डाला पुलिस ने दश लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मां मुन्नार देवी पेट्रोल पन्प के सामने से अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को डाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बतादें कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर पर्यवेक्षक एवं चोपन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की ब्रिक्री एवं सेवन रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके तहत मंगलवार की शाम मां मुन्नार देवी पेट्रोल पम्प के सामने से गुड्डू गोंड पुत्र स्व राम गोविंद निवासी डाला बाड़ी शम्भू कटरा को दश लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चोपन थाना में विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान टीम में डाला चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र द्विवेदी, का. मुकेश सहित अन्य पुलिकर्मी शामिल रहे।

  • Advertisement

समस्या हमारी है तो लड़ाई भी हमें ही लड़नी होगी – सर्वेश पाण्डेय

HIGHLIGHTS

  • सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का जनपद में हुआ भूव्य स्वागत
  • स्वर्ण समाज के लोगों ने नगर में जुलूस निकाल कर दिया एकता का परिचय
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सवर्णों के हक की आवाज बनकर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के बुधवार को जनपद आगमन को लेकर जहां युवाओं में उत्साह दिखा। इस दौरान स्वर्ण आर्मी के मुखिया के आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चंडी तिराहे पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात समाज के लोगों का जुलूस नगर से होते हुए स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंचा जहां पर एक सभा के रूप में तब्दील हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

सभा के बतौर मुख्य अतिथि रहे स्वर्ण समाज के सर्वेश पांडेय ने सैकड़ो युवाओं और वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की। वही विशिष्ट के रुप में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय ने सवर्णो को अहंकार का त्याग कर एकजुट होने का आह्वाहन किया। राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने वर्तमान समय मे सवर्णो पर हो रहे अत्याचार के प्रतिकार के लिये एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिये आगे आने की बात पर जोर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही अपने संबोधन में अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने सवर्णो पर हो रहे अत्याचार को बताते हुए कहा कि समाज का दुर्भाग्य है कि जब समाज पर जब कोई संकट आता है तो कोई दल या कोई संघठन आगे नहीं आता। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सोनभद्र में समाज के उत्थान के साथ आये दिन होने वाली उत्पीड़न के खिलाफ एक संघर्ष करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने देश मे इन दिनों एक नए चलन का उल्लेख करते हुए कहा कि आजकल हर कोई सवर्णो को अपशब्द कह शॉर्टकट में नेता बनने का काम कर रहे हैं। और वो लोग हमारे ऊपर जातिवाद का आरोप लगाते है जो सरकार का दिया जातिवाद के प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे हैं। एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग के उल्लेख करते हुए सबके लिये एक समान कानून की आवाज उठाने का आह्वान किया।

श्री पाण्डेय ने कहा इसी जनपद में एक जनप्रतिनिधि ने ब्राम्हणों और क्षत्रियो को गाली दी जिसके विरोध में तमाम साथियों ने एफआईआर लिखवाई , जमकर विरोध किया लेकिन किसी राजनैतिक दल ने इसका विरोध नही किया। समाज का नेता और हितैषी वो होता है जो लोगों की सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिये आगे आये। समाज के युवाओं का आह्वान किया कि 25 वर्ष तक नौकरी के लिये कड़ी मेहनत करे और इसके बाद व्यापार की ओर उन्मुख हो ताकि आपको अपने पूर्वजो की जमीन न बेचनी पड़े।

युवाओं को संदेश देते हुए श्री पांडेय ने कहा आप आज से 20 -30 वर्ष पूर्व अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्तर की तुलना आज से कीजिए और अपना लक्ष्य तय कीजिये। व्यक्तिगत लड़ाई व्यक्तिगत होनी चाहिये समाज के उत्थान के लिये अहंकार का त्याग करके आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि प्रकाश चौबे, राजू चौबे, विपिन पांडेय, दीपक पण्डित, ऋषि झा, लोकेश उपाध्याय, तारा शुक्ला, सुमित तिवारी, प्रशांत मिश्रा, विक्की पांडेय, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकार पर डाका डाल रहे पति- अनुपा

HIGHLIGHTS

  • तीन दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

म्योरपुर, सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को संविधान का अध्ययन और उसको आम जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समापान हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर इंदौर से आई द पीपल अभियान से जुड़ी प्रशिक्षिका अनुपा ने कहा की महिलाओ के अधिकार और व्यक्तित्व विकास में घर के लोग ही बाधक बन रहे है खास कर प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख चुनी गई महिलाओ के पति, ससुर, बेटा खुद को प्रतिनिधि बता कर कार्य संभालते है। लेकिन संविधान में कही भी चुने गए प्रतिनिधि को खुद से प्रतिनिधि घोषित करने का अधिकार नहीं है। अगर घर वाले मदद करने का दंभ भरते है तो उन्हे हर बैठक और निर्णय में स्वतंत्रता देनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकार, महिला अधिकार, अनुसूचित जन जातियों के विशेष अधिकार ,पेटा जैसे अनुच्छेद को विस्तार से चर्चा की और समूह के माध्यम से समस्याएं रख कर निर्णय लेने और सविधान प्रदत्त शक्तियों के उपयोग करते हुए उस समस्या का हल कराने का प्रयास किया। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ताओं को अध्ययन और लिखने का अभ्यास करना चाहिए।अनुभव में कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण के तरीके की प्रशंसा की और कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के बीच काम करने में यह प्रशिक्षण हम सबको मजबूती देगा। इस अवसर पर देवनाथ सिंह उमेश चौबे,रमेश यादव,मीना देवी,शिव नारायण,रघुनाथ, रामजतन, कैलाश, रामसुभग, केवला दुबे, शिवनारायण, मानमती सहित आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की हुई बैठक, नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

HIGHLIGHTS

  • मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा- पवन कुमार सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक रावटसगंज के न्यू कॉलोनी स्थित एक घर में जिलाअध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता जागरूकता एवं अन्य विषय पर विचार विमर्श किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने शहर के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि निकाय में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर की बागडोर साफ छवि, शिक्षित व ईमानदार व्यक्ति के हाथ में होनी चाहिए, जो व्यक्ति नगर में शांति व सुरक्षा कायम करवा सके और हर नागरिक का सम्मान करते हुए उनकी समस्या को गंभीरता से विचार कर सकता है ऐसे प्रतिनिधि का जनता चयन करे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने कहा कि जो प्रत्याशी जनता से भेदभाव को खत्म कर विकास करवाने की सोच रखता हो, वहीं प्रत्याशी नगर निकाय का उम्मीदवार बनने के योग्य है। नगर में कुछ असामाजिक तत्व ऊंच-नीच व जातिवाद का जहर घोलकर जनता का बंटवारा करते हैं। ऐसे लोगों से मतदाताओं को सचेत रहने की जरूरत है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शुक्ला, नवीन कुमार पांडे, नेतराज पटेल, अमित कुमार चौबे, दीपक जायसवाल, ललित चौबे, दीप नारायण पटेल, अशोक सिंह, फूल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पं० दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण का तेरहवाँ दिन

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में 26 अगस्त से शुरू योग प्रशिक्षण में कौशांबी से आये योग अध्यापक के रूप में सन्तोष कुमार योगी द्वारा प्रशिक्षुओं को कई प्रकार के जटिल रोगों से लड़ने का उपाय योगा अभ्यास के द्वारा बताया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि संस्था हर ग्राम-पंचायत से 5 महिला 5 पुरुष को प्रशिक्षण देनें के लिए चयन करेगी प्रशिक्षण में म्योरपुर ब्लाक के लगभग हर ग्राम पंचायत से प्रशिक्षु काफी संख्या में उपस्थित हो रहे है सुदूर क्षेत्र रणहोर 75-80 किलोमीटर से दूरी तय करके योगा अभ्यास करने युवा महिला- पुरुष आ रहें हैं। वही कई ग्राम पंचायतों से प्रशिक्षु तेरह दिनों से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।

इस दौरान योगा ट्रेनर ने बताया कि सुगर, वीपी, जोड़ो में दर्द, गठिया, पथरी, हिमोफीलिया,गैस व पुराने से पुराने बिमारियों को जड़ से मिटाने का उपाय नियमित रूप से विभिन्न प्रकार के योगों को करना है। उन्होंने कहा कि प्रणायाम ,दण्ड, अनुलोम विलोम, सुर्यनमस्कार विभिन्न रोगोपचार के लिए प्रणायाम जैसे -सुर्यभेदी, चन्द्रभेदी, शीतली प्रणायाम ,शीतकारी ,मुर्छा प्रणायाम , प्लावनी प्रणायाम, केवली प्रणायाम,नारी शोधन मूल बंध, उद्यान बंध, जालंधर बंध समेत विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व योगाभ्यास करना बहुत ही लाभकारी है।

Advertisement (विज्ञापन)


योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से लौबन्द ग्राम पंचायत से काशीनाथ यादव, विश्वनाथ यादव, महेश रौनियार, सुपाचुआँ से मनोज, राजन, वन्दना यादव, प्रीती यादव, खम्हरिया टोला से उपेन्द्र कुमार, बिंदु, जामपानी से शशिकान्त, प्रेम, निशा व अन्य ग्राम पंचायतों से अभिषेक गुप्ता, श्रवणकुमार, नन्देश्वर, सन्दीप कुमार, विजय लाल, बिरेंद्र, संजू, संध्या, सुमित्रा, पूर्णिमा, राजेश दिपशिखा, आकांक्षा सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

  • Advertisement

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में विचार गोष्ठी व सेमिनार का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • उत्तम स्वास्थ्य एवं उसके लिए आवश्यक पोषक तत्वो तथा पौष्टिक आहार विषयक संगोष्ठी एवं सेमिनार का का हुआ आयोजन
  • संगोष्ठी व सेमिनार में भारी संख्या में उपस्थित रहे पीजी कॉलेज ओबरा के छात्र-छात्राएं
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे हैं पोषण सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा मे इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी के संयोजकत्व में उत्तम स्वास्थ्य एवं उसके लिए आवश्यक पोषक तत्वो तथा पौष्टिक आहार विषयक संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कहा कि “उत्तम स्वास्थ्य ही हमारा वास्तविक धन है” तथा “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।” ऐसे में उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति पोषक तत्वों एवं पौष्टिक आहारो को सही समय पर समुचित मात्रा में लिए बिना संभव नहीं है। पौष्टिक आहार के अभाव में पोषक तत्वों की कमी से हमारा शरीर असमय ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जिससे हमारा सर्वांगीण विकास अवरुद्ध हो जाता है, जिसका प्रभाव हमारे देश के विकास एवं नव निर्माण में पड़ना स्वाभाविक ही है।

डॉ. सैनी ने उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए पोषक तत्वो एवं पौष्टिक आहार के साथ-साथ संतुलित एवं संयमित दिनचर्या, योगासन, खेल एवं स्वस्थ मनोरंजन को भी स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में हम जीभ के स्वाद के चक्कर में पड़कर पौष्टिक आहार से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही हमारी जीवनचर्या भी अनियमित होती जा रही है, जिसका दुष्प्रभाव हम सब के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है। अतः आवश्यकता है कि हम जीभ के स्वाद के बजाय शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक पोषक तत्वों से भरे पौष्टिक आहार का सेवन करें तथा संतुलित एवं संयमित दिनचर्या अपनाएं।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) राधाकांत पांडे कहा कि हम पश्चिमी अंधानुकरण करते हुए अपने मौलिक खानपान से दूर होते जा रहे हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने खाने मे हरी एवम पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, चुकंदर, मूली,गाजर, आंवला, नींबू, संतरा, दूध, फल इत्यादि उचित मात्रा में खाने की सलाह दी । वही हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रंजीत सिंह जी ने बताया कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अपने चरित्र को भी उत्तम बनाना चाहिए, तभी हम अपना वास्तविक विकास कर पाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ.महीप कुमार ने सेमिनार में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन, अर्चना, संगीता प्रजापति, गीता यादव, अंकिता साहू, अनीता कुमारी, शालिनी, आकांक्षा द्विवेदी, अर्पित देव,
प्रज्ञा, अंकिता, अंजलि, साधना यादव, रीमा यादव, शिद्रा सिद्दीकी, प्रतिभा यादव, पूजा कुमारी, पूजा यादव, आशीष कुमार , भूमिका सोनी, खुशी वर्मा, उमा, रिंकी, मानसी यादव, काजल ज्योति, आशा, हर्षिता, अर्पिता, शिवानी, गरिमा, प्रियंका कुमारी, सुहानी, प्रकाश कुशवाहा, विमलेश, अनिल कुमार, आशीष कुमार, शिवम देव पांडे, दीपक कुमार सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से 20 हजार नकदी के साथ 2 लाख का सामान उड़ाया

HIGHLIGHTS

  • दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ घुसे चोर
  • चोरों ने मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर सहित 2 लाख रुपए का सामान किया चोरी‌, साथ में दुकान में रखे बीस हजार रुपए नकदी भी चुरा ले गए।

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बिछी पड़ाव स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरों ने 20 हजार नगदी और 2 लाख का समान चुरा लिया। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बता दें राबर्ट्सगंज के ग्राम महुआ पोस्ट, बिछी पड़ाव निवासी सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय जय राम की उनके घर के बगल में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।

Advertisement (विज्ञापन)

बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान और 20 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक बुधवार की सुबह जब दुकान का ताला खोलकर सटर उठाया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दुकान से कई सामान गायब थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

  • Advertisement

गुरुकुल संगीत अकादमी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में संगीतज्ञ ने एक से बढ़कर एक दी प्रस्तुति
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थिर गुरुकुल संगीत अकादमी में सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ, कार्यक्रम में जनपद के विशिष्ट सांस्कृतिक और संगीतज्ञ उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय प्रकाश द्विवेदी प्रधानाध्यापक प्रा0 वि0 कूसी बेलाही रॉबर्ट्सगंज ने मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा 0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही जीवन में शिक्षक के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक और गुरुकुल संगीत अकादमी के प्रबंधक सर्वेश मिश्रा ने सोलो वादन करते हुए तबले पर तीन ताल और एक ताल बजा कर किया। इनके साथ हारमोनियम पर पाठक जी ने संगत किया। तत्पश्चात पंडित विनोद धर दूबे ने हनुमान महिमा,सियाराम का समाचार लेने वाले भजन, और पारंपरिक कजली राग देश में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं पंडित पंकज शास्त्री ने ठुमरी गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। रोहित तिवारी बाबा और अनस ने सूफी की उन्मुक्त तान छेड़ी, ढोलक पर संतोष सोनी हारमोनियम पर श्री नागेंद्र दुबे रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पंडित लाल मोहन दूबे ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं और मुझे इश्क है तुझी से गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूत कर दिया, गुरुकुल संगीत अकादमी के छात्र छात्राओं ने बंदिश ठुमरी ग़ज़ल भजन और सूफी गाकर खूबसूरत समां बाधा। वही मशहूर गायक राहुल देव पांडेय, पंडित प्रवीण कश्यप और सर्वेश कुमार मिश्र के शिष्य शैलेश भारती ने आजा बलम परदेशी गाकर भाव विभोर कर दिया, रागिनी मिश्रा, स्वरा मिश्रा, कौशीकी मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित लाल मोहन दूबे ने किया और बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में पंडित विनोद धर दूबे रहे ।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संचालक विजय प्रकाश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक सर्वेश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्रत्येक माह के प्रथम एकादशी को संगीत समारोह कराने की घोषणा की।

  • Advertisement

स्थाई लोक अदालत गरीब मजलुमो के लिए वरदान साबित हो रहा- मो.अली

सोनभद्र। देश मे बढ़ते हुए मुकदमो के बोंझ को कम करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा हर जिले में स्थाई लोक अदालत की स्थापना की गयी है। इसके तहत सोनभद्र जिले में स्थाई लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी सेवाओ को लेकर हुए विवाद के निपटारे के लिए स्थाई लोक अदालत (permanent Lok Adalat) जरूरतमन्दों, वंचितों,तक उनके अधिकार सहित योजनाएं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।
वही स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मो.अली ने बताया कि जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर शिक्षा का स्तर का व्यापक अभाव पाया जाता है ऐसे में लोगो को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है ऐसे कोई भी व्यक्ति स्वम बिना किसी खर्चे के स्थाई लोक अदालत में अपने वादों का त्वरित निस्तारण के लिए आवेदन दे सकता जाहे वह चिकित्सा सम्बन्धित, चाहे व बिजली सम्बन्धित हो चाहे वह बीमा सम्बन्धित हो चाहे वह बैंक व परिवहन या फिर डाक सम्बन्धित हो इन वादों का निस्तारण त्वरित गति से निःशुल्क किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही इस अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाता है और इस अदालत में वादों के निस्तारण से धन और समय दोनों की बचत होती है, साथ ही कीसी भी पक्षकारों की न तो जीत होती न ही हार होती है। अतः आम जनमानस से अपील है कि छोटे मोटे वादों के लिए जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में स्थित स्थाई लोक अदालत में वादों के त्वरित निस्तारण के लिए मा.स्थाई लोक अदालत में दाखिल करे।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मो.अली ने बताया कि यह अदालत एंटीबायटिक की तरह काम करता है हम सब जनरल फिजिसियन की तरह होते है। बैकल्पिक वाद निस्तारण भवन में से संचालित हो रहा है इसमें एक चेयरमैन और दो सदस्य के रूप में कार्य करते है। गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षो की सहमति से लिया गया निर्णय अंतिम होता है यानी इसके खिलाफ कोई अपील नही की जाती है।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • ग्राम रोजगार सेवकों ने डीएम को समस्याओं से अवगत करा कर सौंपा दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभात सिंह चन्देल की अगुवाई में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित मनरेगा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित करने, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर आश्रित को सेवा में समायोजित करने, राज्य वित्त समेत अन्य निधियों के मजदूरी का भुगतान भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार करने, कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती की धनराशि यूएएन खाते में भेजने, अनुमोदन से विरक्त ग्राम रोजगार सेवकों का अनुमोदन करवाते हुए ग्राम पंचायतों में योगदान सुनिश्चित करने, ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पूर्व के वित्तीय वर्षों में बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने, बिल वाउचर मस्टररोल व डिमांड पर अनिवार्य रूप से ग्राम रोजगार सेवकों का हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक माह जनपद व प्रदेश स्तर पर मनरेगा कर्मियों के समस्याओं का निस्तारण किये जाने के साथ ही एचआर पालिसी व सेवा नियमावली बनाई जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे यह भी कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के उदाशीनता के कारण उक्त आदेश अब तक जारी नही किया गया जिससे सरकार के छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और मनरेगा कर्मियों में भारी असन्तोष व निराशा व्याप्त है। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से दिवाकर तिवारी,‌ सुनील कुमार सिंह, सुरेश कुमार, रोहित सिंह, मोहर लाल, श्याम मोहन पाण्डेय, चन्दमणि यादव, बाबूलाल, सुरेश, गौतम, नंदलाल, सतीश चौबे, अयोध्या प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहें।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें