मनचले कर रहे थे स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, पिता ने दी पुलिस को तहरीर हुई गिरफ्तारी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली के एक नाबालिक लड़की जो अपने गांव से दुद्धी गोवेर्मेंट्स गर्ल्स इंटर कालेज रोज के भांति स्कूल पढ़ने जाया करती थीं। बीच में दिघुल ग्राम पड़ता है, वही के 4 युवक द्वारा कक्षा 9 की छात्रा को रोजाना छेड़ा जाता है। साथ ही साईकल लूटने का प्रयास किया जाता है, कमेंट बाजी की जाती है। अनहोनी की आशंका से लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी।

Advertisement (विज्ञापन)

तहरीर की जानकारी मिलते ही नव आगन्तुक कोतवाल श्रीकांत रॉय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 354/506 व 7/8 व 9 छ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायलय भेज दिया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक इनामुल हक खान व महिला उपनिरीक्षक सविता की विशेष भूमिका रही। आरोपी का नाम क्रमशः सोतराब पुत्र अल्लाउदीन अंसारी, रुस्तम अली पुत्र इलियास अंसारी, अजमेरूद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन सेराजी, वसीम पुत्र हकीमुद्दीन अंसारी निवासी दिघुल को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

  • Advertisement

सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने किया वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • भाजपा जिलाध्यक्ष व सीडीओ ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन्स रोड पर स्थित होटल सवेरा के प्रांगण में वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने फीता काटकर किया।
वही प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का भ्रमण करके उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक सुनिल सिंह ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सामुहिक प्रयास से ही संभव हो पायेगा प्रधानमंत्री जी ने आपदा को अवसर मे बदलने के लिए ही आत्मनिर्भर भारत का सन्देश दिया है प्रधानमंत्री जी ने देश कि नीतियों को आत्मनिर्भरता कि ओर बढाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, देश मे वोकल फॉर लोकल को बढावा दिया जा रहा है भाजपा सरकार गरीबों के हितो का ख्याल रखती है, प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत जहां देश मे लाखों पथ विक्रेताओं को लोन दिया गया वही उद्योग विभाग से लोन देकर उद्योग धंधे को बढावा दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉ धर्मवीर तिवारी, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रविन्द्र केशरी, संजय जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, मणिकर्णिका कोल, अभिषेक गुप्ता, आशीष केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सेवा पखवारा के तहत भाजपा ने जिले के 7 स्थानों पर लगाया स्वास्थ्य शिविर

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवारा के तहत रविवार को जिले के 7 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के ब्लड बैंक के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का फिता काटकर शुभारंम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ रमेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

उसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाजपा जिला मंत्री कैलास बैसवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगवां में नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सा0स्वा0 चोपन मे जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, सा0स्वा0केन्द्र दुद्धी मे दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, सा0स्वा0केन्द्र म्योरपुर मे जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, सा0स्वा0 केन्द्र बभनी मे अनिल सिंह गौतम ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंम्भ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का आयोजन करना सराहनीय पहल है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। निश्चित तौर पर इससे स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य किए गए हैं। जिसमे कोविड-19 को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। अब हमारे जनपद में ऑक्सीजन एवं दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब के स्वास्थ्य की चिंता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने कि आयुष्मान कार्ड योजना के साथ साथ कई अन्य योजनाओं की स्वीकृति हुई है जिससे गरीबों का बेहतर इलाज हो सके। निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वालो लोगो को काफी मदद मिल रही है।

स्वास्थ्य शिविर में मुख्यरुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक स्वास्थ्य शिविर उदयनाथ मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अनुसू केके मॉलचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलिप चौबे, रविन्द्र केशरी, अरविन्द पाण्डेय, विकास मिश्रा, चन्द्रकांत द्विवेदी, अजय पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पल्स पोलियों महभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • 18 से 23 सितम्बर तक चलाया जाएगा संघन पल्स पोलियों अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा पल्स पोलियों महभियान के शुभारम्भ के अवसर पर रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में ‘‘जिन्दगी की दो बूंद‘‘ शिशुओं व बच्चों को पोलियों की दवा पिलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 18 से 23 सितम्बर तक संघन पल्स पोलियों अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियों की खुराक पिलायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों ड्राप अवश्य पिलाएं, बेहतर स्वास्थ्य से ही अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। इसलिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाया जाय, तभी ये बच्चें स्वस्थ्य होंगें। जब बच्चे स्वस्थ्य होंगे, तो आगे चलकर इनके स्वास्थ्य का बेहतर विकास हो सकेगा और वह चतुर्दिक विकास के लिए सक्षम बन सकेंगें। इसलिए जनपदवासी अपने बच्चों को ‘‘जिन्दगी की दो बूंद‘‘ पोलियों की दवा अपने बच्चों को निर्धारित किये गये केन्द्रों पर जाकर अवश्व पिलायें। इसके साथ ही अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी पोलियों की दवा पिलाने के लिए जागरूक करते हुए प्रेरित करें। इस पर अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 के0 कुमार, डाॅ0 शंकर, चिकित्सालय के अधिकारी व कार्मिकगण के साथ ही स्टाफ नर्स उपस्थित रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास हेतु राज्य मंत्री को किया आश्वस्त

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व जिला पंचायत पूर्व सदस्य बाल्केश्वर सिंह उर्फ बांके सिंह ने जनपद सोनभद्र से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने मुख्य मंत्री योगी को बताया कि अनपरा तापीय परियोजना की अस्थाई भूमि पर परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को बेदखल न किया जाय, जिस पर मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें फिल्हाल कत्तई बेदखल नहीं किया जायेगा, जब परियोजना को उक्त भूमि की आवश्यकता पड़ेगी तो श्रमिकों को वहीं पर आवास बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य मंत्री ने कहा कि जनपद सोनभद्र के विकास के लिए तथा सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग को अनापत्ति जारी करा कर कार्य को संपादित कराया जाएगा। नवसृजित अनपरा नगर पंचायत में विकास जैसे सड़क, बिजली, पानी व संपर्क मार्ग के कार्य हेतु विशेष राशि आवंटित की जाएगी, यही नहीं अनपरा नगर पंचायत के रहवासियों परियोजना में कार्यरत संस्थानों में नौकरी में विशेष वरीयता देने का भी आश्वासन दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व बाल्केश्वर सिंह ने मुख्य मंत्री को अवगत कराया कि पर्याप्त मात्रा में वर्षा न होने से जनपद सोनभद्र सूखा की चपेट में आ गया है। मुख्य मंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए सारे राजस्व की वसूली रोक दी गई है तथा जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। नेता द्वय ने बताया कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद सोनभद्र के लिए विशेष संवेदनशील दिखे और यहां के विकास का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया।

  • Advertisement

गोंडवाना शासक राजा शंकर शाह एवम कुंवर रघुनाथ सिंह शाह की मनाई गई 165 वीं शहादत दिवस

वाराणसी। राष्ट्र नायक अमर बलिदानी स्वाधीनता संग्राम सेनानी गोंडवाना शासक राजा शंकर शाह एवम् कुंवर रघुनाथ सिंह शाह के 165 वें शहादत दिवस पर जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को संस्थान के कार्यालय पर श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों सेनानियो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वही संगोष्ठी का मुख्य विषय
” भारत की स्वाधीनता आंदोलन में गोंडवाना के आदिवासियों की योगदान ” रहा।

इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से सम्मानित तिरु बृजभान मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज जल,जंगल, जमीन का जन्म – जात रक्षक है और पर्यावरण का संरक्षक हैं। विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा में गोंडवाना के शूरवीरों के शौर्य से इतिहास गवाह हैं लेकिन कुछ तथाकथित इतिहासकारों और राजनीतिक दलों की कमज़ोर इच्छाशक्ति के कारण गोंड आदिवासी जनजाति समाज की शौर्यगाथा को इतिहास में उचित स्थान नही मिल सका आज इस पावन अवसर पर राजा शंकर शाह एवम् कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान के शौर्य से प्रेरणा लेकर उनके योगदान को जन – जन तक पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा कि उल्लेखित है कि अंग्रेज शासकों ने आज के ही दिन राष्ट्र नायक पिता – पुत्र को १८५७ की स्वाधीनता संग्राम के नेतृत्व करने के कारण गोंड राजा एवम् राजकुमार को धोखे से गिरफ्तार कर उन्हें तोप के मुंह पर बांधकर उड़ा दिया था। देश की आजादी मिलने पर गोंडवाना के २५८ शासकों ने अपने राज्य का विलय कर अखंड भारत गणराज्य का निर्माण किया जो राष्ट्रीय एकता के लिए त्याग और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुधिराम गोंड, ओम प्रकाश गोंड, आनंद कुमार गोंड ,प्रभु गोंड, विनोद कुमार गोंड, शीला, पूजा, बलिराम, बृजेश, संगीता, मीना, मंजू गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

डीएम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान इमरजेंन्सी कक्ष में सिर्फ एक डाॅक्टर रहें मौजूद, कई डाॅक्टर मिले गैर हाजिर
  • डीएम ने अनुपस्थित डाॅक्टरों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में सिर्फ एक डाॅक्टर मौजूद मिले, ज्यादातर डाॅक्टर अनुपस्थित मिले। गैर हाजिर डाॅक्टरों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एक मरीज जमीन पर मिला, जिसे तत्काल बेड पर ले जाकर बेहतर तरीके से ईलाज करने के निर्देश दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर गंदगी का ज्यादा होेना पाया गया। जिस पर कारण स्पष्ट करने पर पता चला कि सफाई करने वाले सफाईकर्मी आज नहीं आये है, जिससे सफाई आदि का कार्य नहीं हो सका है। जिस पर जिलाधिकारी ने सफाई करने वाले कर्मी व सेवा प्रदाता को हटाने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जब जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके दवा-ईलाज के साथ ही मीनू के अनुसार दी दिये जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी की, तो मामला प्रकाश में आया कि समय से भोजन नहीं मिलता है और भोजन में दाल, रोटी, लौकी की सब्जी प्रतिदिन दिया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने किचन का जायजा लिया, तो किचन कक्ष में स्टाक के रूप में आटा, दाल, नमक ही मिला, तब यह तथ्य सामने आया कि भोजन में सिर्फ दाल, रोटी और लौकी की सब्जी खाने के लिए मरीजों को उलपब्ध कराया जाता है, जो निर्धारित मीनू के अनुसार मरीजों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भोजन बनाने वाले ठेकेदार के ठेके को निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दियें और निर्देशित किया कि जल्द से जल्द भोजन बनाने वाले दूसरे ठेकेदार को ठेका देकर अच्छा व गुणवत्तायुक्त भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जाये, जिससे मरीजों को भोजन सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या न होने पायें। इस पर अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 के0 कुमार, डाॅ0 शंकर, चिकित्सालय के अधिकारी व कार्मिकगण के साथ ही स्टाफ नर्स उपस्थित रहीं।

  • Advertisement

इंटरनेट व मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर जागरुकता शिविर का किया गया अयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशानुसार बच्चो पर मोबाइल व इंटरनेट के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन बालिका गृह में किया गया जिसका।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शिविर का शुुभारम्भ करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार सिंह द्वारा बच्चो को बताया गया की मोबाइल व इंटरनेट के व्यसन (डिजिटल एडिक्शन) की समस्या हाल के दिनों में एक बड़ी बीमारी के रूप में सामने आयी है। मोबाइल, गेम, इंटरनेट मीडिया, वीडियो स्टीमिंग, चैटिंग समेत तमाम बेब आधारित गतिविधयों की लत बच्चो के ब्यवहार और जीवन पर नकारात्मक असर डालती है जिससे बच्चों का समय, स्वास्थ्य और भविष्य चौपट हो जाता है। इसलिए मोबाइल व इंटरनेट कम से कम इस्तेमाल करे, हो सके तो बिल्कुल भी न करे।

Advertisement (विज्ञापन)

मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है तथा कानो के सुनने की शक्ति भी कम होती चली जाती है तथा इसके रेडिएशन का प्रभाव भी शरीर के विभिन्न अंगो को भी दुष्प्रभावित करता है। जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से बालिका गृह की अधिक्षता नीलम सिंह व पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे, स्वर्णिम विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान को मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार




वाराणसी। लोकभवन, सचिवालय में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित प्रादेशिक पुरस्कार वितरण समारोह मे “जनजातीय समाज के विविध हस्तशिल्प के प्रोत्साहन एवं संरक्षण” में कार्यरत जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। जिसमे संस्थान के सचिव, बृजभान मरावी को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपए का चेक पुरस्कार धनराशि सहित शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवम अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बृजभान मरावी ने बताया कि उल्लेखनीय है कि आदिवासी उद्यमिता के विकास में आदिवासी जनजाति समाज के सामाजिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक शिल्प कला, विरासत के लिए संस्थान पिछले आठ वर्षो से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के आदिवासी समाज के विविध हस्तशिल्प के प्रोत्साहन, उनका संरक्षण एवं जनजाति समाज की विलुप्त हो रही परम्परा को निरंतर आगे लाने व देश के कोने –कोने प्रदर्शनी एवम आदिवासी महोत्सव मेला शिल्प मेला, हस्तशिल्प विकास विभाग भारत सरकार सहित, केंद्र एवम राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आदिवासी समाज के विविध कला को पहचान दिलाने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र , वाराणसी के सहायक आयुक्त अजय कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक– ज्योत्सना सिंह एवं संजीव कुमार सिंह, संस्थान के शिल्पकार विनोद कुमार के साथ वाराणसी जनपद के विविध क्षेत्रों के 22 शिल्पकार उपस्थित रहें।

  • Advertisement

जिला कारागार में शिविर लगाकर एड्स के लक्षण, बचाव व रोकथाम हेतु दी गई जानकारी

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य शिविर में कुल 70 बन्दियों का किया गया कोविड वैक्सिनेशन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला कारागार प्रशाशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने शिविर के माध्यम से निरुध्द बन्दियों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी व उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि एड्स आधुनिक समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसका बचाव ही प्राम्भिक इलाज है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिविर में जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जेल प्रसाशन बन्दियों के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है। बन्दियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति निरन्तर कारागार में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर होने वाले बीमारी का परीक्षण कर निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाता है, और यदि किसी बन्दी को शारीरिक व मानसिक कोई भी समस्या हो तो जरूर बताएं।
वही जेलर जेपी दुबे ने कहा कि जेल प्रशासन का मनसा ही बन्दियों को बीमारियों के प्रति महफूज रखना है यदि कोई भी बन्दी बीमारी का शिकार है या कोई भी लक्षण दिखे तो अस्पताल में जाकर दवा जरूर ले।

Advertisement (विज्ञापन)

वही डॉ मुस्ताक अहमद ने निरुध्द बन्दियों को एड्स के बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बोले कि एड्स जैसी महामारी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित व्यक्ति के रक्त के माध्यम से या गर्भावस्था या प्रसव के दौरान माँ से बच्चे में फैलता है। इसलिए बचाव ही इलाज है। अगर बन्दी को कोई भी लक्षण दिखे तो जरूर बताएं। वही स्वास्थ्य शिविर में कुल 70 बन्दियों का कोविड वैक्सिनेशन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डिप्टी जेलर शशांक पटेल, पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें