पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की हुई बैठक

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पूर्वांचल को अलग राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिसमें आगामी 19 सितंबर 2022 को दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय चंदौली में जागो पूर्वांचल नामक पुस्तक का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है यह पुस्तक कवि, समाजसेवी पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक द्वारा लिखित है जो पिछले कई वर्षों से पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा पृथक पूर्वांचल राज्य के आंदोलन से जुड़े हैं उन्होंने जागो पूर्वांचल पुस्तक के माध्यम से अलग पूर्वांचल राज्य की महत्ता व उपयोगिता के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से बताया है। उन्होंने अलग पूर्वांचल राज्य पर लोगों की रायशुमारी भी इसमें डाली है यह पुस्तक उन सभी लोगों के लिए दिग्दर्शिका साबित होगी। जिसके मन में बड़े व छोटे राज्य के विकास की अवधारणा को लेकर उथल-पुथल मचता रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जागो पूर्वांचल पुस्तक को पढ़ना चाहिए आखिर क्यों ज्यादा क्या कंहुँ बस इतना कहूँगा सनद रहे हम पूर्वांचली हैं और पूर्वांचली श्रमशील होता है एक़ दिन वो जरूर आएगा जब अपनी बात कहने का हम सब में जनून आएगा। यह गिलहरी प्रयास भी हम सब को पसंद आयेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिव प्रकाश चौबे ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, संजीव कुमार उर्फ काकू सिंह, नवीन कुमार पांडे, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी, दिनेश स्वरूप, दीप नारायण पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रक्तदान कर, बहुमूल्य जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें- राज्यमंत्री संजीव गौंड़
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौंड़ व क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने फीता काटकर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी परिसर में भी किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोश सिंह आशू, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा के जनपद प्रभारी अशोक चौरसिया ने रक्तदान कर आये सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वही कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौंड़ ने कहा कि रक्तदान महादान के सामान है, हमारे और आपके द्वारा किये गये रक्तदान करने से घटित हुई दुर्घटना में घायल लोगों को जीवन देने का काम करता है, इसलिए हम सभी को रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए, जिससे घायल लोगों के साथ ही अन्य गंभीर बीमारी से जुझ रहे लोगों के जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान ही एक ऐसा माध्यम है, जो एक दूसरो से जिन्दगी को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब, असहाय, पिछड़े इलाकों के वंचित लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है, जिससे समाज के हर व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली देखने को मिल रही है।

इस दौरान राज्य सभा सांसद रामसकल, घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्या व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने सयुक्त रुप से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौेके पर अशोक चौरसिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे नौजवानो के लिए कई योजनाओ का शुभारंम्भ किया है, जो कि आने वाले समय में देश के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी की छवि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं मे शुमार है, आज भी हर वर्ग हर तबके मोदी जी से प्रभावित है और उनको पसंद करते है।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी स्वार्थ देश के लिए काम किया है उनके नेतृत्व में देश का नाम पूरे विश्व मे विख्यात होता जा रहा है, दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। आज कार्यकर्ता रक्तदान करके प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना कर रहे है।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव व रजनीश रघुवंशी ने किया।
इस मौके पर मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कमलेश चौबे, दयाशंकर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष सुनिल सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, बलराम सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी, धिरेन्द्र पटेल, कृष्णा पटेल, संदीप सिंह, मोनू रवि द्विवेदी, जिला मंत्री उत्कर्ष पाण्डेय, अभय पटेल, अतुल पाण्डेय, जिला मिडिया प्रभारी दिशान्त द्विवेदी, सोशल मिडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सोनी, कृष्णराम दूबे, अखिलेश्वर मिश्रा, अंकुर सिंह, सत्यनारायण मौर्य, अनुपम त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

दुष्कर्म के दोषी दिनेश व प्रदीप सोनी को 10-10 वर्ष की कैद

सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों दिनेश सोनी व प्रदीप सोनी को 10-10 वर्ष की कैद एवं 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 80 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 मई 2015 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 19/20 मई 2015 की रात्रि में जब सोयी हुई थी तभी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव निवासी दिनेश सोनी उर्फ बच्चा पुत्र रामचन्द्र बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। कोतवाली पुलिस ने 27 मई को पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान प्रदीप सोनी पुत्र महाबीर निवासी कुरहुल, थाना चोपन का नाम प्रकाश में आया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों दिनेश सोनी उर्फ बच्चा व प्रदीप सोनी को 10-10 वर्ष की कैद एवं 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 80 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर की समीक्षा बैठक

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आगामी 18 सितम्बर से 25 सितम्बर तक पोलियो महाभियान, 01 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 07 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पल्स पोलियो महाभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पल्स पोलियो महाभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने आगे कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा नगर पालिका शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में जल की शुद्धता की भी समय-समय पर जाॅच करा ली जाये, क्योंकि दषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दूषित जल की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर उसकी जाॅच कराकर आवश्यक प्रबन्धक सुनिश्चित करायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान पखवाड़ा के अन्तर्गत लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एम0आई0सी0, आशा, ए0एन0एम0 सहित जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वो निर्धारित समय के अन्तर्गत इसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में शिथिलता या लापरवाही बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त अभियान में जिन ग्राम प्रधान द्वारा लापरवाही व शिथिलता बरती जायेगी, उन ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास विभाग,पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग आदि से अपेक्षित सहयोग करने के निर्देश दियें, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके और लोगों को मलेरिया, डेंगूं जैसे भयावह बीमारियों से बचाया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, ए0डी0पी0आर0ओ0, जिला मलेरिया अधिकारी, सेक्टर अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

  • Advertisement

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विजई छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम, लखनऊ द्वारा बीते बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृतज्ञानम अवदानम शीर्षक पर आयोजित कराई गई स्नातक व स्नातकोत्तर स्तरीय जनपदीय संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की कुमारी आशा, बी.ए. द्वितीय वर्ष, शिवम देव पांडेय बी.ए. प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) एवं कुमारी अर्पिता पांडेय एमएससी जूलॉजी, द्वितीय सेमेस्टर द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए उक्त प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय तीनों ही स्थानों पर विजय श्री प्राप्त करने पर उक्त तीनों विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर प्रमोद कुमार एवं संयोजक इतिहास विभागाध्याक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तथा विजेता छात्र-छात्राओं के उज्जवल एवं समृद्धशाली भविष्य की कामना की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादे कि जनपदीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी आशा, बी.ए. द्वितीय वर्ष तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शिवम देव पांडे बी.ए. प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) 28 सितंबर 2022 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार, मिर्जापुर में होने वाली मंडलीय स्नातक/ स्नातकोत्तर स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

26 से 28 सितंबर तक विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

HIGHLIGHTS

  • एन आई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लंबित वादों के निस्तारण हेतु 26 से 28 सितंबर तक विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एन आई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लंबित वादों के निस्तारण हेतु 26 से 28 सितंबर तक विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को अशोक कुमार यादव, प्रथम जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक अयोजित की गई। जिसमे न्यायालयों में एन आई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लंबित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त विनय कुमार सिंह- IV सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.09.2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विद्वान अधिवक्ताओ एव बैंक अधिकारियो के साथ उक्त सम्बन्ध प्री ट्रायल बैठक आयोजित किया जाना भी सुनिश्चित हुआ है।
उक्त आशय कि जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

  • Advertisement

संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमृत- सम्मान से समानित हुए दर्जनों साहित्यकार

