टाक्सीलाजिकल लैब की स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन पर लगाया एन जी टी के आदेशों की अनदेखी का आरोप-

सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के मुख्य मार्ग पर बुधवार को हरदी, कोटा, पिपरहवा, सत दुवारी, भालू कुदर, निगाई सहित दर्जन भर गांव के ग्रामीणों ने टाक्सिलाजिकल लैब की स्थापना की मांग को लेकर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद के अगुवाई में प्रदर्शन किया और लैब की तत्काल स्थापना कराए जाने तथा ओबरा के चकाड़ी में रेणुका नदी में राख छोड़े जाने पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान रामेश्वर ने कहा कि कोटा और नई बस्ती, पटेल नगर, पिपरहवा, कचनरवा, कुड़वा,झिरगा डंडी सहित दर्जनों गांव के लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे है सैकड़ों लोग फ्लोराइड से प्रभावित है। पांच हजार से ज्यादा छात्र फ्लोराइड युक्त पानी पी रहे है। यहा के स्कूलों में जिला प्रशासन ने फ्लोराइड सोलर रिमूवल प्लांट लगाने की घोषणा भी कर चुकी लेकिन अभी तक काम शुरू नही हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि 28 अगस्त 2018 को एन जी टी ने अपने आदेश में टाक्सिलाजिकल लैब की स्थापना कराने का आदेश दिया था। लेकिन शासन- प्रशासन चार साल बाद भी आदेश का पालन नहीं करा सकी। आगे कहा कि क्षेत्र में ही नही पूरे पूर्वांचल में प्रदूषण प्रभावित मरीजों की जांच की सुविधा नहीं है ऐसे में सैकड़ों लोग जांच नही करा पाते है। यदि आदेश का पालन हो गया होता तो जांच की सुविधा मिलती और लोग दवा इलाज करा पाते। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं होता है तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।जिसकी जिमेवारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालो में शंभू, अतवरिया, सुनीता, बिरझन, सहोदरी, लक्ष्मण, रामदेव, असर्फी,सुखदेव,राम औतार, जींदलाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

हरसेवानंद पीजी कॉलेज में हार्टफुलनेस कार्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सत्र का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य संतोष कुमार चौबे के आह्वाहन पर गोपालजी द्वारा किया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पीजी कॉलेज में हार्टफुलनेस कार्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सत्र का आयोजन किया गया। पीजी कालेज के प्रोफेसरो एवं छात्र- छात्राओं को द्वितीय सत्र में हार्टफुलनेस सफाई (आंतरिक शुद्धीकरण या नवीनीकरण) एवम तृतीय सत्र में हार्टफुलनेस प्रार्थना एवं ध्यान कराया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार चौबे के आह्वाहन पर गोपालजी द्वारा किया गया। वही हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं मेडिटेशन एवम आंतरिक शुद्धीकरण के बारे में जानकरी को दोहराते हुए हार्टफुलनेस प्रार्थना पर वार्ता हेतु अशोक कुमार को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने हार्टफुलनेस प्रार्थना के बारे में सभी को सविस्तार जानकारी दिया कि हार्टफुलनेस प्रार्थना के अंतर्गत हम ईश्वर से किसी चीज की याचना नहीं करते। उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस प्रार्थना में हम अपने हृदय में पहले से मौजूद दिव्य प्रकाश के स्रोत को संबोधित करते हुए एक आंतरिक एवं हार्दिक संवाद करते हैं जिसमें स्रोत को ही इस मनुष्य जीवन का वास्तविक ध्येय के रूप में स्वीकार करते हैं। हम उनसे अपनी आंतरिक परेशानियों और अड़चनों को बताते हैं कि हम अपनी इच्छाओं की दासता के कारण आप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में केवल आप ही हैं जो हमें अपने आप तक पहुंचा सकते हैं हममें वह ताकत या शक्ति नहीं है जिससे हम आप तक पहुंच सके। उन्होंने आगे कहा कि हार्टफुलनेस प्रार्थना प्रातः ध्यान के पूर्व तथा रात्रि में सोने से पहले किया जाता है। रात्रि के समय बिस्तर पर बैठ कर मन ही मन अपने हृदय की गहराइयों में जाकर दो या तीन बार प्रार्थना को दोहराते हैं और उसके भाव पर मनन करते हैं इसका प्रभाव यह होता है कि हम पूरी रात स्रोत से जुड़े रहते हैं।प्रातः ध्यान के पूर्व अपनी जागरूक चेतना को ह्रदय पर केंद्रित करते हुए प्रार्थना को एक बार अंदर ही अंदर हैं बोलते है ताकि हम दिन भर स्रोत से जुड़े रहें। इसके बाद गोपालजी द्वारा हार्टफुलनेस प्रार्थना को व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया गया तथा हार्टफुलनेस ट्रेनर राजकुमार द्वारा प्राणाहुति के माध्यम से लोगों को मेडिटेशन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं और प्रोफ़ेसरो को फीडबैक फार्म भरकर आगामी शनिवार को वापस करने एवम प्रत्येक शनिवार को फॉलोअप करने का सुझाव दिया। इस दौरान ज्ञानेंद्र प्रकाश, डाक्टर एन आर विश्वाश, ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

हत्या के प्रयास करने वाले दोषी जीतन खरवार को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 5 वर्ष पूर्व महेश के ऊपर जान मारने की नीयत से बंदूक से फायर करने का मामला
  • आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष की कैद एवं 3 हजार रूपए का अर्थदंड

सोनभद्र। 5 वर्ष पूर्व हुए हत्या के प्रयास मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी जीतन खरवार को 10 वर्ष की कैद एवं 14 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मांची थाना क्षेत्र के पत्थर का कुंआ गांव निवासी रमेश खरवार पुत्र रामचेला ने मांची थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अपने भाई महेश खरवार पुत्र रामचेला खरवार के साथ खेत मे में मेड़बंदी का कार्य 7 अगस्त 2017 को सुबह 9:5 बजे कर रहा था तभी गांव का जीतन खरवार पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे खरवार हाथ में बंदूक लेकर आ गया और जान मारने की नियत सेभाई महेश के ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली दाहिने हाथ व पीठ पर लगकर निकल गई।

Advertisement (विज्ञापन)

उधर जीतन जान मारने की धमकी एवं गाली देते हुए भाग गया। इस तहरीर पर जीतन खरवार के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी जीतन खरवार को 10 वर्ष की कैद एवं 14 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट ने दोषी जीतन खरवार को 3 वर्ष की कैद एवं 3 हजार रुपये अर्थदंड की दर्ज सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।

  • Advertisement

वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी के विरुद्ध 349 सीआरपीसी की नोटिस जारी

HIGHLIGHTS

  • 18 अक्तूबर को न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष रखने एवं अभियुक्त को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश
  • अभियुक्त रामसजीवन को 3 माह से तलब करने के बावजूद कोर्ट में हाजिर न कराने का मामला
  • एडीजे प्रथम अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के एक्शन प्लान के तहत नहीं हो पा रहा निस्तारण

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अभियुक्त रामसजीवन को 3 माह बाद भी जेल से कोर्ट में हाजिर न करने पर लापरवाही का द्योतक मानते हुए वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज के विरुद्ध धारा 349 सीआरपीसी की नोटिस जारी किया है। साथ ही आगामी 18 अक्तूबर को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के साथ ही अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज ने 21 जुलाई 2022, 10 अगस्त 2022, 22 सितंबर 2022 व 28 सितंबर 2022 को भेजे रेडियोग्राम में यह अवगत कराया है कि फोर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण ही अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट के समक्ष नहीं हाजिर किया जा सका है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 3 माह से अभियुक्त रामसजीवन को नैनी जेल से तलब किया जा रहा है। लेकिन वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज ने अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट में हाजिर नहीं किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसे कोर्ट ने लापरवाही माना है। कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज कोर्ट से भेजे गए आदेश को गम्भीरता से नहीं लेते और न ही उसका अनुपालन करने में ही रुचि लेते हैं। जिसकी वजह से इस मामले का हाईकोर्ट के एक्शन प्लान के तहत निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अतः धारा 349 सीआरपीसी के तहत वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए। साथ ही 18 अक्तूबर 2022 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें एवं अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया है।

  • Advertisement

शिवालयों में जलाभिषेक कर भाजपाइयों ने महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण का देखा लाइव प्रसारण

HIGHLIGHTS

  • जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में मुख्यालय सहित 21 मंडलों में जलाभिषेक कर देखी गई लाइव प्रसारण
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय संस्कृति में एक और स्वर्णिम अध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लिख दिया। प्रधानमंत्री विश्व प्रसिद्ध बाबा भोले नाथ का महाकाल मंदिर के महाकाल लोक के भव्य कारीडोर को अखिल विश्व को समर्पित किया। जिसके साक्षी हर भारतीयों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे भारत के हर जिले के प्रत्येक मंडलों में शिवालयों में जलाभिषेक कर उसी स्थान पर एलईडी स्क्रीन लगा कर महाकाल लोक से सजीव कार्यक्रम को भारी भीड़ के बीच मंगलवार की शाम भाव विभोर होकर देखें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में मुख्यालय सहित 21 मंडलों में भारी भीड़ के साथ समर्पित कार्यकर्ता ने शिवालय में जलाभिषेक कर महाकाल मंदिर के महालोक के भव्य विशाल कारीडोर के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को एलईडी स्क्रीन पर देखा। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में स्थित दंडइत बाबा के शिव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में भारी भीड़ और कार्य कर्ताओं के साथ भगवान शिव के दर्शन – पूजन के बाद वहीँ एलईडी स्क्रीन पर महाकाल लोक के कॉरिडोर को प्रधानमंत्री द्वारा अखिल विश्व को समर्पित करने के अलौकिक दृश्य के साक्षी बने।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक नारायण सिंह सहकारिता चेयरमैन, रामेश्वर राय मार्केटिंग कोआपरेटिव के चेयरमैन, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश केसरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल दिलीप चौबे, रवीन्द्र केसरी, धर्मवीर त्यागी, राज मणि तिवारी, ध्रुव कांत, सत्यम सोनी, संदीप सिंह चंदेल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

महिलाओं के हित के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समर्पित है- विनय कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव के निर्देशन पर मंगलवार को अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस उरमौरा स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में मनाया गया। इस पर अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के महत्व को समझना है व महिलाओं के सामने आने वाला चुनौतीयो औऱ उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतीयो को समाप्त करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका सामना दुनिया भर में लड़किया करती है, जिसमे बाल विवाह, भ्रूण हत्या उनके प्रति सामाजिक कुरीतियों और हिंसा शामिल है। यह दिन दुनियाभर में लड़कियों के महत्व,शक्ति और क्षमता का जश्न मनाता है। उन्होंने आगे कहा कि बालिका अत्याचार रोकने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कई योजनाएं है। बालिकाओ के अधिकार व हक के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समर्पित है। इस दौरान जिला प्रोबेशन से सिमा द्विवेदी ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी योजनाओ व निःशुल्क महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जिला समन्यवक साधना मिश्रा ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता यथार्थ जहा नारियों की सामना वहा देवता निवास करते है। इस मौके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे वार्डेन आशा कुमारी, निकहत खान अध्यपिका, अनिता कुमारी, प्रियंका यादव, गीता देवी, प्रतिमा सिंह, प्रियंका यदुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

आयुर्वेद की उपयोगिता विषयक जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में आयुष विभाग द्वारा मनाए जा रहे सप्तम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार हमारे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में डायट परिसर और उरमौरा में आयोजित किया गया। वही निर्णायक मंडल में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिलन सिंह रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गौरी पराशर डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, द्वितीय पुरस्कार सुप्रिया चौरसिया दिल्ली पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, तृतीय पुरस्कार आयुषी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रॉबर्ट्सगंज, सांत्वना पुरस्कार कुमारी खुशबू जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र एवं हिमांशु देव पांडे डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुर्वेद दिवस के नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष पाल, आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह, जिला होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही भाषण प्रतियोगिता का सफल संचालन अभिषेक कुमार सिंह योग प्रशिक्षक योग वेलनेस सेन्टर लोढ़ी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से जनपद में भी शोक की लहर दौड़ गई। लगातार श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमे नेताजी के किए गए कार्यों एवं विचारों को याद कर देश में वंचित पिछड़ों अल्पसंख्यकों वह दबे कुचलो की आवाज उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेताजी अमर रहे ,जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा आदि नारों के साथ शोक सभा का समापान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान हिदायतुल्ला खान ,मन्नू पांडे ,बबलू धानक, दीपक केसरी, विनीत सरोज, रमेश यादव, जितेंद्र बियार, वसीम प्रधान, हरिशंकर विश्वकर्मा, सुशील राय ,अली खान, शीतल सोनी, कृष्णा पंडित पीयूष यादव, कृष्ण कुमार साहनी, संजय कुमार गौड़, इमरान अहमद, मोनू यादव, सर्वेश विश्वकर्मा, तनवीर खान, गुलाम यासीन, दमपुमिश्रा, सतीश त्यागी सहित अन्य लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

  • Advertisement

हरसेवानंद पीजी कॉलेज में हार्टफुलनेस कार्यक्रम के प्रथम सत्र का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पीजी कॉलेज में हार्टफुलनेस कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के 14 प्रोफेसर एवं 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार चौबे के आह्वाहन पर मदन मोहन द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हार्टफुलनेस के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अपनी जागरूक चेतना को हृदय पर केंद्रित करके हर पल स्रोत से जुड़े रहना हार्टफुलनेस है। हार्टफुलनेस अभ्यास से हम अपने मन और हृदय को शुद्ध एवं सरल बना पाते हैं, अपनी चेतना को विस्तारित कर पाते हैं, अपनी पूर्ण मानवीय क्षमता का एहसास कर पाते हैं और अपना जीवन उद्देश्य पूर्ण कर पाते हैं। हार्टफुलनेस अभ्यास धीरे धीरे हमारी जीवन शैली बन जाती है और यह जीवन शैली हमारे नियति की ओर ले जाती है। इसके बाद गोपाल द्वारा सभी को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन कराया गया तथा हार्टफुलनेस प्रशिक्षक राजकुमार द्वारा प्राणाहुति के साथ हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया। ध्यान के दौरान अशोक एवं ज्योति ने वालंटियर के रूप में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ध्यान के बाद हार्टफुलनेस टीम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य द्वारा अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि हार्टफुलनेस ध्यान हमारी समस्त मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का समाधान करता है। विद्यार्थियों के लिए यह और भी जरूरी है। हार्टफुलनेस से एकाग्रता बिना प्रयास के ही विकसित हो जाता है।

  • Advertisement

कॉमेडी- मिमिक्री के बादशाह है अभय शर्मा -दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • बनारस में पीएम मोदी की मिमिक्री उनके सामने कर चुके हैं।
  • बीएचयू से परास्नातक कर रहे हैं अभय शर्मा।
  • कला सम्राट एवं विंध्य रत्न उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।
  • नेत्रहीनता उनकी सफलता में कभी बाधक नहीं बनी।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। संस्कृति, साहित्य, कला के क्षेत्र में अनवरत दो दशकों से कार्यरत विंध्य
संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कॉमेडी एवं मिमिक्री के बादशाह अभय शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर करते हुए रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“अपने टैलेंट की बदौलत मिमिक्री और कॉमेडी की दुनिया में एक अलग पहचान बना चुके अभय शर्मा का कॉमेडी एवं मिमिक्री के बादशाह है।

Advertisement (विज्ञापन)

दिवंगत राजू श्रीवास्तव एवं अन्य हास्य कलाकारों के साथ देश के विभिन्न मंचो पर परफारमेंस कर चुके अभय शर्मा मूल रूप से सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के समीप गोडीहा गांव के निवासी है। हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड वाराणसी एवं बीएचयू से स्नातक कर चुके हैं एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उत्तसव ट्रस्ट के संस्थापक आशीष पाठक ने कहा कि-” वर्ष 2017 मेंअभय शर्मा को लोकसभा चुनाव मे सोनभद्र जनपद का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया था और उन्होंने अपनी कला के माध्यम से सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी, कस्बाई इलाकों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया था।

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा विंध्य सम्मान एवं कला सम्राट की उपाधि से विभूषित हास्य कलाकार अभय शर्मा 2017 में इंडियाज लाफ्टर चैलेंज में अपनी मिमिक्री और कॉमेडी के माध्यम से टीवी स्क्रीन पर आए।
छात्र जीवन से ही इन्होंने रेडियो, टेलीविजन, टेप रिकॉर्डर से राजनेताओं, अभिनेताओं, अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों, कॉमेडी कोच, वीडियो, कॉमेडी, मिमिक्री, कलाकारों को सुनकर उसकी लगातार प्रैक्टिस करते रहे तब कहीं जाकर वह मंचों पर परफारमेंस करते हैं।
एक हॉस्टल में फेयरवेल पार्टी में कॉमेडी- मिमिक्री के बाद उन्हें लोग जानने लगे और कार्यक्रम में बुलाए जाने लगे।
कॉमेडियन राजीव निगम ने इनके कॉमेडी के स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद की।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन ने अभय शर्मा के अनछुए पहलुओं पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी यात्रा पर आए और अभय शर्मा से मिले और पूछा कि आप किस-किस की मिमिक्री कर लेते हैं तो अभय शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री कर लेता हूं।तब मोदी जी ने हंसते हुए कहा कि यह पूरा मंत्रिमंडल ही लेकर बैठे है। उन्होंने मोदी की मिमिक्री की बात कही अभय ने मोदी जी की मिमिक्री की और मोदी जी ने हंसते हुए कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में अभय शर्मा ने मंचो पर चुनावी कॉमेडी एवं मिमिक्री की।
2022 मैं रियलिटी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के क्वार्टर फाइनल में परफारमेंस कर चुके हैं।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अभय शर्मा ने कहा कि-” सोनभद्र मेरी मातृभूमि है नेत्रहीनता मेरी सफलता में कभी बाधक नहीं बनी।
शो के दौरान श्रोताओं, दर्शकों की हंसी खिलखिला हट तालियों की गड़गड़ाहट को मैं मन की आंखों से देखता हूं यही मेरी सफलता है। उन्होंने समाज के लोगों से गुजारिश किया कि दिव्यांगों का आत्मविश्वास बढ़ाएं और उनकी मदद करें।
इस अवसर पर हास्य कलाकार अभय शर्मा ने विभिन्न राजनेताओं की मिमिक्री करके उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और ट्रस्ट की ओर से उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीयजन, नागरिकगण स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें