दो दोषियों को 10 -10 वर्ष की हुई कैद

सोनभद्र। 7 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के बगैर सहमति से गर्भपात कराए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों सुरेश कुमार यादव व ममता मौर्या को 10-10 वर्ष की कैद एवं क्रमशः 20 हजार व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 जून 2015 को दुद्धी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी सुरेश कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव व उसका एक साथी झूठ बोलकर 15 जून 2015 को रात्रि 8 बजे दया हॉस्पिटल दवा-इलाज कराने की बात कहकर ले गया। जहां पर बगैर लड़की की सहमति के मिलीभगत करके ममता मौर्या पत्नी दया शंकर मौर्य ने अपने पति के साथ 7 माह के बच्चे का गर्भपात करा दिया। सूचना पर जब दया हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां पर बेटी बेहोशी हाल में खून से लतपथ पड़ी थी और मृत बच्चा भी बगल में पड़ा था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि घटना कोन थाना क्षेत्र की है। जिसे कोन थाने में दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में सुरेश कुमार यादव व ममता मौर्या के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों सुरेश कुमार यादव व ममता मौर्या को 10-10 वर्ष की कैद एवं क्रमशः20 हजार व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

एडीएम सहदेव मिश्रा ने वन स्टाप सेन्टर में किया ध्वजारोहण

HIGHLIGHTS

  • ध्वजारोहण के उपरांत वृक्षारोपण के कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। वन स्टाप सेन्टर, लोढी मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण व वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गयाा। कार्यक्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टण्डन महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदीी, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र शेषमणि दुबे रोमी पाठक, वीणा राव, विपिन कुमार, बाबू अहमद, उदेश्य पाठक, भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, मन्जूगिरी, अशू अग्रहरीीसहित लोग आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बड़े ही धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

HIGHLIGHTS

  • ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • ध्वजारोहण एवं सभा का संचालन नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज ने स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर नगर के मुख्य चौराहे पर ध्वजारोहण एवं सभा का संचालन नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कौशल शर्मा ने कहा है कि आजादी को पाने के लिए कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई एवं कितनी बहनों की मांग का सिंदूर फीका पड़ गया तब जाकर 200 वर्ष की गुलामी से मुक्ति मिल सका उन्होंने आगे कहा कि एक सिपाही के लिए अपने राष्ट्रीय धर्म पर मर मिटने से ज्यादा श्रेष्ठकर कुछ ना हो सकता है जो देश की सीमाओं पर अर्जुन की तरह गांडीव लेकर खड़े हैं जिसका एक वार भी खाली नहीं जाता वह हंसते-हंसते सीने पर गोली झेल लेता है लेकिन वतन का सिर झुकने नहीं देता

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने आगे कहा कि इस देश को आतंकवाद से ज्यादा खतरा भ्रष्टाचार से है एक ओर यहां पैसा हमारे सामाजिक सम्मान में सबसे ज्यादा महत्व रखने लगा है वहीं दूसरी ओर राजनैतिक इच्छाशक्ति कमजोर है उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्य विधि अत्यंत जटिल है व्यक्ति यह सोचता है कि समय बचाओ कुछ पैसे खर्च करो एवं अपना काम करा लो उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आमतौर पर व्यापारियों का सम्मान नहीं किया जाता है प्रायः यह देखा जाता है कि उद्यमियों को दोहन का साधन समझा जाता है कुमार मंगलम बिरला जी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि पिछले 50 सालों से उद्यम की दुनिया में होते हुए सबसे बड़ा संकट है कि उद्यमी को बार-बार साबित करना पड़ता है कि वह गलत आदमी नहीं यह शुभ सूचक नहीं है। वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न यूरोप ऑस्ट्रेलिया बेल्जियम फ्रांस जर्मनी नीदरलैंड सहित अमेरिका में पढ़ा लिखा व्यक्ति अपने स्वयं का व्यवसाय करना चाहता है सर्विस सेक्टर एवं टेक्नोलॉजी की दुनिया में ज्यादातर विदेशी कंपनियां लाभ कमा रहे हैं गूगल फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम इन सभी कंपनियों का भविष्य है उद्यम के जटिल प्रक्रियाओं को सुगम बनाया जाए जब उद्यम पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगा तो उत्पादन बढ़ेगा तभी देश समृद्धि साली होगा तभी हमारा देश विश्व पटल पर विश्व गुरु की आभा से शोभायमान होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पृथ्वी जैन, प्रितपाल सिंह राजेश जायसवाल, रवी जयसवाल, परमेश्वर जैन, मिठाई लाल सोनी, मोहनलाल केसरी, नरेंद्र गर्ग, शरद जायसवाल, विनोद जायसवाल, सूर्या जायसवाल, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया, संजय सिंह, टीपू अली, श्याम दुबे धर्मराज जैन, धीरज सोनी, अमित केसरी, अमन वर्मा, गोल्डी सिंह, कृष्णा सोनी, दीप सिंह पटेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने दीपक कुमार केसरवानी को किया सम्मानित

सोनभद्र। साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, इतिहासकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संस्कृति विशेषज्ञ एवं अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसरवानी को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीद उद्यान परासी दुबे में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह सम्मान समारोह में प्रदेश के सामाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, रॉबर्ट्सगंज के ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार सहित जनपद के आलाकमान अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा शाम को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह रॉबर्ट्सगंज में आयोजित काव्य संध्या में सदर तहसील दार ने भी लेखनी, पुस्तिका, अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों, पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

  • Advertisement

हेलो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

HIGHLIGHTS

  • नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नृत्य प्रस्तुत कर जमाया रंग
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड पर स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नृत्य प्रस्तुत कर रंग जमाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा भारत देश स्वतंत्रता का 75 वर्ष पूर्ण कर चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त भारत के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यही वह दिन है जब भारत ब्रिटिश सरकार यानी विदेशी मुल्क की 200 साल की बेड़ियों से 15 अगस्त सन 1947 को मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकपति सिंह चेयरमैन ऑफ नेशनल हॉस्पिटल, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जवाहर सिंह, रवि प्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम के सफलतम आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह, शिक्षिका पूजा सिंह, अंजली, मीनू, रजनी अग्रहरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अभिभावको ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Advertisement

सोनभद्र: स्वतंत्रता दिवस पर सेनानी परिजनों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, ध्वजारोहण से हुआ
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में दो दशकों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय में पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे साहित्यकार प्रतिभा देवी द्वारा रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रख्यात क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रईस, व्यापारी एवं आजाद भारत के प्रथम टाउन एरिया चेयरमैन बलराम दास केसरवानी की पौत्र वधू राधा रानी केसरी एवं ट्रस्ट के निदेशक, साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा कजरी गायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय श्री के पुत्र सोहनलाल केसरी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हमें इसके प्रति निरंतर जागरुक जागरुक रहना होगा। गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए देशभक्तों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों से लोहा लिया इन देशभक्तों के त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद हमें स्वाधीनता मिली। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हम स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ हर्ष उल्लास के साथ मना रहे हैं। हमें देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना होगा और वर्तमान पीढ़ी का यह दायित्व है कि इस कर्तव्य का बोध वह अपनी आगामी पीढ़ी को कराएं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, ध्वजारोहण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अर्थशास्त्री शिवधारी शरण राय, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजाराम केसरी, सुशील राही, वरिष्ठ कथाकार एवं असुविधा पत्रिका के संपादक रामनाथ शिवेंद्र, केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश सदस्य लवकुश प्रसाद केसरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी, रामजी गुप्ता, डॉक्टर सीबी दुबे, कवि/अधिवक्ता प्रद्युम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, समाजसेवी राधेश्याम बंका, शिव शंकर गुप्ता, विजय केसरी, रिशु केसरी, ऋषभ हर्ष केसरी, प्रदीप केसरी, राजकुमार केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोले राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, सोनभद्र की शान है शहीद उद्यान

HIGHLIGHTS

  • शहीद उद्यान परासी में आयोजित हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन
  • सेल्फी प्वॉइंट, शौचालय भवन का हुआ उदघाटन
  • अमृत सरोवर का शिलान्यास , फारेस्ट विभाग ने लगाई स्मृति वाटिका
  • पुलिस बैंड ने बजाई राष्ट्रीय धुन सहित देशप्रेम के गीत…
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिर्जापुर के गांधी कहे जाने वाले पंडित महादेव प्रसाद चौबे. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि शहीद उद्यान परासी दुबे जनपद सोनभद्र की आन- बान- शान है। यहां के कण कण मे त्याग, बलिदान और देशप्रेम के किस्से लिखे हुए हैं। इस स्थली से लोगों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
उपरोक्त विचार समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने शहीद उद्यान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि रॉबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि -“जब भी वे यहां आते हैं उनके अंदर एक ऊर्जा का संचार होता है।
घोरावल के विधायक अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि आज राष्ट्रीय पर्व त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल ने कहा कि हम सब गौरवशाली हैं कि इस ऐतिहासिक स्थल पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

शहीद उद्यान ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी ने अतिथियों के स्वागत करते हुए शहीद उद्यान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को स्मरणीय रखने के लिए अतिथियों ने 7 किलो 500का केक काटा गया एवं 16 स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया ।

राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के दस व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र सौंपा, पांच कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, पांच घरौनी योजना के तहत लाभार्थियों को पत्र सौंपे गए, एवं उन पांच महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य किये हैं।
पुलिस बैंड की धुन के साथ सेनानियों की स्मृति में बने गौरव स्तंभ पर संजीव सिंह गोंड, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य , रॉबर्ट्सगंज के ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत सहित डीएम चन्द्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार ने पुष्प चक्र अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

परिसर में बने माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा निर्मित सेल्फी प्वाइंट का अनावरण , पुरुष और महिला शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण,अमृत सरोवर का शिलान्यास,सेनानियों की स्मृति में निर्मित स्मृति वाटिका में पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएम चन्द्र विजय सिंह ने मुख्यअतिथि संजीव कुमार गोंड के प्रति आभार जताते हुए सभी जनपदवासियों को 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामना दी और मिलजुल कर जिले के बहुमुखी विकास में सबको प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने शानदार और ऐतिहासिक आयोजन के लिए विजय शंकर चतुर्वेदी को बधाई दी, साथ ही शहीद उद्यान के विकास और आयोजन में सहभागिता दे रहे सभी अधिकारियों के प्रति साधुवाद भी प्रकट किया। उन्होंने शहीद उद्यान के सुंदरीकरण एवं कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान चन्द्रकिशोर पांडेय, देवकली देवी ,अर्चना त्रिपाठी को सम्मानित भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन भोलानाथ मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीपीआरओ विशाल सिंह,एसडीएम रमेश कुमार , क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी, सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खान अधिकारी आशीष कुमार, उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा, बीडीओ उमेश सिंह सहित डॉ गोपाल सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अपना दल के दिनेश बियार , मार्कण्डेय पाठक,राहुल श्रीवास्तव , अयोध्या दुबे , दीपक कुमार केसरवानी , सनोज तिवारी ,मनीष पांडेय,चंद्रप्रकाश द्विवेदी, हर्षवर्धन केसरवानी सहित कई स्कूलों के बच्चे, गणमान्य नागरिकगण पर उपस्थित रहे।

  • Advertisement

मुख्य डाक घर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने किया ध्वजारोहण

HIGHLIGHTS

  • पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ने कहा स्वतंत्रता के 75 साल की गौरवशाली यात्रा के पूरा होने अर्थात् अमृत काल में प्रवेश करने पर आज हम सभी हर्ष एवं उल्लास का अनुभव कर रहे हैं
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित मुख्य डाक घर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहा उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल की गौरवशाली यात्रा के पूरा होने अर्थात् अमृत काल में प्रवेश करने पर आज हम सभी हर्ष एवं उल्लास का अनुभव कर रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने का कि हर घर पर लहराता तिरंगा, हमारे उमंग और उत्साह को बढ़ा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, पोस्टमास्टर रमेश कुमार तिवारी, जेपी श्रीवास्तव, नंदलाल गुप्ता, किरण वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट की ओर से जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में तिरंगा ध्वज का वितरण किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष एवम भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट की ओर से जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में तिरंगा ध्वज का वितरण ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी एवं मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय ध्वज वितरण के क्रम में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रईस व्यापारी क्रांतिकारी नेता आजाद भारत के राबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम चेयरमैन बलराम दास केसरवानी व प्रख्यात कजरी गायक श्री राम के परिजनों एवं साहित्यकार अजय शेखर, डॉक्टर अर्जुनदास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, प्रवक्ता सुशील राही, राजाराम केसरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ क्रांति कुमार पूर्व होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, समाजसेवी हर किशोर केडिया, अनुज केडिया गिरीश प्रताप सिंह, सुचिता खेतान, राजकुमार केसरी, मनीष चौबे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।

इस दौरान ट्रस्ट के निदेशक एवं सेनानी परिजन दीपक कुमार केसरवानी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि-“75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा हर हाथ में तिरंगा होना चाहिए और प्रत्येक नागरिकों को अपने घर प्रतिष्ठान, कार्यालयों में तिरंगा ध्वज लगाना चाहिए। जो हम भारतवासियों का अधिकार एवं कर्तव्य है उन्होंने कहा कि आजादी के वीर सपूतो ने अपनी त्याग तपस्या, बलिदान पर स्वतंत्रता हासिल किया और उन्हीं की बदौलत हम आज आजाद हवाओं में सांस ले रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

चोपन पुलिस ने होटल व ढाबों पर चलाया चैकिंग अभियान

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। पूरा देश इस वक्त आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसी क्रम में चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों को निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए होटल, ढाबों पर चैकिंग अभियान चलाया।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना प्रभारी ने होटल ढाबा संचालको को चेतावनी देते हुए कहा कि होटल, ढाबों पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पता चले तुरंत पुलिस को सूचना दे, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। वहीं होटल व ढाबों पर शराब का प्रयोग न होने दे। शिकायत मिलने पर होटल मालिक और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। वहीं होटल कर्मचारियों के सत्यापन हेतु उनके आधार कार्ड आदि चैक किये गये और थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जनता के सहयोग से ही पुलिस असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगा सकती है इसलिए जनता को जागरूक होते हुए उनके आसपास हो रही अनैतिक असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए जिससे पुलिस तृत कार्यवाही करते हुए आपराधिक और आत्मा जिक तत्वों पर अंकुश लगा सके

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें