व्यापार बन्धुओं के प्रकरणों को समय से व गुणवत्ता के साथ किया जाए निस्तारित- डीएम

HIGHLIGHTS

  • जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की जिलाधिकारी ने ली बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वे नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की सहायता करें, ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित करते रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से व्यापार में आने वाले दिक्कतों के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की और कहा कि किसी तरह की समस्या सेे अवगत कराने की अपील भी की, जिस पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। मौके पर मौखिक रूप से व्यापारियों द्वारा रखी गयी समस्या को जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया और मौके पर मौजूद उद्योग विभाग को निर्देशित करते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनी पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नवरात्रि व आने वाले दशहरा त्यौहार को देखते हुए पूजा पाण्डाल का आयोजन किया गया है, जिसमें भीड़-भाड़ की स्थिति बनी हुई है, के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर, समस्याओं का निराकरण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान अवांछनीय तत्वों के नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाये। बैठक में जिला उद्यमिया विकास एवं प्रोत्साहन अधिकारी रामधारी गौतम, बैंकों के मैनेजरगण, जिला उद्योग बन्धु के जिला प्रबन्धक कार्यालय के कार्मिकगण, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

  • Advertisement

अंकिता हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज द्वारा मंगलवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अंकिता को न्याय दो एवं जघन्य हत्याकांड में दोषियों को फांसी दो के जमकर नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि अंकिता पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी एवं यमकेश्वर के रिसोर्ट में काम करती थी वन तारा के नाम से इस रिसॉर्ट में पिछले 01 महीने से काम कर रही थी जिसे एक षड्यंत्र के तहत मार दिया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के पीछे सोची समझी साजिश थी अगर समय रहते पौड़ी जनपद की पुलिस प्रशासन सक्रियता दिखाई होती तो अंकिता की जान बच सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला जब सोशल मीडिया में चलने लगा तो जिला प्रशासन ने इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित कर दिया। हालांकि सिविल पुलिस को यह मामला 22 सितंबर को मिला इस अपराध में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या को गिरफ्तार कर लिया गया जो कि काफी रसूख वाले व्यक्ति हैं इसी कारण समय से न तो पुलिस नहीं प्रशासन ने हाथ डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हम किस समय सभ्य समाज में जी रहे हैं तस्वीर बिल्कुल साफ है कि समाज का रसूखदार तबका किसी गरीब मजबूर लड़की का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता स्तब्ध करने वाली बात यह है कि महिलाओं के विरुद्ध किए गए अत्याचार पर सख्त सजा का प्रावधान होते हुए भी समाज के रसूखदार लोग कानून से किस कदर खिलवाड़ करते हैं इससे ताजातरीन कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि एक लाचार लड़की पर रिसोर्ट के मालिक द्वारा विशेष सेवा देने का दबाव बनाया जाना लोकतंत्र की आत्मा को झिझोॾ कर रख देता है। इसी तरह पता नहीं कितनी बेटियों को न्याय नहीं मिल पाता जिसकी गुमशुदगी फाइलों में दबकर खामोश हो जाती है उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

कैंडल मार्च के दौरान जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, शरद जायसवाल, प्रितपाल सिंह, राजेश जयसवाल, रवि जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद जायसवाल, बलकार सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जसवाल, कृष्णा सोनी, दीप सिंह पटेल, टीपू अली, अमित केसरी, विमल अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, मोहनलाल केसरी, नरेंद्र गर्ग सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब कर अधिकारी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं- डॉ धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। डॉ धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र के स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सीएमओ द्वारा खुलेआम भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिस तरह से बार -बार नर्सिंग होम और प्राइवेट डाक्टरों के नोडल बदले जा रहे हैं उससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। वर्तमान नोडल के ऊपर कई बार पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंग होम और क्लीनिक चलाए जा रहे हैं जिस में आए दिन जिले में मौत हो रही हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत करने पर पहले नर्सिंग होम को सील किया जाता है और सुविधा शुल्क लेकर नर्सिंग होम को पुनः चालू कर दिया जाता है । कुछ दिन पूर्व कई नर्सिंग होम पर छापेमारी की कार्यवाही कर वाहवाही लूटी गई और बाद में उन्हें फिर से खोलने का आदेश जारी कर दिया गया। अब तक जितने भी नर्सिंग होम या हॉस्पिटल सील किए गए किसी का भी रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया गया और आए दिन मौत हो रही है। ऐसे गंभीर मामलों में सीएमओ द्वारा लगातार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है जिससे सरकार की छवि आम जनमानस में खराब हो रही है।

उन्होंने कहा कि सीएमओ द्वारा भ्रष्ट अफसरों का एक संगठित गिरोह बनाकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को धरासायी करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं सीएससी-पीएससी सेंटरों पर मरीज तो जा रहे हैं लेकिन डॉक्टर नहीं मिल रहे, जिन्हें मुख्यालय आना पड़ता है। जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर ड्यूटी समय पर खुलेआम घूमते हुए नजर आ जाएंगे और शिकायत करने पर उच्चाधिकारियों को गलत तरीके से फीडबैक दिया जाता है। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिले में कई ऐसे सेंटर हैं जहां डॉक्टरों की कमी है, वहीं कई डॉक्टर आज तक जॉइन तक नहीं किये घर बैठे वेतन ले रहे हैं । ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र के ग्रामीण अंचलों में अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है लेकिन सीएमओ के संरक्षण वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। गंभीर व अज्ञात बीमारियों से जितने लोग मर रहे हैं उसके लिए जिम्मेदार पूर्ण रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यो की जांच करते हुए उनके द्वारा गुरु प्रसाद को नोडल किन परिस्थितियों में बनाया गया उसकी भी जांच करते हुए फर्जी नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि सरकार की छवि धूमिल ना हो और जनता को अस्पताल से वापस ना जाना पड़े।

  • Advertisement

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रामनगर की रामलीला इतिहास परम्परा एवं वर्तमान” विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन
  • कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रामनगर, वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी व “रामनगर की रामलीला इतिहास परम्परा एवं वर्तमान” विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रर्दशनी में वाराणसी के युवा छायाकार बलराम यादव और अरविन्द मिश्रा के लगभग 40 छायाचित्र प्रर्दशित किए गए हैं जो रामनगर की रामलीला के विविध पक्षों पर सुन्दर प्रकाश डालते हैं।

वही अत्यंत मनोहारी चित्रों को दर्शकों ने खूब सराहा। बतादें कि यह प्रर्दशनी 01अक्टूबर 2022 तक प्रात:10 बजे से सायं 5 बजे तक पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
कार्यक्रम में काशीकथा के संपादक डा अवधेश दीक्षित ने रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के इतिहास, परम्परा और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रामनगर की रामलीला स्वयं में लगभग तीन शताब्दी का इतिहास और परम्परा को संरक्षित किए हुई है। वर्तमान में कुछ समर्पित लोगों के माध्यम से यह प्रदर्शित हो रही है। इसके इस स्वरूप को विश्व प्रसिद्ध बनाने में काशी नरेश के साथ साथ यहां के प्रबुद्ध जन और अपनी परम्परा के प्रति जागरूक जनता का भी योगदान है। इस महान आयोजन के परंपरागत स्वरूप को संरक्षित किया जाना आवश्यक है, जिसमे सबकी सहभागिता आवश्यक है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में आचार्य जी ने कहा कि जन सहभागिता से ही हम अपनी सांस्कृतिक विरासतों को सुरक्षित और संरक्षित कर सकते हैं। रामनगर की रामलीला एक अद्भुत आयोजन है। इसका पारंपरिक रूप बनाए रखना आवश्यक है।

वही अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी क्षेत्र डा० सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मधुकर पाण्डे, सुनील कुमार, डा० विवेकानंद, अनिरुद्ध पांडे, अजय कुमार मिश्र, बलराम यादव, अरविन्द मिश्रा, विनय मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, प्रशान्त राय, पंचबहादुर, मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, महेंद्र लाल सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

छात्राओं में नि:शुल्क टेबलेट का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विद्याकी अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा के अनावरण, दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ
  • कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद द्वारा निशुल्क टेबलेट का किया गया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त स्मार्टफोन एवं टेबलेट योजना के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित ओम प्रकाश पांडे कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज के सभागार में राज्यसभा सांसद रामसकल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन कर सोलह छात्राओं को निशुल्क टेबलेट का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विद्याकी अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा के अनावरण, दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में बच्चों को स्मार्टफोन के सदुपयोग एवं लाभ को बताते हुए इसके उपयोग को करके स्वस्थ समाज, शिक्षित समाज तथा विकसित समाज की संकल्पना को दुहराया और स्वरोजगार की प्रेरणा दी।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राज्यसभा सांसद ने विद्यालय प्रांगण में आम के पौधे का रोपण कर कहा कि वृक्ष हमारी जीवनदायिनी गैस को प्रदान करते हैं इन्हें हर व्यक्ति एवं बच्चों को लगाने एवं संरक्षित करने की प्रेरणा दिया। इसके पूर्व डायरेक्टर ओम प्रकाश एवं प्रधानाचार्य आरके द्विवेदी तथा डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। टेबलेट पाने वाले छात्राओं में रेनू, आरती प्रियंका, ज्योति मौर्य, दुर्गा, मनीषा यादव, रंजना, तारा, रीना कुमारी, सुनीता, ममता, रुचि पांडे, सीमा, शुरावती सहित अन्य लोग रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ पंकज द्विवेदी, प्रबंधक सिद्धार्थ पांडे, प्रवक्ता अनु मौर्या, डॉ पुष्पा, संगीता, स्मृति पांडेय, नेहा पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

मनाई गई अग्रसेन जी महाराज की जयंती

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच एवम सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजन एवं आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अग्रसेन जी महाराज के जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवम सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजन एवं आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रवाल और अग्रहरी समाज के लोग महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाराज अग्रसेन का कहा था कि उनके राज्य में कोई बसना चाहता है तो उसे प्रत्येक व्यक्ति की ओर से एक ईंट मकान के लिए और एक मुद्रा व्यापार के लिए देना चाहिए।


इस दौरान सोन महिला शाखा की कोषाध्यक्ष अनीता थर्ड व युवा मंच के कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने सयुक्त रुप से बताया कि श्री अग्रसेन जी महाराज हमेशा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और समानतावाद के पोषक रहे। उनके जीवन के मूल रूप से तीन आदर्श हैं- लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता एवं सामाजिक समानता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कनोडिया, पंकज कनोडिया, विमल अग्रवाल, राकेश जालान, रमेश गोयल, शिखर केडिया, विकास चौधरी, मोंटी थर्ड, सौरभ चौधरी, अर्पण बंका शुभम अग्रवाल, सुयश कनोडिया, संस्कार कनोडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

शौर्य सम्मान समारोह -2022 का पिपरी में हुआ सफल आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मिंजराब हामिद सिद्दीकी के सम्मान में युवा समाजसेवी अजीत गुप्ता ने आयोजित किया शौर्य सम्मान समारोह
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद के पिपरी नगर पंचायत परीक्षेत के न्यू मार्केट स्थित पिपलेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में शौर्य सम्मान समारोह 2022 का सफल आयोजन किया गया। बताते चलें कि पिपरी की धरती पर जन्म लेकर सीआरपीएफ समेत कई मुख्य मंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा चक्र में सम्मिलित रहने वाले, कई पुरस्कारों एवं राष्ट्रपति द्वारा अपने उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित मिंजराब हामिद सिद्दीकी के सम्मान में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं नगर पंचायत पिपरी के सभासद अजीत गुप्ता के नेतृत्व में शौर्य सम्मान समारोह -2022 का सफल आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पिपरी के मानिंद वरिष्ठ नागरिक अबरार अहमद की अध्यक्षता एवं बुलबुल मिश्र प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रखर समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री बिंदू गिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान रहीं। कार्यक्रम को मंचासीन विभिन्न वक्ताओं के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन , संजय कुमार संत, भाजपा रेणुकूट मंडल के महामंत्री प्रदीप कुमार रानू , भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल पिपरी के अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री एवं राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता अशोक कुमार अवाक ने किया।

इस दौरान नौ वर्षीय बालक द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। सभी वक्ताओं ने मिंजराब हामिद सिद्दीकी की उपलब्धियों की जहां सराहना की। वही पूर्व में इस तरफ के आयोजित किए गए कार्यक्रमों तथा शौर्य सम्मान समारोह के आयोजन के लिए युवा समाजसेवी एवं सभासद अजीत गुप्ता की भूरिभूरि प्रशंसा की गई ।
सम्मान समारोह में अजीत गुप्ता द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पिपरी, तुर्रा तथा रेणुकूट के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मुकुट पूजन के साथ म्योरपुर के रामलीला का हुआ शुभारम्भ

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा में रविवार रात्रि में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। जिसमे बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल व विशिष्ट अतिथि रहे म्योरपुर के ब्लाक प्रमुख मॉनसिंह गोड़ एवम जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिविधान व मंत्रोच्चारण के साथ मुकुट पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पन्ना लाल जायसवाल ने कहा कि 57 वर्षों से लगातार परम्परागत तरिके से म्योरपुर की रामलीला होती आ रही है आगे कहा कि आज के परिवेश में युवा सनातन को भूल कर मोबाइल में ब्यस्त हो जा रहे है रामलीला मंचन को सोशल मीडिया पर जरूर डाले जिससे आज के युवा में रामलीला देख कर बदलाव आये मंचन को देखकर तथा सुनकर सनातन के प्रति उनका झुकाव होगा। उन्होंने वहा उपस्थित लोगो से अपील किया कि रामलीला मंचन को आधुनिक करण किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही विशिष्ट अतिथि रहे मान सिंह गौड़ ने कहा कि रामलीला मंचन से हमे सीख मिलती है कि किस प्रकार मर्यादा का पालन करना चाहिए पिता का वचन निभाने के लिए प्रभु श्री राम बिना किसी स्वार्थ के 14 वर्षों के लिए वन को चले जाते हैं वही उनके छोटे भाई भरत जी अपना मर्यादा का पालन करते हुए प्रभु का खड़ाऊ को राजगद्दी पर रख कर 14 वर्ष राज्य पाठ चलाते है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि रामलीला मंचन आदि काल से चला आ रहा है राम की कथा से हमें यही सीख मिलता है कि एक पत्नी को प्रतिव्रता धर्म कैसे निभाना चाहिए प्रभु श्री राम को बनवास हो गया इसमें सीता माता का कोई दोष नहीं था लेकिन वह पतिव्रता धर्म को निभाने के लिए प्रभु के साथ 14 वर्षों के लिए साथ मे वन को चली गयी रावण जैसा महाबली उनका हरण कर लेता है पर उनके प्रतिव्रता धर्म में इतना शक्ति था कि रावण उनके पास पहुंच भी नहीं सका एक तिनके के सहारे लंका में अपना समय सीता माता बिता दी।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष बृहद रूप से म्योरपुर में रामलीला का मंचन हो रहा है जो भी ग्रामीण रामलीला का मंचन देखने आए शांति के साथ देखे शराब का सेवन कर के प्रांगण में न आये कहा कि राम जी के जीवन को रामलीला मंचन के माध्यम से दिखाया जाता है उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अनुसरण करें।

वही कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेल मैदान पर रावण दहन के लिये इस बार विशेष रावण बनवाया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महा प्रबन्धक गौरी शंकर सिंह,भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल, अमरकेश सिंह, वीरेंद्र सोनी, इरफान खान, अशोक मिश्रा, मण्डली के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रामु, श्यामू, राजन, शनि रुद्र, अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में संगोष्ठी व फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विविधता में एकता : एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) प्रमोद कुमार ने बताया कि विश्व मे भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ भाषा, संस्कृति, खानपान, परिधान इत्यादि के संदर्भ में सबसे ज्यादा विविधता पाई जाती है और यही हमारी एकता का आधार स्तंभ है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० संतोष कुमार सैनी ने देश के हर एक राज्य की विशेषताये, खान – पान, वेशभूषा, रहन – सहन, एवम सांस्कृतिक विविधताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परस्पर सहयोग, मेलजोल, सांस्कृतिक आदान – प्रदान, आपसी प्रेम, सदभाव एवम राष्ट्रीयता की भावना के द्वारा ही हम सब इन विविधताओं के बाद भी एक है, अखंड है, तथा श्रेष्ठ भारत देश के अंग है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० महीप कुमार ने पीपीटी स्लाइड के माध्यम से भारतवर्ष के विभिन्न राज्यो की भाषा, वेशभूषा, लोक नृत्य, व्यंजन एवं स्मारको पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करते हुए उस पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ० महेंद्र प्रकाश ने विविधता को परिभाषित करते हुए आचार्य विनोबा भावे के कथन को बताया कि जिस प्रकार हाँथ की पांचो उंगलिया एक समान नही होती फिर भी सब मिल कर मुठ्ठी बनाती है, उसी प्रकार तमाम विविधताओ के बावजूद भी हम सभी एक है तथा हम सब मिलकर श्रेष्ठ एवम अखंड भारत का निर्माण करते है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रमोद कुमार केसरी, कुमारी आशा, शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे, हरिओम यादव, धीरज यादव, मुकेश यादव, आशीष, विनय केसरी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Advertisement

धार्मिक एकता की मिसाल है दुद्धी की रामलीला

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी के व्यवसायियों ने शुरू किया रामलीला को
  • दुद्धि की रामलीला मंचन की परंपरा प्राचीन है
  • स्थानीय कलाकार करते हैं रामलीला का मंचन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित सोनभद्र जनपद में आदिवासियों के जननायक भगवान श्री राम की कथा पर आधारित दुद्धी की रामलीला सैकड़ों साल पुरानी परम्परा है।
रामायण कल्चर मैपिंग योजना सोनभद्र के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-दुद्धी नगर की स्थापना आदिवासी तांत्रिक ननकू माझी द्वारा किया गया था। भारत के अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फ़र के शासन काल मे नगर उंटारी, अहरौरा, गहरवार, सिंगरौली घराने के कलाकार दुद्धी, विंढमगंज, मूड़ीसेमर आदि क्षेत्रों में कीर्तन, रामलीला किया करते थे।

इस सांस्कृतिक परंपरा ने महात्मा गांधी के द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन आंदोलन के प्रचार- प्रसार का माध्यम बना। दुद्धि के प्रख्यात संगीतकार जोखू महाराज जो महाराजा सिंधिया के दरबार में संगीतज्ञ थे, उनके संगीत की चर्चा देशभर में थी, महाराज सिंधिया द्वारा पुरस्कार स्वरूप दिया गया चांदी का राम- लक्ष्मण का मुकुट आज भी उनके वंशजों के पास सुरक्षित है, रामलीला की शुरुआत उसी मुकुट पूजन से होती है
दिल्ली दूरदर्शन केंद्र में कार्यरत दुद्धी निवासी ईशहाक खान के अनुसार- “निर्माणाधीन हवाई अड्डा म्योरपुर (नेऊरगंज) के रामलीला दिवंगत कलाकार नासिर खान जो रिश्ते में मेरे ममेरा नाना लगते थे,दुद्धी रामलीला में स्त्री भूमिका निभाते थे। दुद्धी में रामलीला की परम्परा रामलीला एक बड़े उत्सव, त्योहार के रुप में मनाया जाता रहा है।हमें अच्छी तरह याद है कि जब हम बचपन में बाजार में जाते थे और देखते थे कि रामलीला की मंच की तैयारी चल रही है।इस काम को लोग आसान बोली में समझाते -खंभा खूटी गड़ गया। यह काम रामलीला की शुरुआत से तकरीबन हफ्तों पहले होता था तभी से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ जाती। गांव घर में जाकर बताते कि रामलीला के लिए खंभा खूटी गड़ गई है यानी कि रामलीला होना निश्चित है ।

हिंदी साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा कहानी लेखन में फेलोशिप प्राप्त करने वाले दुद्धी निवासी, साहित्यकार डॉक्टर लवकुश प्रजापति के अनुसार-“रामलीला की प्रासंगिकता कल भी थी और आज भी है दुद्धी की रामलीला में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक देखने को मिलती है। इसमें हिंदू- मुसलमान सभी कलाकार रामलीला का मंचन करते हैं।
पहले दुद्धी बाजार सप्ताह में रविवार और बृहस्पतिवार को लगता था। उस दिन दर्शकों की बाढ़ सी आ जाती। शाम छ बजे से ही लोग बैठ जाते। बाजार करने जो लोग आते थे २५ किलोमीटर, 50 किलोमीटर दूर से रामलीला के दिनों में उनका मकसद होता था बाजार करने के बाद राम लीला देख कर सुबह भोर होते ही अपने अपने घर को चले जाते थे। करीब 50 किलोमीटर तक के गांव देहात के लोग पुराने साइकिल के टायर जलाकर रोशनी करके राम लीला देखने आते थे और देखने के बाद उसी तरह से लौटते थे । भोर हो जाने पर फिर नींद कहां ? अपने-अपने घरों में अगर खेती किसानी का वक्त है तो हल बैल की तैयारी में लग जाते, अपने बैलों को चारा खिलाने में लग जाते या फिर अपने खेत खलिहान के कामों में लग जाते।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रसिद्ध शायर हसन सोनभद्री के अनुसार रामलीला को पाला पोसा दुद्धी के आढ़तियों ने । वे आढ़त लगाते तो धर्मादा नाम से कुछ निकाल लेते। कोई अनाज,दलहन तिलहन लाही डोरी महुआ जो कुछ भी खरीदते धर्मादा का अंशदान को नकद पैसे के रुप में लीला मंडली को सहयोग में दान कर देते।
चर्च के पादरी मिथिलेश मशीन रामलीला के कलाकारों के बारे में बताते हैं कि -“रामलीला में श्री राम की भूमिका धनौरा के अनिल पांडेय, देवेन्द्र पंडित के पिता हनुमान की भूमिका में जीवन के अंतिम क्षणों तक, रावण-भगवान सिंह, बाली – बिहारी जोकर की भूमिका में भी पारंगत थे, देवेन्द्र पंडित द्वारा परशुराम की भूमिका , महन्त अथवा व्यास का निर्वहन करते प्रेमचन्द मिश्रा , महिला कलाकार की भूमिका में त्रिवेणी, किशोरी जौहरी, रामलीला के बाद नाटक का भी प्रदर्शन किया जाता था जिसमें राजा हरिश्चंद्र की भूमिका में महादेव सिंह, तारामति- बिहारी कलाकार की भूमिका का निर्वहन करते रहे। प्रबंधक डा राजकिशोर सिंह का पहला शब्द ” बंधूओं ” सुनते ही दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे।

Advertisement (विज्ञापन)

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का मानना है कि -“दुद्धी की रामलीला आज भी उन्ही आढ़तियों, दुकानदारों समाजसेवियों और आमजन के सहयोग से आयोजित होती आ रही है।
निदेशक देवेंद्र पंडित का कहना है कि रामलीला के अधिकतर कलाकार बिना किसी पारितोषिक के अपनी रुचि से लीला में भाग लेते हैं।जो कुछ उनकी भूमिका के लिए इनाम की राशि मिल जाए उसी से खुश हो लेते हैं।
व्यास प्रेमचंद मिश्रा के अनुसार दुद्धी की राम लीला आज भी जिले भर में प्रसिद्ध है। यहां की रामलीला संगीतमय में होती है और संपूर्ण रामलीला रामचरितमानस, राधेश्याम रामायण पर आधारित है।
रामलीला कमेटी के प्रबंधक कमलेश कमल के अनुसार-सोनभद्र जनपद में रामायण कल्चर मैपिंग योजना के अंतर्गत रामलीला के कलाकारों के आर्थिक प्रोत्साहन एवं कोरोना संक्रमण काल में कलात्मक अभिरुचि, रंगमंच से दूर होकर धन उपार्जन के लिए मेहनत- मजदूरी करने वाले कलाकारों के लिए केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की रामायण कल्चर मैपिंग योजना के अंतर्गत कलाकारों एवं रामलीला मंडलियों केअभिलेखीकरण का काम जारी है जिससे भविष्य में रामलीला से जुड़े कलाकारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
रामलीला आज भी गांव- गिराव, शहरो- कस्बों में रहने वाले लोगों के मनोरंजन एवं शिक्षा का उचित माध्यम है। यह प्राचीन परंपरा आज भी सोनभद्र जनपद के दुद्धी तहसील में कायम है।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें