महा अभियान “हक हमारा भी तो है” @75 के तहत जिला कारागार के निरुद्ध बन्दियों को किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को उनके कानूनी अधिकारों व सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता का महा अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से बीते 31 अक्टूबर से आगामी 13 नवंबर तक कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को उनके कानूनी अधिकारो और सशक्तिकरण के लिए महा अभियान “हक हमारा भी तो है” @75 चलाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मुहिम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम द्वारा किया गया है।
जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम ने बताया कि कानूनी जागरूकता अभियान का लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा और अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति न्याय पाने में असमर्थ नहीं रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा जिला कारागार सोनभद्र में निरुद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकार और जागरूकता तथा सर्वे के लिए कोर कमेटी और जागरूकता कमेटी गठित की गई है। ताकि समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक हो सके। इसके तहत शुक्रवार को जिला कारागार गुरमा में विधिक जागरूकता और बन्दियों का सर्वे किया गया।

वही पैरालीगल वालिंटियर राजन चौबे ने कहा कि नालसा का यह अभियान 14 दिन का रहेंगा, जिसमें जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन पर सभी पैरालीगल वालिंटियर और पैनल अधिवक्ता समाज में व्याप्त कुरीतियों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर पैरालीगल वलिटीयर मनोज दीक्षित, ज्ञान प्रकाश, मुकेश सिंह, स्वर्णिम विश्वकर्मा, पैनल अधिवक्ता सरिता सिंह मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” हुए सम्मानित।

HIGHLIGHTS

  • एकादशी के उपलक्ष में गायत्री मंदिर में हवन, पूजन का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को हरि प्रबोधिनी एकादशी के उपलक्ष में हवन, पूजन का आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट को आजआर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी ने गायत्री परिवार सोनभद्र के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” को अंगवस्त्रम, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित कृति “श्री राम नाम” भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार से जुड़े हुए कवि दिवाकर द्विवेदी मेघ विजय घड़ी आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान करते हुए एक कविता का वाचन किया।

इस अवसर पर बालमुकुंद शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, आनंद शंकर, रामदेव, मंजू देवी, रानी गुप्ता, सरिता जायसवाल, सुमन गुप्ता, गीता देवी, हेमलता देवी, सावित्री गोस्वामी, मनोरमा गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, निर्मला देवी, कालिदास जायसवाल, ज्ञानमति, पुष्पा, गीता, जयराम सोनी, शैल चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डेंगू बुखार का प्रकोप तेज, हो दवा का छिड़काव- जयनारायण पांडेय

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश भर में कचहरी, कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर में कराया जाए छिड़काव
  • प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्रक भेज यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष ने की मांग
  • अधिवक्ताओं ने मांग को जायज बता किया समर्थन

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ जयनारायण पांडेय ने प्रदेश भर में बढ़ रहे डेंगू बुखार के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्रक भेजकर प्रदेश भर में कचहरी, कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर में दवा के छिड़काव की मांग की है। साथ ही प्रदेश भर के सीएमओ को भी पत्रक की प्रति भेजा है। अधिवक्ताओं ने मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया है।

बता दें कि यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ जयनारायण पांडेय ने 2 नवम्बर 2022 को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजे पत्रक में अवगत कराया है कि वर्तमान समय में समूचा उत्तर प्रदेश डेंगू बुखार की चपेट में है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। क्योंकि डेगूं बुखार की रोकथाम के लिए कोई भी दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

अगर यथाशीघ्र डेगूं बुखार से निजात दिलाने के लिए समुचित प्रबंध नहीं किया गया तो डेंगू बुखार का यह प्रकोप जानलेवा साबित होगा। इसके लिए कचहरी, कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर में दवा का छिड़काव कराया जाना निहायत जरूरी है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि यूपी बार काउंसिल आपसे अनुरोध करती है कि प्रदेश भर के कचहरी, कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर में डेंगू बुखार से निजात दिलाने के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इसे लागू करने हेतु उचित दिशा-निर्देश जारी करें। इसके लिए अधिवक्ता समाज सदैव आभारी रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, राजीव कुमार सिंह गौतम, राजेश कुमार पाठक, राम प्रसाद यादव, परवेज अख्तर खां आदि अधिवक्ताओं ने मांग को जायज बताते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोग अडेंगू बुखार के प्रकोप से बच सकेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी विधायक ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ को किया सम्मानित

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड के आवास पर बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व दुद्धी विधायक ने सँयुक्त रूप से विधानसभा सभा के म्योरपुर के मोहरलाल खरवार, दुद्धी के मनोज सिंह, विंढमगंज के राकेश केशरी, बभनी के प्रमोद दुबे मण्डल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि विधायक द्वारा कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाना यह दर्शाता है वे कार्यकर्ताओ के प्रति समर्पित है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने कहा कि लगभग 4 दशकों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के परिश्रम का परिमाण है दुद्धी विधान सभा मे कमल का फूल खिला मैं कार्यकर्ताओं का आजीवन आभारी रहूंगा मेरे कार्यकाल में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्ना लाल जायसवाल, दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता गणेश जायसवाल, एसटी मोर्चा भाजपा जिला संयोजक मीरा सिंह गोड़, बबई सिंह मरकाम, पूर्व जिला महामंत्री सोना बच्चा अग्रहरी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी, जिला कार्य समिति सदस्य होरीलाल पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुद्धी राजन चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष अग्रहरी, म्योरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, चकचपकि अनिल मौर्या, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौबे, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया अनुसूचित मोर्चा अमित रावत, प्रमोद अग्रहरि हरहोरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज मिश्रा ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामन्त्री ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमन्त्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने डी.पी.सी. सम्पन्न प्रवक्ता (पुरुष/महिला) एवं एल.टी. (पुरुष/महिला) के पदस्थापन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लम्बे समय से बरती जारी शिथिलता की ओर माध्यमिक शिक्षा राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) गुलाब देवी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

कार्यकारी महामन्त्री श्री त्रिपाठी का कहना है की प्रवक्ता (पुरुष/महिला) एवं एल.टी. (पुरुष/महिला) के अधीनस्थ राजपत्रित पदों पर प्रोन्नति हेतु डी.पी.सी. सम्पन्न हुए लगभग 01 वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी अभी तक इन शिक्षकों का विभाग द्वारा पदस्थापन नहीं हो सका है। इस सम्बन्ध में मूल संघ द्वारा प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को एक प्रत्यावेदन 07 अक्टूबर, 2022 को संगठन की ओर से प्रेषित किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

किन्तु खेद का विषय है कि लगभग 01 माह का समय व्यतीत होने के बाद भी इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस प्रकार की शिथिलता से सम्बन्धित शिक्षकों में निराशा व्याप्त है एवं व्यवस्था के प्रति आक्रोश है। इसी को ध्यान रखते हुए कार्यकारी महामन्त्री ने सम्बन्धित दोनों श्रेणियों के शिक्षकों का पदस्थापन कराए जाने की मांग करते हुए गुलाब देवी जी को पत्र लिखा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठकों का दौर है जारी, आज प्रभारी सचिव ने E.O के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में गृहकर एवं जलकर से संबंधित लंबित प्री लिटिगेशन वाद /प्रकरणों को सुलह समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशानुसार शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिविजन व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल प्रताप सिंह ने अपने विश्राम कक्ष में नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव के साथ बैठक की।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में गृहकर एवं जलकर से संबंधित लंबित प्री लिटिगेशन वाद /प्रकरणों को सुलह समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार किए जाने हेतु निर्देशित भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

“पूर्वांचली समाज और उसका विकास” विषयक विचार गोष्ठी का अयोजन 06 नवंबर को

HIGHLIGHTS

  • देश के विकास में पूर्वांचल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है लेकिन खुद पूर्वांचल हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है- पवन कुमार

सोनभद्र। अलग पुर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पुर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव – पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आजादी की लड़ाई और उसके बाद देश के विकास में पूर्वांचल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है लेकिन खुद पूर्वांचल हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

यहां के लोगों ने देश के कला-साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है, फिर भी पूर्वांचल और यहां के लोगों की लगातार अनदेखी की गई है। इसलिए पूर्वांचल के 28 जनपदों को मिलाकर एक पृथक पूर्वांचल राज्य स्थापना किया जाए। इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मोर्चा द्वारा हमारा “पूर्वांचली समाज और उसका विकास” विषय पर विचार गोष्ठी का अयोजन दिनाँक 6 नवंबर 2022 को लक्ष्य कैंपस, भूमि विकास बैंक प्रांगण, निराला नगर, राबर्ट्सगंज सोनभद्र में आयोजित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस विचार गोष्ठी में अभिनंदन, पुस्तक जनार्पण, विचार प्रवाह, सम्मान समारोह होगा। विचार गोष्ठी में मोर्चा के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र कौशिक राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक आदि के साथ पुर्वांचल के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभूतियों को “पूर्वांचल एकता सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हत्या के दोषियों को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक को 35 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद
  • 20 वर्ष पूर्व हुए शिवकुमार केशरी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। 20 वर्ष पूर्व हुए शिवकुमार केशरी हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों सरोज यादव व मृत्युंजय रॉय को उम्रकैद एवं 35-35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं एक अन्य आरोपी दोषमुक्त हो गया, जबकि किशोर अपराधी उमेश रॉय की पत्रावली अलग कर दी गई है जो किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा टैक्सी स्टैंड निवासी राजकुमार केशरी ने 5 अगस्त 2002 को ओबरा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके भाई शिवकुमार केशरी की मार्शल जीप को 2 अगस्त 2002 को एक लड़का जो अपने को सेक्टर 8 ओबरा का निवासी बताकर साथियों के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए जाने की बात करके बुक किया और 3 अगस्त 2002 को 4 बजे भोर में दर्शन के लिए सभी लोग गए और भाई ही गाड़ी चलाकर ले गया।

उसके बाद भाई वापस नहीं लौटा। इस तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की और बाद में हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत धनसोइ थाना के गोवर्धन पुर निवासी सरोज यादव पुत्र बालेश्वर यादव व बक्सर जिला के राजपुर थानांतर्गत सरेज गांव निवासी मृत्युंजय रॉय पुत्र बब्बन रॉय समेत 4 लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों सरोज यादव व मृतुन्जय रॉय को उम्रकैद एवं 35-35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं एक अन्य आरोपी तेजनरायन को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया, जबकि एक किशोर अपराधी उमेश रॉय पुत्र हरिनाथ रॉय की पत्रावली अलग कर दी गई है। यह मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एव उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशानुसार बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक अधिशासी अभियंता एसके सिंह एवं अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव विद्युत विभाग उपस्थित हुए।
वही बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव /सिविल जज सीनियर डिविजन अचल प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 12.11.2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में विद्युत विभाग से संबंधित लंबित प्री लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में अधिक संख्या में वाद निस्तारित किए जाने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अपर जिलाधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न0नि0) सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के अधिसूचना के अनुसार जनपद से निर्गत सार्वजनिक सूचना के आधार पर जिले की समस्त नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए तिथि नियत की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन बीते 31 अक्टूबर को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावें एवं आपत्तियाॅ प्राप्त करना 01 नवम्बर से 07 नवम्बर तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 08 नवम्बर से 12 नवम्बर तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 से 17 नवम्बर तक तथा अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए प्रकाशन आगामी 18 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाये, मतदान स्थलवार नियुक्ति किये गये बी0एल0ओ0 को दावा आपत्तियाॅ प्राप्त करने के लिए 01 नवम्बर से 07 नवम्बर, 2022 तक मतदान स्थल पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करें। जिससे ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराया जा सके और दावं आपत्तियाॅ प्राप्त की जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त दावा आपत्तियों का निस्तारण 08 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2022 तक पूर्ण करा लिया जाये, दावा आपत्ति निस्तारण के बाद निर्धारित प्रारूपों पर परिवर्धन, संशोधन, विलोपन की सूचियाॅ 14 नवम्बर, 2022 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अवश्य जमा करा दी जाये।
उन्होंने उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य समय ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें