सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं में शादी-विवाह पुरस्कार/अनुदान योजनान्तर्गत जिन दिव्यांगजनों की शादी-विवाह विगत वर्ष 2021-2022 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में सम्पन्न हुए हो।
Advertisement (विज्ञापन)
वो तो दम्पति में पति के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार, पत्नी के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार व पति व पत्नी दोनो के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार का अनुदान देने की योजना है। इस योजना हेतु शादी विवाह का रजिस्ट्रेशन/पंजीकृत कराया गया अनिवार्य है। ऐसे दिव्यांगजन शादी-विवाह पुरस्कार/अनुदान हेतु विभागीय वेबासाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर आवेदन कराकर हार्डकापी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-11 में जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
ऑनलाइन आवेदन हेतु दिव्यांगता प्रदर्शिता करता हुआ नवीनतम संयुक्त फोटो, शादी-विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र (सम्बन्धित का), आय प्रमाण-पत्र (दम्पति में कोई सदस्य आयकर दाता की श्रेणी मे न हो), अधिवास (निवास) एवं जाति प्रमाण-पत्र, पति-पत्नी की आयु प्रमाण-पत्र ( जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो), पति-पत्नी का संयुक्त खाता, पति पत्नी का आधार, करार विलेख (रूपये 10 के जुडीशियल स्टाम्प पेपर) तथा विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो और युवती की आयु 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो।
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजन चतुर्वेदी ने शनिवार को जिला अधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर 25 अक्टूबर को माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष डॉक्टर चतुर्वेदी का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों के सत्र 2022- 23 हेतु घोषित अवकाश सूची में दिनांक- 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर क्रमशः नरक चतुर्दशी एवं दीपावली तथा 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व 27 अक्टूबर को भैया दूज का राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के बीच मात्र एक दिन 25 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
हिन्दू धर्म के इन महत्वपूर्ण त्यौहारों के बीच केवल एक दिवस हेतु छात्र-छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए बाध्यकारी किया जाना न्यायोचित नहीं है । साथ ही यह व्यावहारिक भी नहीं है क्योंकि इससे त्यौहार में दूर घर गए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को ससमय विद्यालय पहुंचने में छात्रों-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इससे उनके पर्व के हर्षोल्लास में कमी आएगी। इसको दृष्टिगत रखते हुए 25 अक्टूबर, 2022 को अवकाश घोषित किया जाए।
डीएम ने कहा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति अधूरा पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं होंगें जिम्मेदार, की जायेगी कार्यवाही
डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड की प्रगति धीमी पाये जाने व बैठक में अनुपस्थित रहने पर बी0डी0ओ0 दुद्धी को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये गये निर्देश
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को देर शाम को आयुष्मान कार्ड की प्रगति, सभी प्रकार के पेंशन योजना के सत्यापन के कार्य, सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, ग्राम समाधान दिवस, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान अधिकारियों से बारी-बारी से गहनता पूर्वक सभी बिन्दुओं की समीक्षा की गयी, बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन कराया कराया जाये, जो अपात्र पाये जाते हैं, उनके कार्ड को निरस्त भी कराया जाय और पात्र राशन कार्ड धारकों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये, इसी प्रकार गरीब पात्रों के ईलाज की सुविधा के लिए 5 लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज के लिए बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड के प्रगति की समीक्षा खण्ड विकास अधिकारियों व सम्बन्धितों से बारी-बारी से गहनता पूर्वक की गयी, तो जानकारी हुई कि आयुष्मान कार्ड की प्रगति काफी धीमी है,
Advertisement (विज्ञापन)
जिस पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बतरने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देशित भी किया गया। आयुष्मान कार्ड के समीक्षा के दौरान खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेेक्ष प्रगति कम पाये जाने और बैठक में न आने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि की समीक्षा गहनता पूर्वक की और सम्बन्धित अधिकारियों को सत्यापन कराने के निर्देश दियें। इस दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया जाये, जो पात्र होते हुए भी पेंशन का लाभ नहीं ले रहे हैं, की सूची भी तैयार कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाये। सत्यापन के दौरान ऐसे व्यक्ति जो अपात्र हैं, उन्हें पेंशन मिल रहा है, को चिन्हित करते हुए निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाये और जिम्मेदार सम्बन्धित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से स्वच्छता के मद्देनजर शौचालय निर्माण और उपयोग की समीक्षा की गयी और निर्देशित किया गया कि शौचालय निर्माण के लिए जारी धनराशि का सही उपयोग कर, शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को पूरा करा लें और सम्बन्धित विभाग भी इस पर अपनी पैनी नजर भी रखें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों की सूची तैयार की जाये, जिन परिवारों में दो ही बच्चियाॅ हो, जिससे कन्या शुमंगला योजना का लाभ दिलाया जा सके।
Advertisement (विज्ञापन)
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के प्रगति में सुधार लाने, दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन के सत्यापन के कार्य को पूरा कराने व शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की दशा में अधिकारी व कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगें।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निस्तारण के प्रगति की भी समीक्षा की और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से समस्याओं का निस्तारण किया किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम ए0के0 जौहरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दीपोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
रंग बिरंगी रंगोली बनाकर भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी पर आधारित राम दरबार भगवान श्रीराम,भैया लक्ष्मण,माता सीता व वीर हनुमान की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं नृत्य नाटिका में बाल कलाकारों ने अपनी अभिनय दक्षता का प्रदर्शन किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर विशेष पर गीत-संगीतों की श्रृंखला में बच्चों के अपने समूह नृत्यगीत की प्रस्तुति से पूरा विद्यालय परिसर दीपावली त्योहार की खुशियों में सराबोर हो गया। विद्यालय के अध्यापक अवनीश तिवारी ने बच्चों के मंगलमयी भविष्य की कामना करते हुए उन्हें दीपावली के त्योहार को समस्त भेदभाव भुलाकर सामाजिक समरसता एवं इको फ्रेंडली वातावरण की शुचिता को बनाए रखते हुए मनाने की प्रेरणा दी।
Advertisement (विज्ञापन)
वही ग्रीटिंग कार्ड कांप्टीशन भी हुआ था जिसमें निशी कुमारी पुत्री दिनेश कुमार मौर्य कक्षा 4 को प्रथम पुस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका विभा मिश्र, आध्यापक अवनीश कुमार तिवारी एवं अध्यापिका श्यामली घोष शामिल रहे।
सोनभद्र। जिला अस्पताल के आयुष विभाग में शनिवार को भगवान धन्वंतरि का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के कुमार ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर डॉक्टर के कुमार ने कहा कि धनतेरस आदिकाल से धनतेरस धन्वंतरी जयंती के रूप में मनाया जाता रहा है उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे और यह देवताओं के वैद्य थे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर आयुष विभाग के नोडल डॉक्टर अरुण कुमार चौबे, डॉ विनोद, डॉ अंजनी, पुष्पेंद्र शुक्ला,डा अरविंद सिंह, डॉ डी के श्रीवास्तव, डॉ पांडे, डॉ एस एस पांण्डेय, गोविंद यादव,राहुल पांण्डेय, दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस दौरान परिवहन व खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी से डाला तक आने वाले उपखनिज के आवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया, जिसमें बीते 20 अक्टूबर को 13 वाहन को सीज किया गया तथा 18 वाहनों का ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, अनुज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला आदि सम्मिलित रहें।
कारागार में राष्ट्रीय स्तर के पटल पर विख्यात मिमिक्री कलाकार व कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा ने बंदियो का किया मनोरंजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
गुरमा, सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदियों को अवसाद से बचाने उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जेल प्रशासन के द्वारा सराहनीय पहल की शुरुआत की गयी। शनिवार को उत्सव ट्रस्ट के सहयोग से कारागार में राष्ट्रीय स्तर के पटल पर विख्यात मिमिक्री कलाकार व कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा के द्वारा प्रदर्शन कर बन्दियों को हसी ख़ुशी से झूम उठकर तालियों बजाकर लोटपोट होकर भारत माता के नारे भी लगाए गए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान कॉमेडियन अभय शर्मा ने कहा कि शरीर चाहे जितना भी अस्वस्थ्य क्यो न हो लेकिन मानसिक रूप से मनुष्य को स्वस्थ्य होना चाहिए, मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए अवसाद व तनाव से मुक्त रहना चाहिए। बतादे कि जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित की गई।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
वही जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया की सभी महिला व पुरुष बन्दी कानून के अंतर्गत निरुध्द है ,इससे उनका समाज मे महत्व व दायित्व कम नही हो सकता उनको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य करने की जिम्मेदारी जेल प्रशाशन की है। जिसके लिए हम सब कटिबद्ध है। इस तरह के कार्यक्रम निरन्तर होते रहेंगे। इस तरह का कार्यक्रम होने का मुख्य उद्देश्य चिंता मुक्त कराना है। जेल में निरुध्द ज्यादातर महिलाएं पुरुष दहेज उत्पीड़न के मामले में बंद है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उम्र अधिक होने की वजह से अवसाद ग्रस्त हो रही है। समाज के प्रति उनकी सोंच भी नकारात्मक होती जा रही है। इस सराहनीय पहल से आत्मविश्वास मजबूत भी होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी जेलर शशांक पटेल, पैरा लीगल वालंटियर मनोज कुमार दीक्षित, सौरभ तिवारी, राजन चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धनतेरस पर श्री साईं ज्वेलर्स पर खरीदारी करती महिलाएं
सोनभद्र। धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत शनिवार को हो गई है। इस पर्व के मौके पर जिले में लोगो ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने- चांदी और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार रही। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।
धनतेरस पर जय ज्वेलर्स पर खरीदारी करती महिलाएंAdverisement (विज्ञापन)श्री गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति की सजी दुकानेंदिए की सजी दुकानें
दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने- चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी लोगो ने की।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
कोरोना महामारी के दो सालों के बाद लोग खुलकर मार्केट में खरीददारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। बतादे कि धनतेरस या धन्वंतरि जयंती पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इस पर्व पर रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं। गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है।
लाई चूड़ा की खरीदारी करती महिलाएंAdvertisement (विज्ञापन)
डाला, सोनभद्र। स्थानीय नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर दकिंग कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। शनिवार की दोपहर रामविलास जायसवाल पुत्र भैरव जायसवाल अपनी सरकारी सस्ते राशन गल्ले की दुकान पर राशन वितरित कर रहे थे कि अचानक जहरीला सर्प दिखाई दिया और दुकान पर लोगों की भीड़ भी थी।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
और अफरा-तफरी मच गया। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने इसकी सूचना स्नेक मैन अन्नू खान को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्नेक मैन ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
अन्नू खान ने बताया कि किंग कोबरा 5.5 फीट का था और बहुत ही जहरीला था। उसने बताया कि वह 16 साल का था, तब से वह सांप को पकड़ रहा है और आज तक उसने किसी भी सर्प को मारा नहीं है। सर्प के पकड़े जाने के बाद दुकानदार सहित लोगों ने राहत की सांस ली।
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया है आयोजन
सोनभद्र। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट (भिखारी बाबा) एवं सभी जनमानस भक्त गण एवं महानुभाव द्वारा शुक्रवार को विराट रूद्र महायज्ञ का धर्म ध्वज पूजन कर स्थापित किया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए आचार्य गोपाल पांडे, पुजारी कर्णेश्वर मंदिर, एवं विनीत पांडे, द्वारा विधि विधान से पूजन करवाया गया। पूजन के यजमान नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती देवी एवं संजय बैसवार, दीनदयाल केसरी, संजीत चौबे, गीतांजलि चौबे,राजीव वैश्य, जे पी सिंह, राजेश कुमार सिंह (उप जिला अधिकारी तहसील ओबरा, एवं सभी संत गण रहे। पूजन कार्यक्रम में रमेश सिंह यादव, सतीश पांडे, नंदलाल पांडे, डी डी गुप्ता, धुरंधर शर्मा, सुशील कुशवाहा, विजय पांडे, राकेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव,छोटू यादव, राजकुमार द्विवेदी, अरुण राय, परमेश्वर सिंह सहित सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।