बीएलओ द्वारा दुद्धी नगर पंचायत में कई मतदाताओं के नाम छोड़े जाने से लोगो मे रोष

(प्रतीकात्मक फोटो)

दुद्धी,सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के सभी वार्डो में नाम बढ़वाने, कटवाने और सुधार करने हेतु बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें बहुत लोगों का नाम बीएलओ द्वारा छोड़ दिये गए हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। कई लोगों ने बताया कि नाम बढ़वाने के लिए आधार कार्ड दिया गया था, लेकिन बीएलओ द्वारा नाम नही बढ़ाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे लोगों को चिन्ता सता रही हैं कि इस बार वोट डाल पाएंगे या नही। भाजपा नेता डीसीएफ चैयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि बीएलओ द्वारा इस बार सक्रियता से आधार कार्ड, फ़ोटो लिया गया लेकिन नाम नही बढ़ाया गया। जिससे पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं व युवतियों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।

कुछ मतदाताओं ने बताया कि पिछली बार हमने वोट दिया था लेकिन इस बार मेरा नाम ही नहीं है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने उपजिलाधिकारी महोदय से माँग किया है कि बढ़े हुए मतदाताओं का नाम शीघ्रता से जुड़वाने में सभी बीएलओ को लगाए किसी का नाम छूटने न पाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पिकअप व कार मे हुई जोरदार टक्कर

डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के पास पिकअप व कार में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो जाने से चालक व महिला सहित सात लोग घायल हो गए।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात लगभग तीन बजे रेनुकूट मार्ग पर हथवानी मोड़ के पास पिकअप व कार में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें पिकअप चालक हेमंत कुमार (30) पुत्र नंगघू लाल, विवेक कुमार (30) पुत्र अजायब लाल निवासी डभाव थाना नैनी जिला प्रयागराज एवं कार में सवार चालाक सुशील कुमार सिंह (30) पुत्र गोविंद सिंह, गोविंद सिंह (55), आशीष सिंह, सरोज देवी, सोनी सिंह, गायत्री देवी, अंकित सिंह निवासी रेणुकूट थाना पिपरी घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा हिंडाल्को अस्तपताल भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को रोड के किनारे करा कर यातायात चालू करा दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डैम में एक वृद्ध की डूबने से मौत

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला में स्थित डैम में एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पनारी के टोला चैना निवासी सगीर उर्फ समीर (58) पुत्र स्व0 नसरत बुधवार की शाम नित्य कार्य के लिए डैम किनारे गया था और काफी समय बीत जाने के बाद घर नही लौटा तो घरवाले खोजबीन करना शरू किए, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नही चल सका और बृहस्पतिवार को सुबह किसी के द्वारा डैम में शव की सूचना मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

परिजनों ने घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई त्रिभुवन रॉय सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि यह घटना पानी में डूबने से हुई हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस से न्याय ना मिलने पर सोन नदी में महिला ने जान देने का किया प्रयास

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने चोपन सोन नदी में जान देने जा रही थी जिसको स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर जान देने से बचाया गया महिला ने बताया की विनोद केवट पुत्र राम दास निवासी रेनुसागर शिव मंदिर के पास थाना अनपरा द्वारा महिला से शादी का झांसा देकर शोषण किया जा रहा था उसके बाद कुछ माह पहले अनपरा में एक मन्दिर में उसके द्वारा शादी किया कुछ दिन पहले से महिला को पति व परिवार के लोगों ने गाली गलौज व मार पीट कर प्रताड़ित करने लगा इस संबंध में महिला ने जब इस मामले को लेकर अनपरा थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन अनपरा पुलिस द्वारा मामले में कोई भी विधिक कार्यवाही नहीं किया गया और थाने से निस्तारण न होने की बात कहा गया एक तरफ योगी सरकार महिलाओं को लेकर पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने को बार बार कहा जा रहा है लेकिन प्रशासन अपने रवैया को बदल नही रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासी वनवासी अधिकार सम्मेलन का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को 2006 में बने वनाधिकार कानून को विफल बनाने का प्रयास सरकारों किया जा रहा है। इसी मकसद से मोदी सरकार द्वारा हाल में वनाधिकार संरक्षण नियम -2022 लाया गया है जिससे आदिवासियों व वनाश्रितों को बेदखल कर कारपोरेट्स को जमीनों का हस्तांतरण किया जा सके। हद तो यह है कि हाईकोर्ट द्वारा जंगल की जमीनों पर बसे आदिवासियों व वनाश्रितों की दावों के निस्तारण तक बेदखली व उत्पीडऩ पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि आदिवासियों व वनाश्रितों को जितनी जमीनों पर पुश्तैनी तौर पर बसे हुए हैं, उस पर पट्टा दिया जाना चाहिए। उक्त बातें गोंडवाना भवन में आयोजित आदिवासी वनवासी अधिकार सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के पिछड़ेपन की मुख्य वजह सरकार की उपेक्षा है। इसलिए आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र को संविधान के पांचवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए। वन उत्पादों पर आदिवासियों-वनाश्रितों का अधिकार देने का मुद्दा भी उठाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि आदिवासियों की उपेक्षा का आलम यह है कि कोल समेत अन्य आदिवासी समुदाय अभी तक जनजाति के दर्जे से वंचित हैं। वक्ताओं ने आज देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में है, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला जारी है। कारपोरेट हितैषी आर्थिक नीतियों से बेइंतहा बेरोजगारी, मंहगाई बढ़ी, व्यापार-कारोबार आदि सब कुछ चौपट हो रहा है। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किये गए देश बचाओ मुहिम अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

कहा कि खेती किसानी पिछड़ी हुई है, रोजगार के अन्य साधन भी नगण्य हैं और मनरेगा में भी पर्याप्त काम न मिलने से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। जनजाति का दर्जा नहीं मिलने से वनाधिकार कानून के लाभ समेत तमाम संवैधानिक अधिकारों से वंचित है। शिक्षा व स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सहकारी समितियों के माध्यम से आदिवासियों समेत गरीबों को बिना ब्याज कर्ज और सस्ते दरों पर खाद, बीज , सिंचाई सुनिश्चित करने, शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को सम्मेलन में उठाया गया। सम्मेलन में मंहगाई मुद्दा भी उठाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक विजय सिंह गोंड एवं संचालन आदिवासी वनवासी महासभा के कृपाशंकर पनिका ने किया। सम्मेलन को पूर्व विधायक विजय सिंह गोंड, आइपीएफ के दिनकर कपूर, युवा मंच के संयोजक राजेश सचान, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड,जनकधारी गोंड, जुबेर आलम, आदिवासी वनवासी महासभा के कृपा शंकर पनिका, वन श्रमजीवी यूनियन की सुकालो गोंड, जय आदिवासी युवा शक्ति के नागेश्वर गोंड, आदिवासी अधिकार मंच के राजेन्द्र ओयमा, जेएसयू के जय मंगल सिंह गोंड, आदिवासी वनवासी महासभा से सेवा लाल कोल, राजेन्द्र सिंह गोंड, युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी और वनाधिकार समितियों के अध्यक्ष व सचिवों ने भी सम्बोधित किया।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    डीआर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत के डीआर पैलेस प्रांगण में समाजसेवी अनिल कुमार हलवाई के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलारे सिंह गौड़ रहे। उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित मां भारती के चित्र प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    इसके उपरांत सभी आए हुए अतिथियों को अनिल कुमार हलवाई के द्वारा अंगवस्त्रम भेट कर माल्यार्पण कर बंशीधर बाबा की भव्य मोमेंटो भेट की गई। इसी क्रम में सम्मान समारोह के दौरान आए हुए सभी कलमकार प्रबुद्ध जन भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी धार्मिक संगठन के लोगों का सम्मान अनिल कुमार के द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत चुनाव संयोजक रामेश्वर राय ने कहा कि आज सम्मान समारोह का आयोजन अनिल कुमार के द्वारा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों का किया गया है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    यह आयोजन एक दूसरे को जोड़ने व परिचय कराने के साथ ही साथ जानने का माध्यम है। जिससे एक दूसरे की पहचान होती है। आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका निर्वाहन बड़े ही तन्मयता से करूंगा और भाजपा का जो भी प्रत्याशी चुना जाएगा उसे दुद्धी नगर पंचायत का चेयरमैन बनाऊंगा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वही संबोधित करते हुए डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र जी ने भी कहा कि हम सब का चुनाव निशान कमल का फूल है और हमारा प्रत्याशी भी कमल का फूल का ही होगा। यह सम्मान समारोह जिस समाजसेवी के द्वारा किया गया है मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता मनोज मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज जो सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है यह बड़ा ही हर्ष व खुशी का पल है। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर दुद्धी नगर पंचायत में भी भाजपा का प्रत्याशी जो भी होगा उसे विजयी बनाना है और दुद्धी का चेयरमैन बनाकर नगर का विकास कराना है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    सभी आए हुए कार्यकर्ताओं प्रबुद्ध जन अन्य लोगों से विधायक ने अपील भी किया कि आप सभी के सहयोग से जैसे मुझे विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा गया है, वैसे ही दुद्धी का विकास कराने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के प्रत्याशी को आप सभी को विजय बनाना है। कार्यक्रम के समापन की घोषणा समाजसेवी अनिल कुमार के द्वारा किया गया।। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रंजना मणि चौधरी, मीरा सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, अभय सिंह, कृष्ण दत्त तिवारी, चंद्रमणि कनौजिया, राकेश श्रीवास्तव, समाजसेवी गुड्डू, आशीष जौहरी, दीवान सिंह, शिवम अग्रहरी, अनुराग अग्रहरी सहित कार्यकर्ता एवं सम्मानित नगरवासी मौजूद रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    निकाय चुनाव हेतु भाजपा ने वार्ड स्तर पर की बैठक

    डाला, सोनभद्र। आगामी चुनाव में भाजपा का योग्य चेयरमैन- संतोष शुक्ला के क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र खादी ग्राम उद्योग भारत सरकार सदस्य
    आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिकोण से नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार में भी वार्ड लेवल पर बैठक शुरू हो गई है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिस क्रम में बुधवार को वार्ड नंबर 9 व वार्ड नम्बर 4 नई बस्ती व डाला चढ़ाई चंद्र नगर की बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य रुप से चुनाव जीतने हेतु नगर पंचायत प्रभारी के तौर पर नियुक्त किए गए काशी क्षेत्र के संयोजक खादी ग्राम उद्योग सदस्य भारत सरकार श्रीमान संतोष शुक्ला जी ने बताया हर वार्ड में मोहल्ला प्रमुख गली प्रमुख तथा मतदाता प्रमुख बनाए जाएंगे।

    Advertisement (विज्ञापन)

    तत्पश्चात मतदाता सूची का अवलोकन कर कार्यकर्ता लगाए जाएंगे। चुनाव जीतने का सूत्र देते हुए उन्होंने बताया कि अगर चुनाव जीतना है तो अपने लोगों का और अपने विचारधारा के लोगों का अधिक से अधिक वोट बढ़वा करके उसको मत में तब्दील करवाना होगा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, नगर निकाय समन्वय संदीप सिंह पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन, महेश सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, विकास जैन, मनोज चौरसिया, विजय कुमार यादव, मुकेश जयसवाल, विशाल कुमार, राकेश मोदनवाल, नौशाद खान, सनी दुबे, गिरीश तिवारी, संतोष तिवारी, पंकज गुप्ता, बृजेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    आंवला वृक्ष की पूजा कर मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

    सोनभद्र। कार्तिक मास में पड़ने वाला अक्षय नवमी का पर्व सोनभद्र जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने आंवले के वृक्ष का पूजन और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करके आध्यात्मिक की सुख की अनुभूति किया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की और अक्षय नवमी से संबंधित कहानियां सुनी तथा विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर चढ़ाया गया। और आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि बुधवार को पूरा दंडईत बाबा मंदिर परिसर पिकनिक स्पॉट बन गया था। यहां पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

    Advertisement (विज्ञापन)

    कार्तिक मास की अष्टमी को गोपाष्टमी और नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। गोपाष्टमी पर गो, ग्वाल और कृष्ण को पूजने का महत्व है तो आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के पूजन का महत्व है।
    गोपाष्टमी के बारे में लोक मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए मां यशोदा ने जंगल भेजा था। इस दिन प्रातःकाल गौओं को स्नान कराकर जल, अक्षत, रोली, गुड, जलेबी, वस्त्र तथा धूप-दीप से आरती उतारते हैं। संध्याकाल गायों के जंगल से वापस लौटाने पर उनके चरणों को धोकर तिलक लगाना की परंपरा आज भी कायम है। इतिहास का दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“यह पर्व

    प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का का पर्व है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है। पंडित मृत्युंजय त्रिपाठी के अनुसार-“ अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता है। इस दिन इस वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से रोगों का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    पद्म पुराण के अनुसार-“ यह पवित्र फल भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने वाला व शुभ माना गया है। इसके ग्रहण मात्र से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाते हैं। आंवला खाने से आयु बढ़ती है। इस फल का रस पीने से धर्म-संचय होता है। आंवले के जल से स्नान करने से दरित्रता दूर होती है तथा सब प्रकार के ऐश्वर्य प्राप्त होते हैं। आंवले का
    दर्शन, स्पर्श तथा उसके नाम का उच्चारण करने से वरदायक भगवान श्री विष्णु अनुकूल हो जाते हैं। जहां आंवले का फल मौजूद होता है, वहां भगवान श्री विष्णु सदा विराजमान रहते हैं। तथा उस घर में ब्रह्मा एवं सुस्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए अपने घर में आंवला अवश्य रखना चाहिए।

    Advertisement (विज्ञापन)

    साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने की प्रथा की शुरुआत करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती हैं।
    भारतीय लोक में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार- “माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं। रास्ते में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की उनकी इच्छा हुई। मां लक्ष्मी ने विचार किया कि आखिर एक साथ विष्णु और शिव की पूजा कैसे हो सकती है? तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल के गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और बेल शिव को।

    Advertisement (विज्ञापन)

    आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की। पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद स्वयं ने भोजन किया। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
    अक्षय नवमी के इस पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी, कस्बाई इलाकों में जहां पर आंवले का पेड़ अवस्थित है। वहां पर श्रद्धालु महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा करते हुए इस पर्व से संबंधित भजन कथा का श्रवण एवं वाचन किया।
    जनपद सोनभद्र के मंदिरो, धार्मिक स्थलों पर विविध प्रकार के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ ।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जल्द दूरदर्शन पर दिखेगी दुद्धी के सेनानियो की गौरवगाथा

    Advertisement (विज्ञापन)

    HIGHLIGHTS

    • इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के नेतृत्व में दूरदर्शन की टीम ने किया शूटिंग।
    • दूरदर्शन की टीम ने सेनानी परिजनों का लिया साक्षात्कार।
    • स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल।
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। आदिवासी बहुल क्षेत्र आजादी के 75 वर्ष बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए अमृत महोत्सव के अंतर्गत वाराणसी दूरदर्शन केंद्र के निदेशक राजेश गौतम के निर्देशन पर दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम अधिशासी सौरभ शुक्ला, इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के नेतृत्व व डॉक्टर लवकुश प्रजापति, डॉ संजय श्रीवास्तव के सहयोग से दुद्धी क्षेत्र में सोमवार को फिल्म की शूटिंग हुई।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थलों, सेनानी परिजनों का साक्षात्कार की शूटिंग देर रात तक चलती रही।
    इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने बतायाहैकि-“दुद्धी क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य, खनिज, वनोपज से भरपूर क्षेत्र रहा है। पराधीनता के काल में ब्रिटिश सरकार द्वारा इसका अधिक से अधिक दोहन करने के लिए इस क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया और यहां के स्थानीय निवासियों का शोषण भी किया, जिसके खिलाफ दुद्धी क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आंदोलन छेड़ दिया परिणाम स्वरूप 1921 से लेकर 1947 तक महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलन में दुद्धी की राजेश्वरी देवी, रामानंद पांडे, रामेश्वर खरवार, जोधन तेली, शिवानंद तेली, सैयद सखावत हुसैन, महावीर प्रसाद गुप्ता, सुखलाल खरवार, किस्मत राम, यीशु मसीह, शर्नीचर राम खरवार, देव मुनि, पूरनमासी, भगवती, इंद्रजीत मिस्र आदि नाम- अनाम सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र क्रांति किया जिसके परिणाम 15 अगस्त 1947 मे को हमें आजादी मिली।

    दूरदर्शन की टीम द्वारा यीशु मसीह, सुखन अली, सैयद सखावत हुसैन, पूरनमासी आदि सेनानियों के परिजनों का इंटरव्यू, सेनानियों की कर्मस्थली, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थान आदि को शूट किया गया। इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग रहा और फिल्म के निर्माण से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है उन्हें आशा और विश्वास है कि ऐतिहासिक फिल्म को दूरदर्शन के रुपहले पर्दे पर देखकर देश के लोग दुद्धी क्षेत्र के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आंदोलनो से परिचित होंगे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है राम सरोवर तालाब से खींची गई यह तस्वीर

    HIGHLIGHTS

    • साक्षात बादलों से बने ओम का दर्शन किया सूर्य को अर्घ्य देती स्त्रियों ने
    • सोनभद्र जनपद के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज राम सरोवर तालाब पर अद्भुत घटना घटित हुई
    • मोबाइल कैमरे में अनायास कैद हुआ यह अद्भुत दृश्य
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। आस्था विश्वास, सूर्य उपासना का पर्व छठ के अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज राम सरोवर तालाब पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती स्त्रियों ने आसमान में एक अद्भुत नजारा देखा। बतादे कि जिस समय उदितमान सूर्य को व्रती स्त्रियां अर्घ्य दे रही थी उसी समय उन्होंने देखा कि नीले आसमान में भगवान सूर्य की चमकती सतरंगी किरणों के मध्य बादलों से बने ओम का उदय हुआ है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बताते चलें कि यह अद्भुत खगोलीय दृश्य को शिक्षिका कुमारी तृप्ति ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जो इस समय इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    तृप्ति ने बताया कि बताया मैं राम सरोवर तालाब पर छठ पर्व की पूजा देखने गई थी और उस समय भगवान सूर्य उदय हो रहे थे, उनकी सतरंगी किरणो ने मुझे आकर्षित किया और मैंने आपके मोबाइल में उस दृश्य को कैद किया। लेकिन जब मैंने फोटो को देखा तो भगवान के किरणों के मध्य ओम की आकृति उभरी हुई थी।
    भक्त प्रतिभा देवी का मानना है कि-जनपद में चल रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं छठ पर्व की पूजा आदि का यह परिणाम रहा छठ पर्व के दिन आसमान में ओम का दर्शन अर्घ्य देती स्त्रियों को हुआ। ओम सभी मंत्रों, देवी-देवताओं के अनुष्ठान का मूल मंत्र है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस दौरान गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे दल नायक सुरेंद्र सिंह अमृते ने ओम प्रतीक चिन्ह की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए बताया कि-“ओम का उच्चारण एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में अंकित करने की रुद्रा हमारे वैदिक ग्रंथों में बताई गई है।
    सारे अनुष्ठान पूजा- पाठ का प्रतिफल ओम के जाप से मिलता है। सोनभद्र जनपद के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज की राम सरोवर तालाब के आसमान मैं सूर्य की किरणों के मध्य ओम का अंकित होना यह साबित करता है कि 24 कुंडीय महायज्ञ एवं छठ पर्व का रखने वाली स्त्रियों के त्याग और तपस्या का प्रणाम है।
    इस अद्भुत खगोलीय नजारे का दर्शन पूजन भगवान भास्कर को अर्घ्य देने वाली स्त्रियों ने किया जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें