चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से 20 हजार नकदी के साथ 2 लाख का सामान उड़ाया

HIGHLIGHTS

  • दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ घुसे चोर
  • चोरों ने मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर सहित 2 लाख रुपए का सामान किया चोरी‌, साथ में दुकान में रखे बीस हजार रुपए नकदी भी चुरा ले गए।

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बिछी पड़ाव स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरों ने 20 हजार नगदी और 2 लाख का समान चुरा लिया। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बता दें राबर्ट्सगंज के ग्राम महुआ पोस्ट, बिछी पड़ाव निवासी सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय जय राम की उनके घर के बगल में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।

Advertisement (विज्ञापन)

बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान और 20 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक बुधवार की सुबह जब दुकान का ताला खोलकर सटर उठाया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दुकान से कई सामान गायब थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

  • Advertisement

गुरुकुल संगीत अकादमी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में संगीतज्ञ ने एक से बढ़कर एक दी प्रस्तुति
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थिर गुरुकुल संगीत अकादमी में सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ, कार्यक्रम में जनपद के विशिष्ट सांस्कृतिक और संगीतज्ञ उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय प्रकाश द्विवेदी प्रधानाध्यापक प्रा0 वि0 कूसी बेलाही रॉबर्ट्सगंज ने मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा 0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही जीवन में शिक्षक के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक और गुरुकुल संगीत अकादमी के प्रबंधक सर्वेश मिश्रा ने सोलो वादन करते हुए तबले पर तीन ताल और एक ताल बजा कर किया। इनके साथ हारमोनियम पर पाठक जी ने संगत किया। तत्पश्चात पंडित विनोद धर दूबे ने हनुमान महिमा,सियाराम का समाचार लेने वाले भजन, और पारंपरिक कजली राग देश में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं पंडित पंकज शास्त्री ने ठुमरी गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। रोहित तिवारी बाबा और अनस ने सूफी की उन्मुक्त तान छेड़ी, ढोलक पर संतोष सोनी हारमोनियम पर श्री नागेंद्र दुबे रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पंडित लाल मोहन दूबे ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं और मुझे इश्क है तुझी से गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूत कर दिया, गुरुकुल संगीत अकादमी के छात्र छात्राओं ने बंदिश ठुमरी ग़ज़ल भजन और सूफी गाकर खूबसूरत समां बाधा। वही मशहूर गायक राहुल देव पांडेय, पंडित प्रवीण कश्यप और सर्वेश कुमार मिश्र के शिष्य शैलेश भारती ने आजा बलम परदेशी गाकर भाव विभोर कर दिया, रागिनी मिश्रा, स्वरा मिश्रा, कौशीकी मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित लाल मोहन दूबे ने किया और बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में पंडित विनोद धर दूबे रहे ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संचालक विजय प्रकाश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक सर्वेश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्रत्येक माह के प्रथम एकादशी को संगीत समारोह कराने की घोषणा की।

  • Advertisement

स्थाई लोक अदालत गरीब मजलुमो के लिए वरदान साबित हो रहा- मो.अली

सोनभद्र। देश मे बढ़ते हुए मुकदमो के बोंझ को कम करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा हर जिले में स्थाई लोक अदालत की स्थापना की गयी है। इसके तहत सोनभद्र जिले में स्थाई लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी सेवाओ को लेकर हुए विवाद के निपटारे के लिए स्थाई लोक अदालत (permanent Lok Adalat) जरूरतमन्दों, वंचितों,तक उनके अधिकार सहित योजनाएं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।
वही स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मो.अली ने बताया कि जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर शिक्षा का स्तर का व्यापक अभाव पाया जाता है ऐसे में लोगो को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है ऐसे कोई भी व्यक्ति स्वम बिना किसी खर्चे के स्थाई लोक अदालत में अपने वादों का त्वरित निस्तारण के लिए आवेदन दे सकता जाहे वह चिकित्सा सम्बन्धित, चाहे व बिजली सम्बन्धित हो चाहे वह बीमा सम्बन्धित हो चाहे वह बैंक व परिवहन या फिर डाक सम्बन्धित हो इन वादों का निस्तारण त्वरित गति से निःशुल्क किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही इस अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है और इस अदालत में वादों के निस्तारण से धन और समय दोनों की बचत होती है, साथ ही कीसी भी पक्षकारों की न तो जीत होती न ही हार होती है। अतः आम जनमानस से अपील है कि छोटे मोटे वादों के लिए जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में स्थित स्थाई लोक अदालत में वादों के त्वरित निस्तारण के लिए मा.स्थाई लोक अदालत में दाखिल करे।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मो.अली ने बताया कि यह अदालत एंटीबायटिक की तरह काम करता है हम सब जनरल फिजिसियन की तरह होते है। बैकल्पिक वाद निस्तारण भवन में से संचालित हो रहा है इसमें एक चेयरमैन और दो सदस्य के रूप में कार्य करते है। गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षो की सहमति से लिया गया निर्णय अंतिम होता है यानी इसके खिलाफ कोई अपील नही की जाती है।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • ग्राम रोजगार सेवकों ने डीएम को समस्याओं से अवगत करा कर सौंपा दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभात सिंह चन्देल की अगुवाई में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित मनरेगा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित करने, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर आश्रित को सेवा में समायोजित करने, राज्य वित्त समेत अन्य निधियों के मजदूरी का भुगतान भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार करने, कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती की धनराशि यूएएन खाते में भेजने, अनुमोदन से विरक्त ग्राम रोजगार सेवकों का अनुमोदन करवाते हुए ग्राम पंचायतों में योगदान सुनिश्चित करने, ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पूर्व के वित्तीय वर्षों में बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने, बिल वाउचर मस्टररोल व डिमांड पर अनिवार्य रूप से ग्राम रोजगार सेवकों का हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक माह जनपद व प्रदेश स्तर पर मनरेगा कर्मियों के समस्याओं का निस्तारण किये जाने के साथ ही एचआर पालिसी व सेवा नियमावली बनाई जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे यह भी कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के उदाशीनता के कारण उक्त आदेश अब तक जारी नही किया गया जिससे सरकार के छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और मनरेगा कर्मियों में भारी असन्तोष व निराशा व्याप्त है। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से दिवाकर तिवारी,‌ सुनील कुमार सिंह, सुरेश कुमार, रोहित सिंह, मोहर लाल, श्याम मोहन पाण्डेय, चन्दमणि यादव, बाबूलाल, सुरेश, गौतम, नंदलाल, सतीश चौबे, अयोध्या प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहें।

  • Advertisement

शिक्षक दिवस पर शिक्षक- सम्मान का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • युवा समाजसेवी अजीत गुप्त उर्फ मंटू के इस भगीरथ प्रयास की लोगों ने की सराहना
  • करतल ध्वनि के बीच 250 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

पिपरी (सोनभद्र): शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी सभागार में अजीत गुप्त (मन्टू) सभासद वार्ड संख्या 6 एवं सदस्य जिला कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी भव्य शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया। लगातार दूसरे वर्ष पिपरी, रेणुकूट, मुर्धवा, खाड़पाथर परिक्षेत्र में अवस्थित राजकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों के सेवानिवृत्त तथा सेवारत शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता जहां राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य बुलबुल मिश्र ने किया वही सोन साहित्य संगम के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। संयुक्त अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र , प्रतिष्ठित समाजसेवी लोकाभिराम त्रिपाठी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मनीष जी विशिष्ट अतिथि के रुप में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ‘अवाक’ एवं वरिष्ठ शिक्षिका व राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ सोनभद्र की उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया । इस दौरान अमित कुमार दुबे , परमानंद मिश्रा, श्याम नारायण चौबे तथा केशभान राय द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया।

Advertisement (विज्ञापन)

खचाखच भरे सभागार में उपस्थित लगभग 250 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ पिपरी, रेणुकूट परिक्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकारों शेख जलालुद्दीन , लल्लन गुप्ता, जी.के. मदान, जूही आबिदा खान, किशन पांडेय, मनोज सिंह राणा आदि को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों को अजीत गुप्ता द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम तथा उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अजीत गुप्ता द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं शिक्षकों को अपने बूते सम्मानित करने के भगीरथ प्रयास की भूरि भूरि सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रात्रि भोज के पश्चात कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

  • Advertisement

लायंस क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुनानक बालिका इण्टर कॉलेज परिसर मैं शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षको को अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका आंचल कुमारी ने कहा गुरु-शिष्य की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है ।जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज हैं। शिक्षक उस माली के समान है,जो एक बगीचे को अलग अलग रूप-रंग के फूलों से सजाता है।
जो छात्रों को कांटों पर भी मुस्कुराकर चलने के लिए प्रेरित करता है। आज शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों को भी वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षक दोनों का ही दायित्व है कि वे इस महान परंपरा को बेहतर ढंग से समझें और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज कोषाध्यक्ष दया सिंह सेक्रेटरी पवन जैन अध्यक्ष अजीत जायसवाल क्षेत्र अध्यक्ष किशोरी सिंह स्कूल के प्रबंधक निरंजन सिंह शिक्षक गण सावित्री ,सुमन श्रीवास्तव ,किरण सिंह, अनुपम ,छाया सिंह ,रंजीत सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी ,जयप्रकाश और स्कूल के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ ने शिक्षकों को किया सम्मानित

म्योरपुर, सोनभद्र। सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज परिसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक राम दुलार सिंह गोड़ ने देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर देव प्रचलित किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ द्वारा वहां उपस्थित शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चो को संबोधित करते कहा कि आज 5 सितम्बर को शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा गुरु-शिष्य की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज हैं गुरु और गोविन्द में गुरु का पैर पहले छूने के कबीर साहब ने वर्णन किया है। गोंड़ जी ने बताया कि मैं इसी विद्यालय से पढा़ हूँ विधायक बनने के बाद शिक्षक दिवस पर दयाशंकर सर व सभी शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने के लिए तमाम सरकारी प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों को भी वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के प्रति मेहनत लगन से शिक्षण कार्य तथा विद्यार्थियों को भी शिक्षकों को सम्मान देना चाहिए शिक्षकों का चरण स्पर्श करना चाहिए जो हमारी संस्कृति है गुरु-शिष्य परंपरा को बनाऐ रखना विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों का ही दायित्व है कि वे इस महान परम्परा को बेहतर ढंग से समझें और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य दया शंकर प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार घडे़ का सुन्दर रूप देता है उसी तरह शिक्षक भी छात्र को सजाने सवारने का काम करता है। इस मौके पर शिक्षक महेंद्र पाठक,प्रेम शंकर मिश्र,श्रवण कुमार, अखिलेश, विनय सिंह, सुबलाल, संतोष दयाल, बिरेंद्र सिंह, रीना सिंह, पूर्व क्षे० पं० स० संजय अग्रहरी, अजय कुमार, जिला कार्यकारणी सदस्य होरीलाल पासवान, जिला मंत्री भाजमुयो आशीष अग्रहरी, सुचीत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राजकीय पीजी कालेज ओबरा में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना व स्वागत से हुआ
  • अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शिक्षक दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शिक्षकों के सम्मान में महाविद्यालय के प्राचार्य एवम प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार के दिशा निर्देशन में एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी के संयोजकत्व मे विभिन्न कार्यक्रमों का शानदार आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशा कुमारी, शिवानी सिंह गरिमा सिंह, हर्षिता पांडे व अर्पिता पांडे के गुरु वंदना एवं स्वागत गीत गायन से हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संतोष कुमार सैनी ने शिक्षक दिवस मनाए जाने के औचित्य व भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति तथा प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उपलब्धियों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि “शिक्षक वह नहीं है जो विद्यार्थियों के दिमाग मे केवल तथ्यों को भरे, बल्कि शिक्षक वह है जो छात्र – छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें।” शिक्षक ही देश के भविष्य का निर्माता है, शिल्पी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि शिक्षक उस प्रकाश पुंज की तरह है जो विद्यार्थियों के जीवन के अंधेरे को दूर कर उनके जीवन में सफलता रूपी प्रकाश को फैला कर उनके जीवन को आलोकित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ( डॉ. ) राधाकांत पांडे ने कहा कि शिक्षक वह रोशनी है जो हमें जमीन से आसमान पर ले जाने की क्षमता रखता है। प्रोफेसर (डॉ.) के.के. सिंह द्वारा बताया गया कि हमें सिर्फ किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देकर उनके भविष्य का निर्माण करना चाहिए। डॉ. महेंद्र प्रकाश ने बताया कि हमें जीवन में निरंतर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। इस दौरान डॉ. मीरा यादव, डॉ. विकास कुमार, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ.राजेश प्रसाद, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभा पांडेय, डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ. महीप कुमार, डॉ. वैशाली शुक्ला ने भी अपनी स्टूडेंट लाइफ से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

छात्राओं में कुमारी आशा, कुमारी शिवानी सिंह, गरिमा सिंह ,हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे, प्रतिभा यादव, अपेक्षा अग्रहरि, पूजा, अंजलि,अंकिता, रुक्मिणी, निकिता, नेहा, संजना ने भी अपनी – अपनी कविताओं, विचारों एवं संस्मरणों के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गुरु ही सृष्टि का रचयिता भगवान ब्रह्मा, सृष्टि का पालनहार भगवान विष्णु एवं सृष्टि का नियंता भगवान शंकर है । गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। यदि एक बार भगवान एवं देवता रुठ जाए तो उन्हें गुरु की कृपा से मनाया जा सकता है, किंतु यदि गुरु रुठ जाए तो गुरु की कृपा के बिना अच्छे जीवन की कल्पना करना ही व्यर्थ है। यदि संपूर्ण पृथ्वी को कागज बना दिया जाए, सातों समुद्रों के जल को स्याही बना दिया जाए तथा सारे वनों के वृक्षों को लेखनी बना दिया जाए और उनसे गुरु के गुणों को लिखा जाए तो भी गुरु के गुणों एवं महिमा को लिख पाना संभव नहीं है अर्थात गुरु की महिमा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार द्वारा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र व लेखनी प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र, अरुण, महेश पांडे, सरफुद्दीन,राजकुमार, हर्षिता के पांडे, अर्पिता पांडे, गरिमा सिंह, शिवानी सिंह, आशा, प्रज्ञा, आशीष , अंजली, अंकिता, पूजा, प्रतिभा, रुक्मिणी, निकिता, नेहा , आकांक्षा,विकांक रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

शिक्षक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सुकृत, सोनभद्र: “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के द्वारा शिक्षक दिवस के सुअवसर पर विद्यालयी बच्चों के बौद्धिक विकास के क्रम में को कर्मा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित शिवा एकेडमी विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में मेरा मित्र, दीपावली, वायु प्रदूषण तथा शिक्षक दिवस विषय पर बच्चों द्वारा निबंध लिखा गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बता दें कि इस निबंध प्रतियोगिता में कुल 19 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें कक्षा 5 में अंजली सिंह प्रथम, आशु द्वितीय तथा गजानंद सिंह चौहान तृतीय, कक्षा 6 में राहुल कुमार प्रथम, श्रेया गुप्ता द्वितीय तथा अंकित यादव तृतीय, कक्षा 7 में खुशी सिंह प्रथम, मोहन पटेल द्वितीय तथा अंकिता यादव तृतीय स्थान, कक्षा 8 में रविशंकर प्रथम, अनिल यादव द्वितीय तथा वंदना तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्राओं को ट्रस्ट की तरफ से प्रमाण- पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विद्यालय शिवा एकेडमी के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण अरुण कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, अनिल कुमार, श्री कृष्णा पाठक, अजीत कुमार, कृति पाठक, राजीव रंजन त्रिपाठी, सपना चौहान, सावित्री, माया प्रजापति तथा विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहीं।

  • Advertisement

आकाशीय बिजली से बचने के लिए पत्रकारों की मांग क्षेत्रों में लगाए जाएं तड़ित चालक यंत्र

चोपन, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से काफी प्रभावित रहता है। जिससे हर वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बहुसंख्यक ग्रामीणों की मौतें हो जाती हैं। जनपद के दुरूह क्षेत्रों में बारिस का मौसम दहशत भरा रहता है। परंतु अभी तक इस ओर शासन द्वारा कोई ठोस और कारगर कदम नहीं उठाया गया। जिस वजह से आकाशीय बिजली से हर वर्ष ग्रामीणों की मौतों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। वही कभी कभी बेजुबान जानवर भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र खनिज संपदा व दूध दार वृक्षों से युक्त है। जिस वजह से भी यहां आकाशीय बिजली अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा गिरती है। उक्त समस्या के समाधान हेतु चोपन के स्थानीय पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौपा।

दिए गए पत्र में पत्रकारों ने कहा है कि प्रदेश का अंतिम जिला सोनभद्र के अधिकांश भाग में आदिवासी, वनवासी, दलित एवं गरीब लोग निवास करते हैं। ऐसे में बरसात के समय में यहां आकाशीय बिजली की वजह से असमय लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रतिवर्ष की बात करें तो कई दर्जन लोगों की मौत आकाशीय बिजली से होती हैं। मनुष्य के अलावा पशु-पक्षी समेत पेड़ पौधों और घरों को भी काफी क्षति होती है। ऐसे में जनपद के समस्त ब्लाकों के इलाको में बरसात के समय में होने वाली इस तरह की घटना से बचने के लिए तड़ित चालक यंत्र लगाया जाए, जिससे होने वाली क्षति से लोगों को बचाया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा है कि आकाशीय बिजली से मौत के बाद मृतक के आश्रितों को एक बड़ी रकम भी सरकार द्वारा दी जाती है। ऐसे में तड़ित चालक यंत्र लगाए जाने से लोगों का जीवन बचेगा। इस मौके पर मनोज चौबे, अमित सिंह,कृपाशंकर पाण्डेय, संतोष मिश्रा, सददाम कुरैशी, विनीत शर्मा, सत्यदेव पाण्डेय, अमलेश सोनकर, राहुल शर्मा, अजय सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुरेश यादव,मनोज पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय,प्रमोद कुमार, विजय कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें