मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, सुनी गई मन की बात

HIGHLIGHTS

  • इंडियन ट्रेनिंग सेंटर में महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • प्रधानमंत्री मोदी की सुनी गई मन की बात
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक पर स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर, आनंद कटरा पर महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय द्वारा समाज के लिए दिया गया नारा “अंतोदय के विकास से ही देश का विकास होगा ” इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में धारा 370 खत्म करना एक देश एक कानून का प्रयास करना, कश्मीर में पुनः शांति स्थापित करना, समाज में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का विकास करना दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रेरणा से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।

वही कार्यक्रम में किसान मोर्चा के कार्यालय प्रमुख व निराला नगर के बूथ प्रभारी ध्रुव कांत द्विवेदी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनते हुए उन्होंने कहा कि रविवार के दिन माननीय मोदी जी के द्वारा किए जाने वाले मन की बात को सभी व्यक्तियों को सुनना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात को समाज के सभी वर्गों के साथ बैठकर सुनता है। जिससे समाज में एक नई चिंतन रूपी ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर इंडियन ट्रेनिंग सेंटर के संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आजादी का यह अमृत काल चल रहा है इस समय जो युवा है उनको इतिहास को रचने का एक सुनहरा अवसर मिला है, प्रत्येक युवाओं की यह जिम्मेदारी है कि स्व निर्माण, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण के कार्य की जिम्मेदारी को स्वयम् की प्रेरणा से स्वीकार करें , प्रत्येक युवाओं को आगे आना चाहिए वर्तमान टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इतिहास की गलतियों से सीखते हुए आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का चिंतन करते हुए हमें एवं समाज के युवक-युवतियों को राष्ट्र निर्माण के लिए पूरे मनोयोग से लग जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप महिला मोर्चा की महामंत्री रूबी गुप्ता, सभासद चंदन केसरी, जायसवाल समाज व लायंस क्लब के अध्यक्ष अजीत जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, ट्रेनिंग सेंटर के मैनेजर महेश कुमार मिश्र, चंदन, ममता गोस्वामी, नेहा और फैशन डिजाइनिंग कोर्स के कई अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

रेडियो पर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। रविवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के मध्य स्थित वार्ड नं 13 हर्ष नगर सिविल लाइन रोड अंजनि डिश सर्विस पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर के ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात रेडियो पर सुनी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है त्योहारों पर पैकिंग के लिए पॉलिथीन बैग्स का भी बहुत इस्तेमाल होता रहा है। स्वच्छता के पर्वों पर पॉलिथीन जो कि एक नुकसानकारक कचरा है ये भी हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ है। इसलिए, हम स्थानीय स्तर पर बने हुए नॉन प्लास्टिक बैग्स का ही इस्तेमाल करें। हमारे यहां टके, सूतके, केले के, ऐसे कितने ही पारंपरिक बैग का चलन एक बार फिर से बढ़ रहा है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों के अवसर पर इनको बढ़ावा दें, और स्वच्छता के साथ अपने और पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनिया अब इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि फिजिकल और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ज्यादा कारगर है। विशेषकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी मुश्किलों में योग से बहुत मदद मिलती है। योग की ऐसी ही शक्ति को देखते हुए 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना तय किया हुआ है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारत के एक और प्रयास को चिन्हित किया है, उसे सम्मानित किया है। ये प्रयास है, वर्ष 2017 में शुरू किया गया – भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल। पीएम मोदी ने कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती बनाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी।पीएम मोदी ने कहा कि चीतों का नामकरण अगर पारंपरिक हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि, अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें सहज ही, अपनी ओर आकर्षित करती है। यही नहीं, आप ये भी बताएं आखिर इंसानों को जानवरों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। हमारी मौलिक जिम्मेदारी में भी तो जानवरों के प्रति आदर दर्शाया गया है।
मेरी आप सभी से अपील है कि आप इस प्रतियोगिता में जरुर भाग लीजिए – क्या पता इनाम स्वरूप चीते देखने का पहला अवसर आपको ही मिल जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत रावत, अमन वर्मा, धीरेंद्र पांडे, समर सिंह, विक्रांत सिंह, संजीव सिंह, सुरेश, रवि केसरी, मोहन संजय सहित अन्य लोगों ने मन की बात रेडियो पर सुने।

  • Advertisement

डेढ़ सौ हृदय रोगियों की हुई जांच और दी गई दवाइयां

म्योरपुर, सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र में रविवार को विशाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आलोक सिंह और उनकी टीम ने डेढ सौ मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य रहने के उपाय बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही आश्रम के अध्यक्ष और साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि आश्रम सभी यहां सुखी होवें, सभी स्वस्थ निरोग हो, सभी मंगलता पायें, न किसे बीबी कोई दु:ख हो इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने के लिए विभिन्न तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम स्त्री रोग, नेत्र शिविर फिजियोथेरेपी, दन्तचिकित्सक आदि प्रकार सेवाएं देता है। इसी क्रम में रविवार को विशेष रूप से जनपद सोनभद्र के दक्षिणांचल क्षेत्र के निवासियों के लिए हृदयरोग से जुड़े गम्भीर बीमारियों का इलाज सुनिश्चित करने की दृष्टि से बनवासी सेवा आश्रम आरोग्य केन्द्र गोविन्दपुर में ह्रदयरोग विशेष जांच शिविर का आयोजन हुआ।

इस पुनित कार्य में वाराणसी के प्रसिध्द हृदयरोग विशेषज्ञ डा. आलोक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र से आये मरीजों का इलाज व उचित सलाह दिया गया। इससे पहले जांच टीम द्वारा ईसीजी, सूगर व ब्लडप्रेशर भी जांच किया गया। इस विशेष शिविर में हाई ब्लड प्रेशर, छाती में दर्द, सांस का फूलना, पैरों में सूजन, दिल का असमान्य धड़कना, मधुमेह जैसे रोगों से ग्रसित 150 मरीजों ने अपना जांच करवाया। इस विशेष शिविर के सहयोगी के रूप आश्रम स्वास्थ्य विभाग के टीम डा. राजकुमार रजावत, डा. दीनबन्धु, , रेखा शर्मा, राहुल कुमार, बिन्दु, सुदर्शन, बालदत्त दूबे,धनराज व शिक्षक विनय प्रताप, देवकुमारी, नेहासिंह, प्रमोद कुमार, विमल भाई, देवनाथ भाई, केवलादूबे, प्रमोद शर्मा आदि रहे। शिविर का संयोजन डा. विभा द्वारा किया गया।

  • Advertisement

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती पर पुष्पांजलि व परिचर्चा के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामनगर, वाराणसी। “पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती” के अवसर पर रविवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई एवम क्षेत्रीय अभिलेखागार के सयुक्त तत्वाधान में रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में पुष्पांजलि एवम् परिचर्चा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में विषय स्थापना करते हुए डॉ कमलेश तिवारी ने दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन और जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार भारतीय संस्कृति एवम् ज्ञान धारा से ही निकल कर आते हैं। ये मनुष्य के सर्वांगीण विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने पत्रकार के रूप में सदैव सरकार को सच दिखाते हुए पथ प्रदर्शित करने का कार्य किया। उनका आर्थिक दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।

वही अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ स्वतंत्र सिंह, डा रोशन सिंह, वीरेंद्र मौर्य, विनय मौर्य, शशिभान सिंह, प्रकृति पाठक, चंद्रप्रकाश मौर्य, मनोज कुमार, महेन्द्र कुमार लाल, संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शोक सभा का हुआ आयोजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। वरिष्ठ कथाकार रामनाथ शिवेंद्र की अध्यक्षता में हर्ष नगर स्थित असुविधा पत्रिका के कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी की दिवंगत माता श्रीमती सुशीला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञातव्य हो कि 21 सितंबर 2022 दिन बुधवार को 8:45 पर 67 वर्ष की अवस्था में इनका निधन एक निजी अस्पताल में हो गया हो गया था।
श्रीमती सुशीला देवी कश्मीरी ब्राह्मण परिवार, पूर्वर्ती जनपद मिर्जापुर के अहरौरा नगर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वृंदा प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, बद्री प्रसाद “आजाद”(13 अगस्त 1942 को इनकी गिरफ्तारी से अहरौरा में गोली कांड हुआ था) गौरी शंकर,श्री राम, ज्वाला प्रसाद,(केसरवानी बंधु) की पौत्री अहरौरा गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी, रॉबर्ट्सगंज नगर के सुप्रसिद्ध गुड व्यवसायी, सत्यनारायण साव की पुत्री एवं रॉबर्ट्सगंज नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, राजनीतिज्ञ व्यवसायी, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी की पुत्रवधू, केसरवानी महिला वैश्य सभा सोनभद्र की प्रथम जिलाध्यक्ष थी।

Advertisement (विज्ञापन)

10 सितंबर 2022 को श्रीमती सुशीला देवी के पति गुलाब प्रसाद केसरी का निधन हो गया था, इसके पश्चात 21 सितंबर 2022 को श्रीमती सुशीला देवी गोलोक वासी हुई। शोक सभा में सोनभद्र कानूनी परामर्श केंद्र के सचिव जितेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, शहीद प्रबंधन स्थल ट्रस्ट के संस्थापक प्रदुम त्रिपाठी एडवोकेट, कवि दिवाकर द्विवेदी मेंघ विजयगढी, रविकांत सिंह, ज्ञानेंद्र शरण राय, डॉ आनंद नारायण सहित अन्य सामाजिक सांस्कृतिक,स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

  • Advertisement

भाजपा ने दिव्यांगो में किया कृत्रिम अंग व उपकरण का वितरण

HIGHLIGHTS

  • भाजपा ने सेवा पखवारा के तहत कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कैंप का किया आयोजन
  • कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि रहे राज्यसभा सांसद रामशकल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने ट्राई साइकिल, छड़ी, बैसाखी, ध्वनी यंत्र सहित अन्य उपकरण जरुरतमंदों को सौंपा।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विकास खण्ड राबर्ट्सगंज परिसर मे दिव्यांगो के बीच कृत्रिम अंग उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि रहे राज्यसभा सांसद रामशकल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने ट्राई साइकिल, छड़ी, बैसाखी, ध्वनी यंत्र सहित अन्य उपकरण जरुरतमंदों को सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उन्हे समाज की मुख्यधारा से जोडना मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। हम सब जानते है की दिव्यांग शब्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के देन है हम दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाया है, जिससे वो भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। दिव्यांगजनों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं को भी गिनाया इसलिए किसी भी दिव्यांग को निराश होने की जरुरत नही है सरकार ने दिव्यांगों को सबसे ज्यादा लाभ दिलाया उपकरण हो या योजनाएं भाजपा सरकार मे सबसे ज्यादा दिव्यांगजनों तक लाभ पहुंचा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों मुख्यधारा मे सहजता के साथ जीविकोपार्जन एवं अन्य क्षेत्रों को सहज व सरल बनाने को दृष्टिगत रखते हुए अनेको प्रयास किये जा रहे है। दिव्यांगजनों की सेवा करने का जो आनन्द प्राप्त होता है वह शब्दो मे बयां नही किया जा सकता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनेको अनेक योजनाएं चला रखा है जिनमे से दिव्यांग सशक्तिकरण योजना भी प्रमुख है इस योजना के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के अपंगता के आधार पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया जाता है, यह योजना दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बना रही है।

वही इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्तियों के लिए कार्य करते है भाजपा सदैव समाज के अन्त्योदय पर खडे व्यक्ति को मुख्यधारा मे लाने हेतु कार्य करती है।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, कार्यक्रम संयोजक राकेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चन्देल, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, गोविन्द यादव, दयाशंकर पाण्डेय, बीएन गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, सतीश पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, राहुल पटेल, दिलिप मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्र-छात्राएं सामुदायिक कार्यों के द्वारा अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं- डॉ प्रमोद कुमार

HIGHLIGHTS

  • राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

ओबरा, सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कार्य योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्र-छात्राएं सामुदायिक कार्यों के द्वारा अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ 1969 मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी पर हुआ था। राष्ट्रीय सेवा योजना मे छात्र-छात्राएं समूह में रहकर सामुदायिक कार्यों के माध्यम से देश एवम समाज मे साक्षरता, स्वच्छता, स्वास्थ्य समस्याओ, समाज में व्याप्त रूढ़ियों, अंधविश्वास के विरुद्ध अभियान, ज्वलंत सामाजिक समस्याएं एवं उनके समाधान तथा राष्ट्र सेवा से संबंधित रचनात्मक कार्य करते हुए अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते है।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महीप कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राधाकांत पांडेय, डॉ महेंद्र प्रकाश, उपेंद्र कुमार, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभा पांडेय, डॉ रंजीत सिंह, बीना यादव, डॉ. विजय प्रताप यादव, वैशाली शुक्ला, प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, महेश पांडेय, सरफुद्दीन एवं कुंदन तथा अंकिता, अंजलि, पूजा, साधना यादव, संजना केसरी, आशीष, अर्पित देव पांडे, विकांक रंजन, मीनू कुमारी, आकांक्षा द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

प्रभारी जिलाधिकारी ने आने वाले आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के दौरान पारस्परिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को सम्पन्न कराने के लिए की गई पीस कमेटी के साथ समन्वय बैठक की।
  • जिन स्थानों पर नवरात्रि के पूजा पाण्डाल, दूर्गा पूजा आदि की मूर्तियां स्थापित की जायेंगी, उन स्थानों पर अपने-अपने वालेन्टीयर भी लगाये – सौरभ गंगवार
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी दिनों में आने वाले नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के दौरान पारस्परिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी के साथ समन्वय बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पाण्डाल के सदस्य व पदाधिकारियों से नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा को सम्पन्न कराने में आने वाले समस्या से अवगत कराने के साथ ही अपने-अपने सुझाव पेश करने की अपील की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर उपस्थित सदस्य/पदाधिकारियों द्वारा नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा में आने वाले समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए अपने-अपने सुझाव रखें गये। जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) द्वारा पीस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सुझाये गये और बिन्दुओं को बारी-बारी से संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को समय रहते समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर नवरात्रि के पूजा पाण्डाल, दूर्गा पूजा आदि की मूर्तियां स्थापित की जायेंगी, उन स्थानों पर अपने-अपने वालेन्टीयर भी लगाये। जिससे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ आपसी समन्वय के साथ उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में व सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक प्रबन्ध किये जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि पूजा पाण्डाल के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाये, इसके लिए जगह-जगह स्थानों पर कूड़ादान रखें जाये। जिससे सफाई कर्मी कूड़ा का निस्तारण आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, बैरेकेटिंग इत्यादि की व्यवस्था करायी जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारीगण अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ पाण्डालों व मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यकतानुसार कमियों को दूर करें। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों को मानक के अनुरूप ही अनुमति प्रदान करें और ये हिदायत भी दें कि मानक के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाय और भड़काऊ, गंदे स्लोेगन, गाना, नारा आदि का प्रयोग न किया जाये।

इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में पीस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सुझाये गये समस्या को ध्यान में रखते हुए समाधान हर हाल में कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के समय होने वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, अग्नि शमन, पीने के शुद्ध पानी, साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली खराब होने पर लाईनमैन द्वारा बिजली काटकर बिजली मरम्मत कराने, मूर्ति विजर्सन के दौरान नदी या बांध में बैरेकेटिंग कराने के साथ ही आदि स्थलों का जायजा कर आवश्यक प्रबन्ध के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि परम्परा के अनुसार ही मनाया जाय, धार्मिक पर्वों में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाये।

नवरात्रि में विसर्जन के समय भीड-भाड़ वाले इलकों में ट्राफिक की व्यवस्था पहले ही से दुरूस्त किया जाये। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने पावन पर्व शारदीय नवरात्र, विजयदश्मी/दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी धर्मो के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धजीवियों, जनप्रतिनिधियों, शान्ति समिति के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए धार्मिक पर्व सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गयी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेन्द्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित पीस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन कल

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं संगठन करता पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दुद्धी नगर के होटल ग्रीन स्टार में किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त आशय की जानकारी मंच के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने देते हुए बताया कि-” 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को रात 8:00 बजे लोक संस्कृति की प्रस्तुति एवं सम्मान का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, माल्यार्पण मंच के संयोजकगण एवं पदाधिकारी गण करेंगे।
वही रात्रि 9:00 बजे वीर रस, हास्य रस, श्रृंगार रस, करुण रस, से ओतप्रोत काव्य पाठ देश के जाने माने कवि शायर करेगे। काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध गीतकार जगदीश पंथी, अजय चतुर्वेदी कक्का, ईश्वर विरागी, गिरीश चंद आहत, धनंजय सिंह रकीम, प्रदुम त्रिपाठी, हसन सोनभदी, डॉक्टर लखन राम जंगली, यथार्थ विष्णु, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के मोहम्मद इसहाक खान, विकास वर्मा, कौशल्या कुमारी चौहान आदि कवि एवं शायर शिरकत करेंगे

कार्यक्रम में मंच के मुख्य संरक्षक महेशानंद भाई, अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंत्री शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रसाद, सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार- प्रसार सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का वृहद आयोजन किया गया है एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। हिंदी के प्रसार हेतु बसुराज गोस्वामी,परियोजना प्रमुख द्वारा यह संदेश दिया गया कि भारत सरकार प्रेरणा एवं प्रोत्साहन नीति के तहत हिंदी के हित में व्यापक कदम उठा रही है एवं हम सब का संविधानिक दायित्व है कि हम हिंदी के नियमों का पालन सुनिश्चित कर एनटीपीसी एवं इस देश को गौरवान्वित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस वर्ष जन-जन तक हिंदी के संदेश को पहुचाने के उद्देश्य से विद्युत गृह के कर्मचारियों, गृहणियों हेतु हिंदी निबंध लेखन, भाषण, हिंदी सुझाव, हिंदी प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। इस क्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आवसीय परिसर में संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे हिंदी निबंध, हिंदी भाषण आयोजन किए जा रहें है। सभी हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों की भारी भागीदारी देखी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादे कि एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में हिंदी राजभाषा को प्रोत्साहन देने हेतु बैनर, ई-मैगज़ीन, प्रेस पत्र आदि भी हिंदी भाषा में जारी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त भी हिंदी को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के हिंदी कार्यशाला, संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, समारोह आदि का निरंतर आयोजन किया जाता है।
एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर परियोजना भविष्य में भी हिंदी को बढ़ावा हेतु प्रतिबद्ध है एवं हिंदी के हित में सार्थक कदम उठाती रहेगी।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें