HIGHLIGHTS
- रॉबर्ट्सगंज स्थित सोन पैलेस में इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
- एक लाख दस हजार करोड़ रूपयें से जनपद में होगी औद्योगिक इकाईयों की स्थापना रोजगार के अवसर होगें उपलब्ध – जिलाधिकारी

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। वृहस्पतिवार को जिला इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन सोन पैलेस चंडी तिराहा राबर्ट्सगंज में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गौड़, घोरावल विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, पूर्व सासंद छोटे लाल खरवार, सदर एसडीएम रमेश कुमार सहित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों की स्थापना करने वाले इन्वेस्टर्स उपस्थित रहें। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री जी,विधायक व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन व गणेश जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर किया।


कार्यक्रम राज्यमंत्री, विधायक व जिलाधिकारी ने विभिन्न औद्योगिक संस्थानों व विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होनें ने जनपद में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए स्थापित होने वाले औद्योगिक इकाईयों के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की और उसके माध्यम से लोगो को रोजगार कैसे प्राप्त होगा के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एन0टी0पी0सी0 रिहन्द, हिन्डालकों, एन0टी0पी0सी0 सिंगरौली, खाद्य सुरक्षा औषधी प्रशासन, अल्ट्राटेक, एन0आर0एल0एम0 समूह, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग, डूडा विभाग,रेशम कीट विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी।


वहीं राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भव्य रूप में इन्वेस्टर्स समिटि का आयोजन 11 फरवरी को हो रहा है। इस समिट में देश विदेश के उद्यमी प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु प्रतिभाग करेगें। उन्होंने कहा कि इस क्रम में आज जनपद में भी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्यमी जनपद में एक लाख दस हजार करोड़ रूपयें से अधिक धनराशि का निवेश जनपद में करेगें जिससे कि जनपद में नई औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होगी और बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें जिससे कि जन मानस के जीवन में खुशहाली आयेगी और जनपद का चैमुखी विकास होगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में निवेश करने वाले निवेशको को हर सम्भव मद्द की जायेगी।
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सम्बोधन में कहा कि आज जनपद में आयोजित इस भव्य इन्वेस्टर्स समिट में जिस तरह से बढ़ चढ़ कर इन्वेस्टर्स ने प्रतिभाग किया है। इससे लग रहा है कि आने वाले समय में लोगों को रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होेगें और सोनभद्र बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है की तर्ज पर जनपद में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होगी और जनपद विकास के पथ पर अग्रसर होगा। आज की यह इन्वेस्टर्स समिट जनपद सोनभद्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में उद्योग की स्थापना हेतु आज देश के अन्य राज्यों से गुजरात, अहमदाबाद सहित अन्य राज्यों से इन्वेस्टर्स ने प्रतिभाग किया है। जनपद में लगभग एक लाख दस हजार करोड़ रूपयें की धनराशि इन्वेस्ट करने का प्रस्ताव 70 निवेशको द्वारा किया गया है। जिनमें 74654 करोड़ रूपये के एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर हो चुके है, इसमें ग्रीन्को ग्रुप, एन0टी0पी0सी0, सिद्वार्थ इन्फ्राटक, जे0एस0डब्लू0, न्यू ऐर्नजी आदि प्रमुख कम्पनियों का निवेश करने का इन्टेन्ट प्राप्त हुआ। इन कम्पनियों की स्थापना से जनपद में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगें।

इस दौरान मे जिलाधिकारी ने उपस्थित निवेशको से सीधा संवाद किया और उनके प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में जानकारी ली और उपस्थित निवेशको से कहा कि उन्हें उद्योग की स्थापना में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो वह इसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन को अवगत कराये उनकी समस्या का निस्तारण अतिशीघ्र सुनिश्चित किया जायेगा और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस दौरान काॅरपेट इकाई, हिन्डालको तथा अल्ट्राटेक से आये प्रतिनिधियों द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रजेन्टेंसन दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी निवेशकों को राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, विधायक व जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा एम0ओ0यू0 प्रदान कर सम्मानित किया गया।





