कानपुर व गढ़वा के बीच खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल मैच

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर खेल मैदान पर चल रहे 19वा अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को कानपुर व गढ़वा के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा की टीम ने 16.3 तीन ओवर में 149 रनों पर ऑल आउट हो गयी कानपुर को 150 रनों का लक्ष्य दिया गढ़वा की ओर से दिव्य रंजन ने 31 रन प्रियांशु 27 रन एवं हर्ष ने 21 रनों के योगदान से 149 रनों पर आल आउट हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

गेंदबाजी में कानपुर की ओर से जितेश ने 32 रन दे कर शानदान 6 विकेट लिया व राहुल तिवारी ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया रनों का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 149 रनों का पीछा करते हुए 13.5ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कानपुर की ओर से अनमोल ने 43 रन,शिवम नाबाद 34 व जितेश ने 26 रनों की पारी खेली गढ़वा के बॉलर अभिषेक 37 रन देकर 2 विकेट व आर्यन 48 रन देकर तीन विकेट लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बेस्ट प्रदर्शन के लिये जितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। निर्णायक की जिम्मेदारी पंकज सिंह व रंजीत जायसवाल ने निभाई एवं स्कोरिंग की जिम्मेदारी रितेश जायसवाल व स्कोर बोर्ड की जिम्मेदारी आशीष अग्रहरी ने निभाई।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,मुख्य प्रबंधक सुजीत अग्रहरी,प्रबंधक अफजल अंसारी,उपाध्यक्ष भाई लाल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, विशाल जायसवाल, महामंत्री अजित सिंह सचिव राजन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच में कमेंटेटर की भूमिका विवेक शाही व सुहैब अंसारी ने निभाई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें