सेनानी पुत्र नूह मसीह का 98 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र से स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यीशु मसीह के पुत्र नूह मसीह का दुद्धी तहसील के बिडर गांव में स्थित पैतृक आवास पर बीती शाम निधन हो गया, वह 98 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

नूह मसीह के छोटे पुत्र पादरी मिथलेश मसीह बताया कि-“उनके पिता जी का जन्म 7 दिसंबर 1924 को हुआ था और रेवेन्यू के शिक्षक विभाग में शिक्षण कार्य करते थे, दुद्धि के इकदीरी,, आसनडीह , सुपाचूआ, बघाड़ू, रजखढ़, विंढमगंज आदि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षण का कार्य किया, और दुद्धी क्षेत्र के स्वाधीनता आंदोलन में भी सक्रियता पूर्वक भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि गत 12 अगस्त 2022 को विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी एवं आदिवासी लोक कला केंद्र सोनभद्र की सचिव प्रतिभा देवी द्वारा नूह मसीह को उनके शिक्षण व सामाजिक कार्य हेतु साहित्यकार तृप्ति केसरवानी, पत्रकार हर्षवर्धन, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के ईशाहाक खान, प्रसिद्ध शायर हसन सोनभद्र सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह, पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया था।
उनके निधन पर ईसाई समाज, स्वयंसेवी, सामाजिक, सांस्कृतिक, संगठनों के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

एक उत्तर दें

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free