरती की ।

Advertisement (विज्ञापन)

मंदिर प्रांगढ़ में महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां कई दिन से चल रही थीं। संपूर्ण चोपन थाना परिसर को सजा धजा कर गोकुल धाम बना दिया गया था। परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। जहां आए हुए भक्तों अपनी सेल्फी लेकर प्रसन्ननित दिखे आखिरकार गुरुवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा।भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर लोगों ने भजन कीर्तन करने के साथ-साथ भोजन ग्रहण कर प्रसाद लेकर गए।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत की अगुवाई में थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर प्रांगण मे रात्रि भरे चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विप्रजन भगवान को गर्भ स्तुति व राधा कृष्ण के चरणों में भक्ति लोक गीत व सोहर गीत के माध्यम से स्थानीय संगीत प्रेमी कलाकारों द्वारा अपनी स्वरांजलि अर्पित की गयी।कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत मंगला आरती भगवान का पंचामृत अभिषेक के साथ अन्य दिव्य स्त्रोतों का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया।और उन्होंने कहा कि उत्सव हमारे जीवन का एक हिस्सा है। जिन्हें हमें मिलजुल कर उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर सदर सी ओ राज कुमार त्रिपाठी भी आए हुए थे। आपको बताते चलो की भाद्रपद मास के अष्टमी तिथि के भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, उसी के उपलक्ष्य श्री कृष्ण का जन्म का त्यौहार मनाया जाता है।थाना के समस्त पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मियों समेत क्षेत्रीय पत्रकार नगरवासी मौजूद रहे।

  • Advertisement

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

HIGHLIGHTS

  • जिले के हर थानों, मंदिरों, घरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की सजाई गई भव्य झांकी
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करते भक्तगण
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के हर थानों, मंदिरों, घरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही पूरा जनपद नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करते भक्तगण


के स्वर से गुंजायमान रहा। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाकर श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, विजय कुमार जैन समाजसेवी पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, पत्रकार रविंद्र केसरी, दीपक कुमार केसरवानी, चंदन केसरी, हर्षवर्धन, संदीप खेतान, प्रदीप खेतान सहित अन्य भक्तजनउपस्थित रहे।

श्री कृष्ण जन्म उत्सव की आरती करते राम जानकी संकट मोचन के पुजारी राजकुमार पांडे

वही नगर स्थित राम जानकी, संकट मोचन मंदिर पर मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे के आयोजकत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंदिर परिसर में भव्य झांकी सजाई गई। अर्धरात्रि होते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और मंदिर प्रांगण पूरा श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का एक दिन का व्रत रखने से कई व्रतों का फल मिल जाता है। हमारे शास्त्रों में कृष्ण जन्माष्टमी को सभी व्रत का राजा यानि ‘व्रतराज’ कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल गोपाल को झूला झुलाने का बहुत ही महत्व है, लोगों में कृष्ण भगवान को झूला झुलाने का बहुत उत्साह रहता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पालने में भगवान को झुला दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस अवसर पर शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवपूजन दुबे, राजा, राहुल केसरी,सनी मोदनवाल, अभिषेक जैसवाल, सचिन, शिवा पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल,केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अवधेश, सोनू जैसवाल, रमन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

दूधेश्वर महादेव मंदिर के बगल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की सजी भव्य झांकी

दूसरी ओर नगर के उत्तर मोहाल स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर के बगल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान‌ भारी संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखने के लिए पहुंचे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करमा थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

HIGHLIGHTS

  • ‘ग्रीन सोनभद्र, क्लीन सोनभद्र’ के लिए प्रतिबद्ध हैं संस्थान के लोग: क्रांति सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ‘शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान’ के तत्वाधान में थाना करमा परिसर में थानाध्यक्ष राजेश सिंह के हाथों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया । इस दौरान आम, अमरूद, सहिजन, शहतूत व गुड़हल के पौधे रोपित किये गए ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है, प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष दो पौधें लगाने चाहिए व उसे सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास करना चाहिए। मातृशक्ति के रूप में उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों के हाथों से भी पौधे लगाए गए। वही अमर स्मृति पौधारोपण अभियान के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा की ग्रीन सोनभद्र, क्लीन सोनभद्र के लिए हम सब प्रतिबद्ध है। इस मौके पर संस्थान के संयोजक अभिषेक मिश्रा, संरक्षक वकील खान, उपाध्यक्ष राजाराम दुबे व देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, हाफिज शरीफ़ अहमद खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरताज अहमद खान, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला, विजय यादव, अरुण सिंह सहित आदि समाज सेवी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

दुद्धी सेनानी परिजनों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनो को किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

दुद्धी (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत 22 वर्षों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन दीपक कुमार केसरवानी द्वारा तहसील मुख्यालय दुद्धी के बीडर गांव के निवासी प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी युसूफ मसीह के 100 वर्षीय पुत्र नुह मसीह, दुद्धी क्षेत्र के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, देशभक्त, सुक्खन अली 103 वर्षीय प्रपौत्र रफीक खान (दिघुर) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैयद सखावत हुसैन के पौत्र प्रख्यात शायर हसन सोनभद्री (कमरुल हसन) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांप्लेक्स दुद्धी पहुंच कर सेनानी परिजनों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन राजेश मसीह, अरविंद मसीह, पादरी मिथिलेश मसीह,एजिलाजान, विक्टोरिया, नजीर खान टेलर मास्टर, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के मोहम्मद इसहाक खान साहित्यकार प्रतिभा देवी, कवित्री/शिक्षिका तृप्ति, पत्रकार हर्षवर्धन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

हेलो किड्स प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राधा कृष्ण के वेश में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहा सबका मन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड पर स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्ण के वेश में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वहा उपस्थित लोगो का मन मोह लिया और बृज और गोकुल की याद ताजा कर दी।

Advertisement (विज्ञापन)

वही स्कूल के प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती दुनिया के लिए एक मिसाल है। हमें समाज मे परिवार में तथा देश में मित्रता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय की शिक्षिका रजनी अग्रहरी, पूजा सिंह, अंजली, मीनू सोनी सहित अभिभावक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

तिरंगे के सम्मान में हर्षोउल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान का किया गया समापन

HIGHLIGHTS

  • चकरा गांव में विनय कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षता में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर बुधवार को रॉबर्ट्सगंज के चकरा गांव में विनय कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षता में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की संविधान में हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग का हो न्याय सबके लिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज मे अंधविश्वास त्याग कर रूढ़िवादी सोच से दूर रहें ज्यादातर विवाद अज्ञानता के कारण ही होता है, इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं क्योकि शिक्षा से मजबूत लोकतंत्र बनाया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सदर एसडीएम रमेश कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। वही आजादी के 75वे वर्षगांठ के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए बाजे के साथ ग्रामीणों के द्वारा आजादी के अमृत सप्ताह का समापन भी किया गया। इस अवसर पर सदर एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों ने अपने घर पर तिरंगा लगाया था आजादी के जश्न के बाद अब हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और तिरंगे को सम्मान के साथ रखा जाए। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी उमेश कुमार, लेखपाल हरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अश्वनी श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज हिन्दुआरी कुँवर सिंह, ग्राम प्रधान अजित सिंह, पीएलवी मनोज दीक्षित, पीएलवी दीपन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Advertisement

बगैर पर्ची न दें मेडिकल स्टोर संचालक किसी को भी दवाई- ओबरा थानाध्यक्ष

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। नशीली दवाओं के दुुरुप्रयोगऔर अवैैध तस्करी के खिलाफ ओबरा थाना अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को ओबरा पुलिस की विभिन्न टीमों ने सामाजिक संगठनों, ड्राइवरों व मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ नशे की रोकथाम के जानकारी में सहयोग करने की अपील भी की।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें बैठक समारोह आदि के माध्यम से जनसाधारण खासकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर उन्हें नशे से दूर रहने बारे में प्रेरित किया जा रहा है।बगैर पर्ची न दें मेडिकल स्टोर संचालक किसी को भी दवाई :पुलिस विभाग ने ओबरा थाने में मेडिकल स्टोर व ड्रग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मीटिंग की। उन्होने उनसे मुहिम में भागीदारी निभाने के साथ-साथ नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक चंद पैसे कमाने के लालच में बगैर डॉक्टर की लिखी पर्ची देखे ग्राहकों को दवाइयां दे देते हैं, जिनमें बहुत सारी नशीली दवाइयां भी होती हैं। बगैर पर्ची के नशे की दवाइयां वो ही व्यक्ति खरीदने आते हैं, जो नशा करने के आदी हैं। इसलिए उनको दवाइयां न देकर उन्हें शरीर पर इनसे पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दें। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जनसाधारण को जानकारी देने के लिए सभी मेडिकल स्टोर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे बैनर/पोस्टर लगाकर जागरूक करें। अपने सभी साथियों को भी इस बारें में सुझाव दें। उपस्थित ऐसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाई गई इस मुहिम में अपना विशेष योगदान देने का आश्वासन दिया। बैठक में बजरंग मेडिकल, ओबरा फार्मेसी, अपून मेडिकल श्रद्धा मेडिकल,प्रेम मेडिकल,मोनिका मेडिकल, सत्या मेडिकल, संतोष मेडिकल, कामिनी मेडिकल व अन्य मेडिकल के संचालक उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें