जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

सोनभद्र। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा व निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए पत्र सौंपा। बतादे कि आशुतोष सिन्हा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सोनभद्र जनपद की भौगोलिक स्थिति अत्यंत ही दुरुह है। यहां निजी व सरकारी नलकूप भूजल के अभाव के फलस्वरूप सफल नहीं है, जिस कारण वश यहां कृषि कार्य केवल वर्षा पर आधारित है। यहा पर सिंचाई का सबसे बड़ा जल स्रोत धंदरौल बाध है जिसे सोनभद्र व मिर्जापुर जनपद के किसानों के लिए जीवन रेखा की संज्ञा से संबोधित किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन इस बार किसानों के पास पर्याप्त सिंचाई की सुविधा नहीं है। इस कारण पूरा जनपद वर्षा के प्रभाव से ग्रस्त है जिससे कृषकों की धान एवं अन्य फसलों की नर्सरी भी सूख चुकी है। उन्होंने मांग पत्र में लिखा है कि है की जनपद सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और कृषको को बीमा का लाभ दिलाया जाए तथा सूखाग्रस्त किसानों का कृषि ऋण माफ कर कृषि कार्य हेतु निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली दी जाय और किसानों से हो रही वसूली को तत्काल रोका जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ की दुद्धी इकाई का हुआ गठन

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी तहसील में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की बैठक संगठन के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक की अध्यक्षता एवम कुलदीप सिंह यादव शाखा अध्यक्ष-इकाई राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक अयोजित की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मूल संघ की शाखा इकाई- राजकीय इण्टर कॉलेज, दुद्धी की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें संजीव कुमार गुप्ता शाखा अध्यक्ष, रैहानुल हक उपाध्यक्ष, राम कीर्ति यादव शाखा मन्त्री, विनय कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, आशीष त्रिपाठी संगठन मन्त्री, चन्द्रभान भारती प्रचार मन्त्री, राकेश कुमार साहू आय-व्यय निरीक्षक एवं महेश कुमार को संयुक्त मन्त्री के रूप में निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नव निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नेतृत्व में शिक्षको की समस्याओं का समाधान सहजता से हो पाएगा। इस अवसर पर बच्चे लाल यादव, राजेश्वर मिश्र, सुवाष कुमार, जय गोविन्द, साधु शरण यादव, राजेश कुमार यादव, धीरज कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

भूपेन्द्र सिंह चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी- अजीत चौबे

HIGHLIGHTS

  • भूपेन्द्र सिंह चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशियां
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। भूपेन्द्र सिंह चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज भूपेन्द्र चौधरी घोषित हुए। जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ पडी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया की भूपेन्द्र जी संगठन के पुराने कार्यकर्ता है, विभिन्न पदो पर कार्य किये है उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ के दोनो सरकारो मे मंत्री रहे भूपेन्द्र चौधरी का संगठन मे तीन दशक से ज्यादा अनुभव है जिससे पार्टी को आने वाले दिनो मे और मजबूती के साथ संगठन को प्रदेश मे और ज्यादा मजबूत मिलेगी। भूपेन्द्र चौधरी जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार मे अपने मेहनत और परिश्रम से काम किया है भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन को आपके नेतृत्व मे और मजबूती मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनिल सिंह, बलराम सोनी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिलिप चौबे, जोगेन्द्र मौर्य, कैलास त्रिपाठी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की तृतीय प्रांतीय कान्फ्रेंस सोंनभद्र में कल से प्रारंभ

HIGHLIGHTS

  • तीन दिनों तक प्रदेश भर के अधिवक्ताओं की उपस्थिति से गुलजार रहेगा सोनांचल
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोंनभद्र। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजी0) लखनऊ की तृतीय कांफ्रेंस विलास बैंक्वेट मुसही, सोंनभद्र में शुक्रवार से प्रारंभ होगीं। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने गुरुवार को देते हुए बताया कि 26 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय कांफ्रेंस में प्रदेश भर से लगभग 300 कर अधिवक्ता शिरकत करेंगे। 26 तारीख को उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की प्रांतीय कार्यकारणीं बैठक सायं 5 बजे से आयोजित की जाएगी एवं 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कांफ्रेंस का उदघाट्न और जी एस टी टेक्निकल सेशन आयोजित किया जाएगा। श्री मिश्र के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे से प्रांतीय संघ के वार्षिक साधारण सभा की बैठक की जाएगी एवं सायं 7 बजे से प्रांतीय संघ का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उसी दिन देर रात तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। 28 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 12 बजें तक जी एस टी टेक्निकल सेशन एवं 12 बजे के बाद प्रांतीय संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न तिथियों एवं सत्रों में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी, प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल,चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश मधुसूदन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश जय नारायण पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

मिर्जापुर और सोनभद्र के ग्रामीण युवा मंच से जुड़े युवाओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

संतोष दयाल

गोविंदपुर, सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम के चार ब्लॉको के 236 राजस्व गांव और 435 ग्राम स्वराज्य सभाओं के माध्यम से त्रिस्तरीय ढांचे के माध्यम से कार्य करने की पद्धति को गहराई से समझने के लिए गुरुवार को मिर्जापुर और अपने जिले के चोपन क्षेत्र के 35 यूवाओ ने ग्रामीण युवा मंच के बैनर तले आश्रम का भ्रमण कर खादी ग्रामोधोग,जैविक खेती,सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण आजीविविका के स्रोत, पर्यावरण सरक्षण,के कार्य देखा और विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जैविक खेती के जानकार और प्रयोग कर्ता शिव शरण सिंह ने बताया की आजादी के बाद सोनभद्र तत्कालीन मिर्जापुर जिले में 84 फीसदी जंगल था जो घट कर अब 45 फीसदी रह गया है।जंगलों का सरंक्षण करने से ही प्रकृति का स्वास्थ्य सही रहेगा। उन्होंने जैविक खेती के तरीके और जैविक खाद बनाने की जानकारी दी।साथ ही बाल वाली खाद से घरू बगिया में सब्जी उगाने की सलाह दी।विमल भाई और देवनाथ सिंह ने भूमि हकदारी मोर्चा आंदोलन शराब बंदी आंदोलन की जानकारी दी और बताया की कानून खुद पीड़ित के दरवाजे पर आया यह भारतीय इतिहास की बहुत बड़ी उपलब्धि है। सर्वे सेटलमेंट के दौरान भौमिक अधिकार मिले। कच्ची शराब के ठेके बंद कराए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि यूवाओ को रचनात्मक कार्य करना चाहिए।इसके लिए स्वाध्याय और शैक्षिक भ्रमण जरूरी है।यूवाओ को गलत का विरोध अहिंसात्मक आंदोलनों के जरिए करना होगा। हिंसा वाला आंदोलन कभी सफल नहीं होते। उससे राष्ट्र को ही हानि पहुचता है। जगत भाई ने नदियों और पर्यावरण सरक्षण, उद्योगों के द्वारा रेणुका सोन नदी में प्रदूषण की जानकारी दी। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, राज कुमार कुशवाहा, संजय सिंह, सुधा, विभा, दुर्गा, पवन, सुनील आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

कविता जायसवाल मनोनीत हुई महिला मंच की जिलाध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • गुरुवार को सोन महिला मंच की हुई बैठक
  • मंच की संरक्षक कोमल पाण्डेय ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने पर विचार विमर्श करते हुए युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के निर्देश दिए
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सोन महिला मंच की बैठक गुरुवार को चंडी तिराहाँ के समीप आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने सर्वसम्मति से कविता जायसवाल को जिलाध्यक्ष चुना। इस दौरान जिलाध्यक्ष कविता जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं व उनके समाधान के लिए महिला मंच का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंच के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही मंच की संरक्षक कोमल पाण्डेय ने उन्हे जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने के साथ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने पर विचार विमर्श करते हुए युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से सरिता सिंह, सिंधु शुक्ला, रितु विश्वकर्मा, सुधा सिंह, शांति पटेल, बेबी राउत, पारुल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

भूपेंद्र चौधरी बने UP बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें इस फैसले के पीछे की वजह

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष (UP BJP president) के नाम की घोषणा हो चुकी है. लखनऊ से दिल्ली तक कई दिनों तक बैठकों के दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष आधिकारिक रूप से चुन लिया है.

आजमगढ़ दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे थे

चौधरी के पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास तब से लगने शुरू हो गए थे जब वह अपने आजमगढ़ दौरे को बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे. 25 अगस्त को चौधरी की दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात हुई, जिसके बाद पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर चौधरी को बीजेपी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया.

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है.

बता दें इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘संगठन सरकार से बड़ा है’ के ट्वीट के बाद उनके नाम की चर्चा होने लगी थी. हालांकि उन्हें ये जिम्मेदारी नहीं दी गई.

कौन है भूपेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कि दोनों सरकारों में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी का संगठन में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. पार्टी में इनका कद प्रभावशाली जाट नेताओं में है और इनके पार्टी अध्यक्ष बनने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खोई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा, संगठन और सरकार में उनके अनुभव की वजह से समन्वय स्थापित करने में चौधरी कारगर साबित हो सकते हैं.

पीतल नगरी मुरादाबाद के काठ विधानसभा में जन्मे भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं. वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं. भूपेंद्र सिंह को 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था. भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के ब्लॉक छजलैट इलाके के ग्राम महेंद्री सिंकदरपुर में हुआ था. किसान परिवार में जन्मे भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में रहकर अपनी शिक्षा हासिल की है. मुरादाबाद में इंटरमीडिएट तक जनपद में शिक्षा हासिल की है. 

चौधरी भूपेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं

चौधरी भूपेंद्र सिंह छात्र जीवन में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर वर्ष 1991 में उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. इसके दो साल बाद 1993 में वह बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए. साल 2006 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया, इसके बाद 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया. साल 2016 में चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी नामित किया. उत्तर प्रदेश में साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह को पंचायती राज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया.

लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव से हार मिली थी

साल 1999 के लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा का टिकट देकर संभल से चुनाव लड़ाया था. इस चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से हार गए थे.

2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को दूसरी बार भी एमएलसी नामित किया गया. इस बार भी उत्तर प्रदेश सरकार में उनको पंचायती राज मंत्री बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.2024 के अहम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को किसी ऐसे चेहरे की तलाश थी जो पूरी जिम्मेदारी के साथ जमीनी स्तर पर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नींव मजबूत करने में कोई कोर कसर न छोड़ें.

भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया गया?


उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कि दोनों सरकारों में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी का संगठन में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. पार्टी में इनका कद प्रभावशाली जाट नेताओं में है और इनके पार्टी अध्यक्ष बनने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खोई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है. संगठन और सरकार में उनके अनुभव की वजह से समन्वय स्थापित करने में चौधरी कारगर साबित हो सकते हैं.

इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं. लेकिन फिलहाल दोनों के पास अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं. चौधरी भूपेंद्र सिंह जाट बिरादरी से आते हैं और पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों पर उनकी काफी अच्छी पकड़ है.

अनियंत्रित ब्लास्टिंग की शिकायत को लेकर जांच करने पहुंची खान सुरक्षा महानिदेशालय की टीम, मचा हड़कंप

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी को बिल्ली मारकुंडी के रहने वाले लोगों के द्वारा शिकायत मिली थी कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग के कारण उनका घर खराब हो रहा है उनके पूरे जीवन की संपत्ति मकान में लगाया गया है जिसको गंभीरता से लेते हुए ओबरा के आसपास के लोगों को अनियंत्रित ब्लास्टिंग से निजात दिलाने के लिए अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रहरी ने खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद को पत्र लिखा था जिसपर खान सुरक्षा महानिदेशालय ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए डीजीएमएस वाराणसी (एसएस प्रसाद) जांच करने मौके पर आई और विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से जो गलत हो रहा है उसको रोका जाएगा और अनियंत्रित ब्लास्टिंग को भी रोका जाएगा।जिसमे मौके पर अधिकारियो ने पहुंचकर कृष्णा माइनिंग स्टोन की जांच की ।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त खदान मालिक के मौके पर पहुंचने पर शिकायतकर्ता महेश अग्रहरि की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। हालाकि अधिकारियों द्वारा जायजा लेने के बाद मानक से सम्बंधित पूछ ताछ पर माइन्स के ज़िम्मेदारों के पास कोई जबाब नही मिला। मानक के विपरीत खदान संचालित होने पर अधिकारी ने नाराजगी जताई। कई सवाल पूछने के बाद भी जिम्मेदार खदान के लोग जवाब नही दे सके। बेंच बनाए जाने को लेकर भी अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बिना सेफ्टी के मजदूरों को काम पर लगाए जाने की चीजे भी देखी जिनका कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। ।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां डीजीएमएस के अधिकारी ने फटकारें लगाई।और सेफ्टी को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कई अहम सवालों को लेकर पूछ ताछ पर खनन कर्ता खामोश रहे। एक तरफ जहां मानक के विपरीत खदान चल रही है वहीं पास में ही सटे हुए रिहायसी इलाके जिनके घरों पर ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर आने से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए उनमें से कुछ लोगो ने मौके पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिनका कहना था की कई बार कहने के बावजूद यहां पर अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जाती है जिससे उनके मकान क्षतिग्रस्त हो रहे है। इस बात को लेकर डीजीएमएस के अधिकारियों ने भी चिंता जताई और कहा कि यहां सुरक्षा के मानकों को अनदेखा कर खदाने नही चलाई जानी चाहिए।माइंस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीजीएमएस के निर्देशों का पालन करना जरूरी ही होगा। सुरक्षा व्यवस्था के पालन नहीं होने पर ही खदान में हादसे होते रहते है जिससे श्रमिको को जान चली जाती है। आसपास के रिहायशी इलाकों के रहने वाले लोगों की शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट लगाने की बात कही है। मौके पर रविन्द्र यादव प्रदेश सचिव छात्र मंच, राधेश्याम भारती जिला महासचिव, शिब्बु शेख जिला महासचिव, शिवदत्त दुबे जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच, राजकुमार यादव, शाहिद अली, जिला महासचिव युवा मंच दिनेश केसरी, रजनीश पांडे, कलामुद्दीन, रियाज खान, काजू खान, सूरज पासवान ,पियूष गौड़ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Advertisement

चोपन थाना अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना अध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत की अगुवाई में बुधवार को जन समस्या की बैठक की गई। जिसमें चोपन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और बीजेपी के पदाधिकारी और पत्रकार गण मौजूद रहे। बैठक के दौरान थाना परिसर में आज(बुधवार)को थाना समाधान दिवस के आयोजन में लगभग 15 की संख्या मे चोपन नगर के लोग अपनी समस्या लेकर आए।

Advertisement (विज्ञापन)

नागरिकों की समस्या को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बड़े ध्यान से समस्याओं को सुना एवम् कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के लिए संबंधित एस आई व सिपाही को निर्देशित किया। कुछ लोगो का तत्काल निराकरण किया गया और कुछ का प्रार्थना पत्र ले लिया गया जिनकी अविलंब जांच करके कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

चोपन प्रभारी निरीक्षक ने मारकुंडी स्थित इंडिया बैंक का किया निरीक्षण

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। बुधवार को चोपन प्रभारी निरीक्षक द्वारा मारकुंडी स्थित इंडिया बैंक का निरीक्षण कर चेक किया गया। इस दौरान बैंक के आसपास खड़े वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई एवं बैंक स्टाफ को CCTV सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिये गए साथ ही साथ बैंक के आसपास संचालित सभी जनसेवा केंद्र, साइबर व कंप्यूटर केंद्रों को किसी भी प्रकार के फ्रॉड कार्य को न करने की शख्त हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बैंक ग्राहकों से भी अपील की की बैंक के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो बैंक गार्ड या प्रशासन को सूचित करें।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें