होम्योपैथिक चिकित्सा की ओर लोगों का बढ़ रहा है रुझान: डॉ जे एन तिवारी

HIGHLIGHTS

  • फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज परिसर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
  • योग्य चिकित्सकों द्वारा सैकड़ो रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दी गई दवाएं
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय के समीप मुसहीं (चुर्क) स्थित फोर एस होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कालेज परिसर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कर इतिहास रचने का कार्य किया है। बता दें कि चिकित्सा शिविर के शुभारंभ के पूर्व राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती की आराधना के साथ ही गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम—का सामूहिक गायन कर संस्थान के कोआर्डिनेटर द्वारा महात्मा गांधी के कृतित्व व्यक्तित्व से ग्रामीण जनजीवन को सीख देने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बापू के कथन आज भी प्रासंगिक एवं राष्ट्रहित में अनुकरणीय हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्थान के निदेशक डॉ. जे. एन. तिवारी ने हमारे संवाददाता सेब बातचीत करते हुए बताया कि निशुल्क होम्योपैथिक शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नर- नारियों ने पहुंच कर योग्य चिकित्सकों द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते हुए रोग से निजात पाने हेतु निशुल्क दवाएं प्राप्त की गई। डॉ तिवारी ने यह भी बताया कि कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन निशुल्क दवाएं ग्रामीण जनों को उपलब्ध कराई जाती हैं। इसे और स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि केवल पेटेंट एवं फॉर्मूलेशंस के नाम मात्र के शुल्क रोगियों से लिए जाते हैं, जबकि उनका उपचार निशुल्क किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी बताया है कि सोनभद्र जैसे आदिवासी बाहुल्य जनपद में यह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज अपने आप में इतिहास रचने का काम कर रहा है क्योंकि अब बिना प्रचार प्रसार के उपरोक्त चिकित्सा पद्धति की ओर लोगों का रुझान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और कॉलेज में दवाएं प्राप्त करने हेतु मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अतिरिक्त उक्त कालेज में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्ध नागरिकों का भी जुड़ाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

  • Advertisement

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पति गुलाब प्रसाद केसरवानी के वियोग में 12वे दिन सुशीला देवी ने त्याग दिया प्राण
  • 50 वर्षों से अधिक वैवाहिक जीवन गुजरते हुए ब्रह्मलीन हुए दंपत्ति
  • कश्मीरी ब्राह्मण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सदस्य थे दिवंगत दंपत्ति
  • 12 दिनों के अंदर एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मृत्यु रहा चर्चा का विषय।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी के पिता स्वर्गीय गुलाब प्रसाद केसरवानी, माता स्वर्गीय सुशीला देवी केसरवानी की तेरहवीं के अवसर पर उनके निज आवास केसरवानी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि- “मेरे पिताजी के परम मित्र स्वर्गीय गुलाब प्रसाद केसरी कश्मीरी ब्राह्मण एवं इलाहाबाद (कौशांबी जनपद का नगर पालिका क्षेत्र भरवारी) के सुप्रसिद्ध व्यापारी एवं स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले भूरालाल केसरवानी पांचवी पीढ़ी, सुप्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी एवं स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान देने वाले शिव शंकर प्रसाद के पुत्र थे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं केसरवानी वैश्य सभा सोनभद्र के पूर्व कोषाध्यक्ष थे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिनकी मृत्यु पित्र पक्ष के प्रथम दिन 10 सितंबर 2022 को सुबह 6:30 बजे हार्ट अटैक से हो गया था। व्यापारी नेता राधेश्याम बंका ने कहां कि -” यह दुखद संयोग रहा कि स्वर्गीय गुलाब प्रसाद केसरवानी की 12वीं के दिन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी जनपद मिर्जापुर के अहरौरा नगर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वृंदा प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, बद्री प्रसाद “आजाद”(13 अगस्त 1942 को इनकी गिरफ्तारी से अहरौरा में गोली कांड हुआ था) गौरी शंकर,श्री राम, ज्वाला प्रसाद,(केसरवानी बंधु) की पौत्री अहरौरा गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी, रॉबर्ट्सगंज नगर के सुप्रसिद्ध गुड व्यवसायी, सत्यनारायण साव की पुत्री एवं रॉबर्ट्सगंज नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, राजनीतिज्ञ व्यवसायी, शिव शंकर प्रसाद की पुत्रवधू, केसरवानी महिला वैश्य सभा सोनभद्र की प्रथम जिलाध्यक्ष का देहावसान 21 सितंबर 2022 को प्रातः काल 8:45 पर हो था।

यह बड़ा ही दुखद, मर्मस्पर्शी, हृदय विदारक घटना थी। कि 12 दिन में एक परिवार के 2 सदस्यो की मृत्यु चर्चा का विषय रहा आज हम सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
दिवंगत गुलाब प्रसाद केसरवानी, सुशीला देवी के 13वी ब्राह्मण भोज नवरात्र की अष्टमी को संपन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सोन घाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी, जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, साहित्यकार प्रतिभा देवी, शिक्षिका तृप्ति केसरवानी, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन, केसरवानी वैश्य सभा सोनभद्र के सदस्य नंदलाल केसरी, विजय केसरी, नवमी केसरी, ओंकार केसरी, अनुराधा केसरी, सावित्री केसरी, कौशल्या देवी, सहित सजातीय बंधुओं, गणमान्य नागरिकों सहित अन्य उपस्थित परिजनों एवं स्वजनों ने चित्र माल्यार्पण कर कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

  • Advertisement

श्रीराम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध, लंकादहन की लीला का हुआ मंचन

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर में चल रहे श्री राम लीला के आठवें दिन की लीला श्रीराम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध लंकादहन का प्रसंग हुआ। प्रसंग ऋषिमूक नामक पर्वत है बाली के डर से सुग्रीव जी छिपी रहते है जंगलों में दो राज कुमार देख हनुमान जी को उनका पता लगाने को कहते हैं हनुमान जी ब्राह्मण का रूप धारण कर प्रभु श्रीराम से जाकर उनका परिचय पूछते हैं परिचय जानने के बाद हनुमान जी प्रभु के शरण में आ जाते हैं श्री राम को लेकर प्रमुख पर्वत पर हनुमान जी जाते हैं यहां प्रभु श्रीराम से सुग्रीव अपनी आपबीती बताते हैं श्री राम से सुग्रीव जी मित्रता कर के सीता मा का पता लगाने का वचन देते है।

Advertisement (विज्ञापन)

भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता होने पर दोनों एक-दूसरे को अपने कष्ट बताते हैं। मित्र को कष्ट में पाकर भगवान राम बाली का वध करते हैं। श्री राम राम के कहने पर हनुमान जी सौवेज आयोजन का समुद्र लांग लंका पहुंचते हैं जहां उन्हें भी भी सर जी मिलते हैं व सीता माता का पता बताते हैं अशोक वाटिका में हनुमान जी पहुंचकर माता सीता के पास श्रीराम द्वारा दिया अंगूठी को फेंकते हैं अंगूठी देख माता कहती हैं यह तो अंगूठी मेरे प्रभु का है जिसने भी फेका है सामने आए तब हनुमानजी सामने आप बताते हैं मैं श्री राम का आनंद भक्त हनुमान हूं प्रभु के कहने पर आप का पता लगाने आया हूं उधर हनुमान जी को भूख लगने पर अशोक वाटिका में लगे फलदार वृक्षों से भोजन करते हैं इसी दौरान असुर आकर हनुमान जी को परेशान करते हैं जिन्हें हनुमान जी मार कर खदेड़ देते हैं असुरों द्वारा रावण दरबार में जाकर बताया जाता है एक बैनर अशोक वाटिका में आकर उत्पात मचाया है रावण के कहने पर अक्षय कुमार अशोक वाटिका में आता है वह एक ही गुस्सा में हनुमान जी का यमलोक पहुंच जाता है उधर रावण को जैसे ही पता लगता है अक्षय कुमार को हनुमान जी ने मार दिया तुरंत इंद्रजीत को भेजा जाता है इंद्रजीत द्वारा ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर हनुमान जी को बंदी बना लंका में ले आया जाता है जहां रावण के कहने पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दिया जाता है जिससे हनुमानजी क्रोधित हो पूरे लंका को जला कर राख कर देते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वही श्री राम की भूमिका अंकित अग्रहरी, लक्षमण प्रियांशू यादव हनुमान- प्रकाश अग्रहरी, बाली- शनि रुद्रा सुग्रीव, लंकनी रामु, मेधनाथ राजन अग्रहरी, रावण सत्यपाल अग्रहरी ने, ब्यास की भुमिका कालिका प्रसाद यादव ने निभाई। कार्यक्रम में श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सहकोषाध्यक्ष सन्दीप अग्रहरी, वालेंटियर आलोक अग्रहरी, राजन सिंह मुस्तैद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही सुरक्षा के दृष्टि से म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चल रहे रामलीला मंचन व दुर्गा पूजा आयोजन के मद्देनजर थाना क्षेत्र के गांव में चक्रमण करते नजर आएं।

  • Advertisement

वन्य जीवों के संरक्षण से ही प्रकृति का संतुलन संभव

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर वन प्रभाग रेणुकूट के द्वारा स्थानीय रेंज के मून स्टार इंग्लिश स्कूल प्रांगण में सोमवार को वन्य जीव प्राणी सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इमालुद्दीन के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे उन्होंने छात्र- छात्राओं को वन्य जीव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

वक्ता के रूप में वन दरोगा शिव कुमार यादव और विजेंद्र सिंह ने संबोधन में कहा की पर्यावरण को संतुलित करने और प्रकृति के सरक्षण में दुनिया के सभी वन्य जीवों की जरूरत है चाहे वह विषैला साप हो या शेर हो सभी का अपना महत्व है। और सबकी जरूरत भी है यह तभी अस्तित्व में बरकरार रहेंगे जब हम जंगल नदी पहाड़ सभी को सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि अधिक से अधिक आप पौधे लगाए और जंगल घूमे सभी पेड़ो के बारे में जाने और वन्य जीवों की पहचान करना भी सीखे। इस दौरान मो शकील, ओम प्रकाश,गोविंद शाह चंद्र, सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सकारात्मकता के प्रतीक थे महात्मा गांधी : प्रो. राम मोहन पाठक

HIGHLIGHTS

  • नन्हे मुन्ने बच्चों ने गांधी बन उनके संदेश को प्रसारित किया
  • शहीद उद्यान में सेमिनार का आयोजन
  • विभिन्न विचारधाराओं के वक्ताओं ने गांधी पर रखे अपने विचार
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गांधी सकारात्मकता के प्रतीक थे,उनके स्मरण मात्र से एक प्रेरणा मिलती है। यह कहना था प्रोफेसर राम मोहन पाठक का जो गांधी जयंती पर शहीद उद्यान में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे। नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके श्री पाठक ने गांधी के स्वाभिमान , स्वावलम्बन और स्वभाषा के सिद्धान्तों की विस्तृत व्याख्या की । उन्होंने बताया कि गांधी की जिजीविषा की शक्ति को पूरी दुनिया ने महसूस किया।

सभी अतिथियों ने आयोजक विजय शंकर चतुर्वेदी के साथ गौरव स्तम्भ सहित महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और गांधी वेशभूषा धारण किये छोटे बच्चों का स्वागत किया। संयोजक राहुल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।आयोजन के स्वागताध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और वक्ताओं का स्वागत करते हुए सेमिनार के विषय आज़ादी का अमृत महोत्सव और गांधी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने गांधी के विश्व बंधुत्व भाव पर प्रकाश डाला । उनकी कविता – ‘ बड़ा दुश्वार है विचारों की आंधी होना, क्या आसान समझते हैं गांधी होना’ को लोगों ने खूब पसंद किया । बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने गांधी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें युग पुरुष और विश्व व्यक्तित्व बताया। भारत स्वावलम्बन समिति के जिला संयोजक पूर्व विधायक तीरथराज ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के गांधी सिद्धांत को परिभाषित करते हुए पूर्वांचल के गांधी अमर सेनानी पँ महादेव चौबे का उल्लेख किया, उन्होंने बताया की प्रचीन समय में ब्राह्मण को हल की मुठिया पकड़ना वर्जित माना जाता था, लेकिन आत्मनिर्भर होने के लिए पँ महादेव चौबे ने स्वयं खेतों में हल चलाकर इस मिथक को तोड़ा।

कथाकार रामनाथ शिवेंद्र गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह की व्याख्या करते हुए बनारस की उस घटना का उल्लेख किया जिसमें उन्हें भाषण देने से रोक दिया गया था, लेकिन उस भाषण को भारतीयों ने पूरा किया । गांधी के आर्थिक भारत को परिभाषित करते हुए भोलानाथ मिश्र ने गांधी की कर व्यवस्था, स्वरोजगार और रामराज्य के सिद्धांत पर प्रकाश डाला, राजेश द्विवेदी ने गांधी के ब्रम्हचर्य प्रयोग की व्याख्या करते हुए बताया कि मनुष्यगत कमजोरियों पर विजय प्राप्त करने के लिए गांधी ने यह प्रयोग किया और इसे स्वीकार भी किया। साहित्यकार पारसनाथ मिश्र ने मानवीय प्रज्ञा के प्रतिफल को गांधी का विचार बताया। डॉ किंशुक पाठक ने गांधी की पत्रकारिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षिका अमृता सिंह ने गांधी द्वारा नारियों के सम्मान और आंदोलनों में उनकी भागीदारी पर विचार व्यक्त किया। शिक्षिका कौसर जहां सिद्दकी ने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत की विशद व्याख्या की।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी विचारक और बनवासी सेवा आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर ने गांधी को समन्वय संस्कृति की प्रतिमूर्ति बताते हुए गांधी, भारतीयता और भारत में एका स्थापित की, उन्होंने कहा कि गांधी भारतीय सांस्कृतिक चेतना के प्रतिरूप हैं। इस अवसर पर कवियों ने कविता और गीतों के माध्यम से गांधी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। जगदीश पंथी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, जयश्री राय और कमलनयन तिवारी के रचना पाठ की खूब सराहना हुई। शिक्षिका शाजमा के देशभक्ति के गीत की खूब सराहना हुई।अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश बियार ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की तरफ से आयोजन और जनपदवासियों को गांधी जयंती की शुभकामना प्रेषित की ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी सहित आयोजक टीम के सदस्य राकेश त्रिपाठी, क्रांति सिंह , अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों और वक्ताओं को अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर अभिनंदन किया, शिक्षिका अंजू सिंह और पूनम और सनोज तिवारी , विशेष पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई ।आकर्षण का केंद्र रहे बाल गांधी कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के तीन छोटे बच्चों शिवम, शुभम और हिमांशु ने गांधी वेशभूषा धारण कर हाथ में तख्तियों के साथ गांधी के संदेश को प्रसारित किया बल्कि उनके प्रमुख संदेशों को माइक पर उदघोषित भी किया , शिक्षिका वर्षा वर्मा द्वारा गौरव स्तम्भ पर सजाई गयी रंगोली भी खूब सराही गयी, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया ।

  • Advertisement

मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के उपाध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने कहा दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका रही है। वहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता के रूप में है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एडवोकेट अतुल प्रताप पटेल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आकस्मिक निधन के बाद शपथ ली। उच्च पद के लिए अपेक्षाकृत नए, उन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के माध्यम से देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को लोकप्रिय बनाया, एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को मान्यता दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष चतुर्वेदी, काकू सिंह, इंजीनियर गुलाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, जगदीश पटेल, राधेश्याम सिंह, राजेश सिंह ललित चौबे, दीपक जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

महात्मा गांधी की जीवन यात्रा” पर आधारित अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में पुष्पांजलि, भजन गायन व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर, क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी, एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनगर स्थित शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में पुष्पांजलि, भजन गायन व संगोष्ठी एवं “महात्मा गांधी की जीवन यात्रा” पर आधारित अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आयोजित अभिलेख प्रदर्शनी दो भागों में विभाजित रही। प्रथम भाग में महात्मा गांधी से संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया जिसमें महात्मा गांधी द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दिया गया भाषण, सत्याग्रह समाचार की प्रतियां, उनके गिरफ्तारी से संबंधित सरकारी दस्तावेज प्रमुख रहें। द्वितीय भाग महात्मा गांधी से संबंधित छायाचित्र पर आधारित रहा। इस खंड में गांधी जी के बाल्य काल से देह त्याग तक के जीवन क्रम को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को डॉ बाबुल जी ने अपने स्वर से रसवर्षा किया। उनके साथ तबले पर अंकित कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

वही आयोजित संगोष्ठी में प्रो० श्रद्धानंद, डा० राजेश गौतम, मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी के परिवार के सदस्य विराज शास्त्री की विशेष उपस्थिति के साथ वाराणसी की मेयर मृदुला जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, मधुकर चित्रांश, अपर जिलाधिकारी नगर गुलाब चंद, अपर जिलाधिकारी वित्त रणविजय विजय सिंह, सूचनाधिकारी चंदौली डा० सुरेंद्र पाल, नवीन कपूर, प्रो० सुभाष लखोटिया, सरिता लखोटिया, प्रशांत राय, अदिति गुलाटी, डा० प्रेमनारायण सिंह, डा० स्वतंत्र कुमार सिंह, अफजल खान, रविशंकर, कुमार आनंद पाल, शारदा सिंह, भारती कुशवाहा, पंच बहादुर, मनोज कुमार, महेंद्र लाल, वीरेंद्र मौर्य, गणेश प्रसाद, प्रदीप कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व अतिथियों का स्वागत डॉ सुभाष चंद्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डा० हरेन्द्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय अभिलेखगार, वाराणसी ने किया।

मारवाड़ी युवा मंच ने कार बिन वितरण के कार्यक्रम का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार बिन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गांधी जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र नगर में कार बिन वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस अवसर पर युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर पूरे देश में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा कार बिन का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शाखा सचिव शिखर केडिया व शाखा कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने सयुक्त रुप से कहा कि महात्मा गांधी जी का मानना था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी स्वच्छता है।यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है तो वह स्वस्थ नहीं रह सकता है। हर किसी एक को अपना कूड़ा खुद साफ करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कार बिन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि अग्रवाल, पंकज कनोडिया, राकेश जालान, प्रदीप खेतान, रमेश गोयल, तरुण केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

ग्रामोदय इंटर कॉलेज में मनाया गया गांधी जयंती व अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

HIGHLIGHTS

  • विधिक जागरूकता शिविर व गोष्ठी का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुसार अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार विनय कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के द्वारा रविवार को गांधी जयंती व अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर ग्रामोदय इंटर कॉलेज तीनताली, बहुआरा रॉबर्ट्सगंज के परिसर में प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रा आंदोलन पर उनके योगदान पर प्रकाश डालकर विधिक जागरूकता शिविर व गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सत्य, अहिंसा के पथ पर चलने हेतु आह्वान किया तथा महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के सिद्धांतों और उनके विचारों से अवगत कराया और उपस्थित बालको को गांधी जी द्वारा बताए गए सिद्धान्तों और उनके बिचारो को अपनाते हुए सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। अंत मे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा लोगो को मध्यस्थता का रास्ता अपनाने की जानकारी प्रदान की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

सचिव द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मध्यस्थ होते है,जो प्री लिटिगेशन तथा न्यायालय द्वारा मध्यस्था हेतु भेजी जाने वाली पत्रावलियों में सुलह-समझौते कराने का प्रयास कराना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिदास खत्री, सामाजित कार्यकर्ता उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ लिपिक जहिरुल हस ज़ैदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वम सेवक राजन चौबे व मनोज दीक्षित सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Advertisement

मां दुर्गा, भगवान राम माता सीता के वेश में सजे बच्चों ने मोहा सबका मन

HIGHLIGHTS

  • हेलो किड्स प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी रामलीला की प्रस्तुति
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड पर स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में महानवमी और दशहरा के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मां दुर्गा, भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान का रूप धारण किए हुए नन्हे मुन्ने बच्चे और बच्चियां मैं वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने रामलीला का प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें बच्चों ने रामायण की याद ताजा कर दी।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को नवमी और दशहरा की बधाई देते हुए असत्य पर सत्य की जीत विजयादशमी त्योहार के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पूजा सिंह, अंजलि, मीनू सोनी, रजनी अग्रहरि सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें