आगामी आर्बिटेशन विशेष लोक अदालत के प्री ट्रायल बैठक का हुआ आयोजन

सोनभद्र। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार प्रथम की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 03 जुलाई को होने वाले आर्बिटेशन विशेष लोक अदालत के लिए न्यायिक अधिकारी व विद्वान अधिवक्ताओ के साथ प्री ट्रायल बैठक का आयोजन जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे की आगामी आर्बिटेशन विशेष लोक अदालत में वादों का सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण सुगमता से किया जा सके। उक्त प्री ट्रायल बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम खलिकुज्ज्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय कुमार सिंह, अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट, कृपानारायण मिश्रा एडवोकेट, गोविंद प्रसाद मिश्रा एडवोकेट, संजय कुमार सिंह एडवोकेट, शशांक शेखर कात्यान एडवोकेट, चौधरी कोमल सिंह एडवोकेट, सुनील कुमार सिंह एडवोकेट, अनिल कुमार मिश्रा एडवोकेट, सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट मौजूद रहे।

  • Advertisement

शादी के मंडप पर पहुंची बाल संरक्षण इकाई की टीम, रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

सोनभद्र। रविवार को महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना म्योरपुर के अंतर्गत नाबालिग लड़की की शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी, उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम ने थाना म्योरपुर से समन्वय स्थापित करते हुए देर रात्रि विवाह स्थान पर पहुंचे। जहां पर बरात दरवाजे पर आ गयी थी और शादी करने की तैयारी चल रही थी तभी टीम द्वारा बालिका के माता- पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16 वर्ष लगभग पाया गया।

टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया तथा बालिका के माता-पिता व अन्य परिजनों के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए। बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया। टीम द्वारा समिति के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह बालिका उरमौरा राबर्ट्सगंज में आवासित करा दिया गया है।

  • Advertisement

माध्यमिक विद्यालय डूमर में लगा बाल उत्सव मेला

राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र। माध्यमिक विद्यालय ग्राम डूमर में रविवार को एक दिवसीय बाल मेला उत्सब का आयोजन डवलेपमेंट ऑल्टरनेटिव्स संस्था ने एल आई सी हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड के सहयोग से ग्राम डूमर ब्लॉक कोन जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश में आयोजित किया गया । जिसमें ग्राम के कक्षा 1 से 8 तक के 152 बच्चों ने भाग लिया और पर्यावरण विषय पर एक चित्रकला,निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चा देवी ग्राम प्रधान, प्रतीक गोयल, समूह सखी प्रिया देवी के द्वारा प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरुस्कार दिया गया और शेष बच्चों को कॉपी पेन और प्रमाण पत्र दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही दिल्ली से आये प्रतीक गोयल ने सभी ग्राम वासियो को LIC HFL ह्रदय परियोजना के बारे में जानकारी दी और SMC शिक्षा प्रबंधन समिति को जागरूक होना चाहिए यह समिति स्कूल के शिक्षा व्यवस्था देखती है एवं झाँसी से आये नीरज गौतम जी ने ह्रदय परियोजना के बारे में सभी को गतिविधि वार जानकारी और इस योजना से जुड़ने के लिये लोगो को बताया कि हम लोग आपके शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, जल, जंगल, जमीन पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अविन्दर तिवारी ने लोगो वाड़ी मॉडल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के अंत में रविनन्दन सिंह एवं प्रज्ज्वल द्विवेदी ने इस बाल मेला उत्सब कार्यक्रम में आये हुये बच्चों के माता पिता के साथ ग्राम प्रधान एवं सम्मानीय व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

  • Advertisement

भाजपाइयों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पुर्ण होने पर संगठन द्वारा चल रहे सेवा सुशासन गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ जिले के विभिन्न हॉस्पिटलों में जाकर कोरोना वरियर्स के रूप में अपना सेवा प्रदान कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान करते हुए वे एसे ही सेवा कार्य के माध्यम से देश और समाज का कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल के विषम समय से लेकर अब तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है, और हम सभी लोगो को भी इनसे प्रेरित होकर समाज में सेवा का कार्य करते रहना चाहिए।
इस दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिलामहामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, उदयनाथ मौर्या, डॉ0 सतेन्द्र आर्या, गुड़िया त्रिपाठी, दिलीप चौबे, अशोक भारती, ब्रिजेश त्रिपाठी, अलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होते ही एक्शन में आए जिला बाल संरक्षण अधिकारी

सोनभद्र। चाइल्ड लाइन 1098 से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लडके व लड़की की शादी शिवद्वार मन्दिर पर कल किये जाने की तैयारी हो रही थी, उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, आउटरिच कार्यकर्ता शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा थाना शाहगंज से समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंचे और वहां दोनो पक्ष के घर पर टीम गयी। जहां पर 13 जून को शिवद्वार मन्दिर से शादी करने की तैयारी चल रही थी। तभी टीम द्वारा बालक व बालिका के माता, पिता, दादा से बालक व बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालक व बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालक व बालिका दोनो की उम्र लगभग 16 वर्ष पाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा बालक व बालिका के परिजनों व वहा उपस्थित अन्य लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया। बालक व बालिका के माता-पिता दादा व अन्य परिजनों के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी। जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालक व बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया। टीम द्वारा समिति के आदेशानुसार बालक को बाल गृह बालक मे व बालिका को बाल गृह बालिका उरमौरा राबर्ट्सगंज में आवासित करा दिया गया है

  • Advertisement

राजस्व हवालात में सुधाकर दुबे, गुड्डी यादव व मधु की मौत के बाद पोस्टमार्टम न कराना अन्याय है- धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। जिले में जिस तरह से संदिग्ध मौतों का पोस्टमार्टम न कराने का सिलसिला लगातार जारी है, वह न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में बाधा है बल्कि सरकार की छवि भी खराब हो रही है। यह कहना है बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का। श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरह से राजस्व वसूली मामले में सुधाकर दुबे की राजस्व हवालात में हुई मौत व पोस्टमार्टम न कराए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा अब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की गई जिसका नतीजा यह हैं कि सुधाकर दुबे की मौत के बाद पंचशील मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गुड्डी यादव व चोपन सामुदायिक केंद्र में मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इन दोनों मौत के मामले में भी प्रशासन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

जबकि पहले मौत के मामले में प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करके बड़ा संदेश दे सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसका नतीजा यह रहा कि दो निर्दोषों की जान चली गयी और अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी । क्योंकि पोस्टमार्टम न कराकर सारे सबूत ही नष्ट कर दिए गए ।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी भले ही मजिस्ट्रियल जांच व हॉस्पिटलों पर जांच बिठा दी हो मगर उनकी मंशा पर सवाल खड़ा होना शुरू हो गया है एक तरफ छोटे अस्पतालों पर कार्रवाई हो रही है वही बड़े अस्पतालों को बेधड़क भ्रष्टाचार करने गरीबों का शोषण करने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। बड़े अस्पतालों में जांच के नाम पर गरीब मरीजों का शोषण हो रहा है दवाएं कम और जांच का पैसा ज्यादा लिया जा रहा है । इतना ही नहीं अप्रशिक्षित लोग ऑपरेशन कर रहे हैं इसलिए आए दिन मौत हो रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार को बदनाम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है । सीएमओ द्वारा पारदर्शी तरीके से कार्रवाई न करना भी सरकार को बदनाम करना है।


धर्मवीर तिवारी ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सीएम को पत्र लिखा गया है ताकि मृतक परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने मांग की है कि चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के कारण हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच हो और तीनो मामले में उन लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाय जिनकी लापरवाही के कारण मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका । साथ ही पोस्टमार्टम न होने की वजह से परिजनों की हुई नुकसान की भरपाई भी प्रशासन को करना चाहिए।ताकि सरकार की छवि बचाई जा सके।

  • Advertisement

भारत के पराक्रम का इतिहास अद्भुत है- बृजेश सिंह

  • बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिवस का उत्सव

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा रविवार को सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य दिवस का उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे मंचासीन जनपद सोनभद्र के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल व जिला कार्यवाह बृजेश सिंह रहे। बौद्धिक उद्बोधन में बृजेश सिंह ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव में द्वितीय उत्सव हिंदू साम्राज्य दिवस है। हिंदू साम्राज्य दिवस  ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसी दिन शिवाजी महाराज मुगलों को परास्त कर लौटे थे और उनका मराठा शासक के रूप में रायगढ़ के किले पर राज्याभिषेक हुआ था हिन्दू  ह्रदय सम्राट व मराठा गौरव की उपाधि से अंलकृत पश्चिम में भारतीय गणराज्य  के महानायक  छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को  पुणे के जुनार स्थित शिवनेरी दुर्ग में  शाहजी भोंसले और माता जीजाबाई के घर हुआ था। छत्रपति  शिवाजी  महाराज ने 340 साल पहले  स्वराज्य, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वदेश  के पुनरुत्थान के लिये जो कार्य किया है, उसकी तुलना नहीं हो सकती। उनका राज्याभिषेक एक व्यक्ति को राजसिंहासन पर बिठाने तक सीमित  नहीं था।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि परम पवित्र भगवा ध्वज के नीचे यदि हम संगठित होते रहे तो हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। भारत के पराक्रम का इतिहास अद्भुत है। राष्ट्र तीन तत्वों से मिलकर बनता है भूमि, जल व संस्कृति, संस्कृति समाप्त होने के बाद यूनान , रोम व मिश्र समाप्त हो गए। दत्तोपंत ठेंगड़ी जी कहा करते थे कि, सिकंदर नेपोलियन व जूलियन सीजर को जनता का इतना भाव विश्वास नहीं मिला जितना शिवाजी महाराज को मिला था।शिवाजी महाराज के शासन  में  सभी  की  सहभागिता  रहती  थी।सामान्य मछुआरों  से  लेकर वेदशास्त्र पंडित सभी उनके राज्यशासन  में  सहभागी थे। छुआछूत का कोई स्थान नहीं था। स्वार्थ की बात तो दूर  रही शिवाजी महाराज को  अपने  प्राणों से भी मोह नहीं था। दादा कोणदेव  के संरक्षण में शिवाजी ने युद्ध कौशल की सारी कलाएं सीखी। शिवाजी को गुरिल्ला युद्ध या छापामार  युद्ध का आविष्कारक  माना  जाता  है।

Advertisement (विज्ञापन)

वर्ष 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी ने कई सालों तक औरंगजेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया था और मुगल सेना को धूल चटाई थी।भारतीय परंपरा धर्म की स्थापना सज्जनों का संरक्षण और दुर्जनों का विनाश राज्य का मुख्य कार्य मानती है आध्यात्मिक चेतना इसका पुराण है। भारत के सभी प्राचीन नरेश इसी परंपरा से अनुप्राणित है जिसमें सज्जनों की रक्षा,स्त्रियों का सम्मान,बाल व वृद्धों का संरक्षण शिवाजी महाराज ने भी किया। गौहर बानू का इतिहास प्रसिद्ध है जिसे उन्होंने ससम्मान लौटा दिया। उनका स्पष्ट आदेश था कि किसी धर्म का स्थान ,किसी नारी अथवा धार्मिक पुस्तक को हाथ न लगाया जाए, इसीलिए शिवाजी का आम जनमानस में अत्यधिक सम्मान था।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवाजी ने हिंदू शास्त्र में वर्णित अष्ट मंत्रिमंडल से युक्त राज्य का कार्यभार संचालित किया और कभी भी राज्य को अपने द्वारा निर्मित नहीं कहा व कहा करते थे कि महारानी मां तुलजा भवानी और भगवान शंभू की कृपा से ही यह स्वराज्य की स्थापना हुई है, इस प्रकार का भाव भारतीय संस्कृत को प्रतिबिंबित करता है संघ ने इसीलिए शिवाजी महाराज को अपना आदर्श माना है। संघ इसी प्रकार का सर्व कल्याणकारी राज और उन्नत समाज देखना चाहता है जो राष्ट्र की आराधना करें और राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचा सके। समाज में सुधार  की  इच्छा,शौर्य ऐसे अनेक गुणों  के प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श हमें लेना चाहिए और  शिवाजी महाराज का अनुकरण कर  आदर्श समाज निर्मिती के लिए  प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में सुरेश केशरी,अवध नरायण,कीर्तन, नीरज सिंह,संतोष,महेश शुक्ला, सत्यारमण, संगम,शशांक शेखर कात्यायन,ज्ञानेंद्र शरण,जे0 बी0 सिंह,गौतम बरनवाल,अखिलेश, अजीत चौबे,अशोक मिश्र,धर्मवीर तिवारी,ललित नारायण,सर्वेश मिश्रा, विनोद पाठक आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सोनांचल में मना 348 वां हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव रविवार को सभी खण्डों व नगरों‌ में जेष्ठ त्रयोदशी शुक्ल पक्ष को परंपरागत ढंग से मनाया गया। रॉबर्ट्सगंज नगर में जिला कार्यवाह बृजेश, छपका खण्ड का चुर्क में विभाग के समरसता प्रमुख मथुरा प्रसाद, सीनगवां ब्लॉक में सह जिला संघ चालक नंदलाल, करमा खण्ड के पगिया गांव में छपका खण्ड संघचालक भोलानाथ, घोरावल खण्ड में खण्ड संघ चालक गोपी और चतरा खण्ड में नगवां खण्ड संघचालक ओंकार नाथ द्विवेदी का बौद्धिक हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यवाह बृजेश भाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 1674 में मुगलों को परास्त कर शिवाजी राजे आये थे और इसी दिन सम्राट के रूप में उनका राज्याभिषेक हुआ था। 1630 में शिवनेरी दुर्ग में जन्में शिवजी राजे संत तुकाराम, समर्थ गुरु रामदास और माता जीजा बाई से प्रेरणा पाकर मुगलों की भारी सेना के मुकाबले कम सैनिकों को लेकर छापामार और गुरिल्ला युद्ध के सहारे ऐतिहासिक सफलता पाए थे। वे पराक्रम शौर्य व साहस के प्रतिमूर्ति थे ।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि वर्ष प्रतिप्रदा के बाद यह हिन्दू साम्रज्य दिवस दूसरा उत्सव पड़ता है। गुरुपूर्णिमा , रक्षाबंधन, मकर संक्रांति और विजयादशमी उत्सव संघ हर वर्ष मनाता है । इस अवसर पर नगर में जिला संघ चालक हर्ष, कीर्तन, संगम, सत्यरमन, करमा पगिया में खण्ड संघ चालक राजेश्वर देव, खण्ड कार्यवाह दिनेश आदि उपस्थित थे।

भगवा ध्वज लगाकर प्रार्थना की गई और बौद्धिक के पहले एंकर गीत , अमृत वचन आदि कार्यक्रम हुए।

  • Advertisement

जिला कारागार में बंदियों ने किया योगाभ्यास

गुरम, सोनभद्र। युवा भारत जिला के महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा, हरिप्रसाद यादव व सतपाल यादव द्वारा रविवार को जिला कारागार के बंदियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय में बताया गया और योग को करने के लिए प्रेरित किया गया तथा बंदियों को योग के क्रम में सबसे पहले प्राणायाम फिर उसके बाद योगिक जोगिंग के 12 प्रकार के आसन तथा इसके पश्चात सूर्य नमस्कार के 12 पोज कराए गए तथा 12 दंड और 8 बैठक कराए गए और फिर उसके पश्चात शिविर के समापन में हरि प्रसाद यादव के द्वारा जलनेति और पाइपनेती का प्रदर्शन कर बंदियों को दिखाया गया तथा उससे होने वाले अनेकों लाभ के बारे में उन्हें बताया गया यहां तक कि कुछ बंदियो ने सामग्री की माग की है उन्होंने तो यह भी कहा कि इस सामग्री को आप हमें दिलवा दें तो हम सब भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए जलनेति और पाइप नेति का अभ्यास जेल में ही करते रहेंगे। पतंजलि योगपीठ जिला महामंत्री एवं सोशल

Advertisement (विज्ञापन)

मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द जिन बंधुओं को इसकी आवश्यकता होगी उन्हें दिलाने का पूरा प्रयत्न किया जाएगा जिससे कि आप सभी जलनेति और पाइपनेती के अभ्यास में पारंगत हो जाएं और इससे होने वाले हजारों बीमारियों को जैसे साइनस की बीमारी नाक की हड्डी जो बढ़ जाती है उसकी बीमारी सिरदर्द ,अनिद्रा ,माइग्रेन, ब्रेन हेमरेज तमाम प्रकार की ऐसी बीमारियां हैं जो सिर से संबंधित हैं पीऐसी बीमारियों को जलनेति और पाइप नेति के द्वारा हम सभी दूर कर सकते हैं और पूरे उत्साह के साथ आज का यह निशुल्क योग शिविर पतंजलि योगपीठ द्वारा चलाया गया और भारत माता की जय कार के साथ इस उत्साह से सारे बंदियों ने योग को किया कि देखने में बहुत सुंदर लगा और लगातार नियमित यहां योग चलता रहता है इसके लिए यवा भारत जिला महामंत्री युवा भारत योगी संकट मोचन ने जेल के मुखिया जगदंबा प्रसाद दुबे जी को बहुत vahi

Advertisement (विज्ञापन)

धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट करते हुए यह कहा कि जबसे आपने इस जेल के प्रभार को संभाला है तब से यहां स्वास्थ्य को लेकर नियमित आपके द्वारा कुछ ना कुछ शिविर प्रतिदिन लगाए जा ते हैं जिससे बंदी भी खुश रहते हैं और स्वस्थ भी रहते हैं।

  • Advertisement

भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • भाजपा ने सम्मान समारोह का किया आयोजन
  • सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं सफलतम 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में पार्टी द्वारा 30 मई से 13 जून तक चलाए जा रहे सुशासन पखवारा के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले सोनभद्र वासियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि-“हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए तत्पर है, इसी श्रृंखला में आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया जा रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने उपस्थित जनों से आवाहन किया कि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता रखने वाले युवाओं को अगर किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो मुझसे संपर्क करें उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके लिए हमारी केंद्र सरकार, राज्य सरकार कटिबद्ध है हमारा यह प्रयास है कि शासन की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचे इसके अंतर्गत हमने समाज के हर वर्ग विशिष्ट जनों को सम्मानित किया है और आगे भी यह कार्य निरंतर चलता रहेगा।”

इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर (साहित्य) दीपक कुमार केसरवानी (इतिहासकार) निदेशक विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, डॉक्टर रचना तिवारी (काव्य) महेंद्र कुमार दुबे, समानंद दिवेदी (शिक्षा) हर्षवर्धन केसरवानी (पत्रकारिता) विकास राज, आलोक शर्मा, शुभम जायसवाल, श्री राम सिंह, जीनतआरा,वीर (खेल) रवि प्रकाश चौबे (संस्कृति) राजकुमार केसरी, आशीष पाल (पर्यावरण), आशीष पाठक (गौरैया संरक्षण), सचिन अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल (समाज सेवा) आर्यन केसरी (एजुकेशनल टॉपर), शिव प्रकाश सिंह (उन्नतशील कृषक), डॉक्टर अंकुर पांडे (चिकित्सा) के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सदस्यगण, गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार, समाज सेवी उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें