जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए प्रसाशनिक अधिकारियो के साथ किए बैठक

HIGHLIGHTS

  • 12 नवंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित/प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को किया जाएगा निस्तारित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.11.2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित/प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के सम्बंध में अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त उक्त लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु सभी को निर्देशित भी किया गया ताकि आमजनमानस लाभान्वित हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से निहारिका चौहान विशेष न्यायाधीश पाक्सो नोडल अधिकारी (रा.लो.अदालत), विनय कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकरी, कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, अरुण कुमार पाण्डेय प्रबन्धक लीड बैंक (प्रकोष्ठ) सहित उपस्थित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी राजकुमार को हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 30 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • दो महिलाओं शीला व गीता को 7-7 वर्ष की कैद, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 5-5 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े नौ सल पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। साढ़े नौ वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राजकुमार को 10 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं दो महिलाओं शीला व गीता को दोषसिद्ध पाकर 7-7 वर्ष की कैद व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न अदा करने पर 5-5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 27 जून 2013 को कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। घर पर उसकी 16 बर्षीय नाबालिग बेटी रहती है। अकेले का फायदा उठाकर लसड़ा गांव निवासी राजकुमार अक्सर बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा और उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था।जिसकी वजह से बेटी 6 माह की गर्भवती हो गई। इस कार्य में शीला व गीता ने बखूबी सहयोग किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में राजकुमार पुत्र रामचन्द्र व शीला पत्नी राजकुमार निवासी लसड़ा, थाना राबर्ट्सगंज व रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव निवासी गीता पत्नी सीताराम के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राजकुमार को 10 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दो महिलाओं शीला व गीता को दोषसिद्ध पाकर 7-7 वर्ष की कैद एवं 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 5-5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। उधर जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वही अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

कैंप लगाकर महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं के हित में जिला प्रोबेशन कार्यालय है समर्पित।
  • खंड विकास कार्यालय घोरावल के सभागार कैंप लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारियां।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के निर्देश के क्रम मे बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय घोरावल के सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना बाल सेवा सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन का कैंप लगाकर बृहद रूप से प्रचार प्रसार किया गया।
वही कैंप में आए हुए समस्त लाभार्थियों को साधना मिश्रा जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र द्वारा भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कैंप में उपस्थित सभी महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन की आधार सीडिंग के बारे में बताया गया। मौके पर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी ऋषि सिंह, एडीओ समाज कल्याण अजय सोनकर, दया राम आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

भारी मात्रा में अवैध शराब किया गया बरामद, बिहार जा रही थी कंटेनर

HIGHLIGHTS

  • 396 लीटर व कुल 3879 लीटर बोतलो को किया गया जब्त

सोनभद्र। मादक पदार्थ व अवैध शराब के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट प्रयवेक्षण मो0 ऐश खॉ, उ0नि0 सतीश चन्द सिंह सरकारी UP64G0375 चालक हिमांशु के देखभाल क्षेत्र तलाश, पेण्डिग विवेचना, वांछित वारण्टीगण के दौरान बढौली चौराहे पर मौजूद था कि आबकारी टीम के आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार क्षेत्र हमराह आ0नि0 अभय कृष्ण चौधरी क्षेत्र 3, प्र0आ0सि0 मुकेश कुमार, प्र0आ0सि0 रोहित गहलौत,प्र0आ0सि0 रामकृष्ण यादव मय वाहन सरकारी UP70AG1647 मय चालक सतीश साहू व जी0एस0टी0 टीम स0आ0 राज्य कर सचल दल द्वितीय इकाई सोनभद्र अभिषेक कुमार पाण्डेय मय वाहन UP32EG2333 चालक मनोज कुमार पाण्डेय मौके पर आ गये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि दिनांक 14.10.2022 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि DCM कन्टेनर 6 चक्का न0 UP14GT1290 संदिग्ध है। जिसमे अवैध अग्रेजी शराब का परिवहन हो रहा है जो मिर्जापुर की तरफ से रा0गंज होते हुए बिहार जायेगी। मुखबिर खास की इस मुखबिरी सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के साथ लोढी टोल प्लाजा के पास वाहनो की चेकिंग करने लगे काफी समय बाद जब उक्त वाहन मौके से नहीं गुजरी तो हम लोगो द्वारा चेकिंग बन्द कर मुखबिर खास को आवश्यक दिशा निर्देश देकर पुनः क्षेत्र मे रवाना किया गया। जिस पर जी0एस0टी0 विभाग का नोटिस चस्पा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद जी0एस0टी0 विभाग के जरिये उचित माध्यम सम्पर्क किया गया तो जी0एस0टी विभाग के सहायक आयुक्त राज्य कर अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वाहन UP32EG2333 मय चालक मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा चेकिंग के दौरान चण्डी तिराहे से TATA कम्पनी की DCM कन्टेनर 6 चक्का न0 UP14GT1290 को जी0एस0टी0 से सम्बन्धित कागजात व वाहन चालक के माल से सम्बन्धित दिये गये बयान मे भिन्नता के कारण वाहन को इण्टरसेप्ट करते हुए थाना रा0गंज के सुपुर्दगी मे देकर मण्डी समिति मे खड़ा कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वाहन खड़ा कराने के दौरान ही वाहन का चालक नाम पता अज्ञात मौका पाकर भाग गया। मुखबिरी सूचना के अनुसार उक्त वाहन मे अवैध अंग्रेजी शराब होने की पूर्ण सम्भावना है। जिसके बाद सहायक आयुक्त राज्य कर उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन से सम्बन्धित वाहन चालक के मौके से भाग जाने के कारण वाहन पर लोड माल अथवा वाहन से सम्बन्धित कोई जिम्मेदार व्यक्ति न होने के कारण वाहन पर लोड माल से सम्बन्धित भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु कमेटी गठन हेतु उच्चाधिकारीगण से अनुरोध किया गया है। जहा पर TATA DCM कन्टेनर 6 चक्का न0 UP14GT1290 खड़ी थी ।जिसके कंटेनर को नियमानुसार खोला गया तो उक्त वाहन के कन्टेनर से अंग्रेजी शराब का होना पाया गया। शराब पर माल एवं सेवा कर अधिनियम(जीएसटी एक्ट) के अन्तर्गत देयता न होने के कारण जी0एस0टी0 टीम द्वारा अपनी कार्यवाही समाप्त की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद आबकारी टीम के द्वारा चेक किया गया तो अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 815/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 419,420,467,468,471 भादवि बनाम 1. वाहन संख्या UP14GT1290 का चालक नाम पता अज्ञात 2. UP14GT1290 का स्वामी विजय कुमार गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद गुप्ता निवासी 168 वार्ड न0 58B कोड 502 परगना लोनी राज गार्डन ग्राम पावक , सादिकपुर गाजियाबाद 3. वाहन संख्या MH48T1277 तथा वाहन स्वामी MS BEACKON LOGISTICS PVT LTD पता बेसमेन्ट न0 01 सोहन प्लाजा कामर्शियल कम्प्लेक्स नवघर वसई ईस्ट जिला थाणे महाराष्ट्र 4. परनार्ड रिकार्ड इण्डिया प्रा0लि0 एट राजस्थान लिकर्स लि0 ग्राम हरिपुर हिन्दुआ डेराबस्सी जिला एस0ए0एस0 नगर मोहाली पंजाब-140507 का प्रबन्धक निर्देशक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Advertisement (विज्ञापन)

बरामदगी का विवरणः-

IMPERIAL BLUE RESERVE GRAIN WHISKY 39 पेटी मे 468 बोटल (प्रत्येक मे 750 ML) कुल 351 लीटर ,MPERIAL BLUE RESERVE GRAIN WHISKY 348 पेटी मे 8352 बोटल (प्रत्येक मे 375 ML) कुल 3132 लीटर ,ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY 44 पेटी मे 1056 बोतल (प्रत्येक मे 375 ML)

कुल 396 लीटर तथा टोटल 3879 लीटर सभी बोतलो पर FOR SALE IN PUNJAB अंकित है जो कि उ0प्र0 मे बिक्री हेतु अनुमन्य नही है। उक्त अवैध अन्ग्रेजी शराब परनार्ड रिकार्ड इण्डिया प्रा0लि0 एट राजस्थान लिकर्स लि0 ग्राम हरिपुर हिन्दुआ डेराबस्सी जिला एस0ए0एस0 नगर मोहाली पंजाब-140507 द्वारा निर्मित है।

आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत मायुमं ने स्कूली बच्चों में मिष्ठान का किया वितरण

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम आनंद सबके लिए के अंतर्गत बुधवार को चोपन के पास स्थित करवनिया गांव में विद्यालय में छोटे बच्चों को मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमे शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिपावाली के शुभ अवसर पर आनंद सबके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी मिठाई के डब्बे वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे राष्ट्र में करीब 140000 मिठाई के डिब्बों का वितरण करवाया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि त्योहार के समय सभी लोगों को खुशियां मिलनी चाहिए। मंच इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को खुशियां बांटने का प्रयास करता है। वही शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से उत्सव ट्रस्ट के आशीष पाठक एवं प्रसिद्ध हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मूल संघ की जिला- बलरामपुर की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • धीरेन्द्र चौधरी बने जिला अध्यक्ष एवं रवि पटेल बने जिला मन्त्री-बलरामपुर

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय जिला पुस्तकालय, बलरामपुर में चन्दन पाण्डेय, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाई स्कूल, मधवाजोत की अध्यक्षता में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी व अधिवेशन में जनपद-बलरामपुर की मूल संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें राजकीय हाई स्कूल हरहटा, तुलसीपुर के धीरेन्द्र चौधरी जिला अध्यक्ष एवं राजकीय इण्टर कॉलेज दारीचौरा के रवि पटेल जिला मन्त्री निर्वाचित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजकीय हाई स्कूल विशुनपुर विश्राम के सुभाष यादव एवं राजकीय हाई स्कूल शिवपुर महन्त की शिक्षिका राधिका शर्मा निर्वाचित हुईं। राजकीय हाई स्कूल, महाराजगंज तराई से रामबचन एवं राजकीय हाई स्कूल, देवरिया मुबारकपुर से उषा को उपमन्त्री के रूप में निर्वाचित हुईं। राजकीय इण्टर कॉलेज,इटई रामपुर के दिनेश चन्द्र को कोषाध्यक्ष एवं राजकीय हाई स्कूल रामनगरा के नवीन कुमार श्रीवास्तव को मूल संघ के संगठन संरक्षक निर्वाचित हुए। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की एवं आशा व्यक्त किया है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद- बलरामपुर में राजकीय शिक्षकों की समस्याओं का समाधान समुचित ढंग से हो पाएगा।

  • Advertisement

जिले में एम्स जैसा संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की हो स्थापना- पवन कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अलग पुर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के तहसील में हुई जिसमें पृथक पूर्वांचल राज्य व अन्य समस्याओं को हल करने के विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने मांग किया है कि सोनभद्र जनपद आदिवासी क्षेत्र होने के साथ-साथ वन एवं पहाड़ो से आच्छादित है तथा बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है किंतु आज भी यातायात एवं शिक्षा आदि के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।इसलिए मोर्चा मांग करता है कि यहां पर एम्स जैसा संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो तथा जिले के राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय संसाधनों की व्यवस्था किया जाए तथा देश के मुख्य शहरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु के लिए ट्रेन चलाई जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रदेश अध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि आजादी की लड़ाई और उसके बाद देश के विकास में पूर्वांचल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है लेकिन खुद पूर्वांचल हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है। यहां के लोगों ने देश के कला-साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है, फिर भी पूर्वांचल और यहां के लोगों की लगातार अनदेखी की गई है। इसलिए पूर्वांचल के 28 जनपदों को मिलाकर एक पृथक पूर्वांचल राज्य स्थापना किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश चौबे ने कहा कि सोनभद्र में संपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी जनपदों के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता भाग लेंगे । इस अवसर पर विभूतियों को “पूर्वांचल एकता सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। संचालन जिला महासचिव सत्यम शुक्ला एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर एड वी पी सिंह, एड पवन कुमार द्विवेदी, काकू सिंह, संदीप जायसवाल, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, ईश्वर जायसवाल एडवोकेट, दीपनारायण पटेल,एड नवीन पांडेय ,एड वीरेंद्र कुमार सिंह, संतोष चतुर्वेदी नेतराज पटेल, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

9 दिसंबर से होगी नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ

HIGHLIGHTS

  • 21 अक्तूबर को स्थापित किया जाएगा धर्मध्वज
  • रोज होगी भागवत कथा, 17 दिसंबर को कराई जाएगी गरीब कन्याओं की शादी
  • श्री भिखारी सेवा ट्रस्ट की बैठक में मंत्रणा कर बनाई गई रणनीति
  • सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। ओबरा रामलीला मैदान परिसर में स्थित करुणेश्वर महादेव मंदिर पर श्री भिखारी सेवा ट्रस्ट की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें आगामी 9 दिसंबर से होने वाले 9 दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ, भागवत कथा एवं गरीब कन्याओं की शादी सम्पन्न कराए जाने पर मंत्रणा कर रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर उनको दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक श्री भिखारी सेवा ट्रस्ट के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि ओबरा सेक्टर नम्बर 9 रामलीला मैदान परिसर में स्थित करुणेश्वर महादेव मंदिर पर विराट रुद्र महायज्ञ की सफलता के लिए 21 अक्तूबर को पूर्वान्ह 11 बजे ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रणामती देवी व एसडीएम राजेश कुमार सिंह के जरिए धर्मध्वज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यज्ञ मंडप बनाने का कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। यज्ञ के आचार्य पंडित गोपाल धर द्विवेदी जी रहेंगें, जबकि प्रवचनकर्ता वृंदावन से पधारे पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि 9 दिसंबर से 9 दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। जो 17 दिसंबर को गरीब कन्याओं की शादी एवं भंडारे के साथ संपन्न होगी। श्री भिखारी सेवा ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी डीडी गुप्ता जी को आयोजन समिति का अध्यक्ष व दिन दयाल केशरी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अशोक जायसवाल को उपाध्यक्ष, धुरंधर शर्मा को उपमंत्री चुना गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर शशिकांत श्रीवास्तव, राजू वैश्य, जेपी सिंह, सुशील कुशवाहा, भोला दुबे, उमाशंकर सिंह, रमेश यादव, अरुण रॉय, देव प्रकाश मौर्या, रमेश सिंह, ईओ अमित सिंह, मनोज मिश्र, विजय यादव, गणेश श्रीवास्तव, संजीत कुमार चौबे, प्रेम जी, रेवती रमण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी गुपुत यादव को हुई 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े सात वर्ष पूर्व 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ का मामला

सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अपहरण कर उसके साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गुपुत यादव को 5 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 23 अप्रैल 2015 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 8 अप्रैल 2015 को दोपहर में 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच पन्नूगंज थाना क्षेत्र के लौवारी गांव निवासी गुपुत यादव पुत्र स्वर्गीय बैजू उसकी नाबालिग बेटी को गौशाला में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह भागने लगी तो उसे वह पकड़ लिया। जब बेटी रोने लगी तो उसे छोड़ दिया। इस तहरीर पर पन्नूगंज पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में गुपुत यादव पुत्र स्वर्गीय बैजू निवासी लौवारी, थाना पन्नूगंज के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गुपुत यादव को 5 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

जिला कारागार में निरुध्द बन्दियों के लिए चला गया रिहाई अभियान

HIGHLIGHTS

  • 70 वर्ष से अधिक व गंभीर बीमारी से ग्रसित बन्दियों की रिहाई का हुआ आदेश
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त तत्वाधान में अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के निर्देशन पर बुधवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा निरुध्द सिध्ददोष बन्दियों उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सिद्धदोष बन्दियों की समय पूर्व रिहाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सचिव द्वारा जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को निर्देश दिया गया कि ऐसे समस्त आजीवन कारावास से दंडित बन्दी जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित है, उनकी समय पूर्व रिहाई के लिए प्रार्थना पत्र शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित की जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव व जेलर जेपी दुबे आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें