पूर्वांचल राज्य के लिए अब आंदोलन होगा ओर तेज- पवन कुमार सिंह

    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। अलग राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक वृहस्पतिवार को अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर
    रावटसगंज में प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की आवाज अब तेज होने लगी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा अलग राज्य के लिए मुहिम तेज करने में जुट गया है। पूर्वांचल के सभी जनपदों में मोर्चा जगह-जगह सभाएं ,गोष्ठी , जागरूकता यात्रा ,साइकिल रैली तथा अन्य तरह से कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। पूर्वांचल को लंबे समय से राज्य बनाने की मांग चल रही है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    केंद्र और प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते यह मांग पूरी नहीं हुई। इसके लिए गोरखपुर से लेकर इलाहाबाद तक आंदोलन होगा। बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी जनपदों में पूर्वांचल राज्य के लिए लोगाें को जागरूक किया जाएगा। पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इससे निचले स्तर के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। बड़ा प्रदेश होने के कारण कई जिलों में विकास कार्य सही तरीके से नहीं हो पा रहे हैं। विकास के मामले में पूर्वांचल काफी पिछड़ गया है। पृथक पूर्वांचल के गठन से पूर्वांचल में विकास की गति तेज होगा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वही उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि आजादी की लड़ाई और उसके बाद देश के विकास में पूर्वांचल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, लेकिन खुद पूर्वांचल हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है। यहां के लोगों ने देश के कला-साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है, फिर भी पूर्वांचल और यहां के लोगों की लगातार अनदेखी की गई है। बैठक का सफल संचालन जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने किया। इस अवसर पर संजीव कुमार उर्फ काकू सिंह, संतोष चतुर्वेदी, नवीन कुमार पांडे एडवोकेट, अतुल कुमार कनौजिया एडवोकेट, बी पी सिंह एडवोकेट, फूल सिंह एडवोकेट, सत्यम शुक्ला एडवोकेट, दीप नारायण पटेल, सतीश सिंह, राकेश मिश्रा, महेश सिंह,अशोक कुमार, ललित चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    • Advertisement

    जिलाधिकारी ने रवि सिंह को ताईक्वानडो में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने पर किया सम्मानित

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। वर्ल्ड ताईक्वानडो द्वारा आयोजित जी-2 अन्तर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो प्रतियोगिता में रेनुकूट के रवि सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिस पर बृहस्पतिवार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि आप इसी तरह से आगे बढ़ते रहें और आगे जाकर अपने भारत देश और जनपद का नाम रोशन करें।

      Advertisement (विज्ञापन)

      बतादें कि नेपाल देश के पोखरा शहर में वर्ल्ड ताईक्वानडो द्वारा 21 से 25 सितंबर 2022 तक आयोजित जी-2 अन्तर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो प्रतियोगिता में रेनुकूट के रवि सिंह ने 8236 सीनियर अंडर 54 किलो वेट कैटगरी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के करीब ढाई हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिन खिलाड़ियों ने भाग लिया है उन खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रैकिंग मिलेगा। रवि भले ही देश के लिए मेडल नहीं ला पाए लेकिन रवि का कहना है कि अगली बार और मेहनत करके भारत के लिए पदक जीतेंगे। रवि सिंह ने इसका श्रेय अपने माता – पिता और गुरु को दिया है।

      Advertisement (विज्ञापन)

      इस अवसर पर ताइकांडो गुरु संतोष कुमार यादव, युवा लीडर गाइड स्नेहा सिंह, विनोद ग्रेवाल एन०आई०एस० सी०सी० कोच, देवी प्रसाद सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय खड़पाथर, मुर्धावा रेणुकूट के प्रबंधक बलवंत सिंह, प्राचार्य डॉ0 जोली अल्बेस्टा , शैलेंद्र कुमार मिश्र ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट म्योरपुर, दीपक कुमार यादव ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट बीजपुर, सुनील कुमार सिंह डी०ओ०सी० स्काउट, प्रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, एसडब्ल्यूसीसी 2019-20 बैच के 44 एन आई एस कोच, साथ सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ खिलाड़ियों सतवीर सिंह, आस्था,अचिंत, जिज्ञासा हेमंत जोशी, राहुल कुमार गुप्ता, मनोज यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      • Advertisement

      पद्मश्री गोपाल दास नीरज ‘साहित्य भूषण अलंकरण’ से सम्मानित हुए डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। ‘काशी के चौरासी’ पुस्तक के रचयिता एवं एनटीपीसी के उप प्रबंधक मानव संसाधन पद से सेवानिवृत्त डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’ को उनके साहित्य सृजन एवं राजभाषा हिंदी के उत्थान तथा प्रचार-प्रसार हेतु पद्मश्री गोपाल दास नीरज “साहित्य भूषण अलंकरण -2022” से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान उन्हें वाराणसी के राजभाषा- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय संस्थान ‘रस वर्षा’ द्वारा प्रदान किया गया।

      Advertisement (विज्ञापन)

      एनटीपीसी टाण्डा में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन के अवसर पर एनटीपीसी के महा प्रबंधक गण द्वारा उक्त सम्मान डॉ ‘शिखर’ को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कृष्णेन्दु गंगोपाध्याय महाप्रबंधक ओ एण्ड एम, अन्य महा प्रबंधकगण सूर्यनारायण पाणिग्रही, अभय कुमार मिश्रा, डॉक्टर उदयन तिवारी, अतुल गुप्ता, पी लक्ष्मी नरसिम्हा, उदय शंकर बोस तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रणव वर्मा एवं मृणालिनी तथा देश के कोने-कोने से आए कविगणों चकाचौंध ज्ञानपुरी, शंकर शहर, डॉ अनीता सिंह, पूनम श्रीवास्तव, आर्यन उपाध्याय एवं सबरस मुरसानी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि कवि, लेखक एवं साहित्यकार के रूप में ख्यातिलब्ध डॉ ‘शिखर’ की अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा राजभाषा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। कार्यक्रम का संयोजन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) अतुल कुमार पांडेय ने तथा संचालन शिया शरण ने किया।

      Advertisement (विज्ञापन)
      • Advertisement

      अज्ञात कारणों से हुई मौत पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

      डाला, सोनभद्र। ग्राम कोटा के टोला पतगड़ी और नेटीया डाड में एक ही दिन में हुए चार मौतें हुई। शोकाकुल परिवार में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू व दिव्य विकास सिंह पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिस तरीके से एक ही दिन तीन लोग रामनरेश उम्र लगभग 60 वर्ष, लल्लू पुत्र रमाशंकर उम्र लगभग 8 वर्ष, रामनाथ उम्र लगभग 60 वर्ष रात में भोजन करके सोए और सुबह मौत हो गई। उस मामले में आज तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा घोर लापरवाही की गई और टीम बनाकर खानापूर्ति कर दिया गया। लेकिन मौके पर जाकर देखना भी जरूरी नहीं समझे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है, ना तो ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा करके पीएचसी सी एच सी सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है।

      Advertisement (विज्ञापन)

      बल्कि मनमाने तरीके से भ्रष्टाचारियों का एक गिरोह बनाकर केवल सरकार को बदनाम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस डाला पूरे क्षेत्र में बड़ी कंपनी होने के बाद भी आस-पास के गांव में सीएसआर के मध्य से कोई भी चिकित्सा व्यवस्था गरीब ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात बीमारी के कारण आए दिन मौत होती है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा केवल मुख्यालय पर भ्रमण करता दिखाई देता है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोनभद्र में सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। मुफ्त में गांव गांव स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दवा बाटी जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी जिम्मेदारी का दुरुपयोग करते हुए शासन को बदनाम करने की एक साजिश की जा रही है। आगे

      Advertisement (विज्ञापन)

      धर्मवीर तिवारी ने कहा कि टिकोटा ग्राम पंचायत में अलग से स्वास्थ्य कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की जाए और सरकार द्वारा मिल रहे मुफ्त दवाओं का वितरण कराया जाए तथा साथ ही औद्योगिक संस्थाओं के सीएसआर मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले स्वास्थ्य सेवा में खर्चे की जांच की जाए। साथ में रामा गोंड, राजेश पटेल, सुदामा गोंड, राम प्रसाद गोंड, रामबरन गोंड, रमा शंकर गोंड, कमलेश गोंड आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

      • Advertisement

      जिले में ज्यादातर नर्सिंग होम अस्पताल मानक के विपरीत चल रहे हैं- डॉ धर्मवीर तिवारी

      सोनभद्र। जनपद में जितना भी नर्सिंग होम अस्पताल चल रहा है उनमें से ज्यादातर मानक के विपरीत हैं। पिछले दिनों नर्सिंग होम में जिस तरह से मौतें हुई और जांच में मानक विहीन अवैध अस्पताल घोषित हुए हैं। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ दिनों के लिए अस्पताल सील कर बाद में खोल दिया गया। इन सब के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी जिम्मेदार हैं। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।

      श्री तिवारी का कहना है कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा भ्रष्टाचारियों का एक संगठित गिरोह चलाया जा रहा है। जिले में बहुतेरे ऐसे नर्सिंग होम अस्पताल चल रहे हैं जो प्रदूषण व अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी जारी किये बिना अस्पताल खोलने का लाइसेंस जारी कर दिया गया।
      भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जनपद में 114 रजिस्टर्ड नर्सिंग होम है जो मानक के अनुरूप नहीं है, जिनकी फायर की एनओसी सिर्फ 70 की है । पैथोलॉजी सेंटर बिना मानक के चलाए जा रहे हैं तथा खुलेआम मुख्य चिकित्साधिकारी और नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी द्वारा सोनभद्र के गरीब लोगों को मौत बांटी जा रही है जिसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार मुख्य चिकित्साधिकारी और नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी हैं। जब नर्सिंग होम का मानक पूर्ण नहीं है और फायर व प्रदूषण की एनओसी नहीं है तो उसका रजिस्ट्रेशन आखिर कैसे हो जा रहा है। इससे साफ है कि सुविधा शुल्क लेकर नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

      इतना ही नहीं नर्सिंग होम में जो ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं वह पूर्णतया मानक के विपरीत है। पिछले महीने दो नर्सिंग होम सील किए गए थे उन्हें सुविधा शुल्क लेकर खोल दिया गया। जिले में ऐसे 18 नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर सील किए गए थे जिन्हें सुविधा शुल्क लेकर मानक के विपरीत होने पर भी उसे खोल दिया गया और मौत बेचने की खुली छूट दी गई है। ऐसे मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए जो सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को गलत फीडबैक दिया जाता है जो शिकायत करता है उसके बारे में फर्जी बयान जारी करके सीएमओ द्वारा छवि खराब की जाती है । उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी के संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए, जिन्होंने फर्जी नर्सिंग होम मानक के विपरीत चलवा कर अवैध संपत्ति अर्जित की है। सरकार को बदनाम करने की कोशिश में अधिकारी ऐसे भ्रष्ट नोडल की नियुक्ति की है जिनके ऊपर पहले से प्राथमिकी दर्ज हुई है और वे जेल भी गए थे।
      श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में हुई मौत में स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही दिखी है। अपनी गलती छुपाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी फर्जी आरोप लगाते हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत जिलाधिकारी महोदय से मिलकर किया गया है ।
      उन्होंने कहा कि वीरू फौजी नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर मानक के विपरीत हैं जो इस संगठित गिरोह के द्वारा चलाया जा रहा है, उसे बंद करके प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए ।

      • Advertisement

      नगर के मध्य में फिर से टेंपो स्टैंड के संचालन की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। व्यापार हित व जन हित में नगर के मध्य से टेंपो स्टैंड के संचालन को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बुधवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल नगर के मध्य रामलीला मैदान से अभी तक ऑटो का संचालन होता था लेकिन भीड़ की बात कह कर वर्तमान समय में ऑटो स्टैंड को नगर के मध्य से हटाकर बाहर कर दिया गया है जिससे ग्राहकों को सामान आदि लेने व लेकर दूर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनके जेब पर भी बोझ बढ़ गया है जिससे ग्राहक बाजार से सामान खरीदना लगभग कम कर दिए हैं और इसके कारण व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और केवल व्यापारी ही नहीं छात्र-छात्राएं व आमजन भी ऑटो स्टैंड बाजार के बाहर करने के कारण से परेशान हैं

      Advertisement (विज्ञापन)

      क्योंकि जब ऑटो स्टैण्ड रामलीला मैदान से संचालित होता था तो सभी आसानी से सफर कर पाते थे लेकिन अब काफी दिक्कत हो गई है जबकि ऑटो स्टैंड जब रामलीला मैदान से संचालित हो रहा था तो उसके कारण किसी भी प्रकार की समस्या आवागमन में नहीं होती थी। इसलिए पुनः ऑटो स्टैंड को नगर के मध्य रामलीला मैदान से संचालित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष आनन्द प्रताप जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्याम केसरी, नन्द लाल, अंशू ,दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

      Advertisement (विज्ञापन)
      • Advertisement

      16 प्रोफेसरों को सिखाया गया हार्टफुलनेस ध्यान

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानन्द पीजी कालेज में बुधवार को 16 प्रोफेसर्स को हार्टफुलनेस ध्यान सिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभ्यासी सिस्टर मुदिता द्वारा किया गया। जिन्होंने स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा टाइम मैनेजमेंट में हार्टफुलनेस की भूमिका से प्रोफेसर्स को अवगत कराया तथा भौतिक एवं आध्यात्मिक जीवन में संतुलन बनाने में हार्टफुलनेस के योगदान के बारे में बताया।

      Advertisement (विज्ञापन)

      अभ्यासी गोपाल ने प्रोफेसरों को बताया कि नियति यानी भाग्य का निर्माण हम वर्तमान में ही कर सकते हैं तथा नियति स्वयं के दैनिक विचारों से बनता है और इसके लिए हमें अपने मन पर काम करने हेतु ध्यान का कोई अभ्यास करना होगा। हार्टफुलनेस अभ्यास अंग्रेजी के एक कहावत को चरितार्थ करता है-विचार कर्म का निर्माण करते हैं, कर्म आदतों का निर्माण करते हैं, आदत चरित्र का निर्माण करते हैं, चरित्र नियति का निर्माण करता है। इसके बाद अभ्यासी सिस्टर ज्योति द्वारा सबको हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन कराया गया और प्रशिक्षक राजकुमार मालवीय द्वारा ध्यान कराया गया। इस कार्यक्रम में अभ्यासी दीपक एवं शैल कुमारी शुक्ला का सक्रिय सहयोग रहा। वही स्वामी हरसेवानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य एसके चौबे द्वारा हार्टफुलनेस टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में तीन सत्रीय कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आमन्त्रित किया गया।

      Advertisement (विज्ञापन)
      • Advertisement

      दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन का हुआ सम्मान समारोह आयोजित

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) से संबद्ध दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह उरमौरा स्थित राज्य कर कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के चुनाव में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के ऑडिटर राजेश अग्रवाल उपकास के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विजयी होने तथा बार के निवर्तमान अध्यक्ष उमापति पांडेय के पंचविभूति पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा तथा संचालन महामंत्री प्रकाश यादव व बार के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मनोनित सदस्य (अनुशासन समिति) राकेश शरण मिश्र तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सोनभद्र के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 एलके त्रिपाठी जहां मौजूद रहे।

      Advertisement (विज्ञापन)

      वहीं बार के उपाध्यक्ष शिवाराम सिंह, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, सहसचिव विकाश कुशवाहा, संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी गुप्ता, अखिलेश पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, शुभ्रम सिंह, डिप्टी कमिश्नर एके मिश्र व डीपी सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर सिद्धार्थ सिंह, एके पांडेय, धनंजय सिंह, एस के सिंह, डां संजय सिंह, दिनेश वर्मा, राज्यकर अधिकारी अनिकेत त्रिपाठी, विजय पांडेय, अधिवक्ता राजेश देव पांडेय, विमल तिवारी, मकसूद अली, फैजान अंसारी, जनार्दन पांडेय, राकेश पति त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव, केके तिवारी, पंकज शेखर, प्रदीप धर द्विवेदी, कृष्ण कुमार पांडेय, राज्यकर विभाग से आरसी सरोज, राजेश द्विवेदी, सीमा द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।

      Advertisement (विज्ञापन)
      • Advertisement

      जिलाधिकारी ने कस्तुरबा गाॅधी बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

      सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को डायट परिसर उरमौरा में स्थापित कस्तुरबा गाॅधी बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के कक्षा में जाकर पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रमों का जायजा लिया और छात्राओं से बात-चीत कर उनके बौद्धिक स्तर को भी जाना।

      Advertisement (विज्ञापन)

      इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रावास, भोजनालय, शौचालय, किचन, स्टोर रूम, पेयजल, छात्राओं के सोने के लिए बेड आदि का बारी-बारी से मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय में टाईल्स लगाने के साथ ही और बेहतर व्यवस्था किया जाये। विद्यालय में जहां मरम्मत की आवश्यकता हो, को तत्काल ठीक कराने, पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय से भोजन उपलबध कराने, सभी छात्राओं को मच्छरदानी उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।

      Advertisement (विज्ञापन)

      इस दौरान उन्होंने कहा कि भोजनालय में टाईल्स लगाया जाये ताकि साफ-सफाई बनी रहें। उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सौर ऊर्जा खराब पाये जाने पर तत्काल मरम्मत कराकर उपयोग में लाने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। विद्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के साथ ही बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दियें। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्राओं के बेहतर शिक्षा दी जाये, जिससे आगे की पढ़ायी के लिए बेस मजबूत हो सके। इस मौके पर कस्तुरबा गाॅधी विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, कार्मिकगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

      • Advertisement

      उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान के जिला संचालन समिति के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

      हर्षवर्धन केसरवानी
      (जिला संवाददाता)

      सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान के जिला संचालन समिति की बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने राजेश कुमार खैरवार जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र द्वारा योजना अंतर्गत अच्छादित कुल पांच प्रकरण जिला संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिसमें 3 प्रकरण 304  बी0 एवं 2 प्रकरण 4 पास्को से सम्बन्धित थे। जिसे जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से उक्त प्रकरणों के बारे में बारी-बारी समीक्षा की और इस तरह के प्रकरणों को समय-सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दियें।

      Advertisement (विज्ञापन)

      उन्होंने कहा कि किसी महिला के साथ उत्पीड़न न होने पाये। इस पर सम्बन्धित अधिकारी को विशेष ध्यान रखने के निर्र्देश भी दियें। बैठक में राहुल पांडे क्षेत्राधिकारी सदर, डॉक्टर सूबेदार प्रसाद अपर चिकित्सा अधिकारी, रमाशंकर यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र,  ज्ञानेंद्र शरण राय जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल, डॉ0 मोनिका सिंह महिला चिकित्सा अधिकारी, शिवपूजन मोर्य उपनिरीक्षक महिला थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र उपस्थित रहे।

      Advertisement (विज्ञापन)
      • Advertisement
      Design a site like this with WordPress.com
      प्रारंभ करें