दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त कहीं रेलगाड़ी पकड़ कर भागने के फिराक में था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा।
प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक युवती ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ 376 आईपीसी व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त सतनदेव पुत्र बालकेश्वर निवासी जामपानी थाना म्योरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले टीम में क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल, कांस्टेबल इंदल सरोज व रमन कुमार मौजूद रहें।
म्योरपुर, सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन कर्म योगी प्रेम भाई के प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ शुरू हुई और विचित्रा महाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बैंगलोर के समाज सेवी और उधोग पति अरुण जैन ने कहा की समय के साथ किसानों को आगे बढ़ने और उपज की योजना बनाने की जरूरत है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि किसान हीन भावना का त्याग करे और खुद की ताकत पहचाने, शहरी लोगो ने किसानों को गरीब कहा और यह धारणा बन गई जबकि सबसे सुखी किसान हो सकता है। राज्य मंत्री संजीव गोंड और विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि आजादी के एक दशक बाद प्रेम भाई ने इस क्षेत्र में हर खेत को पानी हर हाथ को काम की अलख जगाई संस्थान आज भी गांधी विचारो से प्रेरित हो क्षेत्र के लिए काम कर रहा है वह अनुकृणीय है।
Advertisement (विज्ञापन)
कहा कि समाज में सामुदायिक भागीदारी बढ़ेगी तो समाज ताकतवर होगा और समस्याएं दूर होंगी। शुभा प्रेम ने आश्रम के वर्ष भर में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट रखी और बताया की पर्यावरण संरक्षण,ग्राम स्वराज्य की दिशा में गावो को स्वावलंबी बनाने पंचायतों को सशक्त बनाने और महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ कृषि उत्पाद को अच्छे दाम मिले इसके लिए एस पी ओ के माध्यम से किसानों का संगठन तैयार हो रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताया कि विनोबा जयंती से गांधी जयंती तक 13 264 लोगो से संपर्क किया गया।360 सभाएं की गई जबकि आई जी बी आर से मिल कर साढ़े तीन सौ आदिवासी किसानों को कृषि तकनीकी और बीज उपलब्ध कराने के साथ उन्हे जागरूक किया गया।ग्रामीण अगुआ रामजतन,रामलोचन, बेचन,रामचंद्र आदि ने गांव और खुद से किए गए प्रयास की बात रखी पशु चिकित्साधिकारी डा विवेक सरोज ने कृषि के साथ पशुपालन पर जोर दिया। तीसरी सरकार के संयोजक डा चंद्र शेखर प्राण ने पंचायतों के शसक्तिकरण की चर्चा की और कहा की विकास प्रकृति सरंक्षण आधारित होनी चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार अजय शेखर ने कहा की खनिज और वन संपदा की अथाह सागर वाले सोनभद्र में कथित लुटेरों से बचना होगा। यहां लाखो लोग प्रदूषण के शिकार हो रहे है और कंपनियां बाहरी लोगो को काम दे रही है। यही रहा तो यहां के रहवासी मिट जायेंगे। अंत में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर वसंत ब्लॉक प्रमुख मानसिंह डा विभा,रविंद जायसवाल, प्रेमचंद यादव,जीत सिंह खरवार, विमल, सुधीर, दीपक, नसीम कन्हैया, प्रदीप शुक्ला, लक्षण दत्त मिश्रा, रविचंद दुबे, देवनाथ भाई, केवला दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कारीडाड़ चपकी में कार्यक्रम स्थल का किया औचक निरीक्षण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रस्तावित जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जनपद के विकास खण्ड बभनी में स्थापित सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडाड़ चपकी में कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के बगल हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
Advertisement (विज्ञापन)
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड स्थल पर समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देेशित किये। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी, लगाने हेतु की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता से जानकारी प्राप्त की।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर ली जाये। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदार निभायें। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल परिसर में साफ-सफाई रखने, झाड़ियों की कटान कराने, वाहनों को खड़ा के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने, लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल व बेरिकेटिंग कराने के साथ ही आदि महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देेशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, डी0पी0आर0ओ विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सेवा समर्पण संस्थान कारीडाड़ चपकी के आनन्द, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के ज्यादातर ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में झोलझाल है। विकास खंड का कोई ऐसा गांव नहीं जहाँ शौचालय में धांधली नहीं हुई है और जिम्मेदारों ने समूचे ब्लॉक को ओडीएफ घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन योजना को यहां के जिम्मेदार किस कदर मुंह चिढ़ा रहे है, यह धूमा ग्राम पंचायत के बाद अब मेदिनीखाड़ में देखने को मिल रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
मेदिनीखाड़ के ग्रामीण चंद्रदेव पाल ने जब जिलाधिकारी, डीपीआरओ, बीडीओ से लेकर प्रधानमंत्री तक ग्राम पंचायत में शौचालय घोटाला की लगातार शिकायत की तो कुम्भकर्णी निद्रा में में सोए अधिकारियों की तंद्रा भंग हुई और गांव की जांच जब एडीओ पंचायत समर बहादुर से कराई गई तो गांव में 543 शौचालय में से 438 शौचालय पूर्ण व 12 शौचालय अपूर्ण पाए गए और ग्राम पंचायत में 33 लाभार्थियों का शौचालय बना ही नहीं है और उनके नाम स्वच्छ भारत मिशन के सूची अंकित है और उनका शौचालय पूर्ण दिखा गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसको लेकर ग्राम प्रधान सुरेश कुमार पाल व सचिव भारत भूषण भारती को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर शौचालय पूर्ण कर प्रमाण पत्र अधोहस्ताक्षरी के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश बीते 10 अक्टूबर को ही दिए गए थे, पर 23 दिन बीत गए, ना हो गबन किये शौचालय का निर्माण शुरू हुआ और ना ही घोटालेबाजो पर कार्रवाई। शिकायतकर्ता चंद्रदेव पाल ने सीडीओ का ध्याज आकृष्ट कर मामले में कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस संबंध में डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि जांच मैंने नहीं कि है एडीओ पंचायत ने की है, जांच रिपोर्ट मेरे पास अभी नहीं पहुँची है, रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित करता हूँ।
गुरमा, सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में सोमवार को निरुद्ध बंदियों के द्वारा आठ दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के खेल भावना को देखते हुए जिला कारागार परिसर में ही आठ दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच 07 नवम्बर से लेकर 14 नवम्बर तक चलेगा और विनर टीम को शिल्ड के साथ पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जिला कारागार के 8 बैरिको से 4 टीम बनाई गई है। प्रथम टीम गुरमा 11, दो नम्बर सुपर किंग्स टीम, तीसरी टीम राइटर 11, चौथी टीम पीएचसीसी,ये चार क्रिकेट टीम आठ दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग में प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को अच्छे पुरस्कार के साथ सम्मानित भी किया जायेगा। जिसमें मुख्य अंपायर की भूमिका निरुद्ध बंदी कृष्णावतार निभा रहे हैं।
एक लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
अपहरण के दोषी रमाशंकर को 7 वर्ष की कैद
40 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद
अर्थदंड की आधी धनराशि 90 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी
साढ़े 12 वर्ष पूर्व अपहरण के साथ 16 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (सीएडब्लू) सोनभद्र आशुतोष कुमार सिंह की अदालत ने साढ़े 12 वर्ष पूर्व अपहरण कर नाबालिग बालिका के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी मनोज कुमार को 20 वर्ष की कैद एवं एक लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं अपहरण के दोषी रमाशंकर को 7 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड के8 सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 90 हजार रुपये मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 9 मार्च 2010 को शाम 7 बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी माचिस लेने निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसपर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। काफी दिनों के बाद पुलिस ने बेटी को चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र रम्मन के पास से बरामद कर लिया। उसके बाद बेटी ने आपबीती सुनाई। तहरीर में अवगत कराया गया है कि जब 9 मार्च 2010 को शाम 7 बजे माचिस लेने निकली थी तभी पटवध गांव निवासी मनोज कुमार व सिंदुरिया गांव निवासी रमाशंकर मिले और उसे चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठा लिए और मध्यप्रदेश के भोपाल शहर ले आए।
जहां पर बेटी के साथ मनोज कुमार ने जबरन दुष्कर्म किया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मनोज कुमार को 20 वर्ष की कैद एवं एक लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं अपहरण के दोषी रमाशंकर को 7 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। जबकि पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 90 हजार रुपये मिलेगी।अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक एडवोकेट ने बहस की।
मंडलीय नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेला एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का उठाया लाभ।
सदर विधायक भूपेश चौबे रहे मुख्य अतिथि।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को मंडलीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने मां सरस्वती एवं हैनीमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा सस्ता, सुलभ माध्यम है। जिसके माध्यम से अनेक असाध्य रोगों का निवारण होता है, यह आम जनता के लिए उपयोगी है उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रदेश भर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का आयोजन होता है, इसी क्रम में आज विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद में चिकित्सा मेला आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवा इत्यादि का लाभ उठाया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि इस आयोजन के सफलता के लिए मैं इस चिकित्सा मेले के संयोजक एवं विंध्याचल मंडल की होम्योपैथी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अख्तर जहां और आयोजक व सोनभद्र के जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी संतोष सोनी तथा स्वास्थ्य मेले के व्यवस्थापक डॉक्टर आनंद नारायण वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी चुर्क और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं कि उनके अथक, कठिन परिश्रम से यह कार्यक्रम सफल रुप से संपन्न हुआ।
वही इस अवसर पर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय को कॉलेज के भूतपूर्व छात्र एवं रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग विभाग के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात पारसनाथ मिश्र भैया लाल सिंह मुरलीधर द्विवेदी, बच्चन प्रसाद राजाराम केशरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव सच्चिदानंद श्रीवास्तव, कांता प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण कुमार तिवारी, रामजी चौबे को जिला होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी संतोष सोनी, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉक्टर आनंद नारायण आदि लोगों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जयंत तिवारी, डॉ राजेश चंदेल, आर एस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, डॉक्टर संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ विपुल ने किया।
ब्रह्मांड में ज्योतिष शास्त्र के बिना ग्रह-नक्षत्रों की गणना नहीं की जा सकती- डॉ राम नारायण मिश्र
कुंडली और हस्तरेखा देखकर आचार्य जी ने बताया भविष्य और ग्रह दोषों के आधार पर रत्नों का उपयोग करने का दिया सुझाव
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रतिष्ठान जय ज्वेलर्स पर रक्षत्रा जेम्स एंड डायमंड्स ज्वेलरी कंपनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित एवं स्वर्ण पदक प्राप्त सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर राम नारायण मिश्र ने कहा कि ब्रह्मांड में ज्योतिष शास्त्र के बिना ग्रह-नक्षत्रों की गणना नहीं की जा सकती। ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ही हर व्यक्ति का भाग्य तय होता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली बनाने में ग्रह-नक्षत्रों का ही सहारा लिया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ही राज्य, देश के विकास के बारे में मंथन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की महिमा निराली है और राजा, महाराजा, देवता भी ज्योतिष की महत्ता को स्वीकार करते थे और आज भी ज्योतिष की महत्ता कायम है।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं जय ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर जय केसरी ने कहा कि हमारे यहां हर प्रकार के सोने- चांदी और हीरे के जेवर उपलब्ध है और गहनों पर 100% वापसी की गारंटी और मेकिंग चार्ज पर आकर्षक छूट उपलब्ध है। आप किसी भी जानकारी के लिए आप हमारे नंबर 9415677407 पर संपर्क कर सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजित शिविर में आचार्य जी द्वारा आए हुए लोगों की जन्म कुंडली उनके हाथ देखकर ग्रह दोषों को बताकर उसके निवारण के लिए समाधान बताया गया तथा ग्रह दोषों के आधार पर विभिन्न प्रकार के रत्नों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर रक्षत्रा डायमंड के इवेंट मैनेजर गौरव सोनी, शुभम सोनी, जय केसरी, प्रीति केसरी, सत्यम, विनीत, राजेश्वरी देवी, ममता, सरिता, प्रमोद, आयुषी केसरी, अशोक, नरेश बबलू, गुलाब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर बीते 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक अयोजित आउटरीच “हक हमारा भी तो है” अभियान के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र जनपद सोनभद्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस क्रम में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशन पर सचिव विनय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को नगवा ब्लाक के वैनी ग्राम पंचायत भवन पर मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सदर तहसीलदार सुनील कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर तहसीलदार ने बताया कि आपसी सुलह समझौते से निस्तारित वाद से आपसी भाईचारा, प्रेम सौहार्द बना रहता है जिसका नाजिर लोक अदालतों के माध्यम से देखने को मिल रहा है। इस दौरान पीएलवी राजन चौबे व मनोज कुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सुलभ व सक्षम न्याय जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को उनके अधिकार बताने के लिए विधिक जागरूकता शिविर के साथ साथ समाज मे व्याप्त बाल विवाह, अंध विश्वास जैसी कुरीतियो को मिटाकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए अपील भी किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय, एडीओ पंचायत (प.) रामचरण प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल, लेखपाल राममूरत शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नि: शुल्क टैबलेट/ स्मार्ट फोन वितरण डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत राधिका इस्टीट्यूट आफ टीचर ट्रेनिंग मुर्धवा खाड़पाथर में रविवार को अध्यनरत युवाओं को नि: शुल्क स्मार्ट फोन का वितरण किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजीव गोंड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओबरा विधायक मुख्य अतिथि संजीव गोड़ एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. यशवंत सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबंधक व शिक्षकों के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
उसके पश्चात बी० एड० के पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार बुलाकर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोड़ जी ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क स्मार्ट फोन/ टैबलेट योजना की विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा युवाओं को डिजिटल रुप से प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ऐसी योजना लेकर आयी है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, डा० प्रज्ञा तिवारी, मनीष रत्न पाठक, सुमिता कुशवाहा, ममता सिंह, संतोषी सहित अन्य अध्यापक व प्रशिक्षु, छात्र- छात्राऐ उपस्थित रहें।