बालिका सप्ताह का किया गया आगाज, 24 जनवरी तक चलेगा शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत समाज मे गिरते लिंगानुपात को रोकने एवं बेटियों को समाज मे गौरवपूर्ण स्थान दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर किया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश खैरवार ने उपस्थित आम जनमानस से अपील किया कि लड़के-लड़कियों में कोई भेदभाव न करते हुए बेटियों को भी समानता का अधिकार दिया जाए। लिंगानुपात को रोकते हुए बेटियों को सम्मान दिलाये जाने के लिए हमें उनकी समान भागीदारी करनी होगी, इसके लिए सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई व सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार व महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
30 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
तीन दोषियों को 7-7 वर्ष की कैद तथा 10-10 हजार रूपये जुर्माना
16वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला
अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध पाकर दोषी प्रवीण को 10 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं तीन अन्य दोषियों को सात 7 वर्ष की कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 5- 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 11 जुलाई 2015 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बेटी 8 जुलाई 2015 को पढ़ने स्कूल गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। जब उसके स्कूल जाकर पता किया गया तो पता चला कि वह उस दिन स्कूल में पढ़ने गई ही नहीं थी। जब पुनः पता लगाया गया तो पता चला कि करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठाकुराई गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रामानंद कोल भी गायब है।
Advertisement (विज्ञापन)
जब प्रवीण के मोबाइल पर फोन कराया गया तो उसने बताया कि वह कटनी जा रहा है और उसके साथ में पीड़िता भी है। उसे लेकर वापस आऊंगा,लेकिन वापस नहीं आया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पुलिस विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद कर लिया और अपहरण में शामिल तीन अन्य लोगों का नाम भी प्रकाश में आया। जिसमें राकेश पुत्र शिवकुमार कोल, जितेंद्र पुत्र राजेंद्र कुमार निवासीगण सिरसिया ठाकुराई, थाना करमा तथा संदीप विश्वकर्मा पुत्र रामानंद उर्फ रामा निवासी तरावा, थाना राबर्ट्सगंज शामिल हैं। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी प्रवीण कुमार को 10 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अपहरण के तीन दोषियों को राकेश,जितेंद्र तथा संदीप विश्वकर्मा को सात-सात वर्ष की कैद एवं 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 5- 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
कोन, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ बाजार में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा देर रात तोड़ दिया गया। बुधवार की सुबह होते ही अंबेडकर स्थल पर लगी मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित ग्रामीण तत्काल मूर्ति अनावरण वह दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मौके की गंभीरता को देखते हुए ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद समेत कोन थाना, हाथीनाला थाना समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने लोगों को आश्वासन देते हुए शांत कराया और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ।वही तत्काल नहीं मूर्ति लगाने को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से बनारस से नई मूर्ति मंगा कर लगाए जाने की बात कही गई।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके बाद एक टीम बनाकर बनारस से मूर्ति लेने के लिए रवाना कर दिया गया। वही इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच में जुट गई। इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि तहरीर के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया कि अंबेडकर जी की मूर्ति मंगाई गई है आते ही नियमानुसार अनावरण कराया जाएगा मौके पर सभी उच्च अधिकारी मौजूद है किसी भी प्रकार की अशांति की बात नहीं है कानून व्यवस्था कायम है।
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को जेहादी आंतकवाद के विरोध में बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुद्धी तहसील प्रांगण में पहुँच कर बीते दिनों देश के कई हिस्सों में हिंदुओं के ऊपर हमला कर हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र करने वालों के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी को सौंपा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि “आज देश एक विकट परिस्थिति से जूझ रहा है जिसकी ओर हम महामहिम ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण निर्माण कर रहे हैं। कभी “सर तन से जुदा गैंग” सक्रिय होता है तो कभी ‘लव जिहाद’ या ‘जिहाद’ के अन्य प्रकारों से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हिंदू संगठनों उनके कार्यकर्ताओं और हिंदू नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
8 जनवरी 2023 को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले 2 वर्षों में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं, जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है जिसमें दो हत्यारों ने एक हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई हिंदू नेता भी हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
आतंक फैलाने के लिए किए गए इन हमलों में दो नई रणनीतियां सामने आ रही हैं। हमलों के लिए नाबालिगों को आगे किया जा रहा है जो बकरों की कुर्बानी और मदरसों की शिक्षा के कारण पहले से ही क्रूरता और घृणा से कूट-कूट कर भरे होते हैं। कई घटनाओं में उन्होंने हत्या करने वाले गैंग को भी सुपारी दी है जैसा कि दिल्ली के हत्याकांड से स्पष्ट हुआ है।” विहिप विभाग मंत्री राजेश सिंह ने मांग करते हुए कहा कि घृणा फैलाने व झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले मौलवियों व नेताओं पर नियंत्रण करने के लिए एक कठोर कानून बनाया जाए। वहीं इन हमलों में सम्मिलित अवयस्कों को वयस्क के समान माना जाए जिससे अवयस्कों को मिलने वाला संरक्षण इन क्रूर हमलावरों और हत्यारों को न मिल सके। ऐसे हमलों में अक्सर हिंसा के लिए प्रेरित करने वाले तत्व विभिन्न नामों से सामने आते रहते हैं। सिम्मी, पीएफआई व सिटीजन फोरम आदि केवल नाम है, प्रेरक तत्व जिहादी विचारधारा है जिस पर रोक लगाने के लिए एक आवश्यक कठोर कानून बनाना चाहिए और घृणा का वातावरण बनाने में मदरसों पर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह विश्वास करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में वर्तमान सजग व सशक्त केन्द्र सरकार हिंदू समाज को हिंसा और घृणा के इस वातावरण से अवश्य मुक्त कराएँगी। इस दौरान विहिप विभाग संगठन मंत्री सतीश, जिला सुरक्षा प्रमुख विकास जौहरी, प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक सोनू जायसवाल, सह संयोजक भानुप्रताप सिंह, रेणुकूट संयोजक अशोक मौर्या, सह संयोजक मोहित जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनुराग त्रिपाठी, अमृत अग्रहरि, पीयूष कांशकर, मनीष जी, राहुल जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर तीन में खाली भूमि पर खेल मैदान बनाने व उसकी साफ सफाई को लेकर भाजपा युवा मोर्चा डाला मंडल अध्यक्ष रमाशंकर पासवान के नेतृत्व में नगर पंचायत डाला बाजार के अधिशासी अधिकारी के नाम लिपिक रिषी कुमार यादव को ज्ञापन सौंपते हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के मलिन बस्ती डाला में हाई मास्ट लाइट का कार्य नगर पंचायत के द्वारा करवाया जा रहा है और उसी के बगल में खेल का मैदान है जहाँ बच्चे खेलते थे लेकिन वहा गन्दगी व झाड़ी हो जाने के कारण बच्चे खेल नही पा रहे है इस दौरान मदन प्रसाद अग्रहरी,लाल जी रमाशंकर पासवान सामिल रहें
सोनभद्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 हेतु जनपद के विकासखंड चोपन, कोन, म्योरपुर, एवं बभनी में आगामी 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं विकासखंड राबर्ट्सगंज, घोरावल, कर्मा एवं चतरा में आगामी 28 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान
09 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु किया गया सुपूर्द
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में बीते 17 जनवरी को अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया, जिसमें कुल 27 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के कारण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमें 09 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, मनोज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
कोन, सोनभद्र। फ्लोराइड व आयरन मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने के अभियान के अन्तर्गत कचनरवा गांव में बृहस्पतिवार को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा फ्लोराइड व आयरन रिमूवल किट का वितरण किया गया। साथ ही रिमूवल किट के प्रयोग करने की ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को सुना कर उनके प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह व भारी संख्या में ग्रामीणजन सहित अन्य संबधितगण उपस्थित रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
उसी दौरान कचनरवा में जिला पंचायत कोटे से 800 मीटर लम्बी निर्माणाधीन नाली का जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल अधूरे नाली मरम्मत के लिए शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।
ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी ने बिहार को 73 रनों से हरा खिताब पर किया कब्जा
प्रीति यादव बनी मैन ऑफ द मैच
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर खेल मैदान पर बुधवार को 19वाँ अन्तर्राज्यीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति/जनजाति व समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ एवं विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद एवं जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह एवं ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ ने सयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मून स्टार इंग्लिस स्कूल व सर्वेश्वरी स्कूल एवं बिड़ला स्कूल के बच्चो ने सरस्वती वंदना का गायन कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प भेट कर सम्मानित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही अतिथियो द्वारा सामूहिक रूप से फीता काट नारियल तोड़ क्रिकेट का शुभारंभ किया गया तथा म्योरपुर के विभिन्न विद्यालयों कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बता दे कि म्योरपुर में पहली बार ड्यूज क्रिकेट खेलने छोटी छोटी बच्चियां उतरी थी मैच देखने के लिये हजारों की संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था कमेटी द्वारा सभी अतिथियो का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री संजय गोड़ ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, बेटी खेलाओ को चरितार्थ कर रही महिला क्रिकेट इस आदिवासी क्षेत्र में महिला क्रिकेट होने से इस क्षेत्र की बिटिया का मनोबल बढ़ेगा आने वाले समय मे इस क्षेत्र की बिटिया भी ऐसे खेलो में भाग ले अपने इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
Advertisement (विज्ञापन)
विशिष्ट अतिथि रूबी प्रसाद ने कहा सूबे में वर्तमान सरकार बेटियों को आगे लाने में कोई कसर नही छोड़ रही है आज हमारी बेटियाँ घर से निकल खेल, राजनीति समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपना पहचान बना परचम लहरा रही है सुषमा सिंह ने कहा एक जमाना था जब बेटियां घर से निकल नहीं पाती थी आज बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर समाज में बराबरी का दर्जा पा रही है हमारा क्षेत्र बहुत पिछड़ी हुई है ऐसे आयोजन से इस क्षेत्र की बहन बेटियों का मनोबल बढ़ेगा ब्लाक प्रमुख मॉन सिंह गोड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होना चाहिए ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि खेल को टीम भावना के साथ चलना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
वही उत्तरप्रदेश व बिहार की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेला गया टॉस उत्तरप्रदेश की टीम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला की निर्धारित किया।16 ओवरों में उत्तरप्रदेश की टीम चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बना सकी उत्तरप्रदेश की ओर से प्रीति यादव ने 41 बाल पर शानदार अपने टीम के लिये 80 रनों की पारी खेली व नबीला ने 20 गेंद पर 33 रनों की मद्दत से 162 रन बना सकी बिहारी की ओर से डिप्टी ने 3.3 ओवर में 15 खर्च कर के 1 विकेट लिया शिब्बू 34 खर्च के 1 विकेट लिये रनों के पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 89 ही बना सकी बिहार की ओर से साधना ने 21 रनों की पारी खेली व प्रिया ने 14 रन की पारी खेली उत्तरप्रदेश की ओर से बॉलिंग करने उतरी शिवानी ने 12 रन खर्च कर के दो विकेट लिये मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार संयुक्त रूप से प्रीति यादव शिवानी को दिया गया।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,मुख्य प्रबंधक सुजीत अग्रहरी,प्रबंधक अफजल अंसारी,कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल,उपाध्यक्ष भाई लाल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, विशाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, महामंत्री अजित सिंह चंदेल, मंत्री अजय अग्रहरी,शनि अग्रहरी, शिव अग्रहरी, नितिन अग्रहरी, सचिव राजन गुप्ता अंपायरिंग की भूमिका में इरफान अहमद खान, शमसाद अग्रहरी, कमेंट्री की भूमिका में विवेक शाही, स्कोरर की जिम्मेदारी रितेश जायसवाल ने निभाई।
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2022 – 23 के लिए सभी तैयारी पूर्ण हो गई है। सहायक चुनाव अधिकारी एड पवन कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। आज टेंडर मत पड़ा, कल सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू होगा जो कि शाम को 3:00 बजे तक चलेगा उसके बाद 3:30 से मतगणना शुरू कराया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मतगणना करा करा कर कल ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट, राजकुमार सिंह एडवोकेट, कृष्णानंद सिंह एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट, अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट, द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट एवं जितेंद्र एडवोकेट को मतदान सुचारू ढंग से कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान के लिए सभी अधिवक्ता गण अपना बार कौंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान के बाद मतगणना होगी। उसके बाद विजयी उम्मीदवार एवं निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी अधिवक्तागण को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा। आगे बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अशोक कनौजिया एवं एडवोकेट रामचंद्र सिंह, महामंत्री के लिए राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट एवं विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एड महेंद्र प्रताप सिंह व एड टीटू प्रसाद गुप्ता उम्मीदवार हैं शेष पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध हुआ हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अनिल कुमार सिंह एडवोकेट व फूल सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे लवकुश कुमार केसरी एडवोकेट व मनोज जायसवाल एडवोकेट, सचिव प्रशासन नवीन कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय मनीष रंजन एडवोकेट, सचिव प्रकाशन महेश कुमार एडवोकेट व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए राजबहादुर सिंह व गुलाब प्रसाद एवम् कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए के लिए अभिषेक सिंह एड, संतोष कुमार, अनवर राइन तथा आसमा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।