पाक्सो एक्ट के तहत दोषी विष्णु प्रताप को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 60 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध पाकर दोषी विष्णु प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह को उम्रकैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 18 सितंबर 2019 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 6 की छात्रा है घर में अकेली थी और उसे बुखार आया था। वह तथा उसके पति घर पर नहीं थे। अपने परचून के दुकान पर गए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

बेटी को अकेला पाकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगवा निवासी विष्णु प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह पुत्र भरत सिंह उर्फ छोटई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर करने पर यह धमकी दिया कि अगर किसी से बताओगी तो उसके भाई को जान से मार देगा। जब घर पहुंची तो बेटी बेहोशी हालत में पड़ी थी। उसे तियरा अस्पताल ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जब बेटी को होश आया तो उसने सारी बात बताई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी विष्णु प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह को उम्रकैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

रौनियार समाज-वंशजों की कार्यशैली जज्बा सोच को आगे बढ़ाना ही हमारा कर्तव्य है – डॉ ए के गुप्ता

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज द्वारा बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय रौनियार समाज का सम्मेलन रामसहाई रौनियार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि बलराम गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, बाबूराम गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने पूर्वज सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य हेमू के स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि डॉ गुप्ता ने कहां की अपने वंशजों की कार्यशैली जज्बा सोच को आगे बढ़ाना ही हमारा कर्तव्य है। रौनियार वैश्य समुदाय का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज सबके सामने हैं। दुद्धी विधानसभा में लगभग 20 हजार रौनियार वैश्य समुदाय के वोटरों की संख्या है। समुदाय के लोग सबका साथ देते है, बावजूद उसके उपेक्षा उत्पीड़न किया जा रहा है। क्षेत्र में समुदाय के लोग अब जागरूक व सक्रिय हो गए हैं, संघे शक्ति अर्थात संघ में शक्ति होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आज भारतीय राजनीति क्षेत्रवाद, जातिवाद धर्म से ओतप्रोत चल रहा है। हम लोगों को भी एक होकर अपनी राजनीतिक सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर प्रतिनिधित्व करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ से आए समाजसेवी प्राचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि एकता में बल होता है। हम अपनी शक्ति को जाने पहचाने और एक होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास कर संगठित हो
ताकि समाज का कारवां यूं ही निरंतर बढ़ता रहे।
रामसहाई रौनियार (उपाध्यक्ष) ने कहा कि दिन पर दिन समाज के लोगों का संगठित व एक होना समाज के लोगों के लिए बहुत बड़ा संदेश है। यूं ही समाज के लोग सक्रिय होते रहे तो आने वाले समय में अपने हक व अधिकार के लिए किसी को किसी के आगे झुकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि संगठन में शक्ति होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बभनी प्रेमचंद गुप्ता, ओबरा से शिव शंकर गुप्ता (महामंत्री) बभनी से बाबूराम गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार, संगठन मंत्री एडवोकेट शिवशंकर रौनियार, रमाशंकर रौनियार, चोपन ब्लॉक से मनोज कुमार, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, रेणुकूट से सुरेश गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, जयंत प्रसाद (प्रबंधक) अजय कुमार गुप्ता (अध्यक्ष) आदि लोगों ने संयुक्त रूप से अपने अपने विचार रखे हुए कहा कि रौनियार समाज के उन्नति प्रगति उत्थान एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी लोगों ने यथासंभव सहयोग, समर्पण एवं त्याग करने पर विशेष बल दिया तथा भविष्य में इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन निरंतर रूप से होता रहे इस पर सभी लोगों ने सहमति व्यक्त किया। कार्यक्रम में आए समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर के सम्मानीत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर पर पोखरा अध्यक्ष देव कुमार रौनियार, ईद गिरी से सुनील कुमार, कुदरी से विद्याशकर, कोंगा से रामनरेश, नौडीहा से बासुदेव, लोहबन से जगदीश प्रसाद, बरवा टोला से राजेंद्र कुमार, उमाशंकर गुप्ता, नेपाल प्रसाद रौनियार, रामप्रसाद, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, जगमोहन, रमाशंकर, राजेश कुमार, बीडीसी प्रदीप कुमार रौनियार, बुद्धि नारायण प्रधान, संतोष कुमार, रमाशंकर रौनियार, ब्रह्मदेव रौनियार, महादेव साहू , लल्लन प्रसाद, रामनरायण, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, डॉ अरुण गुप्ता, जगदीश प्रसाद, राम रमेश, राजकुमार रौनियार, प्रेमचंद, कामता प्रसाद, द्वारका प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, शिवपूजन, यमुना प्रसाद सहित सैकड़ों बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव गुप्ता ने किया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कन्या जन्म उत्सव पर उपहार स्वरूप बेबीकीट का‌ किया गया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी महोदय चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में किया गया। जिसमें महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ.आर. डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सुधीर कुमार शर्मा द्वारा केक काट कर के कन्या जन्म उत्सव मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही नवजात कन्याओं के माताओं को कन्या जन्म उत्सव पर उपहार स्वरूप बेबीकीट का वितरण किया गया और कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भरे जाने हेतु चयनित किया गया। मौके पर डॉ प्रशांत शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत के नक्शे के रूप में प्रदर्शित किया गया मानव श्रृंखला

HIGHLIGHTS

  • नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का भव्य तरीके से हुआ आयोजन
  • यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं – विधायक भूपेश चौबे
  • हमारी छोटी असावधानी से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाऐं होने की बढ़ जाती है संभावनाएं, यातायात नियमों का पालन करने हेतु जनमानस को करें जागरूक – जिलाधिकारी
  • सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ लिया हिस्सा, जनमानस ने निभायी अपनी भागीदारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विधायक सदर भूपेश चौबे व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को राबर्ट्सगंज हाईडिल मैदान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर व सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक व जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई कि ‘‘प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बी0आई0एस0 मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे, घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊॅगा।’’

Advertisement (विज्ञापन)

विधायक सदर ने कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि यातायात आज जीवन का अपरिहार्य अंग बन गया है, हमारी छोटी असावधानी से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाऐं हो जाती है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति जीवन पर तो पड़ता ही है, इसके साथ साथ व्यक्ति के परिवार व राष्ट्र पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यक्तियों व छात्र/छात्राओं से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का अवाहन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज यहां पर जो मानव श्रंखला का आयोजन किया गया है उसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए, इस संबंध में जन-सामान्य के साथ-साथ युवाओं एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सब ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर जो शपथ ली है उसका स्वयं पालन करें और अपने माता-पिता व परिवार की सदस्यों एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसके अलावा तहसील स्तर, ब्लाक स्तर व विभिन्न स्कूलों में मानव श्रृंखला समारोह का आयोजन किया गया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिलाधिाकरी सदर रमेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, एआरटीओ धनवीर सिंह, राजेश्वर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एनटीपीसी सिंगरौली में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

सिंगरौली, सोनभद्र। भारत सरकार के निर्देशानुसार शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी सिंगरौली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती का आयोजन किया गया। जिसके तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को यादगार बनाने एवं नई पीढ़ी को नेताजी के जीवन मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से बीते सोमवार को मुख्य अतिथि बसुराज गोस्वामी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं उपस्थित व्यक्तियों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर फूलमाला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)


इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए श्री गोस्वामी, परियोजना प्रमुख ने कहा कि ‘हमें आज़ादी से प्राप्त मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्र की विद्युत विकास एवं सामाजिक विकास में निरंतर योगदान करते रहना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नेताजी के प्रेरक विचारों से इस क्षेत्र का समेकित विकास होगा एवं हम सब नेताजी के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र के प्रगति में अपना समुचित योगदान प्रदान करते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)


एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में बीते सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को विशेष बनाते हुए एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित विद्युत स्मारक पार्क का नामकरण ‘नेताजी सुभाष पार्क’ के रूप में किया गया था।
इस कार्यक्रम में एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख, जितेंद्र पाल सिंह (पी अंड एस विभाग प्रमुख), डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर), नीरज यादव, (सुरक्षा विभाग प्रमुख), सोमित्र घोष, अपर महाप्रबंधक(सी अंड आई), एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

खाटू श्याम के लिए पदयात्रा पर निकले 2 तीर्थयात्री पहुंचे रॉबर्ट्सगंज, हुआ स्वागत

HIGHLIGHTS

  • समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल एवं उनके परिवार ने किया स्वागत

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री श्याम मंदिर भटली, बरगढ़ उड़ीसा से श्री खाटू धाम, राजस्थान की 1500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दिनेश शर्मा एवं मोहित खंडेलवाल का आगमन रॉबर्ट्सगंज नगर के समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के आवास पर हुआ। जहां पर इन दोनों तीर्थ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

यहां पर रात्रि विश्राम के बाद ये दोनों तीर्थयात्री खाटू श्याम के लिए निकल पड़े। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र के आदिवासियों में क्रांति की मशाल जलाया था नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने

HIGHLIGHTS

  • सन 1939- 40 में नेता जी का आगमन मिर्जापुर के लालगंज में हुआ था।
  • नेताजी के ओजस्वी भाषण से प्रभावित हुए थे क्षेत्रवासी।
  • नेताजी की आदम कद की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग।

सोनभद्र। क्रांतिकारियों, देशभक्तों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्म भूमि एवं कर्मभूमि, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के जंगली ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आदिवासियों, पिछड़ी जाति की स्त्रियों, पुरुषों,युवाओं के हृदय में आजादी का जज्बा जगाने के लिए आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस सन 1939- 40 मैं मिर्जापुर जनपद की यात्रा कर लोगों में आजादी का अलख जगाया।

Advertisement (विज्ञापन)

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“सन 1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता से दिल्ली जाते समय मिर्जापुर आए और रेलवे स्टेशन से बग्गी पर सवार होकर
लालगंज के मिलिट्री परेड ग्राउंड के सामने उपरौथ इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर स्थानीय नेताओं के स्वागत, सत्कार के पश्चात मिट्टी के बने चबूतरे पर उन्होंने विशाल सभा को सभा को संबोधित किया था।

Advertisement (विज्ञापन)


नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाषण से इस क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित हुई, आदिवासी नेता सैठोले कोल सभा स्थल से ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का संकल्प लिया और मिर्जापुर- सोनभद्र के जंगलों में 10,000 से घरो मै जाकर अंग्रेजो के खिलाफ आदिवासियों को अंग्रेज खिलाफ संगठित कर अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए तैयार किया।
आदिवासियों के तेवर को देखकर ब्रिटिश हुकूमत डर गई। अंग्रेज पुलिस जगह- जगह पर कोल नेता की गिरफ्तारी के लिए दबिस दिया लेकिन नाकाम रही।

Advertisement (विज्ञापन)


सन 1940 में जब देश में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के मध्य टकराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और देश में संप्रदायिकता जहर तेजी के साथ फैल रहा था, ऐसे माहौल में मिर्जापुर जनपद के कांग्रेसी नेता बैरिस्टर युसूफ इमाम के नेतृत्व में इस जनपद में स्वतंत्रता आंदोलन चलाया जा रहा था।
इसी वर्ष जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर का चुनाव मे वर्तमान सोनभद्र जनपद के गुरु परासी के निवासी, मिर्जापुर के गांधी कहे जाने वाले पंडित महादेव प्रसाद चौबे को जिला अध्यक्ष चुना गया।
इनके नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस कमेटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, स्वतंत्रता आंदोलन का प्रचार के लिए दो दिवसीय पांचवा राजनैतिक सम्मेलन 7-8 मार्च को लालगंज में आयोजित हुआ।

इस सम्मेलन में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, युवाओं के दिलों की धड़कन सुभाष चंद्र बोस पधारे।
इस महान क्रांतिकारी विचारों को सुनने के लिए सोनभद्र जनपद के प्रख्यात क्रांतिकारी बलराम दास केसरवानी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, बद्री प्रसाद आजाद, डॉक्टर विश्राम सिंह के नेतृत्व में चुनार तहसील, प्रख्यात गांधीवादी नेता बैरिस्टर युसूफ इमाम के नेतृत्व में मिर्जापुर तहसील से सैकड़ों आंदोलनकारी लालगंज में आयोजित पांचवें राजनीतिक सम्मेलन मैं पहुंच।
इस सम्मेलन में नेताजी ने 2 घंटे तक ओजस्वी भाषण दिया और सभा में उपस्थित हजारों मंत्रमुग्ध लोगों ने उनके भाषण को सुना और गुना इसमें प्रांतीय नेता जेड अहमद ने भाषण दिया था। नेताजी का मिर्जापुर में आगमन मिर्जापुर जनपद के शहरी, ग्रामीण, आदिवासी इलाकों में रहने वाले आंदोलनकारियों पर व्यापक प्रभाव पड़ा और नवयुवक नेताजी से प्रेरित होकर कांग्रेस के साथ जुड़े मातृभूमि को आजाद कराने का संकल्प लेकर जिसका परिणाम 1940 के बाद होने वाले आंदोलन में दिखा और युवाओं ने उत्साह से ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लिया।
आज जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया रहा है, अंडमान निकोबार के 25 दीपों का नामकरण परमवीर चक्र प्राप्त योद्धाओं के नाम पर किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मिर्जापुर जनपद के लालगंज के उपरौथ इंटर कॉलेज जहां पर नेता जी ने सभा को संबोधित किया था यहां पर नेताजी की आदम कद की प्रतिमा की स्थापना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर चला पौधा वितरण अभियान

HIGHLIGHTS

  • युवा पत्रकार हर्षवर्धन ने एसडीएम एवं कोतवाल सहित अन्य लोगो को भेंट किया पौधा
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्कृति लाइव एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे पौधा वितरण अभियान के क्रम सोमवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर संस्कृति लाइव के जिला संवाददाता एवं ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी एवं युवा पत्रकार मनीष चौबे द्वारा सदर एसडीएम रमेश कुमार एवं रॉबर्ट्सगंज के कोतवाल बालमुकंद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार हाजी सलीम एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य लोगों को पौधा भेंट किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान हर्षवर्धन केसरवानी ने बताया कि लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और अब तक जनपद सोनभद्र में 975 पौधे का वितरित किए जा चुके हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए०के० शर्मा, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़, उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव हरिओम उपाध्याय, पूर्व आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम सहित अन्य लोगों को पौधे का वितरण किया जा चुका है तथा जनपद सोनभद्र के विभिन्न गांव में जाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।

कोरोना काल को आपदा समझ स्कूली फीस में राहत का आदेश मानवीय- चन्द्र भूषण मिश्र

सोनभद्र। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर लगाये गए कोरोना काल में आर्थिक अधिभार पर हाईकोर्ट का फैसला अभिभावकों के लिए राहत है। न्याय पर एक मिसालयुक्त पहल हैं इस को लेकर चल रहे अभिभावकों के आंदोलन में पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संरक्षक चन्द्र भूषण मिश्र “कौशिक”की भूमिका पूर्वांचल में एक महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही हैं। देश भर में चल रहे अभिभावकों के इस आंदोलन के साथ समन्वय स्थापित कर सोनभद्र के अभिभावकों की समस्या के साथ उन्तीस संगठनों से जुड़ पूर्वांचल के निजी स्कूलों में व्याप्त आर्थिक शोषण को उजागर किया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बावत अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने कहा – सोनभद्र के जनमानस का शोषण व चाहे सामाजिक हो या स्कूली पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा सरकार तक पहुंचाते हुए न्याय के लिए इसे न्याय के पक्ष में लाने हेतु वचनवध्य हैं ।
जनता को निजी लोगों के हाथों लूटने को छोड़ जब सरकार आँख बंद कर जनता को बेहाल छोड़ती हैं तब तब न्यायालय जनता के हितों को संज्ञान में लेकर जनहित के मुद्दे पर फैसला करती हैं हाईकोर्ट का यह फीस राहत का फैसला इसी का एक जीवंत उदाहरण हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चले की जनहित के मुद्दे पर अभिभावकों के पक्ष से कोरोना आपदा काल में नगर के अभिभावकों द्वारा एकत्रित हो बाधित निजी स्कूलों के शिक्षा कार्य के बावजूद उनकी ओर से पूरे फीस वसूली को लेकर अभिभावकों पर बढ़ रहे दबाव के कारण नगर में हर ओर एक आंदोलन शुरू हो गया था उस समय नगर की पुर्वांचल राज्य मोर्चा की स्थानीय टीम स्कूलों से अभिभावकों का ध्यान रखने का अपील कर रही थी लेकिन शिक्षा को सिर्फ लाभ का दुकान बनाने को लेकर स्कूलों के अनर्गल फीस वसूली के खिलाफ यह गतितिरोध देश भर में बढ़ गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें एक तरफ स्कूली बच्चों के अभिभावकों का कोरोना आपदा के कारण काम-धाम बन्द था वही निजी स्कूलों की तरफ से पूरे स्कूल फीस वसूली को लेकर नये नये फरमान जारी हो रहे थे जिस पर नगर की अभिभावक व स्कूल प्रबंधक समूह स्थानीय क्षेत्र में आमने सामने आ गए थे उस समय के विषय को ध्यान में रख इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब पंद्रह प्रतिशत फीस पर राहत देने का फैसला स्कूलों को दिया हैं जब की उस समय आनलाइन शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की हो रही लूट पर जहा स्कूलों से मांग की गई थी की वो आनलाइन शिक्षा के बदले अभिभावकों को वो सुविधा दे जिसमें उन्हें कोरोना काल में बन्द पड़े अपने रोजगार की आपदा में बच्चों का फीस देना उनको कम कष्टकारी हो पर स्कूलों द्वारा पूरा फीस वसूली जिद्द व पूरा फीस भुगतान नहीं कर पाने के स्थिति में उनके बच्चों का स्कूल से निकाले जाने व ऑनलाइन शिक्षा ग्रुप से बच्चो को बाहर कर देने के मुद्दे इतना बढ़ गए की नगर के स्कूलों के इस अनाचार के खिलाफ हर ओर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था । ऐसे स्थिति में इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले में अभिभावकों को राहत देने का निजी स्कूलों पर फैसला काफी आशादायीं फैसला हैं ।

यातायात जागरुकता के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के अन्तर्गत स्थानीय विद्यालयों बिड़ला विद्या मंदिर इ० का० म्योरपुर, मून स्टार इंग्लिश स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, माँ महा मैत्रायिनी योगिनी इ० का० म्योरपुर, कैमूर इ० का० म्योरपुर प्रा० वि० म्योरपुर द्वितीय इत्यादि विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक लम्बी मानव श्रृंखला बनायी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

यातायात श्लोगन लिखे पोस्टर व नारों से जन जागरुकता की गई सभी को यातायात नियमों को बताया गया दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक लोग न बैठें वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करें इत्यादि संदेश दिया गया तथा अंत में खण्ड विकास अधिकारी आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नीरज तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमणी पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात नियमों को पालन करेंगे

Advertisement (विज्ञापन)

सबको पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे की शपथ दिलाई गई इस मौके पर बि० वि० मं० प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद,ए० आर० पी० म्योरपुर रजनीश श्रीवास्तव, गणेश जायसवाल,अनील मौर्या, सुजीत अग्रहरि, दयाराम यादव, अनीता सिंह, महेन्द्र पाठक समेत विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free