राजकीय पीजी कालेज ओबरा के छात्र -छात्राओं में नि:शुल्क स्मार्टफोन का हुआ वितरण

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एवं सशक्त बनाने हेतु चलाई जा रही नि:शुल्क स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत सत्र 2021-22 में महाविद्यालय में प्रवेश लिए बीए, बीएससी, बी कॉम – तृतीय वर्ष के 863 छात्र – छात्राओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीला देवी ब्लाक प्रमुख, चोपन एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष/महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार के कर कमलों द्वारा नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ आशा, अर्पिता पांडे, शिवानी सिंह, कुमारी गरिमा सिंह एवं हर्षिता के मधुर एवम मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एवम सशक्त बना कर, युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के साथ – साथ सशक्त , समृद्ध, समुन्नत भारत के नव निर्माण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार जी ने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को वितरित किए जा रहे नि:शुल्क स्मार्टफोन एवं टेबलेट निश्चित रूप से उनको तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे। स्मार्टफोन के वितरण की व्यवस्था महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. किशोर कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न की गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सैनी द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी धुरंधर शर्मा, उमेश पटेल , विमल रंजन सिंह, दीना नाथ शर्मा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राधाकांत पांडे, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ . उपेंद्र कुमार, डॉ. किरन सिंह, डॉ. राजेश प्रसाद , डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभा पांडे, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. बीना यादव, डॉ. महीप कुमार, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. महा प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी कर्मचारी गणों में धर्मेंद्र, कुमार, महेश पांडे ,अरुण कुमार, कुंदन, सरफुद्दीन के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के अध्यापक गण तथा कुमारी आशा, कुमारी शिवानी सिंह, कुमारी गरिमा सिंह, हर्षिता पांडे ,अर्पिता पांडे, संजीव शेखर शाह, आशीष कुमार इत्यादि एवम स्नातक तृतीय वर्ष के लाभान्वित होने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहे।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने ड्रैगनफ्रुट की खेती किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • कम लागत में अधिक मुनाफेवाली खेती करने के लिए कृषक बन्धुओं को किया जाये प्रेरित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के कुसीडौर गांव में पहुंचकर कृषक बन्धुओं द्वारा किये जा रहे ड्रैगनफु्रट की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रैगनफ्रुट की खेती के सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में और भी कृषक बन्धुओं को ड्रैगनफ्रुट की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये और इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में भी लोगों को जानकारी दी जाये, जिससे कि लोग ड्रैगनफ्रुट की खेती कर लाभान्वित व आत्मनिर्भर बन सके। जिलाधिकारी ने कुशीडौर निवासी कृषक मानसिंह सिंह के खेत में लगे ड्रैगनफु्रट, स्ट्राबेरी, टमाटर, मिर्चा आदि की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेती-बारी से होने वाले आमदनी के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने कुसीडौर गांव के कृषक अशोक सिंह के द्वारा चार हेक्टेयर में की गयी, केले की खेती और स्प्रिंकलर व ड्रिप सिस्टम से की जा रही सिंचाई के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो सम्बन्धित कृषक द्वारा बताया गया कि स्प्रिकलर ड्रिप माध्यम से सिंचाई करने से लगभग 60 प्रतिशत कम पानी का उपयोग करना पड़ता है और उत्पादन भी बेहतर होता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने तालाबों में किये गये मत्स्य पालन को देखा और जानकारी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को ड्रैगनफ्रुट, स्ट्राबेरी व केले की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाये और इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार व कृषकगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

कनछ, कोइल के जंगलों में सघन काम्बिंग

डाला, सोनभद्र। स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम कनछ, कोइल के जंगल की सघन काम्बिंग की गई। मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, उ०प्र० के पत्र सं0 : वीजेड नक्सल (07) भ्रमण (क्यू0आर0टी0)/2021-24554, 15 मई 2022 के अनुपालन में जोनल क्यूआरटी बल उ0नि0 भैरवनाथ यादव के हमराह मय वाहन सरकारी सं0 यू0पी0 64 जी 0301 चालक हे०का० रघुनाथ यादव थाना से आये, जिन्हें लेकर मुझे प०नि० द्वारा मय फोर्स के साथ पत्र सं0- नवराल – आप०- भ्रमण क्यू0आर0टी0 (23) / 2022 के अनुपालन में ग्राम कनछ, कोइल में सघन काम्बिंग एरिया डोमिनेसन / पेट्रोलिंग की कार्यवाही की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी भी प्रकार की नक्सली संचरण की बात प्रकाश में नहीं आयी तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ग्राम वाशियों को इकट्ठा कर उनसे बातचीत करते हुए उनकी मूल भूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, चिकित्सा के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

अचलेश्वर महादेव मंदिर में नवाह्न परायण यज्ञ एवं मानस प्रवचन वैदिक आचार्यो द्वारा हवन के साथ संपन्न

डाला, सोनभद्र। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित नवाह्न परायण यज्ञ एवं मानस प्रवचन वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न होने के बाद मंगलवार को सुंदरकांड पाठ हवन आदि का आयोजन किया गया। वर्ष 1968 में स्थापित हुआ श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पिछले 55 वर्षों से स्थापना दिवस पर धार्मिक यज्ञ हवन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मंदिर के महंत मुरली तिवारी के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की कामना करते हुए विधि विधान से हवन पूजन आरती कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे भारत में यह मन्दिर भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं इसे आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस मौके पर पंडित राजेश मिश्रा,मनोज शुक्ला, ओम प्रकाश केशरी, राजेश केशरी, सूर्य प्रकाश तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र देव पांडेय अमरजीत पांडेय, कुमार मंगलम तिवारी ,इंदु शर्मा, जानकी तिवारी, इंदु यादव ,आकांक्षा, अनीता सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में बैठक का हुआ आयोजन

    Advertisement (विज्ञापन)

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के विश्राम कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आशुतोष कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी( सी ए डब्ल्यू), पंकज कुमार सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी, प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ अरुण कुमार पांडेय, संतोष कुमार चतुर्वेदी, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कई शाखा प्रबंधक व अधिकारी मौजूद रहे।

    जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित प्री लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं और प्रोफ़ेसरो को फीडबैक फार्म भरकर आगामी शनिवार को वापस करने एवम प्रत्येक शनिवार को फॉलोअप करने का सुझाव दिया। इस दौरान ज्ञानेंद्र प्रकाश, डाक्टर एन आर विश्वाश, ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    • Advertisement

    वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी को 50 रुपये अर्थदंड की सजा

    HIGHLIGHTS

    18 अक्तूबर को न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर अपना पक्ष रखने का था आदेश, किंतु नहीं आए
    • एक वर्ष बाद नैनी जेल से अभियुक्त रामसजीवन कोर्ट में कराया गया हाजिर
    • एडीजे प्रथम अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के एक्शन प्लान के तहत नहीं हो पा रहा था निस्तारण

    सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने मंगलवार को वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज के न्यायालय में हाजिर न आने पर धारा 349 सीआरपीसी के तहत दोषी मानते हुए 50 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रयागराज को आदेशित किया गया है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नैनी, प्रयागराज के वेतन से 50 रुपये कटौती कर अर्थदंड की धनराशि जमा करावें तथा न्यायालय को सूचित करें।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बता दें कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज ने 21 जुलाई 2022, 10 अगस्त 2022, 22 सितंबर 2022 व 28 सितंबर 2022 को भेजे रेडियोग्राम में यह अवगत कराया है कि फोर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण ही अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट के समक्ष नहीं हाजिर किया जा सका है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने 12 अक्तूबर को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 3 माह से अभियुक्त रामसजीवन को नैनी जेल से तलब किया जा रहा है। लेकिन वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज ने अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट में हाजिर नहीं किया। जिसे कोर्ट ने लापरवाही माना है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज कोर्ट से भेजे गए आदेश को गम्भीरता से नहीं लेते और न ही उसका अनुपालन करने में ही रुचि लेते हैं। जिसकी वजह से इस मामले का हाईकोर्ट के एक्शन प्लान के तहत निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अतः धारा 349 सीआरपीसी के तहत वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए। साथ ही 18 अक्तूबर 2022 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें एवं अभियुक्त रामसजीवन को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनी, प्रयागराज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुए। वर्ष 2021 से अभियुक्त रामसजीवन को न्यायालय में हाजिर कराने के लिए कहा जाता रहा, लेकिन गम्भीरता से नहीं लिया गया। बल्कि यह स्पष्टीकरण दिया गया है कि पुलिस मुहैया नहीं कराई गई थी। अभियुक्त रामसजीवन को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष हाजिर कराया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने उपरोक्त आदेश दिया है।

    • Advertisement

    देश के शीर्ष भू वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम पहुंची मुर्धवा और जमतिह्वा नाला के पत्थरों का अध्ययन करने

    HIGHLIGHTS

    • मुर्धवा और जमतिहवा नाला की चट्टाने है दुनियां के पुराने चट्टानों में एक

    • अठारह सौ साल पुराने चट्टानों को संरक्षित नही किया गया तो मीट जायेगा एक धरोहर

    सोनभद्र। खनिज संपदा और दुनिया के सबसे बृहद तथा पुराना सलखन फासिल्स पार्क के बाद एक हजार से लेकर अठारह सौ करोड़ पुराने मुर्धवा और रनटोला नाले के पत्थरों ने भू वैज्ञानिकों को शोध और अध्ययन के लिए नई राह दिखा दी है। सोमवार को बीएचयू,सहित दिल्ली, रुढ़की, पटना, कोलकता, गोहाटी, कानपुर, बेंगलूर, मुबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए शीर्ष भू वैज्ञानिकों और शोध छात्रो, एसिस्टेंस प्रोफेसरों ने म्योरपुर ब्लॉक मुर्धवा नाला और रन टोला स्थित जमतिहवा नाला का अध्ययन किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बतादे कि वैज्ञानिको ने दावा किया है कि दोनो नालो के पत्थर जिस तरीके से है उससे शोध करने वाले वैज्ञानिकों को सलरता से समझ में आ जाता है कि ये पत्थर कितने पुराने और महत्वपूर्ण है। बीएचयू के भू वैज्ञानिक डॉ वैभव श्रीवास्तव, देश के जाने -माने भू वैज्ञानिक धुर्व मुख चट उपाधाय, प्रो. निखिल मंडल, डा विश्वास, प्रो. संदीप बनर्जी आदि ने कहा है कि यह देश ही नहीं दुनिया के लिए भू वैज्ञानिकों को शोध क्षेत्र बन सकता है। जरूरत है की दोनो जंगलों के जिमेदार अधिकारी और जिला प्रशासन इसे संरक्षित कराएं और दोनो नालों पर किसी तरह के खनन से मुक्त रखा जाए। उन लोगो ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो हजार से अठारह करोड़ वर्ष पुराना पत्थरों का इतिहास तो मिटेगा ही साथ ही एक अमूल्य धरोहर भी नष्ट हो जायेगा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वही प्रो वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि टीम में देश भर के 65 शीर्ष वैज्ञानिक , प्रो. और शोध कर्ता पूरे दिन दोनो नालों के पत्थरों का अध्ययन किया हैं। अब देश के अन्य हिस्से से इस विषय क छात्र भी यहां शोध के लिए आयेंगे।प्रो वैभव ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि मैं पिछले कई वर्षो से दोनो नालों का अध्ययन करता आया हूं। इस बार गर्व की बात है की दक्षिणांचल के इस क्षेत्र में देश भर के वैज्ञानिक पहुंचे है। इससे देश भर के भू वैज्ञानिक छात्र भी यहा आयेंगे। कहा कि इसका सरक्षण नही हुआ तो इन धरोहर रूपी पत्थरों का अस्तित्व मिट जायेगा।
    इस दौरान जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा ने प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्रा से बात कर इन चट्टानों को संरक्षित करने का आग्रह किया है। रन टोला के प्रधान दिनेश जायसवाल ने भी पुराने धरोहरों को बचाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है।

    • Advertisement

    9 बच्चो को भिक्षावृति से कराया गया मुक्त

    HIGHLIGHTS

    • महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा दिए गए सूचना पर एडीएम ने लिया एक्शन
    • जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर की गई आवश्यक कार्यवाही
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। थाना चोपन के अंतर्गत बेरियर से लेकर डाला वैष्णो मंदिर तक भिक्षावृति कर रहे बच्चो के संबध में महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा जिला प्रशासन को रविवार की शाम अवगत कराया गया था। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराए। जिसके संबध ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा तत्काल ओ आर डब्लू शेषमणी दुबे जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना एचटीयू प्रभारी रामजी यादव, आरक्षी धनंजय यादव, अमन द्विवेदी की संयुक्त टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए तत्काल बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही। योजनाओं से लाभान्वित कराए।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिस पर संयुक्त टीम द्वारा संज्ञान लेते सोमवार को थाना चोपन अंतर्गत बेरियर से लेकर डाला वैष्णो मंदिर तक भिक्षावृति कर रहे कुल 9 बच्चो को महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष सावित्री देवी,राकेश केशरी के सहयोग से चिन्हित कर अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया व बाल कल्याण समिति के आदेश के उपरांत संस्था में आवासित कराया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    उक्त प्रकरण में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की भिक्षावृत्ति में चिन्हित पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से लाभान्वित कराया जायेगा। शेषमणि दुबे ने आम जनमानस से निवेदन किया की भिक्षावृत्ति कुप्रथा को रोकने के लिए भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों के बारे में अवगत कराए साथ ही भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को पैसा न देवे बल्कि उनको भोजन व अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराए।

    • Advertisement

    ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत निस्तारण का फार्मूला जनता को आ रहा पसंद

    सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के द्वारा जनपद में शिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू किए गए ग्राम समाधान दिवस का सुखद परिणाम ग्राम पंचायतों में दिखना शुरू हो गया है, जनता अब ग्राम समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। जनता जिलाधिकारी सोनभद्र को धन्यवाद दे रही है कि इस तरह की अनूठी पहल जनपद के दुरुह एवं पहाड़ी एरिया को देखते हुए अत्यंत लाभकारी है। समाधान दिवस में अब जनता द्वारा अपनी

    Advertisement (विज्ञापन)

    शिकायत दर्ज कराने और उसका निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से समाधान दिवस का आयोजन किया। दो जगहों पर ग्राम पंचायत पलिया कला एवं विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत चोपन में ग्राम समाधान दिवस में व्यवस्था को लेकर सचिव एवं प्रधान द्वारा कुछ लापरवाही की गई। जिसको सचिव को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। ग्राम समाधान दिवस 651 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 432 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, 166 ऐसी सिखाते पाई गई। जिनका निस्तारण विवश किया जाना है। ऑनलाइन चेकिंग शौचालय की डिमांड, हैंड पंप मरम्मत इत्यादि है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    53 ऐसी शिकायते पाई गई हैं जिसका निस्तारण जनपद स्तर से होना है। उनका विवरण कंट्रोल रूम के द्वारा मंगाया गया है। जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर आ रही हैं, उसका निस्तारण कर आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। उक्त समाधान दिवस के प्राप्त शिकायत व्हाट्सएप ग्रुप के डिस्क्रिप्सन में लिंक के माध्यम से रखी गई है।

    • Advertisement

    अलीगढ़ मण्डल में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के सभी पदों को सृजित किया जाय- अशोक कुमार

    राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) दीपक कुमार को पत्र लिखकर अलीगढ़ मण्डल में संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत उक्त कार्यालय के सभी पदों को सृजित करने की मांग की है। श्री त्रिपाठी का कहना है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़ मंडल से हुई वार्ता के क्रम में यह संज्ञान में आया है अलीगढ़ मण्डल वर्ष -2008 में बनने के बाद लगभग 14 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं किन्तु अद्यतन संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ मण्डल में किसी भी पद का सृजन नहीं हुआ है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इसी क्रम में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के शताब्दी समापन समारोह के अन्तर्गत 5 अक्टूबर, 2022 को संजीव कुमार गोंड़ समाज कल्याण राज्य मन्त्री एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मन्त्री, उत्तर प्रदेश, सरकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रान्तीय वर्चुअल बैठक में मूल संघ के अलीगढ़ मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मण्डल की इस समस्या को उठाया गया था।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इससे विभाग के कई कार्य लम्बित रहते हैं। इसी क्रम में प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) से त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़ मण्डल में संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत सभी पदों को सृजित करने की मांग मूल संघ द्वारा की गई है।

    • Advertisement

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें