कल हनुमान जन्म उत्सव पर नगर के हनुमान मंदिरो पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

HIGHLIGHTS

  • हनुमान जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों पर तैयारियां जोरों शोरों पर
  • कल बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्म उत्सव
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर कल दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कि मेन रोड पर स्थित केडिया जी के बगीचे के हनुमान मंदिर पर सुबह 7:00 बजे मंदिर में स्थापित देवी,देवताओं का पूजन व दोपहर 1:00 बजे सुंदरकांड का पाठ और शाम 7:00 हनुमान जी की भव्य आरती की जाएगी और रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें की सुप्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा अपने गायन के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजक निर्मल कुमार केडिया ने सभी हनुमान भक्तों से निवेदन किया है कि इस अवसर पर सभी हनुमान भक्त मंदिर पर उपस्थित होकर पूर्ण के भागी बने और भजन संध्या खूब आनंद उठाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

और शीतला माता मंदिर के पास स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में राम जी मोदनवाल के संयोजन में हनुमान जी की सुबह 7:30 बजे भव्य आरती की जाएगी और प्रातः 8:00 बजे से नगर में विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी एवं शाम 7:00 बजे हनुमान जी की जन्म उत्सव आरती होगी और 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

तथा सीएमओ ऑफिस के पास स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर सुबह 7:00 बजे प्रभु हनुमान जी की भव्य आरती मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा की जाएगी और वही शाम 6:00 बजे से लक्ष्मण केसरी के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा और शाम 7:00 बजे श्री हनुमान जन्म उत्सव की भव्य आरती होगी तथा रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आयोजक राजकुमार पांडे ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर में पधारे और पुण्य के भागी बने।

  • Advertisement

श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सीएमओ ऑफिस के पास स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर हनुमान जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर कल दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से मंदिर प्रांगण में लक्ष्मण केसरी के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लगभग 4 वर्षों से इनके द्वारा भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में कराया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे व लक्ष्मण केसरी द्वारा सभी हनुमान भक्तों से अपील करते हुए कहा गया है कि विशाल भंडारे में उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बने।

  • Advertisement

भीम राव आंबेडकर की जयंती पर अभिलेख प्रदर्शनी व पुष्पांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर, वाराणसी में पुष्पांजलि एवं अभिलेख प्रदर्शनी के साथ आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ भीम राव आंबेडकर का योगदान विषयक संगोष्ठी बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात अभिलेख प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया।
प्रदर्शनी मुख्यतः दो भागों में विभाजित की गई थी-

1. अभिलेख प्रदर्शनी
इसके अंतर्गत बाबा साहब से संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। जिसमे बाबा साहब के जीवन की विशिष्ट घटनाओं को क्रमवार प्रस्तुत किया गया। बाबा साहब के लिखे पत्र, प्राप्त छात्रवृत्तियो और उनके कोलम्बिया विश्वविद्यालय में प्रवेश से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आकर्षण केंद्र रहा।

2- छाया चित्र
प्रदर्शनी के द्वितीय भाग में बाबा साहब के जीवन यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत उनके जीवन काल से संबंधित छाया चित्रों को प्रस्तुत किया गया। इनमें उनके द्वारा स्थापित संस्थाओं, उससे जुड़े लोग, सावधान सभा में बाबा साहब से जुड़े चित्र प्रस्तुत किये गये। डॉ आंबेडकर के तत्कालीन नेताओं के छाया चित्र, परिवारी जन के साथ के चित्र, मुम्बई स्थित आवास, श्रम मंत्री के रूप में कार्य करते चित्रों को लोगों ने अपने मोबाइल में संकलित किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ भीमराव आंबेडकर का योगदान की भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में बोलते हुए आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक गौतम ने बाबा साहब के सामने आई चुनौतियों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र की प्रो श्वेता प्रसाद ने भीमराव अम्बेडकर के महान व्यक्तित्व और समाज में उनके योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया। अंत में प्रो० मंजीत चतुर्वेदी ने बाबा साहब के सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के परिप्रेक्ष्य में उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार यादव, डॉ राजेश कनौजिया, प्रशांत राय, वंदना गुप्ता, वंदना सिंह, अदिति गुलाटी, डॉ स्वतंत्र सिंह, विनय मौर्य, शशिभान सिंह कश्यप, संजय श्रीवास्तव, शारदा सिंह, बच्चे लाल,श्री पंच बहादुर, मनोज कुमार, महेंद्र लाल, वीरेंद्र, गणेश प्रसाद, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुभाष चंद्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, वाराणसी के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का संयोजन डॉ हरेंद्र नारायण सिंह ने किया।

सोनभद्र जनपद में जड़ी बूटी की खेती की अपार संभावनाएं -डॉ०कुसुमाकर श्रीवास्तव

HIGHLIGHTS

  • संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
  • चिकित्सकों एवं विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान
  • जड़ी बूटियों की लगाई गयी प्रदर्शनी
  • सिनकोना ऑफिशियलेनिस अन्य औषधीय वृक्षों का हुआ रोपण

चुर्क, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र आदिकाल से आयुर्वेद आचार्यों की कर्मभूमि रही है और प्राचीन काल में इस क्षेत्र में दुर्लभ जड़ी- बूटियों, वनस्पतियों, पेड़- पौधों पर शोध अध्ययन कर प्राचीन ऋषियो, मुनिया वैद्यो ने औषधि तैयार कर आमजन का स्वास्थ्य रक्षण करते थे। प्राचीन आयुर्वेद अचार्य चरक ऋषि (चुर्क) सुश्रुत (सुकृत)आदि नामो ज्ञात होता है कि यह क्षेत्र आयुर्वेदाचार्यों की की कर्मभूमि रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र के ग्रामीण अंचलों, जंगलों, बनो, में अनेकों औषधीय जड़ी बूटियां पैदा होती हैं, लेकिन सही मायने में इसका उपयोग आयुर्वेद, होम्योपैथ में नहीं हो पा रहा है इस क्षेत्र में इन औषधि वृक्षों का शोध अध्ययन होना चाहिए और यहां पर दवा निर्माण की एक फैक्ट्री का भी निर्माण होना चाहिए ताकि इस क्षेत्र के औषधि वृक्षों का सही उपयोग हो सके और यहां के युवाओं को रोजगार भी प्राप्त कर सकती है उपरोक्त विचार फोर एस होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज ,मुसही मे हैनीमैन जयंती सप्ताह के अंतर्गत “विंध्य क्षेत्र की जड़ी बूटियों की होम्योपैथी में उपयोगिता।” विषय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय प्रभा होमियो सदन के निदेशक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होम्योपैथिक ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सोनी अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि-“विंध्य क्षेत्र का मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद की पहाड़ियों, नदियों, घाटियों से घिरा हुआ है और यहां के जंगलों में बहुतायत औषधीय वृक्ष सदियों से पैदा होते रहे हैं और इन्हीं औषधि, जड़ी- बूटियों के माध्यम से आदिवासी अपने स्वास्थ्य रक्षण करते हैं आज के युग में इन जड़ी बूटियों का महत्व बढ़ गया है, बल्कि यूं कहें कि इसका उपयोग होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति में बहुतायत होने लगा है होम्योपैथ चिकित्सा एक ऐसी पद्धति है जिसमें जब हर चिकित्सा पद्धति से मानव जब निराश हो जाता है तब वह होम्योपैथ चिकित्सा की ओर बढ़ता है और उसे देर में ही उसे इस चिकित्सा पद्धति का लाभ मिलता है और वह स्वस्थ हो जाता है अगर आरंभ से ही मनुष्य होम्योपैथ चिकित्सा के माध्यम से अपना इलाज कराए तो वह जीवन भर स्वस्थ और निरोग रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक फोर एस होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज ,मुसही के निदेशक डॉक्टर जेएन तिवारी,डॉक्टर संजय सिंह, डॉ आनंद नारायण, डॉक्टर सीवी पांडे, डॉक्टर राजमोहन पांडे, डॉक्टर जय सिंह, डॉक्टर सुधाकर, डॉ राम राज सिंह, डॉ सुरेंद्र तिवारी, डॉक्टर श्रद्धा दुबे, डॉ एसके चौबे, राजेश द्विवेदी सहित अन्य वक्ताओं ने विंध्य क्षेत्र की जड़ी बूटियों की होम्योपैथी में उपयोगिता विषय पर विस्तार से अपना- अपना विचार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, आकाशवाणी केंद्र ओबरा की उद्घोषिका सुरसरि पांडे, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र की इंदु पांडे, मुकेश पाल सहित उपस्थित अतिथियों, कॉलेज के सभी छात्र- छात्राओं को निदेशक जे एन तिवारी द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं यथार्थ गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथ के जनक डॉ हैनिमैन, संविधान निर्माण समिति के सदस्य डॉ भीमराव अंबेडकर, पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण मां सरस्वती की वंदना से हुआ।

  • Advertisement

दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की हुई स्थापना व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती व नंदी के मूर्ति की स्थापना हुई
  • सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। दूधेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहा के शीतला मंदिर रोड पर स्थित भगवान दूग्धेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान भोलेनाथ माता पार्वती व नंदी के मूर्ति की स्थापना हुई और वही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

समिति के सचिव गोविंद केसरी के अनुसार-“इस मंदिर का निर्माण लगभग 100 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों द्वारा कराया गया था, मंदिर काफी जर्जर हो चुका था, जिसके कारण समिति द्वारा स्थानीय जनों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया और उस इस मंदिर में शिव परिवार की नई मूर्ति की स्थापना कराई गई।”

Advertisement (विज्ञापन)

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बीजेपी के जिला महामंत्री, कृष्ण मुरारी गुप्ता,दीपक केसरी, रामजी मोदनवाल, मंगल केसरी, किशोरी केसरी,सचिन कुमार गुप्ता, पवन केसरी, चंदन केसरी, प्रियांशु केसरी, हरिहर केसरी, संगम केसरी, उमेश केसरी, हर्ष केसरी, मनोज सोनकर, प्रकाश केसरी एवं सरोज केसरी, संगीता गुप्ता, शालू केसरी, मंजू गिरी, चंद्रकला, कलावती, गुड़िया, सावित्री देवी, सीता देवी सहित आदि शिव भक्त प्रतिष्ठा एवं भंडारे में उपस्थित रहे और शिव भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

  • Advertisement

युवाओं ने जलियावाला बाग में शहीदों को किया श्रद्धांजलि अर्पित

डाला, सोनभद्र। बुधवार को देर शाम डाला नवनिर्माण सेना के तत्वावधान में युवाओं ने जलियावाला बाग में शहीद हुए सैकड़ों देशवासियों व प्रदर्शनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि आज से 103 वर्ष पूर्व पंजाब प्रांत के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के निकट जलियावाला बाग में 13 अप्रैल 1919(बैसाखी के दिन) रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अंग्रेज़ अफ़सर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियां चलवा दी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें 400 से भी अधिक देशवासी शहीद हो गए थे। इस दौरान नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने कहा कि यह घटना भारत के इतिहास की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक है। श्रद्धांजलि सभा में नवनिर्माण सेना के संरक्षक छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव,महामंत्री प्रशांत कुमार पाल,श्रीकांत पांडे,राकेश पासवान,अवनीश पांडे,अनिल सिंह,राजू चंद्रवंशी,गोविंद भारद्वाज, सर्वेश पटेल,संजय गुप्ता,गौतम चौधरी,विकास पटेल,अनुपम सिंह,गंगा सागर आदि मौजूद रहे।

  • Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में व अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) श्री राकेश सिंह/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री भानु प्रताप यादव की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान निर्माता डा0 भीम राव अम्बेडकर जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय डा0 अम्बेडकर जन्म दिवस समारोह में जनपदवासियों को शुभकामना दी गयी। इस मौके पर संयुक्त रूप से कहाकि डा0 अम्बेडकर जी का जीवन अनुकरणीय है, जिनके योगदान का लाभ पूरे भारत को मिल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

डा0 साहब का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है। अंग्रेजों से जहां देश गुलाम था, वहीं भेद भाव का समाज और कुरीतियां थीं, इन्सान के व्यक्तिगत अधिकारों का हनन आजादी के पूर्व जो हो रहा था, देश को आजाद होने पर डा0 अम्बेडकर के नेतृत्व मेें बने भारत के संविधान ने उन कमियों को काफी दूर किया। उन्होंने कहा कि आज जो हम प्रशासनिक अधिकारियों को आम नागरिकों को बराबरी के दर्जे के साथ उनका हक दिलाने का मौका मिला है, वह भारतीय संविधान की देन ही है। उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें, तो उसे रोके, किसी के साथ अन्याय न होने दें।

Advertisement (विज्ञापन)

समस्याओं का समाधान प्राप्त सामर्थ्य के अनुसार तत्परता से करें, गरीबों की मदद करें, तभी बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का सपना साकार हुआ। आज जो देश के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है, वह संविधान निर्माता का एहसान है। संविधान सभा के अध्यक्ष डा0 अम्बेडकर के चित्र पर बारी-बारी से उच्चाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। जनपद के नागरिकों के साथ ही सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील करते हुए अपर जिलाधिकारियों ने कहाकि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ सम्मान जनक व्यवहार करते हुए देश को सशक्त बनाने में समरसता बढ़ाये। उन्होंने संविधान निर्माता के कृत्यों की तारीफ करते हुए कहाकि सरकारी कार्मिक वंचितों, दलितों,पिछड़ों तथा कमजोर व्यक्तियों के हितार्थ कार्य करके सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

संविधान निर्माता के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए। महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर सीखने की जरूरत है। संगठित प्रयास से संविधान का अनुपालन करने, छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के सहभागी बनने की जरूरत है।
डा0 अम्बेडकर जन्म दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भानु प्रताप, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा,

Advertisement (विज्ञापन)

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी एनआरएलएम ए0के0 जौहरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, दिब्यतोष मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी व कार्मिकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, अधिकारियों/कर्मचारियों ने डा0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरान्त संविधान निर्माता के जीवन संघर्षाें पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। समारोह में अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण,गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे। समारोह का संचालन श्री रामलाल यादव ने किया।

  • Advertisement

दोषी गुड्डू बियार को 2 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी गुड्डू बियार को 2 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाल 9 जून 2005 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला कि गैंग लीडर रामासरे का सक्रिय गिरोह कार्य कर रहा है। गिरोह का सक्रिय सदस्य राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी गुड्डू बियार है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है।

Advertisement (विज्ञापन)

इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गुड्डू बियार को 2 वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।

  • Advertisement

शिवा एकेडमी सुकृत के बच्चों द्वारा “स्कूल चलो अभियान” रैली निकालकर किया गया जागरूक

सुकृत, सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना “सर्व शिक्षा अभियान” के क्रम में बुधवार को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित मान्यता प्राप्त (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय शिवा एकेडमी के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा के नेतृत्व में “स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। नया सत्र शुरू हो चुका है, इस लिए उन्होंने लोगों से बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर प्रधानाध्यापक के अलावा सहायक अध्यापक अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, अभिषेक कुमार मौर्य, अनिल कुमार, दीपक प्रजापति, राजेश, श्रीकृष्णा पाठक, सहायक अध्यापिका कृति पाठक, सावित्री तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

  • Advertisement

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का किया निरीक्षण

सोनभद्र। साध्वी निरंजना ज्योति मंत्री, भारत सरकार ने बुधवार को लोढ़ी-चुर्क में हो रहे मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि 222 करोड़ 90 लाख की लागत से मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य किया जाना है। जिसमें प्रथम किस्त के रूप में लगभग 45 से 46 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसके द्वारा मेडिकल काॅलेज के एकेडमिक ब्लाॅक, गल्र्स हाॅस्टल,बाॅयस हाॅस्टल, टाइप-2, टाइप-3,टाइप-4,टाइप-5, प्रिसिंपल आवास, मल्टी लेबल पाॅर्किगं आदि भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी ने विभिन्न भवनों के निर्माण कार्य व गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ठंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि जनपद में निवास करने वाले व्यक्तियों को उनके गृह जनपद में इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय। इसके लिए प्रदेश के जिन जनपदों में मेडिकल काॅलेज की सुविधा नहीं है, वहाॅ पर मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान मा0 मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पटवथ ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत बिछाये जा रहे पाइप लाइन का जायजा लिया और पाइप लाइन की गुणवत्ता को देखा और किये जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उपस्थित सासंद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, रमेश मिश्रा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनूप पाण्डेय मीडिया प्रभारी भाजपा, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित सम्बन्धित अधिकारिगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें