विनाश करके न होगा विकास – राजेश गुप्ता

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के सिविल लाइन रोड को सुंदरीकरण के नाम पर मानक के विपरीत पीडब्ल्यूडी द्वारा नापी किये जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृव में व्यापारियों संग मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक से से कचहरी तक सड़क के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

किन्तु लोकनिर्माण विभाग द्वारा बड़ौली चौक से महिला थाना तक नापी की गयी है। उन्होंने कहा कि नापी में व्यापारियों की दुकानो और नगर वासियो के घरों के अंदर तक निशान लगा दिया गया है। विभाग द्वारा कुछ समय पूर्व मध्य सडक से ३०-३० फिट की सडक बताई गयी थी। परन्तु मौके पर ४५-४५ फिट की नापी की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे ऐसा प्रतीत होता है की विभाग द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह कर के व्यापारियों और नागरिको को छती पहुंचना है।
राजेश गुप्ता ने बताया कि सदर विधायक भूपेश चौबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियो और नागरिको को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचने और नियमानुसार सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की बात कही। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर अध्य्क्ष आनन्द प्रताप मौजूद रहे।

  • Advertisement

दुष्कर्म के दोषी संतोष को 15 वर्ष की कैद, 13 वर्ष पूर्व का है मामला

HIGHLIGHTS

  • 80 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की आधी धनराशि 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी
  • 13 वर्ष पूर्व कालेज गई छात्रा का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (सीएडब्लू) सोनभद्र आशुतोष सिंह की अदालत ने 13 वर्ष पूर्व कालेज गई छात्रा का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार नाई को 15 वर्ष की कैद एवं 80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 40 हजार रुपये मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 12 अक्तूबर 2009 को सुबह उसकी बेटी जो बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है कालेज पढ़ने गई थी। राबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी संतोष कुमार नाई पुत्र रामेश्वर नाई ने अपहरण कर बेटी को वाराणसी ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और शादी का दबाव बना रहा था।

शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसकी जानकारी 21 नवंबर 2009 को शाम 7 बजे बेटी ने फोन करके दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार नाई को 15 वर्ष की कैद एवं 80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। जबकि पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 40 हजार रुपये मिलेगी।अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

चोपन पुलिस ने बैंको में चलाया चेकिंग अभियान

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। सोमवार को पुलिस ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और अलार्म सिस्टम को भी परखा गया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

दरअसल, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। कप्तान ने निर्देश दिए थे कि अपराध और अपराधियों पर नियन्त्रण और बैंक, एटीएम की सुरक्षा के लिए जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने -अपने थाना क्षेत्र के बैंक और एटीएम की चेकिंग करेंगे। चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बैंक के पास खड़े संदिग्धों की भी चेकिंग की गयी। वही चेकिंग के दौरान बैकों मे लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, आलर्म आदि को भी चेक किया गया और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक कर जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दे की बाइक चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा बैंकों के आसपास होती हैं। जिसको लेकर सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही बैंक उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े उसी के संबंध में चेकिंग की जा रही है।और बैंकों में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की बैंकों में चेकिंग के दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा।

  • Advertisement

पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चोपन, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त धर्मराज साहनी उर्फ गोरख पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी चोपन बाजार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 1 किग्रा 200 ग्राम गांजा बरामद बरामद किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात उ0नि0 नवनीत चौरसिया अपने हमराही दीवान सुरेंद्र यादव के साथ नियमित गश्त पर चोपन बाजार में थे उसी समय एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देख उससे पूछताछ करने के लिए रोका जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 100ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। पुरानी पेंशन सहित अन्य 16 मसलों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपा। इससे पूर्व शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त तमाम विसंगतियों के खिलाफ़ आवाज बुलंद की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड की तरह उत्तर प्रदेश में पहल अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों/ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित करे। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का प्रांतीयकरण किया जाय जिससे शिक्षकों की राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता पर अंकुश लग सके । 14 अक्टूबर 1986 के बाद वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता की धारा 7 क (क) को धारा 7(4) में परिवर्तित कर इन विद्यालयों को मान्यता के क्रम में अनुदानित करे । जब तक सभी विद्यालयों अनुदानित नहीं हो जाते तब तक इन विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पाँच अंकों की सम्मानजनक मानदेय उनके बैंक खाते में सीधे भेजने की व्यवस्था करे।माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों / कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से शिक्षकों के कार्य समय से पूरे हो। इसके लिए सिटीजन चार्टर की व्यवस्था लागू की जाय ताकि शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा शिक्षण कार्य में लगा सकें । 6- 2019 से प्रारंभ हुई शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था अभी तक संपन्न नहीं हो सकी है, ऑनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था शुरू होने तक सभी शिक्षकों को आफलाइन स्थानांतरण कराने की अनुमति प्रदान की जाय। साथ ही स्थानांतरित शिक्षक की वरिष्ठता उसके प्रथम कार्यभार ग्रहण तिथि से आकलित किया जाय । उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2013 के पश्चात प्रधानाचार्य भर्ती का कोई विज्ञापन नहीं आया है जिसके कारण 90 प्रतिशत प्रधानाचार्यों का पद रिक्त है। प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन तत्काल निकाला जाय। प्रधानाचार्यों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर करायी जाय, पचास प्रतिशत प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति राजकीय शिक्षकों की भाँति प्रदेश स्तर पर करे जिससे सभी शिक्षकों को पदोन्नति का समान अवसर मिल सके साथ ही प्रशिक्षित स्नातक वेतन क्रम में चयन वेतनमान प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापकों को सहायक प्रवक्ता पद नाम दिया जाय। इससे सरकार पर अतिरिक्त व्ययभार भी नहीं पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 2016 की धारा 33 (छ) से विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाय। धारा 33 छ(8) को हटाकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से वेतन प्राप्त कर रहे शिक्षकों को विनियमित किया जाय। भविष्य में तदर्थ नियुक्तियों पर प्रभावी रोक लगाई जाय। विषय विशेषज्ञों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा आगणित कर वरिष्ठता प्रदान करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाय ।

परिषदीय परीक्षा, मूल्यांकन दरों को सीबीएसई बोर्ड के समान किया जाय । पारिश्रमिक दरों में वृद्धि हेतु निर्गत राजाज्ञा संख्या – 408/15 -7-2019 -1 (152)/2004 टी०सी० दिनांक 9 मार्च 2019 द्वारा परीक्षकों के लिए जलपान हेतु ₹20 घोषित किया गया था जो बहुत कम है इसे ₹50 प्रतिदिन घोषित करते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाय । चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकों को यथासंभव उनके गृह जनपद या अधिकतम उनके मंडल में नियुक्ति प्रदान किया जाय । बोर्ड अपने स्तर से करा कर ही परिणाम घोषित तथा चयनित शिक्षकों को चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चयन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया जाय ताकि चयनित शिक्षक मानसिक एवं आर्थिक शोषण से बच सकें
सभी प्रकार के अवशेषों का भुगतान शीघ्र किया जाय। माध्यमिक विद्यालयों में सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों पर एक वर्ष पूर्व से ही चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाय ताकि समय से विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हो सके। कोरोना काल में बंद किये गये परिवार नियोजन भत्ता एवं नगर प्रतिकर भत्ता को पुनः बहाल किया जाय। इस दौरान शिक्षक अनिल कुमार तिवारी, सी. लाल, नवीन कुमार बिंद, विजय कुमार दुबे, बृजेश यादव, ललित मोहन, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार, नागेंद्र कुमार, संतोष कुमार तिवारी, मुन्ना लाल जायसवाल,अनेक बाबू साहू, सनोज कुमार चौहान, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार कनौजिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

  • Advertisement

पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में जेल गए अभियुक्तों की घर की पुलिस ने की जांच पड़ताल

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। रविवार की देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र चोपन में पूर्व में एन डी पीएस एक्ट में जेल गया दिनेश पुत्र दशरथ साहनी निवासी मलाही टोला को चेक किया गया। तो कोई ऐसी बात नहीं मिली इसके पक्ष में महावीर पुत्र संग प्रसाद निवास मलाही टोला को चेक किया गया या वर्तमन समय में महेवा प्रयागराज में रहकर अपना श्रमिक का कार्य करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

ततपश्चात नियाज खान निवास चोपन बैरियर घर में जांच किया गया था। कोई भी रेतीग बात प्रकाश में नहीं मिली। इसकी जानकारी चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे। नशा उन्मूलन को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक आए दिन चेकिंग अभियान जारी रखे हुए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

श्री राधे कृष क्लब ने डांडिया प्रतियोगिता का किया आयोजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री राधे कृष क्लब द्वारा नई बस्ती में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी झांकी के दूसरे दिन डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बच्चों ने श्री कृष्ण एक से बढ़कर एक भजनो पर पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। वही इस अवसर प्रकृति विधान फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी द्वारा डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चो को पौधा भेंट कर सम्मानित कर संकल्प दिलाया गया की जैसे वृन्दावन में हरियाली है वैसे हम अपने आस पास पौधा रोपण कर हरियाली करेंगे और पर्यावरण को सुरक्षित करेंगे। इस अवसर पर बल्ली, अजय, राजेंदर, ओम, कन्हिया, सहित आदि लोग उपस्थित।

  • Advertisement

मारवाड़ी सोन महिला मंच ने कीर्तन का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने श्री कृष्ण के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया
  • आकर्षण का मुख्य केंद्र रही राधा कृष्ण की झांकी
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सोन महिला मंच द्वारा रविवार को कीर्तन का आयोजन चंडी होटल के पास स्थित सुनिता सर्राफ के आवास पर कराया गया। जिसमें मारवाड़ी महिलाओं द्वारा श्री कृष्ण के एक से बढ़कर एक भजनों और सोहर को गाया गया।

इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
वही कार्यक्रम में सुन्दर भजन सुनकर भक्तगण भावविभोर होकर झूमने लगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, मंत्री सुनिता सावरिया, सदस्य सुमन केजरीवाल, ऊषा जालान, सुनिता खेतान, शिला जैन, अनिता थर्ड सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

मोदी @20 के तहत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। मोदी @20 के तहत रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, राजा शारदा महेश इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ0 एके सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व  मोदी जी की ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है आज का विषय मोदी @20 बहुत अच्छा है प्रधानमंत्री जी के बारे लिखना व बोलना अपने आप मे गर्व का विषय है मोदी जी के 20 वर्षाे मे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे बहुत लोगो ने उनके बारे मे लिखा और बोला उनमे से एक भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने लिखा है की प्रधानमंत्री मोदी जी कोई साधारण नेता नही है और न ही उन्हे सत्ता से लगाव है वास्तव मे उनका लक्ष्य भारत के लोगो के लिए कुछ बडा करना है लता दीदी लिखती है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होने ने शासन की बारिकियो को समझा और गुजरात को विकास के नक्शे पर ला खडा किया जाहिर है 2014 मे भारत के लोगो ने एक ऐसा जनादेश दिया जो दशको मे नही देखा गया था और 2019 मे एक बार फिर व्यापक समर्थन ने उनके काम पर मुहर लगा दी यह कहने कि जरुरत नही है कि दुनिया उनके शासन शैली की बात कर रही है। राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि मोदी जी के 20 साल के राजनैतिक सफर के बारे मे बताते हुए कहा कि देश अब सुरक्षित हाथों मे है गरीबी को देश से मिटाने के लिए बिना किसी भेदभाव एवं भ्रष्टाचार से दुर हटकर जनधन योजना, उज्वला योजना, शौचालय, आवास आदि कि सौगात देकर गरीबो का जीवन स्तर सुधारने का काम किया। किसानो के लिए किसान बीमा योजना में 98 फीसदी धनराशि सरकार देने का कार्य कर रही है किसान पेंशन योजना से छोटे और मध्य किसानों को राहत देने का काम किया।

आगे कहा कि यह पुस्तक बताती है की नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्रशासनिक क्षमता से किस प्रकार देश के आम नागरिको की आकांक्षाओं आवश्यकताओं और जरुरतो को पूरा करने का प्रयास किया साथ ही आने वाले कठिनाइयो को सहजता के साथ दूर भी किया है यह पुस्तक के एक एक पाठ मे उल्लेखित है जिसको पढने के बाद निश्चित रुप से पाठक मोदी जी के कार्यकाल मे इस देश को विश्व पटल पर मजबूती के साथ पहले पायदान पर स्थापित करने मे कितनी बडी भूमिका निभाई है मौजूदा समय मे नरेन्द्र मोदी एक ऐसे राजनैतिक शख्सियत है जिन्होने राजनैतिक पटल के साथ सामाजिक परिवर्तन आर्थिक उन्नयन और विदेश नीति मे भी भारत की मजबूती का लोहा मनवाया है उसे समाज के सामने लाने का यह पुस्तक मोदी @20 एक सफल प्रयास है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा शारदा महेश के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कुल 20वर्षाे के नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की 20 झलक और ऐतिहासिक निर्णय को प्रस्तुत करने वाली मोदी @20 पुस्तक की विशेषताओं को भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के प्रबुद्धजनो के बीच पहुंचाने मे जुटी है। देश में मोदी जी के कारण जो विकास हो रहा है वह सराहनीय है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 ए0के0 सिंह ने आये हुए सभी प्रबुद्धजनों सहित मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रख्यात साहित्यकार पं0 अजय शेखर, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चतुर्वेदी, रामलखन सिंह, गोविन्द यादव, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 गोपाल सिंह, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विकासशील कृषक शीतला सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, लालजी तिवारी, सरदार निरंजन सिंह, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, सेवानिवृत्त सैनिक बृजकिशोर मिश्रा, हिमांशू सिंह, प्रसन्न पटेल, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहन लाल केशरी, मिठाई लाल सोनी, रामनवल आचार्य, रामलाल कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह खरवार, उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे लिखना व बोलना अपने आप मे गर्व का विषय है- सीमा द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • मोदी @20 के तहत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मोदी @20 के तहत रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, राजा शारदा महेश इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ0 एके सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व  मोदी जी की ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है आज का विषय मोदी @20 बहुत अच्छा है प्रधानमंत्री जी के बारे लिखना व बोलना अपने आप मे गर्व का विषय है मोदी जी के 20 वर्षाे मे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे बहुत लोगो ने उनके बारे मे लिखा और बोला उनमे से एक भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने लिखा है की प्रधानमंत्री मोदी जी कोई साधारण नेता नही है और न ही उन्हे सत्ता से लगाव है वास्तव मे उनका लक्ष्य भारत के लोगो के लिए कुछ बडा करना है लता दीदी लिखती है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होने ने शासन की बारिकियो को समझा और गुजरात को विकास के नक्शे पर ला खडा किया जाहिर है 2014 मे भारत के लोगो ने एक ऐसा जनादेश दिया जो दशको मे नही देखा गया था और 2019 मे एक बार फिर व्यापक समर्थन ने उनके काम पर मुहर लगा दी यह कहने कि जरुरत नही है कि दुनिया उनके शासन शैली की बात कर रही है।

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि मोदी जी के 20 साल के राजनैतिक सफर के बारे मे बताते हुए कहा कि देश अब सुरक्षित हाथों मे है गरीबी को देश से मिटाने के लिए बिना किसी भेदभाव एवं भ्रष्टाचार से दुर हटकर जनधन योजना, उज्वला योजना, शौचालय, आवास आदि कि सौगात देकर गरीबो का जीवन स्तर सुधारने का काम किया। किसानो के लिए किसान बीमा योजना में 98 फीसदी धनराशि सरकार देने का कार्य कर रही है किसान पेंशन योजना से छोटे और मध्य किसानों को राहत देने का काम किया आगे कहा कि यह पुस्तक बताती है की नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्रशासनिक क्षमता से किस प्रकार देश के आम नागरिको की आकांक्षाओं आवश्यकताओं और जरुरतो को पूरा करने का प्रयास किया साथ ही आने वाले कठिनाइयो को सहजता के साथ दूर भी किया है यह पुस्तक के एक एक पाठ मे उल्लेखित है जिसको पढने के बाद निश्चित रुप से पाठक मोदी जी के कार्यकाल मे इस देश को विश्व पटल पर मजबूती के साथ पहले पायदान पर स्थापित करने मे कितनी बडी भूमिका निभाई है मौजूदा समय मे नरेन्द्र मोदी एक ऐसे राजनैतिक शख्सियत है जिन्होने राजनैतिक पटल के साथ सामाजिक परिवर्तन आर्थिक उन्नयन और विदेश नीति मे भी भारत की मजबूती का लोहा मनवाया है उसे समाज के सामने लाने का यह पुस्तक मोदी @20 एक सफल प्रयास है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा शारदा महेश के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कुल 20वर्षाे के नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की 20 झलक और ऐतिहासिक निर्णय को प्रस्तुत करने वाली मोदी @20 पुस्तक की विशेषताओं को भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के प्रबुद्धजनो के बीच पहुंचाने मे जुटी है। देश में मोदी जी के कारण जो विकास हो रहा है वह सराहनीय है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 ए0के0 सिंह ने आये हुए सभी प्रबुद्धजनों सहित मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रख्यात साहित्यकार पं0 अजय शेखर, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चतुर्वेदी, रामलखन सिंह, गोविन्द यादव, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 गोपाल सिंह, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन विकासशील कृषक शीतला सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, लालजी तिवारी, सरदार निरंजन सिंह, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, सेवानिवृत्त सैनिक बृजकिशोर मिश्रा, हिमांशू सिंह, प्रसन्न पटेल, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहन लाल केशरी, मिठाई लाल सोनी, रामनवल आचार्य, रामलाल कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह खरवार, उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें