सोनभद्र। वरिष्ठ साहित्यकार/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के पिताश्री गुलाब प्रसाद केसरी के देहावसान के अवसर पर शहीद स्थल प्रबंधक ट्रस्ट करारी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक अजय शेखर ने कहा कि-“जन्म और मृत्यु प्रकृति का विधि विधान है इसकी परिधि में हर एक जीव जंतु आते हैं। मानव पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी है और उसका जीवन गतिशील है। कालचक्र अपनी गति से चलता है और मानव का जीवन चक्र अपनी गति से उसका रुक जाना ही मृत्यु है जीवन का कटु सत्य मृत्यु है।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजक प्रदुम त्रिपाठी ने कहा कि-10 सितंबर प्रातः 6:30 बजे का दिन हम लोगों के लिए दुखदाई रहा । समाजसेवी गुलाब केसरी का एकाएक दुनिया से विदा होना सामाजिक जगत की अपूरणीय क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है। कवि सरोज सिंह सरोज ने श्री केसरी जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म 4 अप्रैल 1951 को रॉबर्ट्सगंज नगर के पैतृक आवास पर हुआ था और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग में बतौर सरकारी कर्मचारी नियुक्त हुए और सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन कर रहे थे। अपने पीछे अपनी पत्नी सुशीला देवी सहित दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी, कथाकार रामनाथ शिवेंद्र,विजय शंकर चतुर्वेदी, कमल नयन तिवारी आदि गणमान्य साहित्यकारों, पत्रकारों, नागरिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
बनवासी सेवा आश्रम में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
म्योरपुर, सोनभद्र। मंगलवार को म्योरपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में चोपन, दुद्धी, म्योरपुर व बभनी ब्लॉक के 26 विद्यालय के 35 शिक्षको का छात्रों को पढ़ने, समझने और लगन पैदा करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार और बभनी के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर करते हुए कहा कि पुस्तके हमे नर्क के द्वार से स्वर्ग तक का सफर कराती है।
Advertisement (विज्ञापन)
जरूरी है कि हम छात्रों के मन के साथ कैसे जुड़े और उनमें लगन पैदा करे कि वह पढ़ने और सीखने के प्रति समर्पित हो सके। उल्लास कार्यक्रम के निदेशक आनंद, प्रशिक्षक विजय व श्रीकांत ने शिक्षको को पुस्तकालय संचालन की विधियां, विज्ञान को छात्रों को समझने की जानकारी दी और कहा कि छात्र स्कूल आने से घबराए नहीं बल्कि न आने पर अफसोस जताएं तो शिक्षक सफल है। उन्होंने आह्वान किया कि आज के सोशल मीडिया के दौर में पुस्तको का मान हम सबके लिए और बढ़ गया है। सही ज्ञान और सही मित्र की राह पुस्तक से मिलती है।
Advertisement (विज्ञापन)
सामाजिक कार्यकर्ता और मिशन समृद्धि की स्टेट संयोजक शचि सिंह ने बताया की बनवासी सेवा आश्रम के कार्यक्षेत्र में 26 स्कूलों में उल्लास कार्यक्रम के तहद पुस्तकालय खोलने के लिए व्यवस्था की जा रही है जिससे छात्रों की रुचि बढ़े। कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूक करना और पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभा प्रेम, डॉ आर के राजाव्रत, प्रदीप सिंह, ओंकार नाथ पांडेय, रमेश कुमार गुप्ता, राम जनम, अवधेश कुमार, संजय जायसवाल, संतोष जौहरी, गीता चौबे, सविता यादव, रीता कनौजिया, केवला दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का सफल संचालन देवनाथ सिंह ने किया।
सोनभद्र। जनपद न्यायालय सोनभद्र में दांपत्य विवादों का प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण के लिए प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) संजीव कुमार त्यागी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार सिंह व सदस्य कमेटी दांपत्य विवाद प्री लिटिगेशन निर्मला शर्मा एवं सदस्य ठाकुर प्रसाद यादव द्वारा भाग लिया गया तथा ऐसे प्रकरण जो प्री लिटिगेशन दांपत्य विवाद से संबंधित थे उनके निस्तारण पर बल दिया गया तथा निर्देश दिया गया ऐसे प्रकरण में विपक्षी पर कार्रवाई अविलंब पूरी करा ली जाए ताकि मध्यस्था के माध्यम से दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौते की कार्रवाई संपन्न कराई जा सके परिवार न्यायालय के इस कदम से प्री लिटिगेशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले वादों में आवेदक एवं विपक्षी पक्षकार की सहभागिता देखने को मिली तथा दोनों पक्ष इस पहल पर सहमत होते हुए दिखाई दिए तथा विवाद ना करने का आश्वासन के साथ अगली तिथि दिए जाने की मांग की गई इस पर जनपद सोनभद्र के पारिवारिक विवादों में लोगों के मध्य सुलह समझौता होने की आस जगे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य उद्देश्य ही खुशहाल परिवार, समृद्धि परिवार है।
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भाजपा ने निकाय चुनाव की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरु होने वाले सेवा पखवाड़ा के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने जा रही है। इसी को लेकर पार्टी द्वारा आगामी महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हेतु सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में पुसैली स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व सोनभद्र के जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
वही बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन पार्टी ने इस बार अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इस विशेष अवसर पर जनता को सेवा कार्यों की प्रेरणा मिले, इसलिए पीएम मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक तो होंगे ही, इसके साथ ही सेवा कार्यों की प्रतिस्पर्धा भी होगी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है, इसलिए उनका जन्मदिन पर लोगों को सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे देश नये किर्तिमान स्थापित कर रहा है उनके नेतृत्व मे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, देश के लोग जिन चीजो को मात्र सपने मे सोचते थे उन चीजो को मोदी जी ने चरितार्थ किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी जनसरोकार के कार्यों से जुडे़गी। सेवा पखवाड़ा के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक गतिविधियां होंगी। जिसमें रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता अभियान- अमृत सरोवर, पौधारोपण, जल ही जीवन सहित अन्य गतिविधियो को लेकर जिलों की प्रतिस्पर्धा होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जिलों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा। सेवा पखवाडे़ के तहत बूथ स्तर तक सेवा व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
बतादे कि बैठक में भाजपा ने आगामी कार्यक्रम तय किये जिसमें दिनांक- 17 सितम्बर रक्तदान शिविर युवा मोर्चा द्वारा,18 सितम्बर निःशुल्क स्वास्थ्य मेला, 19 सितम्बर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 सितम्बर स्वच्छता अभियान – सामान्य, 21 सितंबर स्वच्छता अभियान – अमृत सरोवर , 22 सितंबर जल ही जीवन जागरूकता कार्यक्रम, 23 सितंबर वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी, 24 सितम्बर कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कैंप, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 सितंबर विविधता में एकता कार्यक्रम , 27 सितंबर प्रधानमंत्री को योजना लाभार्थी द्वारा शुभकामना व अभिनंदन पत्र भेजवाना, 28 सितंबर प्रबुद्धजन/ बुद्धिजीवी सम्मेलन, 29 सितंबर कोविद टीकारकण केंद्रों पर स्टाल, 30 सितंबर टीवी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम , 1 अक्टूबर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, 2 अक्टूबर खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान करेगी।
बैठक मे मुख्यरुप से दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड़, ओबरा नगर पंचायत चेयरमैन प्राणमती देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अनिल सिंह गौतम, शिवकुमार गुप्ता, रंजना सिंह, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, कैलास बैसवार, कन्हैया लाल, दिलिप पाण्डेय, गुडिया वर्मा, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, मण्डल प्रभारी गोविन्द यादव, दयाशंकर पाण्डेय, कमलेश चौबे, आलोक सिंह, सुनिल सिंह, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, पुष्पा सिंह, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, गुडिया तिवारी, रुबी गुप्ता, अनिल सिंह, नार सिंह पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक कल दिनांक 12 अगस्त दिन रविवार को पुसौली स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर दोपहर 1:00 बजे से अयोजित कि गई है। वही बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी सोनभद्र अशोक चौरसिया का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि (मंत्री, सांसद, विधायक), निवर्तमान जिला अध्यक्ष, निकाय चुनाव के जिला संयोजक, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, चेयरमैन, मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री सोशल मीडिया व आई टी विभाग के जिला संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला के जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी के पिता गुलाब प्रसाद केशरी का 80 वर्ष के आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गाया। इनके निधन पर जिले के पत्रकारों, साहित्यकारो, समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है।
म्योरपुर, सोनभद्र। पं० दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान उ०प्र० द्वारा म्योरपुर ब्लॉक परिसर में चलाए जा रहे पन्द्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण का समापान शुक्रवार को हुआ। जिसमें कौशांबी जिले से आए योग प्रशिक्षक सन्तोष कुमार योगी द्वारा म्योरपुर ब्लॉक के प्रत्येक गाँवों के महिला- पुरुष प्रशिक्षुओं को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान योग शिक्षक ने बताया कि योगा के ढेर सारे लाभ हैं जैसे- सुगर, वीपी, जोड़ो में दर्द, गठिया, पथरी, हिमोफीलि या गैस व पुराने से पुराने बिमारियों को जड़ से मिटाने का उपाय नियमित रूप से विभिन्न प्रकार के योगों को करने से होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस योग शिविर में बिमारियों से बचाव के लिए भ्रामरी प्रणायाम, ताणासन, अनुलोम विलोम, सूर्यनमस्कार, सूर्यभेदी, चन्द्र भेदी, शीतलीप्रणायाम, शीतकारी, मुर्छा प्रणायाम, प्लावनी प्रणायाम, केवली प्रणायाम, नारी शोधन मूल बंध, उद्यान बंध, जालंधर बंध समेत विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व योगाभ्यास कराऐ गये। योग प्रशिक्षक योगी ने बताया कि आप सभी योग को जीवन का हिस्सा बनाए निश्चित रूप से आपको बिमारियों से छुटकारा मिलेगी व आपका जीवन सुखमय रहेगा। वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कई प्रशिक्षुओं द्वारा गीत – संगीत की प्रस्तुति दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
अंत योग गुरु को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराधा यादव ने किया। इस अवसर पर काशीनाथ यादव, मनोज, राजन, विश्वनाथ, प्रतिभा, सन्ध्या पांडे, संत कुमार, संजू, बिरेंद्र, दयाशंकर, संध्या, सुमित्रा, पूर्णिमा, विजय लाल, पवन, अभिषेक, राजेश, दिपशिखा, शिवानी, मीना अनिल, संदीप कुमार, श्री मति, नंदेश्वर, वंदना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनहित में मांगो की प्रतिपूर्ति के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। विद्युतीकरण एवं जलापूर्ति की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान श्री सोनी ने बताया कि नगर पंचायत ओबरा के विस्तारित क्षेत्र के न्यू कॉलोनी व ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 9 में विद्युतीकरण अंतर्गत विद्युत पोलों को लगाया जाना अनिवार्य है, क्योंकि उक्त स्थानों पर लकड़ी के खंबे एवं बांसों द्वारा विद्युत व्यवस्था का संचालन अस्थाई रूप से किया जा रहा है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, और बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 9 में सरकार की हर घर नल योजना अंतर्गत पाइप लाइनें दौड़ाकर जलापूर्ति कराई जा रही है, लेकिन कनेक्शन अनुसार पाइप की क्षमता कम है, और
Advertisement (विज्ञापन)
वही दूसरी ओर प्लास्टिक की पाइपों के सड़क पर होने के कारण आए दिन भारी वाहनों के द्वारा पाइपों को तोड़ दिया जा रहा है, जिससे कई कई दिनों तक जलापूर्ति बाधित हो रही है , इसलिए उक्त स्थानों पर कास्ट आयरन की पाइप लगाकर पुनः कनेक्शनों को वितरित किया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
वही जनहित में मांगो की प्रतिपूर्ति के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के अध्यक्ष दीपक दुबे, भाजपा नेता तेजवंत पांडे, युवा मोर्चा के मंडल मंत्री रिजवान अहमद, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, संजय जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन महारास प्रसंग एवं उद्धव संवाद व रुक्मणी विवाह का हुआ प्रसंग
कथा में भक्तों की रही भारी संख्या में उपस्थिति, लगे श्रीकृष्ण के जयकारे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चल रहे हैं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन बाल व्यास मुरारी जी शास्त्री ने महारास प्रसंग एवं उद्धव संवाद व रुक्मणी विवाह के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर बाल व्यास मुरारी जी शास्त्री ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।
वही कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कल्यवान का वध, उद्धव गोपी संवाद, ऊद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय कथा का श्रवण कराया गया। कथावाचक मुरारी जी शास्त्री ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है, तो वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे उन्होंने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र, श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तृत रुप से कथा सुनाई। इस अवसर पर यजमान रामजी मोदनवाल, माया देवी, सचिन कुमार सानू, प्रदीप मोदनवाल, शुभम, साहिल, पूनम देवी, मनोज दिलीप कुमार, कृष्णा, रुद्रा मोदनवाल हनु मोदनवाल, अंजू देवी, सोनी मोदनवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया।
समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की गई
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मुख्य मंत्री के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के टीकाकरण व आवारा घुमंतु पशुओं को पकड़कर गौ-आश्रय स्थल में संरक्षित किये जाने की कार्यवाही के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो की गयी कार्यवाही की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने हेतु निर्देशित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि योजना व फसलों बीमा के सम्बन्ध में कार्यो के प्रगति की समीक्षा की समीक्षा के दौरान फसलों के बीमा की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को चेतवानी जारी करने के निर्देश दिये। इसी दौरान जिलाधिकारी से सेतु निर्माण सड़को के मरम्मत का कार्य के प्रगति की समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया की शासन के मंशा के अनुरूप सड़कों के मरम्मत व सेतु निर्माण के कार्यो के प्रगति में तेजी लायी जाये और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उनमें शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में पूर्ण करायें। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को समय से पूर्ण किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में सम्बन्धित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हों, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाये। प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास को निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण किया जायेें। धन के अभाव हो, तो लाभार्थी से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाये। निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए तेजी लायें और निर्धारित समय के अन्दर कार्य को पूर्ण करते हुए सम्बन्धित को हैण्डओवर किया जाये।
बैठक में आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना (पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला,वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना, पेयजल (हैण्डपम्पों का अधिष्ठान एवं रिबोर), राशन कार्ड आदि योजनाओं के तहत संचालित कार्याें का समीक्षा करते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य शत्-प्रतिशत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पात्रों/ग्रामीणों के घरों तक संचालित योजना को पहुंचना, वर्तमान में चल रहे विकास कार्यक्रमों का फीड बैक लेना, नई पहलुओं को अपनाना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा समीक्षा करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश सम्बन्धितों को दियें। बैठक में आर0एस0 मौर्या परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला अल्प संख्यक राजेश कुमार खैरवार, ए0के0 गुप्ता उप निदेशक कृषि, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एस0 ठाकुर, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।