म्योरपुर, सोनभद्र। पं० दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान उ०प्र० द्वारा म्योरपुर ब्लॉक परिसर में चलाए जा रहे पन्द्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण का समापान शुक्रवार को हुआ। जिसमें कौशांबी जिले से आए योग प्रशिक्षक सन्तोष कुमार योगी द्वारा म्योरपुर ब्लॉक के प्रत्येक गाँवों के महिला- पुरुष प्रशिक्षुओं को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान योग शिक्षक ने बताया कि योगा के ढेर सारे लाभ हैं जैसे- सुगर, वीपी, जोड़ो में दर्द, गठिया, पथरी, हिमोफीलि या गैस व पुराने से पुराने बिमारियों को जड़ से मिटाने का उपाय नियमित रूप से विभिन्न प्रकार के योगों को करने से होगा।

इस योग शिविर में बिमारियों से बचाव के लिए भ्रामरी प्रणायाम, ताणासन, अनुलोम विलोम, सूर्यनमस्कार, सूर्यभेदी, चन्द्र भेदी, शीतलीप्रणायाम, शीतकारी, मुर्छा प्रणायाम, प्लावनी प्रणायाम, केवली प्रणायाम, नारी शोधन मूल बंध, उद्यान बंध, जालंधर बंध समेत विभिन्न प्रकार के प्राणायाम व योगाभ्यास कराऐ गये। योग प्रशिक्षक योगी ने बताया कि आप सभी योग को जीवन का हिस्सा बनाए निश्चित रूप से आपको बिमारियों से छुटकारा मिलेगी व आपका जीवन सुखमय रहेगा।
वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कई प्रशिक्षुओं द्वारा गीत – संगीत की प्रस्तुति दी गई।

अंत योग गुरु को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराधा यादव ने किया। इस अवसर पर काशीनाथ यादव, मनोज, राजन, विश्वनाथ, प्रतिभा, सन्ध्या पांडे, संत कुमार, संजू, बिरेंद्र, दयाशंकर, संध्या, सुमित्रा, पूर्णिमा, विजय लाल, पवन, अभिषेक, राजेश, दिपशिखा, शिवानी, मीना अनिल, संदीप कुमार, श्री मति, नंदेश्वर, वंदना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