HIGHLIGHTS

  • हिंदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता पर हुई चर्चा
  • हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने हेतु विद्वानों ने व्यक्त की सारगर्भित अभिव्यक्ति
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। हिंदी दिवस पर जनपद मुख्यालय के समीप लोढी स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी एवं अमृत सम्मान समारोह में दर्जनों साहित्यकारों को अमृत- सम्मान – 2022 से सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड के संयोजक संघ प्रचारक रामाशीष जी ने भाषा- भूषा, संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्य, सांस्कृतिक विरासत को
हिन्दी समेत भारत की सभी भाषाओं को एक ही परिवार के सदस्य के रूप में रेखांकित करते हुए इसके वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों और विश्वव्यापी हिन्दी के विस्तार व आवश्कता को उधृत करते हुए अकाट्य तर्क दिए ।

Advertisement (विज्ञापन)

कथाकार रामनाथ शिवेंद्र और विजय शंकर चतुर्वेदी ने हिंदी भाषा की सामाजिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जीवन के परिपेक्ष में निरूपण किया। उप निदेशक अंकित कुमार सिंह ने मंचस्थ साहित्यकारों का सारस्वत सम्मान किया। इसके पूर्व माँ सरस्वती और संत कीनाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए। सभा का संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अमृत सम्मान 2022 से सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में पारसनाथ मिश्र, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, डॉ रचना तिवारी, ईश्वर विरागी, जगदीश पंथी, रामनाथ शिवेंद्र , कमलेश राजहंस, सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, कवि प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ विजयगढ़ी’, डॉ वीरेंद्र प्रकाश सिंगला, प्रभात सिंह चंदेल, अशोक कुमार तिवारी, विकास वर्मा, जयराम सोनी, अमरनाथ अजेय, कौशल्या चौहान, दयानंद दयालु, दिलीप सिंह दीपक, सुधाकर स्वदेश प्रेम, उमाकांत चतुर्वेदी आदि प्रमुख रहे जिन्हें हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पुष्पा हार, अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र और लेखनी प्रदान कर डॉक्टर गोपाल सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं, अध्यापक अध्यापिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

  • Advertisement

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग किया विरोध, सौंपा एडीएम को ज्ञापन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज द्वारा बृहस्पतिवार को ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हुए अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा।
प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी से जहां एक और छोटे व्यापारी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन ट्रेडिंग से बाजारों की रौनक भी खत्म हो गई है उन्होंने कहा कि अमीर और अमीर होता जा रहा है गरीब और गरीब होता जा रहा है इससे समाज में असंतुलन होगा बेरोजगारी बढ़ेगी युवा पीढ़ी अपराध की तरफ उन्मुख होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर जीएसटी के अतिरिक्त 20% विकास कर लागू किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि एफ. डी .आई. यानी किसी देश के एक फर्म या व्यक्ति द्वारा दूसरे देश में स्थित व्यवसायिक गतिविधियों में किया गया निवेश है एफ. डी.आई .किसी निवेशक को एक बाहरी देश में प्रत्यक्ष व्यवसायिक खरीद की सुविधा प्रदान करता है। इस पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के व्यापार का पंजीकरण बंद कर देना चाहिए। जिससे व्यापार को नष्ट होने से बचाया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से विमल अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर जैन, प्रितपाल सिंह, रवि जायसवाल, शरद जायसवाल, चंदन केसरी, शुभम चंदेल, विनोद कुमार जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, गणेश सोनी, सुनील सोनी, प्रशांत जैन, टीपू अली, शिवम केसरी, अमित केसरी, सुनील कुमार, कृष्णा सोनी, वरयाम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

दुष्कर्म के दोषी सत्यम को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • पांच वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सत्यम को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 2017 में दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के साहपुर गांव निवासी सत्यम पुत्र राजेश कुमार उर्फ राजू जायसवाल ने बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सत्यम को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव के आदेशानुसार बीते मंगलवार को डीएलएसए के सचिव विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने बैराको पाकशाला एवं चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देने को कहा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके साथ ही जेल में निरुध्द बन्दियों और मुलाकात करने आये परिजनों को उनके विधिक अधिकार, कारागार में मिलने वाले सुविधाएं के बारे में जायजा ली। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो, तो वह निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जेलर जेपी दुबे, पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें