जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्राओं को दी गयी सर्वाइकल कैंसर की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर के कारण व बचाव के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशन में बुधवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर के कारण व बचाव के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया इस घातक बीमारी से एकमात्र बचाव जागरूकता है। महिलाएं जागरूक होकर ही स्वस्थ्य एव सेहतमंद जिंदगी जी सकती है ।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जागरूकता शिविर में मौजूद डॉ स्तव्या सिंह ने कहा कि महिलाएं झिझक छोड़कर यदि कोई लक्षण महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर जांच जरूर कराए। ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाएं स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन जी सके। इसमें ज्यादातर 30 से 45 आयु वर्ग की महिलाएं प्रभावित होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में बदबूदार गंदे पानी का स्त्राव, असमान्य रक्त स्राव एव गर्भाशय ग्रीवा के स्थान पर दर्द इसके प्रमुख। इससे बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर डॉ रोजी परवीन, प्रधानचर्या रंजना शुक्ला, प्रवक्ता चंदा यादव, निशा सिंह, जहिरुल हसन ज़ैदी वरिष्ठ लिपिक डीएलएसए ,राजन चौबे पैरालीगल वलिटीयर्स सहित कई पीएलवी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

जिले में कल होगा उप मुख्यमंत्री का आगमन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने तैयारियों को लेकर की बैठक

HIGHLIGHTS

  • भाजपा कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जिले में करेंगे जोरदार स्वागत
  • स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल दिनांक 1 सितंबर 2022 दिन बृहस्पतिवार को जनपद सोनभद्र मे आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर उनके स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से योजना बनाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा और स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता सहित आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

अखंड सौभाग्य लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का व्रत

HIGHLIGHTS

  • पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
  • शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और बुधवार की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।

इस दौरान व्रती महिलाओं ने मनोकामना की प्राप्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

  • Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार दीपक केसरवानी हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • दीर्घकालीन पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पत्रकारों के संरक्षण हेतु समर्पित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के होटल अरिहंत के सभागार में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी को दीर्घकालीन पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि श्री केसरवानी द्वारा दो दशकों से भी अधिक समय से विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास हेतु कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सहित विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा इनकी कृतियों को प्रकाशित किया जा चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

वर्तमान समय मेंआदिवासी संस्कृति, साहित्य कला एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर विशेष रूप से आकाशवाणी केंद्र एवं दूरदर्शन केंद्र से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। जनपद सोनभद्र के आदिवासी जातियों के सांस्कृतिक उत्थान के लिए आदिवासी लोक कला केंद्र की स्थापना इनके द्वारा की गई है। वर्तमान समय में भारत सरकार एवं उत्तर पर सरकार की महत्वाकांक्षी रामायण कल्चर मैपिंग योजना, अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र के सदस्य पद पर कार्यरत है।
श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर जनपद एवं प्रदेश के साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकार संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • Advertisement

जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव के आदेशानुसार सोमवार को डीएलएसए के सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव के आदेशानुसार सोमवार को डीएलएसए के सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने बैराको पाकशाला एवं चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देने को कहा इसके साथ ही जेल में निरुध्द महिला बंदियों को पौष्टिक भोजन व साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध व संतुलित आहार देने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव वह जेल कर्मी आदि मौजूद रहे।

  • Advertisement

चौथे स्तंभ पर अराजकतत्वो ने फिर किया हमला

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। युवा पत्रकार पर आपराधिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। एक प्रतिष्ठित अखबार के ब्यूरो चीफ अजीत सिंह पर अराजकतत्वो द्वारा उनको घेर कर उनके शरीर पर लाठी‌ डंडो व लोहे की राड से ताबडतोड हमला किया गया। जिससे उनके‌ हाथ पैरे के अलावा सर पर लोहे की‌ राड मार दिया ‌जिससे उनका‌ सर फट गया। व उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटे आई।

Advertisement (विज्ञापन)

लघुशंका करने की बात को लेकर पहले पत्रकार के भाई से विवाद किया फिर दोनो को जमकर पीटा। विवाद बढता देख पत्रकार अजीत सिंह ने तुरन्त ही पुलिस को फोन किया । सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने किसी तरह से अपराधियों के चंगुल से फसें पत्रकार को बचाया । लहुलुहान हो चुके पत्रकार को तुरन्त ही पुलिस‌ ने अपनी गाडी‌ से अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरे मारपीट की घटना में पत्रकार अजीत सिंह के पूरे शरीर के अलावा सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बडा सवाल कब रुकेगें पत्रकारो पर हमले क्या पत्रकारिता करना अपराध हो गया। क्या पत्रकार की जान की कोई कीमत नहीं है कब शासन प्रशासन पत्रकारो के लिए कानून बना कर उनके जीवन को सुरक्षित करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

राजकीय पी जी कॉलेज ओबरा में विचार-गोष्ठी एवं खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • क्रायक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के गायन से हुआ
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

ओबरा, सोनभद्र। देश में मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष एवम मिशन शक्ति” अभियान के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय पी जी कॉलेज ओबरा में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी के संयोजकत्व में विचार गोष्ठी तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की छात्रा हर्षिता पांडेय, अर्पिता पांडेय, गरिमा सिंह, शिवानी सिंह व अंजलि द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गायन से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस, हमारे देश को ओलंपिक खेलों में वर्ष 1928, 1932 एवं 1936 में तीन बार हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले हाकी के जादूगर “मेजर ध्यानचंद सिंह” के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर खेलों के प्रति जागरूकता पैदा कर, वैश्विक स्तर पर खेलों में भी अपने देश का गौरवपूर्ण स्थान स्थापित करने के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, फिट एवं प्रसन्नचित्त बनाना है, जिससे कि वह स्वस्थ मन -मस्तिष्क से देश के निर्माण में अपना शत प्रतिशत योगदान दे सके।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने हमारे जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, अतः हम सबको अपने जीवन में खेलकूद को पर्याप्त महत्व देना चाहिए, जिससे कि हम सब हमेशा स्वस्थ व फिट रहें ।
वही राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र प्रकाश कहा कि खेल दिवस मनाने का उद्देश्य, हमें अपने आप को हमेशा फिट रखना है, इसी के तहत सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट भी चलाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

विचार गोष्ठी के पश्चात मिशन शक्ति के अंतर्गत “कुर्सी दौड़” एवं खो – खो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कुमारी गीता यादव बीए प्रथम वर्ष ( द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, कुमारी शिवानी सिंह बी.ए. तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी अर्पिता पांडे, एमएससी (जूलॉजी ) द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही खो-खो प्रतियोगिता में हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे, गरिमा सिंह, शिवानी सिंह,अंजलि, संगीता प्रजापति, गीता यादव, अंकिता, पूजा, की टीम विजयी रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, महेश पांडे, राजकुमार, कुंदन, आशीष, चंदन कुमार सैनी, धीरज यादव, हरि ओम, संजीव, साधना यादव, स्वाति राय, प्रज्ञा, आशा, अंकिता सहित सैंकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सरकार जनता के द्वार के तहत 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का हुआ आयोजन, बेठिगांव में डीएम ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • नई पहल के साक्षी बने बेठीगांव के लोग
  • ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर कराया गया निस्तारण
  • इस दौरान जिले के आलाकमान अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले के लिए सोमवार का दिन एक नई पहल का साक्षी बना। जहां सरकार जनता के द्वार के तहत ग्रामीणों की शिकायतों के समाधान, समस्याओं के निस्तारण के साथ ही, उन तक लाभ परक कार्यक्रमों की पहुंच के लिए 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर ब्लाक के बेठिगांव निस्फ में डीएम चंद्रविजय सिंह संग जनपद के आला अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्राम समाधान दिवस में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण, नाली, खड़ंजा, सड़क के साथ ही भूमि विवाद से जुड़ी कई शिकायतें पहुंची, जिसको सूचीबद्ध कर, शिकायतों को मौके पर निस्तारण की कोशिश की गई। जिलाधिकारी ने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों को समाधान दिवस में आए मामलों का त्वरित रूप से निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों के हित में लगातार सरकार काम कर रही है। हर घर जल पहुंचाने की योजना हो या गरीब बच्चियों की पढ़ाई के लेकर उनकी शादी तक करा रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ काम कर रही हैं। ग्राम समाधान योजना से निश्चित तौर पर ग्रामीणों की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। उन्होंने ग्राम समाधान योजना की तारीफ की। इसी तरह से जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने ग्राम समाधान दिवस आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम चन्द्रविजय सिंह ने बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर तमाम शिकायतें आती हैं जिसका निस्तारण समय से नहीं हो पाता है अब जब ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस आयोजन किया जाएगा तो आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों में कमी आएगी। इस पहल से ग्रामीणों की समस्याओं का जहां त्वरित रूप से निस्तारण होगा। वही सरकार की योजनाओं का भी लाभ ग्रामीणों को बेहतर ढंग से मिल सकेगा। एसडीएम रमेश कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी को जन्म मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व ग्राम प्रधान नीलम तिवारी ने सभी अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य रुप से डीपीआरओ विशाल सिंह, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीडीओ उमेश सिंह, एडीओ पंचायत केएस शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी, रामचंद्र त्रिपाठी, कोटेदार बबलू केशरी, अनरुद्ध त्रिपाठी, नागेश्वर, अनिल, अमरनाथ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरुण चौधरी, सीताराम कुशवाहा, चंद्रिका मौर्या, अनिल कुशवाहा, ग्राम पंचायत सदस्य लकवा गिरिजा, अमरनाथ, नंदकुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार कनौजिया, एनम रिता सिंह, आशा, माया देवी, रंगीला, आंगनबाड़ी मुन्नी देवी, पुष्प लता, कुसुम मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

पत्रकारों को एक मंच पर आना ही होगा- दिलावर सिंह

HIGHLIGHTS

  • आईएनजेसीसीएस की पत्रकार यात्रा का रॉबर्ट्सगंज में हुआ जोरदार स्वागत।
  • विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण हुए सम्मानित।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पत्रकारिता निरंतर चलने वाली एक साहित्यिक, सामाजिक यात्रा है और इस यात्रा के अनेकों पड़ाव है। जहां पर पत्रकारिता से जुड़े हुए लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज के वर्तमान परिवेश में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर एक मंच पर उपस्थित होकर पत्रकारिता जैसा महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करना चाहिए। आज के वर्तमान समय में पत्रकारों का उत्पीड़न आम बात हो गई है हमें पत्रकारों को उत्पीड़ित करने वाले समाज विरोधियों से भी मुकाबला करना होगा इसके लिए हमें एक मंच पर आना होगा।

हमारी यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जनपद में कार्यरत सभी पत्रकार संगठनों के सदस्यों पदाधिकारियों की सूची जिला प्रशासन एवं सूचना निदेशालय में उपलब्ध कराना है। ताकि शासन- प्रशासन को यह जानकारी मिल सके की प्रदेश और जनपद स्तर पर कौन-कौन से लोग पत्रकारिता का कार्य कर रहे हैं।
उपरोक्त विचार सोनभद्र नगर के अरिहंत होटल सभागार में सोमवार को सजी पत्रकारों की महफ़िल में आई एन जे सी सी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि कलमकारों पर हो रहे जुर्म की संवैधानिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर प्रतिकार करने के लिए एक जुटता आज की अनिवार्य आवश्यकता है।

एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संपादक बृजेश पाठक ने स्वागत करते हुए पत्रकारों के
समक्ष पेश हो रही कठिनाइयों का जिक्र किया । सोनाघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी ने वर्तमान समय में पत्रकार एवं पत्रकारिता की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि-” पत्रकारिता एक मिशन, समाज सेवा, जनसेवा है,जब जनसेवा स्वयं सेवा में तब्दील हो जाती है तब उत्पन्न होता है विवाद, इन्होंने युवा पत्रकारों का आवाहन करते हुए कहा कि पहले रोजगार परक बने बाद में पत्रकार बने ताकि आर्थिक समस्या आडे न आए।

Advertisement (विज्ञापन)

मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने पत्रकारों की दशा दिशा पर गंभीरता से मनन करने की बात कही।
इस दौरान देवरिया से चलकर आए वरिष्ठ पत्रकार
सरदार दिलावर सिंह का स्वागत, सत्कार व सम्मान किया गया। संगठनों के पत्रकारों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मीडिया फोरम की ओर से उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह पुस्तकें लेखनी और नारियल फल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। वही संस्कृति लाइव के जिला संवाददाता हर्षवर्धन केसरवानी ने मुख्य अतिथि को सोनभद्र जनपद के प्रथम विधायक, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रज भूषण दास मिश्र ग्रामवासी जी के जीवन पर आधारित पुस्तक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठत पत्रकार,साहित्यकार कवि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अंगवस्त्रम ,स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।
गोष्ठी में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष चंद मोहन शुक्ल , युवा पत्रकार संघ के महासचिव विनोद मिश्र , ग्रापए जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक , आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष नागर , मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, क्राइम जासूस न्यूज़ के संपादक हाजी सलीम हुसैन खा, समेत कई अन्य पत्रकारों ने पत्रकारिता के समक्ष आ रही मुसीबतों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी, वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, पत्रकार समर नफीस, राजेश पाठक, पार्वती पांडेय, तारा शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, संजय सिंह, राम अनुज धर द्विवेदी, कमाल अहमद, चिंता पांडेय, डॉ रमेश सिंह कुशवाहा, सर्वेश श्रीवास्तव, संतोष नागर, प्रभात सिंह चंदेल, मान्यता प्राप्त पत्रकार मोइनुद्दीन मिंटू, इमरान बक्शी, डॉ वीपी शर्मा, हर्षवर्धन केसरवानी सहित अन्य पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सरदार दिलावर सिंह की ओर से पत्रकार संगठनों के जिला अध्यक्षों और राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।
पत्रकार एकता यात्रा के साथ संगठन के खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी मनोज रावत, टीवी समाचार चैनल के फाउंडर एवं चीफ एडिटर अमित कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य जवाहर लाल गुप्त, जोगेंद्र सिंह निक्कू प्रेस छायाकार समेत अन्य लोग सक्रिय भूमिका में थे।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रैली का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज द्वारा किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला के संयुक्त तत्वधान में रविवार की सुबह 7:00 बजे से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के मेन चौक से साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम युवाओं को साइकिल चलाने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा।

इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने सयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रगौरव मेजर ध्यानचंदजी की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय स्तर पर “साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया। बताया कि इस साइक्लोथॉन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य – खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए जागृति लाना है।

वही शाखा सचिव शिखर केडिया एवं सुनीता सांवरिया ने सयुक्त रूप से बताया कि यह साइक्लोथॉन रैली मेन चौक से स्वर्ण जयंती चौक व महिला थाना से होते हुए पुनः मेन चौक पर इसका समापान हुआ। इसके पश्चात रैली में हिस्सा लिए हुए सभी युवा साथियों को संगठन द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया, आशुतोष झुनझुनवाला, देवांशु केजरीवाल, अनीता थर्ड, रवि केजरीवाल, पूनम केडिया, दीप्ति केडिया, सुचिता खेतान, एकता केजरीवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें