स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा समिति की हुई बैठक
सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील के कुसुम्हा गांव में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा समिति के गठन लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संगठन के संस्थापक मोहन लाल वियार व विशिष्ट अतिथि अनिता देवी रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल वियार ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बिहार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद समिति के गठन का कार्य शुरू किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्याम लाल वियार, उपाध्यक्ष उमेश कुमार, राजकुमारी देवी, बिरबली कोल को बनाया गया और कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पटेल, महासचिव नंदू देवी, नागेन्द्र कुमार, विजय कुमार, सचिव लक्ष्मन चौधरी, फुलचंद व सुभाष को बनाया गया। वही सदस्यता लेने वालो में विजय कुमार,मोहित लाल वियार,शंकर ,रामविलास रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
वही मुख्य अतिथि मोहन लाल वियार ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी व उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनीता देवी ने अपने वक्तव्य में कही कि देश भक्ति करना है तो सबसे पहले सभी जाति वर्ग के लोगों का सम्मान करना होगा सभी लोगों को मिलजुलकर समाज में दबे, कुचले, निचले स्तर के लोगों की मदद करना होगा। तभी समिति का उद्देश्य पुरा होगा। इस संस्था की 2007 में नींव रखी गई थी और 2010 में पुर्ण रुप से सक्रिय हुई लगातार हर वर्ष में कुछ न कुछ कार्य क्रम करतीं रहतीं हैं।
सोनभद्र। पूर्वांचल को अलग राज्य बनाए जाने की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में प्रदेश महासचिव एडवोकेट वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने एवं जनपद सोनभद्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
वही संगठन के प्रमुख एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से प्रशासनिक ढांचा तो मजबूत होगा। राजनीतिक दृष्टि से भी लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चीज की यहा रोजगार का सृजन होगा, क्योंकि राज्यों के गठन में प्राकृतिक संसाधन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे ऐसे में सभी चीजें राज्य बनाने के लिए उपयुक्त हैं इसलिए पूर्वांचल राज्य बनेगा तो यहां एम्स एवं केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
वही प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यूपी की जनसंख्या लगभग 25 करोड़ है। कहा कि जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश दुनिया का पांचवा देश है। यानी देश भी इससे बड़े केवल चार ही है। यूपी हमेशा राजनीतिक साजिश का शिकार है। इसका कम से कम तीन हिस्सो में विभाजन होना चाहिए। और हमें हमारा पूर्वांचल राज्य मिलना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव संतोष चतुर्वेदी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट नागेंद्र नाथ चौबे, काकू सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, दीप नारायण पटेल, विकास पाठक, चंदन, अनूप, रिंकू, राजेश, दिनेश स्वरूप, नवीन कुमार पांडेय, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। विगत 28 अगस्त की शाम लगभग 7:30 बजे एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो अजीत सिंह पर आपराधिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले की जानकारी तत्काल पत्रकार ने स्थानीय थाना ओबरा को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही अपराधी नौ दो ग्यारह हो चुके थे। फिर मामला थाने जा पहुंचा। पत्रकार अजीत सिंह ने बताया कि जब कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को अपराधियों का नाम संज्ञान में आया तो कोतवाल साहब द्वारा मामले में लीपापोती करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि कोतवाल साहब के सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई कि हमला पत्रकार पर हुआ था इसलिए मामला भी दर्ज करना था और अपराधियों के साथ पुलिस विभाग की अच्छी सांठगांठ होने के कारण अपराधियों को बचाना भी था। पीड़ित पत्रकार अजीत सिंह ने बताया कि कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने मुझ पर दबाव बनाते हुए अपनी इच्छानुसार लिखित आवेदन पत्र लिखवाकर सामान्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया तथा दिखावे के लिए कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई लेकिन सामान्य धाराएं होने के कारण अपराधी अगले दिन ही जमानत पर छूटकर पुनः मेरे और मेरे परिवार को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं। जिससे कि पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है तथा अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
ओबरा पुलिस कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली को देख सोनभद्र के पत्रकारों में आक्रोश है और इस पूरे मामले में धारा बढ़ाने की मांग को लेकर पत्रकारों का समूह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा लेकिन पुलिस कप्तान डॉ. यशवीर सिंह की व्यस्तता के कारण पीड़ित पत्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया तथा पत्रकार को सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया। सूत्रों के अनुसार पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी रिक्की अग्रवाल अल्तमस, शेरा और शुभम् यह सभी ओबरा थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं और इनकी पहुंच सिर्फ प्रशासन तक ही नहीं बल्कि शासन में बैठे हुए राजनैतिक नेताओं से भी हैं।
सोनभद्र। जनपद के बयों वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया (न्यास) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में अनवरत उत्कृष्ट दीर्घकालीन सेवा के लिए राबर्ट्सगंज के एक होटल सभागार में बीते दिनों सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चलें कि श्री द्विवेदी की कलम 1972 से जो चलनी शुरू हुई वह आज तक देश, काल और समाज हित में निष्पक्ष और निर्भीक रूप से निरंतर प्रवाह मान है। इस दौरान वे देश-प्रदेश से प्रकाशित होने वाले प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निर्भीक व बेबाक लेखन शैली से समाज में सु-चर्चित रहने में सफलता प्राप्त की और अपनी 74 वर्ष की आयु में आज भी लीजेंट बने हुए हैं। इस बीच लगभग 10 वर्षों तक श्री द्विवेदी मान्यता प्राप्त पत्रकार भी रहे। सोनभद्र के इस, बयों वरिष्ठ पत्रकार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह द्वारा उनकी अनवरत चल रही दीर्घ कालीन उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, लेखनी व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, समर नफीस सैम, बृजेश पाठक, राजेश कुमार पाठक, दीपक कुमार केसरवानी, राकेश शरण मिश्र, प्रभात सिंह चंदेल, चंद्र मोहन शुक्ला, संतोष नागर, सर्वेश श्रीवास्तव,प्रमोद गुप्ता, हाजी सलीम हुसैन, डॉ वीपी शर्मा, कमाल हुसैन, विनोद मिश्रा, मोइनुद्दीन मिंटू, संजय सिंह, इमरान बक्शी, चिंता पांडेय, पार्वती पांडेय, तारा शुक्ला, राम अनुज धर द्विवेदी, रमेश सिंह कुशवाहा, मनोज रावत, अमित कुमार, जवाहर लाल गुप्त, योगेंद्र सिंह निक्कू समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने पीड़ित क्षतिपूर्ति प्रकरण के मामले में संबंधित थाना प्रभारी हाथीनाला, थाना प्रभारी बभनी को सत्यापन हेतु कई बार आदेशित किया था। लेकिन थाना प्रभारियों द्वारा कोई भी सत्यापन रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया और नहीं कोई रूचि ली गई। जिससे कि पीड़ित को मिलने वाला क्षति पूर्ति लाभ बाधित हो रही थी। जिस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने घोर आपत्ति जताते हुए संबंधित थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तलब किया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जारी पत्र में लिखा है कि आपका उद्देश्य माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के विपरीत है कहीं ना कहीं आपके द्वारा पीड़ितों को मिलने वाले क्षतिपूर्ति में जानबूझकर बाधा डाला जा रहा है। समुचित जवाब ना देने पर माननीय कार्यपालक न्यायमूर्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली को सम्बन्धितों के विरुद्ध करवाई हेतु पत्र भी प्रेषित किया जाएगा। उपरोक्त आशय कि जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने दी
सचिव द्वारा वृद्धाश्रम के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार, बालक बाल गृह, वृद्धाश्रम, स्वधार गृह, बालिका बाल गृह, शिशु गृह का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बालिका गृह स्थल में सुरक्षा के दृष्टि से न ही कोई महिला कांस्टेबल तैनात है व न ही कोई सुरक्षाकर्मी।
Advertisement (विज्ञापन)
इसको गंभीरता से संज्ञान लेकर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए सचिव ने जिला प्रशाशन को लिखित पत्राचार किया। साथ ही पाया गया कि बाल गृह बालक में जाली से पार्टीशन किया गया है, जिससे बालको की पहचान सार्वजनिक हो रही है। इसे छुपाने के लिए अविलंब ढके जाने के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया गया।
वही वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वृद्धाश्रम में सुचारू व समुचित व्यवस्था नहीं है, जो मानव जीवन के लिए उपयुक्त नही है। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर के बगल में श्री गणपति बप्पा महोत्सव समिति द्वारा बुधवार की देर शाम पंडाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर मुख्य रूप से महोत्सव समिति के लकी केशरी, मुकेश केशरी, विशाल केशरी, प्रियांशु केशरी, अनुराग केशरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों के साथ की बैठक
उपमुख्यमंत्री ने समस्याओं को हल कराने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का दिए निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर उनसे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मिलकर व्यापारीयो की समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कलवारी से खलियारी राज्य मार्ग ऐसे SH 154 को बीच बाजार से ना ले जाया जाए अन्यथा यहां के व्यापारी उजड़ जाएंगे। रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी व्यापारी भूखों मरने लगेंगे अतः इस मार्ग पर बाईपास बनाया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री शर्मा ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर पूरा नजूल है इसे फ्रीहोल्ड कराने के लिए कई वर्षों से आवाज उठाई जा रही है परंतु आज तक फ्री होल्ड न हो सका जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है पूर्व में घोरावल ब्लॉक में उम्भा कांड जमीनी विवाद में हो भी चुका है अतः शीघ्र जमीनों और दुकानों को फ्री होल्ड कराया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि नगर पालिका से खतौनी रजिस्टर 22 फरवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया 4 मार्च 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई परंतु 4 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी आज तक विवेचना नहीं की जा सकी न ही इस संबंध में नगर के लोगों को कोई जानकारी दी गई। वही उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने के स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के लिए निर्देशित किए। बैठक में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, प्रतीक केसरी, यशपाल सिंह सहित आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
जनपद सोनभद्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाये विकसित- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का किया लोकार्पण
विद्यालय और जिला अस्पताल सहित बेलाही परियोजना का किया औचक निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की किए गहन समीक्षा
सोनभद्र में बोले डिप्टी सीएम: मेरे कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को सुबह करीब ग्यारह बजे जिले में पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस के लिए कार से रवाना हुए। यहां कुछ देर विश्राम कर वह पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। हाईवे से कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और भापजा के पदाधिकारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे।
विकास कार्यों की समीक्षा के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला अस्पताल, और गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात रावटसगंज के विकास नगर स्थित भाजपा शक्ति केंद्र के संतोष कुमार भारती के आवास पर पहुंचे और वहां भोजन किया। और उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना और निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद जिले के आलाकमान अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने बैठक कीए और फिर मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता हुई। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत लोहड़ी में प्राथमिक विद्यालय, आगनबाडी केंद्र, पंचायत भवन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आश्रम पद्धति व विद्यालय, अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण किया और फिर जॉन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना उसके उपरांत जल जीवन मिशन के अंतर्गत बेलाही परियोजना का औचक निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएम ने अधिकरियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ छवि के साथ सरकार का संचालन किया जा रहा उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिन अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाये और जिनके द्वारा लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही है उनके खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होने प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद के किसी एक ब्लाॅक को चिन्हित कर या सर्वे कराया जाया कि किसी पात्र व्यक्ति को बिना किसी कारण के अपात्र घोषित करने का कार्य तो नही किया जा रहा है और सर्वे के दौरान जिसकी भी लापरवाही पायी जाये उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये क्योेकि कभी-कभी ऐसी शिकातें प्राप्त होती है कि पात्र व्यक्तियों को पैसे के लालच में अपात्र के श्रेणी में रख दिया जाता है। इस दौरान उन्होने हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा की तो समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी नामामि गगें द्वारा बताया गया की बारह परियोजनाओं के द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन भी परियोजनओं के द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क में गड्डा कर देते है जिससे कि आवागमन में दिक्कत होती है उन परियोजनाओें के द्वारा पाइप लाइन बिछने के बाद सड़को के मरम्मत का कार्य तत्काल किया जायें।
उन्होंने बैठक के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में नेटर्वक को लेकर हो रही समस्या को दूर करने हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करके उस समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जायें। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अनेक सम्भावनाये है जैसे शिवद्वार मंन्दिर, मुक्खा फाल, विजयगढ़ किला, अगोरी किला, फासिल्स पार्क सहित अनको स्थल है जिन्हें पर्यटन के क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जायें। जिससे की जनपद में बाहरी लोगों का आवागमन और अधिक से अधिक बढ़े और उसके माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकें। उन्होनें इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की आयुषमान कार्ड बनाने में तेजी लायी जाये आयुषमान कार्ड के लाभार्थीयों का लाभ सरकारी या गौर सरकारी अस्पतालों में सुनिश्चित किया जाये। उन्होने इस दौरान कहा कि सोनभद्र जनपद चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ता है इस जनपद में गौर राज्य के लोग भी इलाज हेतु आते है सबाकेा इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
इस दौरान उन्होनें कहा कि 60 से 70 करोड रूपयें की कोयला अवैध तरिके से पकड़ा गया है इस सम्बन्ध में लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है उक्त मामलें में जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। छत्तिसगढ़ से ओवर लोड़ ट्रको के आवागमन, अवैध खनन व परिवहन के सम्बन्ध में लोगों द्वारा बताया गया उक्त मामले में ज्येष्ठखान अधिकारी और ए0आर0टी0 ओ0 टीम बनाकर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बिहार राज्य की सीमा से गो तस्करी व अवैध शराब के मामले में अभियान चलाकर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायें।
इस दौरान उन्होने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहें जन-जन को योजनाओं से किया जाये लाभान्वित। इस दौरान उन्होने घरौनी, प्रधानमंत्री आवास योजना, दैवी आपदा योजना के लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र का किया वितरण।
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को कार्यकर्ताओं के साथ सलीके से पेश आने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। उनके साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई गलत कार्य में लिप्त है तो उस पर सख्ती भी की जाय। पुलिस सिर्फ साधु बनकर हवन करती रहेगी, तब भी काम नहीं चलेगा। विकास कार्यों की समीक्षा करने सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, ब्लक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सभी को जिले के संदर्भ में अपनी शिकायतें लिखित रूप से प्रस्तुत करने को कहा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह गरीब कल्याण की योजनाओं पर निगरानी रखें। कहीं भी गलत हो रहा हो तो तुरंत सूचित करें। अपनी शिकायत वह लिखित रूप में दें। आपकी शिकायत का समुचित समाधान किया जाएगा।अगर आप उससे संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर संबंधित से पूछताछ भी की जाएगी। बशर्ते शिकायत लिखित रूप में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अफसर तो अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कई बार निचले स्तर पर कमियों से दिक्कत आती है। इस बारे में कार्यकर्ता बताएं।
इस दौरान राज्यमंत्री संजीव गौंड़, राज्य सभा सासंद रामसकल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारे गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, मंण्डलायुक्त योगश्वर राम मिश्र, डी0आई0जी0 पुलिस विन्ध्याचल मंण्डल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल एस अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
करमा, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकृत स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के कार्यालय पर बुधवार को बच्चों में फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता प्रसाद तिवारी रहे। फल पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है। चाहे कोई भी मौसम हो, मौसमी फल अवश्य खाना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
अंत में ट्रस्ट के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से गरीब व असहाय लोगों की सेवा पिछले 4 वर्षों से की जा रही है तथा आगे भी होती रहेगी। इसकी स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुआ है। ट्रस्ट आयकर विभाग के सेक्शन 80 G के तहत छूट प्राप्त ट्रस्ट है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव डाक्टर दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सरवरे अख्तर सहित भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।