उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष

सोनभद्र। उ०प्र० उधोग व्यापार मण्डल के 50 वर्ष (स्वर्ण जयंती वर्ष) पूरे होने पर उ प्र उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र के द्वारा अनाथालय में फल बिस्कुट मिठाई, दुध का वितरण किया गया तथा शायं स्वर्ण जयंती चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया व्यापारियों में मिठाई बाट कर व अपने अपने दुकानो प्रतिष्ठान पर दीपक जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व श्रद्धेय लाला विशम्भर दयाल श्रद्धेय पं श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारियों के उत्पीड़न शोषण चरम पर होने के कारण वाराणसी की धरती पर 24दिसम्बर 1973को किया तब से व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं के लिए निरन्तर संर्धष करते हुये व्यापारीयो ने अपना बलिदान दिया आज हम सभी व्यापारी उनको नमन करते है और हमेशा व्यापारी समस्याओं के लिए संर्धष करते रहेगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी, अशू अग्रहरी, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा, राकेश पारसवानी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि व्यापारी गण उपस्थिति थे

इटरनल ग्रेस चर्च ,यीशु दरबार मे मनाया गया क्रिसमस डे

सोनभद्र। पुसौली स्थित इटरनल ग्रेस चर्च यीशु दरबार ग्रेस कॉलोनी से यीशु जन्मोत्सव सद्भावना रैली का आयोजन कोविड 19 का अनुपालन करते हुए किया गया।
इस वर्ष के आयोजन में जनपद से सैकड़ो की संख्या में यीशु भक्तगणों ने हिस्सा लिया और प्रभु यीशु से प्रार्थना की

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भजन, कीर्तन, तथा प्रवचन और प्रार्थना का भी आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारम्भ यीशु दरबार के रेव्ह० पास्टर राजकुमार जोशुआ के प्रार्थना के द्वारा हुआ

Advertisement (विज्ञापन)

विगत वर्षो के भाति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रेव्ह० राजकुमार ने बताया कि यीशु मसीह हम सबको पापों से बचाने के लिए आज से 2022 साल पहले इस संसार में जन्म लिया और आज भी वो हमारे मध्य रहता है और हम सबको हर बुराई और यातनाओं से बचाता है और बहुतयात की आशीष देता है
इस कार्यक्रम का आयोजन इटरनल ग्रेस चर्च के राजेश, अमन जोशुआ , गुलशन ने रेव्ह० राजकुमार जोशुआ के अगुवाई में किया
इस शुभ अवसर पर पास्टर सुनील पवार , पास्टर नरेन्द्र, पास्टर अशोक ,पास्टर आनंद मंडल, राजेश , अमन जोशुआ ,बहन मीना जोशुआ,राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)

रेव्ह० पास्टर राजकुमार जोशुआ ने कहा कि विगत वर्षो के जैसे इस वर्ष भी इटरनल ग्रेस चर्च में यीशु जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 25 दिसम्बर,2022 सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन कोविड 19 के अनुपालन करते हुए होगा जिसमे जनपद से सैकड़ो यीशु भक्तगण सम्मिल्लित रहे ।

भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाई अटल जी की जयंती

HIGHLIGHTS

  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय अग्रसेन नगर स्थित राम मंदिर परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 98 जयंती भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा के जिला मंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया। इसके उपरांत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना, पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में हर क्षेत्र में भारत ने अपना दम दिखाया है देश में स्वच्छता को लेकर शुरू की गई नमामि गंगे मुहिम लगातार अग्रसर है मां गंगा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है नमामि गंगे की पहल को दुनिया ने सराहा है यूएन ने खुद इसकी तारीफ की है। श्री मोदी ने यह भी बताया कि कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया किया अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा यह बीमारी केवल बिहार और झारखंड के 4 जिलों में है।

Advertisement (विज्ञापन)

नहीं कालाजार बीमारी अब खत्म होने वाली है यह देश के 4 राज्यों में 50 से अधिक जिलों में फैली थी जिस पर लगाम लगाने का काम सरकार कर रही है। साथ ही योग को कारगर उपाय जटिल रोगों को लेकर ठहराते हुए श्री मोदी ने कहां की नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में बीमारी की पुनरावृति में 15% की कमी आई है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य आशीष तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विनोद जायसवाल, पूर्व मंडल महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मनोज पटेल, रणधीर सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक ओमप्रकाश यादव, अमित कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह, प्रकाश कुमार जयसवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, सागर महरोलिया, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, पूर्व मंडल मंत्री विनय सिंह, सतीश अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, प्रमोद सोनी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मानस पाठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री जन्म जन्मोत्सव

HIGHLIGHTS

  • श्री राम राम जन्मोत्स की सजाई गई झांकी
  • मुख्य व्यास श्री सूर्यलाल मिश्र के साथ भक्तों ने गाए सोहर
  • मुद्राएं खिलौने मानस पांडाल में लुटाए गए
  • सोंठ के लड्डू प्रसाद स्वरूप बांटे गए
  • जन्म की खुशी में पटाखे भी छुड़ाए गए
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र): श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-
नवमी तिथि मधुमास पुनीता। शुक्ल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता मध्य दिवस अति शीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा।
दीनों पर दया करने वाले कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए-
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी। लोचन अभिराम तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषण मन वनमाला नयन भूषण वनमाला नैन विशाला शोभा सिंधु खरारी।
व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से निकले इसी छंदों के साथ श्रीराम का जन्म हुआ। श्री सालिक राम को पाल पालने में झूला कर जन्म उत्सव की झांकी दिखाई गई, यजमान अजय शुक्ला, सहधर्मीणी माधुरी शुक्ला ने पालने की डोर पकड़ कर रस्म निभाई।
इस अवसर पर मानस पांडाल में राम जन्म उत्सव की झांकी सजाई गई, मुद्राएं एवं खिलौने लुटाए गए और सोंठ के लड्डू बांटे गए, पटाखे भी छुड़ाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रारंभिक क्रम में गोरखपुर से पधारे सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता हेमंत त्रिपाठी ने शिव विवाह तथा नारद मोह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह तो बहुत हुए हैं लेकिन शिव विवाह समाज के लिए अनुकरणीय है। शिव ने ससुर का पैर नहीं छुआ इसी के कारण दक्ष प्रजापति ने दमाद को समाज में झुका राजा लेकिन भगवान शिव ने इस परंपरा को तोड़ते हुए यह संदेश दिया कि जिसका एक बार पाव पूज लिया जाय उल्टा उससे पैर छुआने पर ससुर का विनाश ही होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही काशी से आए हुए पंडित अछूतानंद पाठक व अयोध्या से पधारे मधुसूदन शास्त्री ने नारद मोह पर बोलते हुए कहा कि जैसे नारद को मोह हुआ उसी तरह मनीष भी मोह पास में बंध जाता है। तो भगवान उसका चेहरा ही बिगाड़ देते हैं।
मंच का संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया इस अवसर पर मुख्य व्यास, मंच आचार्य, पाठ कर रहे भू देवों के साथ मंच पर उपस्थित अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, राकेश त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, पंचम भारूका, कृपा नारायण मिश्र, किशोर केडिया, सुरेश पाठक, अशोक गुप्ता, रवी जयसवाल, रविंद्र पाठक, संजय केडिया उपस्थित भक्त जनों ने सोहर गीत गाए और भगवान श्री राम के जन्म उत्सव की झांकी का दर्शन किया।

हेलो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। जहां नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमाया। विद्यालय प्रबंधक श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को बधाई संदेश देते हुए हुए कहा कि (क्रिसमस डे) “द मास ऑफ क्राइस्ट” दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक ईसाई अवकाश है।

Advertisement (विज्ञापन)

वार्षिक उत्सव दुनिया भर के अरबों लोगों के बीच एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यीशु मसीह के जन्म की याद दिलाता है। क्रिसमस के त्योहार के दौरान परिवार, दोस्त और रिश्तेदार इस अवसर को बहुत खुशी के साथ मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। बच्चों के खुश होने का मुख्य कारण सांता क्लॉज द्वारा उनके लिए लाए गए उपहार हैं। नतीजतन, हम कह सकते हैं कि क्रिसमस के उत्सव में एक पौराणिक चरित्र सांता क्लॉज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही इस दौरान विद्यालय में बच्चों को कई तरह के गिफ्ट भी बांटे गए तथा मिठाई भी खिलाई गई। विद्यालय प्रबंधक चंद्रप्रकाश सिंह ने बच्चों के लिए शुभकामना संदेश भी दिया।
इस कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह, पूजा सिंह अंजलि, मीनू व रजनी अग्रहरी ने संचालित किया इस दौरान अभिभावक ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में शनिवार से राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार हुआ और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक अध्यक्ष सतपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने किया।

वहीं यजमान अजय शुक्ला ने पत्नी माधुरी शुक्ला संग पूजन अर्चन कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत पांडेय, पं0 रमेश पांडेय आदि ने सम्पन्न कराई। वहीं माल्यार्पण व स्वास्ति वाचन तथा दरबार की आरती के पश्चात व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा प्रारंभ की। देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में रविवार को राम जन्मोत्सव की झांकी निकाली जाएगी।
प्रारंभिक क्रम का संचालन शिशु तिवारी (राकेश त्रिपाठी) ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)


‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी।’ की पवित्र पंक्तियों के साथ आज यज्ञ अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। दोहा और चौपाई के माध्यम से मुख्य व्यास जी द्वारा सती प्रसंग, पार्वती विवाह, प्रसंगों की व्याख्या की गई। प्रथम दिवस कथा का स्थगन, रामायण जी की आरती के साथ हुआ। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, संरक्षक रतन लाल गर्ग, डॉ0 जी0एस0 चतुर्वेदी, अयोध्या दुबे, राजकुमार अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, रामशकल चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी हुए सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के नामित सदस्य, विंध्य संस्कृति सेवा समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक साहित्यकार/ पत्रकार/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में सप्त श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ की मुख्य कथावाचक श्री धाम अयोध्या जी से पधारी देवी विष्णु प्रिया जी द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, एवं राघवेंद्र बाल संस्कार केंद्र कोटा राजस्थान के संस्थापक ज्ञानेशानंद द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

यज्ञ आचार्य एवं कार्यक्रम के संचालक सौरभ कुमार भारद्वाज ने इस अवसर पर कहां की-श्री केसरवानी द्वारा साहित्य, कला, संस्कृति इतिहास एवं अध्यात्म के क्षेत्र में किया जाने वाला कार्य अनुकरणीय है, वर्ष 2014 में श्री केसरवानी और उनकी पत्नी प्रतिभा देवी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी को अंगदान, नेत्रदान करके सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्माण किया है इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और जनहित मे अंगदान और नेत्र दान करना चाहिए इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। इनके उत्कृष्ट कार्य से सोनभद्र जनपद का नाम देश- विदेश में रोशन हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रीमद् भागवत कथा के दिव्य आयोजन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और भविष्य में भी रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रतन लाल गर्ग, संयोजक नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, विनोद गर्ग, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, समाजसेवी डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव सहित जनपद के साहित्यकार, पत्रकार, विशिष्ट जन, सैकड़ों की संख्या में भगवत प्रेमी उपस्थित रहे। श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक संगठनों के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

25 दिसंबर को होगा अटल काव्य निशा का शानदार आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का १४ वाँ अनुवर्तन

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंच म्योरपुर द्वारा १४वाँ अनुवर्तन २५ दिसम्बर को भारत रत्न कवि हृदय अटल बिहारी बाजपेयी जयंती पर “अटल काव्य निशा” के रूप मे आयोजन किया गया है काव्य निशा में आमंत्रित कवि अजय शेखर साहित्य ऋषि सोनभद्र, डा० सुरेश अवस्थी कानपुर, कमलेश राजहंस अनपरा, प्रो० राजीव शर्मा इन्दौर, मनमोहन मिश्र देवरिया, कुमार मनोज इटावा, सत्यपाल सत्यम मेरठ, देवेन्द्र परिहार रायपुर, हसन सोनभद्री दिल्ली, सतीश सागर उज्जैन, विभा शुक्ला वाराणसी, डा० लखन राम जंगली लिलासी, यथार्थ विष्णु म्योरपुर से अपनी अपनी मधुर कविताओं की प्रस्तुति देगें।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ तथा कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक माननीय दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ रहेंगे।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ , उपाध्यक्ष संगीता गणेश जायसवाल, सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुऐ हैं कार्यक्रम की जानकारी म्योरपुर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के संयोजक सत्यनारायण यादव एडवोकेट ने दी/

Advertisement (विज्ञापन)

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैपियनशिप में यूपी की टीम से लड़कियों ने फिर से मारी बाजी

सोनभद्र। भारत सरकार के युवा संसाधन एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन NYSF के द्वारा दिनांक 19 से 22 दिसम्बर तक मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में तीसरी नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित हुई, जिसमें यूपी के 15 योगासन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखा कर 10 सिल्वर व 2 ब्रोन्ज मेडल हासिल किए । यह सूचना उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया।

मेडल पाने वाली लड़कियों में – प्रज्ञा शर्मा, एलिशा सिंह, इशिका गुप्ता, इशिता शाह है जो सीलिंग हाउस स्कूल, कानपुर और एलाइसा, मान्या खन्ना, नित्या सिंघल, सिया बिस्ट, सान्वी सहगल , तारिणी गुप्ता, अल्पना दूबे, कायना नागपाल, कृत्या गुप्ता, एमायरा अरोरा लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्राएं है।

Advertisement (विज्ञापन)

भारत सरकार के युवा संसाधन एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन NYSF में योग न्यायाधीश विनय कुमार श्रीवास्तव (सोनभद्र), रूबी श्रीवास्तव (लखनऊ), मनीष यादव (कानपुर) के रूप में चयन किया गया था।

उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन टीम के टेक्निकल डायरेक्टर के रूप में राखी सरकार
टीम कोच के रूप में महिला वर्ग से रूबी श्रीवास्तव और पुरुष वर्ग से मनीष यादव, टीम मैनेजर के रूप में अनिल कुमार शर्मा और टेक्निकल मैनेजर के रूप में विनय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहें। टीम के कोच रूबी श्रीवास्तव और मनीष यादव ने बताया कि यह योगासन चैपियनशिप प्रतियोगिता सब जूनियर और जूनियर आयु वर्ग में हुई थी।

उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सयुंक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीनियर वर्ग की चैपियनशिप दिनांक 27 जनवरी से 30 जनवरी 2023 को गुवाहाटी(असम) में होंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

स्कूल और परिवार में है खुशी का माहौल
सीलिंग हॉउस स्कूल कानपुर की प्रिंसिपल डॉ. विनीता महरोत्रा और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी।

प्रज्ञा शर्मा के पिता अनिल कुमार शर्मा बेटी के नेशनल खेल में चयन होने से अत्यंत गदगद है। वो स्वयं भी स्पोर्ट्स के खिलाड़ी और कोच भी है।
उन्होंने इसका श्रेय सभी योगा गुरुओं को दिया है।

प्रशासन आपके सदैव साथ हैं- सीडीओ

HIGHLIGHTS

  • मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने किसान चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसका निस्तारण किया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

चोपन, सोनभद्र। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश पर शुसासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गोठानी विकास खंड चोपन में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने किसान चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसका निस्तारण किया। किसान दिवस के अवसर पर गांव में किसानों की मुख्य रूप से समस्याओं का निस्तारण प्रशासन ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने गांव के लोगों से कहा कि प्रशासन सदैव आपके साथ है। आपके किसी भी शिकायत के निस्तारण के लिए प्रशासन की पूरी टीम गांव की ओर है। मौके पर ही इसका निस्तारण किया जा रहा है। आज ग्राम पंचायतों में प्रत्येक सोमवार को रोस्टर के अनुसार जन चौपाल का आयोजन कर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। किसानों के शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राथमिकता पर निवारण किया जा रहा है। किसानों को सरकार के सभी लाभकारी योजना को बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जन चौपाल में अपर जिलाधिकारी ने सभी का आह्वान किया कि आप अपनी बात को प्रशासन के समक्ष निसंकोच रूप से रखें, जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। आज सभी को अपनी बात रखने का अधिकार संविधान में दिया गया है। आज किसान दिवस के अवसर पर तथा प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ विशाल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free