दर्जनों प्रतिभागियों का अंग वस्त्र देकर किया गया उत्साहवर्धन
सोनभद्र। जनपद के वारी, डाला स्थित खन्ना कैंप में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार को देर शाम हो गया। एकल अभियान एवं अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा संचालित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन विंध्याचल के भाग संयोजक नीरज कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में 85 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। इस दौरान कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का फिजिकल अध्ययन के साथ-साथ कबड्डी के ग्राउंड बनाने की विधि की जानकारी दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
भाग संयोजक नीरज कुमार ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गांव में रह रहे बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु सुव्यवस्थित ढंग से एकल अभियान द्वारा इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख नरेंद्र सिंह, संभाग आरोग्य योजना प्रमुख अमरेश कुमार चौबे तथा हरि कथा योजना प्रमुख प्रहलाद प्रसाद ने अपने ओजस्वी उद्धबोधन से दो दिवसीय खेल प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मालिक राम, विजय साहू , देवनारायण , सागर शर्मा, शिव शक्ति शंकर, रमेश कुमार यादव, बुद्धि नारायण अंचल अभियान प्रमुख आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। कोविड काल के दौरान जिस तरह से सेना भर्ती प्रभावित रही उससे देश की सेवा करने वाले नौजवानों को बड़ा नुकसान हुआ । इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने न सिर्फ भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 कर दिया है बल्कि शार्ट टर्म नौकरी का प्लान तैयार कर तीनों सेना में व्यापक भर्ती की योजना भी है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कही।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छी सोच के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना शुभारंभ की है। इस देश के नौजवान को न सिर्फ रोजगार देना बल्कि उसे प्रशिक्षित और अनुशासित बनाना माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। इस संकल्प के साथ जब युवा देश में काम करेगा तो निश्चित रूप से भारत विश्व गुरु बनेगा। एक अच्छी सोच और एक अच्छी पहल का बेरोजगार नौजवानों को स्वागत करना चाहिए।बेरोजगार युवाओं को अग्निपथ पर आगे बढ़कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिस तरीके से वामपंथी और विपक्ष के लोग इस अग्निपथ योजना के विरोध में देश के नौजवानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, वे नहीं चाहते कि देश का युवा प्रशिक्षित और अनुशासित हो। उन्होंने नौजवानों से अपील की है कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं बल्कि आप खुद योजना के बारे में पढ़े और समझकर दूसरों को भी इसकी अच्छाई के बारे में बताएं। उन्होंने आगे बताया कि देश के 25% नौजवानों को सेना में नियमित रखना और 75% नौजवानों को प्रशिक्षित और अनुशासित करके देश भर में अनेक संस्थाओं में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में शामिल कराकर उन्हें रोजगार देना ऐसा सरकार की मंशा है।जब युवा प्रशिक्षित व अनुशासित होगा तो वह कभी बेरोजगार नहीं रहेगा, यही सरकार की सोच है, जिसे मूर्त रूप देने के लिए माननीय नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना का शुभारंभ किया है
Advertisement (विज्ञापन)
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि 4 साल की नौकरी के दौरान नौजवानों को बेहतरीन पैकेज दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अन्य नौकरी में भी वतीयता दी जाएगी। श्री तिवारी ने युवाओं से कहा की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं बल्कि खुद आत्मचिंतन करें और इस महत्वपूर्ण योजना को समझकर उसका लाभ उठाएं।
सुकृत, सोनभद्र। सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन 14567 व सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में कल दिनांक 18 जून दिन शनिवार को सुकृत स्थित पंचायत भवन (प्राथमिक विद्यालय) में “बुजुर्ग समस्या समाधान दिवस” का आयोजन प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक किया गया है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने बताया है कि बुजुर्ग किसी भी प्रकार की समस्या को फील्ड रिस्पांस अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं। फील्ड रिस्पांस अधिकारी अभिषेक पाठक ने बुजुर्गों से अपील किया है कि समय से उपस्थित हो कर अपनी- अपनी समस्या से हमें अवगत करायें।
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्सव ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को योग महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ओबरा स्थित पटेल स्मृति केंद्र सेक्टर नंबर 8 में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक अमरदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग कक्षा शुभारंभ किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
उत्सव ट्रस्ट द्वारा योग महोत्सव का कार्यक्रम 17 जून से 21 जून तक प्रातः 5:00 से 7:00 तक आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी नगर वासियों से आग्रह किया है कि योग महोत्सव में सम्मिलित हो और स्वास्थ्य लाभ उठाएं। इस दौरान पर मुख्य रूप से योग शिक्षक डॉ अजय कुमार शर्मा, संरक्षक सिरताज बली सिंह उत्सव ट्रस्ट के पदाधिकारी कुंदन, रघुपति चौधरी, डॉ कृष्ण कुमार केसरी, राम भजन गुप्ता, प्रभाकर सिंह, जवाहरलाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र।अग्रवाल समाज सोनभद्र द्वारा विगत कई माह से चलाए जा रहे गौ सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम के क्रम में बृहस्पतिवार को अग्रवाल बंधुओं द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला में गौमाता के लिए सात क्विंटल आहार भेंट किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ एवं नगर के सम्मानित व्यवसायी राजकुमार जालान ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। पुराणों में कहा गया है कि गौमाता के खुरों से उड़ी धूल को मस्तक पर धारण करने से परम पावन तीर्थ में स्नान पूजन के बराबर का पुण्य मिलता है।
Advertisement (विज्ञापन)
वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि गौमाता जिस स्थान पर खड़ी रहकर चैन की साँस लेती हैं वहाँ का वास्तु दोष स्वयं समाप्त हो जाता है। गौमाता को चारा खिलाने से तैंतीस करोड़ देवी देवताओं को भोग लग जाता है। उन्होंने आगे कहा कि गौमाता की सेवा करने से मोक्ष मिलता है, संतोष, धन, व यश कीर्ति की प्राप्ति होती है। मन को शांति मिलती है, स्वास्थ्य लाभ होता है। इस अवसर पर पूर्व में समाज द्वारा चलाए गए महाराजा अग्रसेन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्मानित होने वाले बच्चों में ख्याति अग्रवाल, वैदिक खेमका, निखिल जैन, रौनक़ जैन, आदित्य अग्रवाल एवं संस्कार कानोडिया रहे। इस दौरान धर्मराज जैन, सैलू अग्रवाल, चन्द्रभान अग्रवाल, पंकज कानोडिया, संजय जैन, मनोज जैन, शिवम् अग्रवाल, डाo दिवेश खेमका, विनोद गर्ग सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। बृहस्पतिवार की देर रात्रि विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बीजपुर में नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के निवासी के साथ किये जाने की तैयारी हो रही थी। उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे।
Advertisement (विज्ञापन)
टीम द्वारा तत्काल थाना बीजपुर से समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंची। जहां पर बरात दरवाजे पर आ गयी थी और शादी करने की तैयारी चल रही थी तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है।
Advertisement (विज्ञापन)
बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया बालिका के माता-पिता व अन्य परिजनों के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया साथ ही संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाराणसी। अस्सी घाट पर संत कबीर के 624वें प्राकट्य वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा संत कबीर अकादमी, मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कबीर महोत्सव के आयोजन की तृतीय संध्या की प्रथम प्रस्तुति प्रयागराज के कलाकार विवेक विशाल एवं साथी द्वारा कबीर वाणी की मधुर प्रस्तुति दी गयी।
गायन में हंसा ये पिंजरा नही तेरा , कछु लेना न देना मगन रहना, रहना नही देस बिराना है, मन लागो मेरो यार फकीरी में आदि पदों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। तबला पर नीरज कुमार एवं पवन, अक्षित, अरुण, विशाल, भावेश और संदीप ने सह गायन में साथ दिया। इसी क्रम में कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के कलाकार दिनेश जांगड़े एवं दल द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति की गई।
तृतीय प्रस्तुति इन्दौर के बाबूलाल धौलपुरे एवं दल द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति की गई। गायन में भजन करले सुमरण करले…। सदा राम रस झीणी चादर…। जरा धीरे धीरे गाड़ी हो को… आदि की सुन्दर प्रस्तुति की गई। वही चतुर्थ एवं अंतिम प्रस्तुति राजस्थान की कलाकार गंगा देवी एवं दल द्वारा तेरहताली एवं झूमर नृत्य की सम्पन्न हुई। मंच संचालन सौरभ चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो सुरेश शर्मा निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं डॉ सुभाष चन्द्र यादव प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी द्वारा किया गया।
गांव को कुपोषण मुक्त बनाने वाले ग्राम प्रधानगणों को किया जायेगा सम्मानित-जिलाधिकारी
सोनभद्र। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आम जन को लाभान्वित करने एवं ‘‘मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान को सफल बनाने हेतु बृहस्पतिवार को विकास खंड राबर्ट्सगंज, चतरा, घोरावल एवं करमा के सभी ग्राम प्रधानों के साथ जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान को जन आंदोलन के रूप में बदलने के लिए सभी ग्राम प्रधानगण को मिल-जूल कर सामूहिक प्रयास करना होगा और गांव के प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग करने से कितने प्रकार की हानियां होती हैं, इसलिए गांव में प्लास्टिक के जरिये उत्पन्न होने वाली जो समस्याएं हैं, उसके निस्तारण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान में हमको अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त करना है। सभी घरों पर एक-एक बोरी टांग के प्लास्टिक का निस्तारण के लिए मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी का एहसास घर के सभी लोगों को कराया जाना है। जिससे घर पर ही हम प्लास्टिक को एकत्रित कर ले वह प्लास्टिक बाहर खुले वातावरण में ना आए। प्लास्टिक बाहर आने से वह नालियों में तालाबों में नदियों में तथा पशुओं के द्वारा खा जाने से उनकी मौत भी होती है जिससे प्लास्टिक पूरे वातावरण के लिए नुकसान दायक है। घर में ही प्लास्टिक इकट्ठा करना एवं घर से ग्राम पंचायत के एक स्थान पर प्लास्टिक इकट्ठा करते हुए उसको निस्तारण हेतु व्यवस्था की जानी है।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कर्मचारी सफाई कर्मी, आशा एवं अन्य कर्मचारि सभी का उत्तर दायित्व है कि वह घर जाकर अपनी योजनाओं को लोगों को बताएं तथा सप्ताह में 2 दिन का विशेष अभियान चलाकर इस अभियान को लोगों तक पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधान का आह्वान करते हुए कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए भी गांव में जो भी कुपोषित बच्चे हैं उनका विशेष देखरेख करें तथा अपने नेतृत्व में गांव से कुपोषण मुक्त करने में सहयोग करें, क्योंकि यही बच्चे आगे के भविष्य हैं जो भी ग्राम प्रधान कुपोषण को दूर करने में अच्छा काम करेंगे तथा अपने गांव को सर्वप्रथम प्लास्टिक मुक्त करेंगे उन ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य विकास अधिकारी सौरव गंगवार द्वारा सभी ग्राम प्रधान का इन अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया तथा गांव से जुड़ी सभी समस्याओं को निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया साथ ही प्लास्टिक के गंभीर होती समस्या के विषय में भी सभी प्रधान को जागरूक किया गया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त कर सके जिसके लिए हमें अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा तथा यह परिवर्तन हमें अपने घर से इसकी शुरुआत करनी पड़ेगी। हम जो भी प्लास्टिक घर ले आ रहे हैं उसको घर में ही एकत्रित करें उसको अन्य कूड़े के साथ ना मिलाये। जिससे कि वह प्लास्टिक का निस्तारण समुचित रूप से किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने इस अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से बताया तथा प्रत्येक माह 20 से 25 तारीख को इस प्लास्टिक के संग्रहण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे प्लास्टिक को
एकत्र कर उसको निस्तारण हेतु भेज दिया जाए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आम जन को लाभान्वित किये जाने हेतु ग्राम प्रधानगण से कहा कि ग्राम सभा में निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आयें। बैठक में विकास खंड राबर्ट्सगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपा शंकर शुक्ल, एडीओ चतरा सुधाकर राम, एडीओ करमा बृजेश सिंह, एडीओ घोरावल चंद्रदेव पांडे, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह ,डीपीसी किरन सिंह एवं अनिल केसरी उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान, बचपन बचाओ आंदोलन एवम भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु बृहस्पतिवार को ओबरा मार्केट मे बाल संरक्षण टीम द्वारा अभियान चलाकर चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू ,महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चोपन सुयश पांडे व मानव तस्करी रोधी इकाई से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा ओबरा मार्केट में होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड का चेकिंग किया गया चेकिंग के दौरान चार नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए।
Advertisement (विज्ञापन)
बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया साथ ही संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बच्चों को खेल जगत से जोड़ने के लिए एकल अभियान की नई पहल
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग पर बारी, डाला में अवस्थित खन्ना कैंप सभागार में गुरुवार को अभ्युदय यूथ क्लब और एकल अभियान द्वारा प्रांतीय खेल प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। बताते चलें कि प्रदेश के 15 जिलों से पहुंचे प्रशिक्षार्थियों को खेलकूद प्रमुख देवनारायण द्वारा 2 दिनो के इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रशिक्षण का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, अंचल संयोजक संजीव त्रिपाठी, अंचल ग्राम स्वराज मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, देवनारायण मालिक राम जी द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वही इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एकल विद्यालय अभियान आदिवासी बनवासी गिरी वासी क्षेत्रों में चलता है । इसके साथ ही एकल विद्यालय अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांव को शक्तिशाली व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के उन बच्चों को खेल जगत से जोड़ने का कार्य सुचारू रूप से जुड़ने के लिए एकल अभियान की नई पहल है। इसके उपरांत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्राम स्वराज योजना के प्रमुख नरेंद्र अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता पर अपना विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मालिकराम, देवनारायण, विजय साहू, रमेश कुमार, शिव शक्ति शंकर, सागर शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।