मंगलवार को रेनू सागर में होगी गोवर्धन पूजा, रात में बिरहा का कार्यक्रम

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिनगर, सोनभद्र। श्री गोवर्धन पूजा समिति रेनूसागर के तत्वधान में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि एमएलसी लाल बहादुर यादव होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओबरा सुनील सिंह यादव तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव सहित स्थानीय दूरदराज के संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। उसके बाद महाप्रसाद वितरण के बाद समापन किया जाएगा। रेनू सागर शिव मंदिर प्रांगण में पूजा एवं भण्डारे के बाद रात्रि 8:00 बजे से रामजन्म यादव टोपीवाले (चंदौली) तथा कविता कृष्णमूर्ति (मोहनिया) के बीच लोकगीत बिरहा का मुकाबला होगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा में धूम धाम से मनाई गई दिवाली, बाजारों में रही रौनक

ओबरा। नगर में दीपावली का त्योहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के वीआईपी रोड, चोपन रोड, एवं पुराना थाना रोड पर सुबह से ही दिवाली की पूजन सामग्री और पटाखों की खरीददारी करने को लेकर भीड़ लगी रही।

Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा बाजार में अधिकतर लोग पूजा सामग्री, माला फूल, लाई, गट्टी, सहित मिष्ठान की खरीददारी करते नजर आए। गांधी मैदान में लगाए पटाखा के दुकानदार हरिओम विश्वकर्मा, मो. जावेद, मो. नियाज,अजूबा,तारा चंद्र वर्मा,सूरज चंद्र वर्मा,नौसाद अहमद,आनन्द कुमार ,अदित्य विश्वकर्मा आदि ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पटाखा की दुकानें इस बार खुल कर लगाई गई हैं। पटाखों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी होने की वजह से बिक्री पर कुछ असर पड़ा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

यही स्थिति मिष्ठान की दुकानों पर भी रहा। बाजारों में खूब चमक-दमक के साथ रंग-बिरंगे झालरों की बिक्री के अलावा लाई, खील, पतासा तथा रंग-बिरंगे दिए की भी बिक्री रही। इस दौरान पटाखा की दुकानों की सुरक्षा को लेकर फायर के जवान मुस्तैद दिखे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

युवती के साथ दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में पिटा गया

Advertisement (विज्ञापन)

बीजपुर, सोनभद्र। दुकान लगाने को लेकर एक युवती को बुरी तरह पीट दिया। जानकारी के अनुसार कुमारी राधा पुत्री सूरज कुमार ने बीजपुर बाजार में मूर्ति की दुकान लगायी थी। रविवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद करते समय रस्सी बांधने को लेकर उसके पड़ोसी विक ऑयललेश व उसके छोटे भाई से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तहरीर के अनुसार नजदीक पुलिस पिकेट पर मौजूद होम गार्ड के हाथ से डंडा छीन दोनों भाइयों ने राधा पर हमला बोल दिया, जिससे राधा का सिर बुरी तरह से फट गया व हाथ में गम्भीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राधा को एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोमवार को पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि विकलेश और उसके भाई के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चोरों ने तोड़ा गोदाम का तला, उड़ा ले गए हजारों का सामान

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक गोदाम में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के सामान की चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस सूचना दे दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने बताया कि रात में मेरे उरमौरा स्थित गोदाम पर चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को फोन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दशहरा के दिन चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के सामान चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि दूसरी बार चोरों ने मेरे गोदाम को निशाना बनाया है। थाना प्रभारी से आश्वासन मिला है कि जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बजरंगबली की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते- राजकुमार पांडे को

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से मनाई गई हनुमान जी की जयंती

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर को फूल मालाओं से भव्यता के साथ सजाया गया और मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा विधि विधान के साथ हनुमान जी का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान पूजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि आज नरक चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन इस पर्व के अतिरिक्त आज हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जा रहा है। पंचांग में बताया गया है कि चैत्र मास में हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन रामायण और अन्य ग्रंथों में हनुमान जयंती पर्व की तिथि कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि उल्ल्केखित की गई है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में चतुर्दशी तिथि आज है। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अभी भी प्रचलन में महारानी विक्टोरिया के चित्र वाले चांदी के सिक्के

HIGHLIGHTS

  • आजादी के 75 साल बाद भी परंपरा जारी।
  • चांदी के सिक्कों को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानकर पूजते है।
  • घरों में संग्रहित सिक्कों में महारानी विक्टोरिया, एडवर्ड सप्तम, जॉर्ज पंचम के चित्र वाले सिक्के संग्रहित है।
  • दीपावली के अवसर पर इन सिक्कों की होती है पूजा।
  • ब्रिटिश काल में जारी चांदी के सिक्के आज भी शुद्ध माने जाते हैं।

सोनभद्र। आजादी के 75 वर्षों बाद भी भारत के बाजारों में अंग्रेजी सिक्का कायम है।आज भी उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित सोनभद्र जनपद सहित देश के प्रत्येक भागों में धनतेरस शुभ अवसर पर करोड़ों रुपए के महारानी विक्टोरिया के राज्यकाल में जारी चांदी के सिक्के की लोगों ने जमकर खरीदारी की।

Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य पंडित संतोष धर द्विवेदी के अनुसार-” चांदी के सिक्कों को धन की देवी मां लक्ष्मी स्वरूप मानकर धनतेरस के दिन इसे क्रय किया जाता है। दीपावली के दिन पूजन- अर्चन कर सुख- समृद्धि की मंगल कामना की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में धन की देवी के रूप में मां लक्ष्मी की मान्यता है। पंच दिवसीय पर्व का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक धनवंतरी के अवतरण दिवस धनतेरस से आरंभ हो जाता है। इसी दिन चांदी के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि की खरीदारी शुरू हो जाती है। अमावस्या के दिन पडने वाले प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर पूजन- अर्चन में चांदी के सिक्के को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है।”

Advertisement (विज्ञापन)


वाणिज्य की प्राध्यापक कुमारी तृप्ति केसरवानी का मानना है कि-“बैंको के लाकरो, व्यवसायियों के तिजोरियों, दुकानदारों के गल्लो में आज भी ब्रिटेन के शासक महारानी विक्टोरिया, एडवर्ड सप्तम, जॉर्ज पंचम के चित्र वाले सिक्के संग्रहित है।
ज्वेलर्स शॉप के व्यापारी जय कुमार केसरी के अनुसार-“आज भी ब्रिटिश काल में जारी सिक्के शुद्ध और मुद्रा प्रणाली के अनुरूप, कम मिलावट वाले पाए जाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बुजुर्ग गहना व्यवसायी रामनारायण सर्राफ के अनुसार-“पिछले साल बाजार में जॉर्ज पंचम के चित्र वाले सिक्को की मांग थी, लेकिन इस वर्ष महारानी विक्टोरिया के चित्र वाले सिक्को की मांग बढ़ी है और ग्राहकों ने इसे सबसे ज्यादा खरीदा है। साथ ही साथ गणेश लक्ष्मी जी के चित्र वाले सिक्के भी खूब बिके हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“हमारी भारतीय संस्कृति में देवी- देवताओं के स्वरूप को मान्यता प्रदान किया गया है। हम भारतीय जब चांदी के सिक्के दुकानों से क्रय करते हैं तो हमारा उद्देश्य होता है कि जितना धन खर्च कर रहे हैं उसका पर्याप्त लाभ हमें मिले इसके साथ- साथ धार्मिक एवं संस्कृति मान्यताएं पूरी हो। सिक्कों पर ढाले गए चित्रों से कोई मतलब नहीं होता।”

Advertisement (विज्ञापन)

आज आजादी के 75 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं लेकिन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान धनतेरस के दिन चांदी चमकते, शुद्ध सिक्कों की खरीदारी से होती है, जो हमारे घरों मंदिरों तिजोरियों मां लक्ष्मी के स्वरूप में संग्रहित एवं पूजी जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जय माँ डाला छठ पूजा समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

डाला, सोनभद्र। जय माँ डाला छठ पूजा समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
यह बैठक राम सूरत गोंड की अध्यक्षता में की गयी। इस बैठक में कार्यकारिणी सह समिति द्वारा
अध्यक्ष अरुण मिश्रा को बनाया गया, संरक्षक रामसुरत गोंड, महामंत्री संदीप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष अरविंद, रजत, राज कुमार पटेल, राजेंद्र बैगा
मीडिया प्रभारी, रिशु जायसवाल
प्रचार मंत्री, राहुल बैगा और दर्जनों सदस्य बनाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

डाला, सोनभद्र। हनुमान जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी हनुमान मंदिर को गेंदे के फूल, मालाओं व झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया। इस अवसर पर कही सुंदरकांड का पाठ, तो कही कीर्तन भजन व अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही स्थानीय नगर पंचायत के सेक्टर बी चौराहा के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के द्वारा हनुमान जयंती धूमधाम मनाया गया एवं सम्पूर्ण रामायण का पाठ चौबिस घंटे में संपन्न होने के उपरांत हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं सेक्टर सी हनुमान मंदिर एवं डाला चौकी परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में भी हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नि:शुल्क योग शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के जिला महामंत्री व युवा भारत के सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा एक दिवसीय योग शिविर लगा कर बच्चो को योगा अभ्यास कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान योग शिक्षक ने अनेक रोगों को कैसे दूर किया जाए तथा ठंड में कैसे अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखना है। जिससे किसी को भी ठंड ना लगे इसके लिए उपाय बताया गया व योग से लोगों के दुख दर्द को कैसे दूर किया जाए योग द्वारा इसके लिए भी समझाया और ॐ शब्द का अर्थ भी बताया गया जिससे सभी के जीवन में खुशहाली लाई जा सके। शिविर का समापन हास्य आसन, सिंह आसन व शांति पाठ के साथ हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। करमा ब्लाक अन्तर्गत गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल मधुपुर में रंगोली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे ए, बी, सी ग्रुप में भाग लिया। इसमें ग्रुप ए से कक्षा चार में प्रथम आने वाली बालिकाएं अंशिका कुमारी, अर्पिता, अनुष्का मौर्या, रीना व ग्रुप बी में प्रथम आने वाली छात्राएं कक्षा 8 अ से बालिकाएं शिवानी मौर्य आकांक्षा मौर्य, शिवानी, केसरी, रिया, तनु, पूर्णिमा, अंबर फातिमा, मुस्कान रही

Advertisement (विज्ञापन)

तथा ग्रुप सी से प्रथम आने वाली छात्र व छात्राएं ज्योति, अनु, निशा, अंजलि, तृषा ,नीतीश ,सत्यम रहे। वही प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजदेव मौर्य, प्रधानाचार्य बृजबिहारी लाल, अध्यापकगण बेचूराम, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र चौहान , नरेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार , मिस गुंजान , राजेश कुमार , अमित कुमार, मीरा, शालिनी गुप्ता ,अनीता , राजेंद्र प्रसाद, रीता देवी, ओम प्रकाश , अनिल कुमार, अश्वनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें