सहकारी खेती से किसान अपनी आमदनी दोगुना कर सकते है- अरूण जैन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के किसानों में विकास की बहुत संभवानाए मौजूद है, सहकारी खेती कर किसान भाई अपनी आमदनी दोगुना आसानी से कर सकते है। उक्त बातें बीते दिन देश के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी अरूण जैन ने बनवासी सेवा आश्रम केन्द्र फरीपान में जनपद के पांच किसान कंपनियों के बोर्ड सदस्यों व सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों के संबोधन में कही। उन्होंने कहा देश के अन्य प्रांतों की तरह यहां के किसान सहकारी माध्यम वैज्ञानिक विधि से अपना जैविक उत्पाद का ब्रांड बनाकर सही कीमत आसानी से ले सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे पहले फरीपान, जुगैल, मनबसा, चेतवा व बकुलिया क्षेत्र के किसान उत्पाद कंपनियों (एफपीसी) के सदस्यों द्वारा अपने उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं का अनुभव साझा किया गया। सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों, पंचायत सदस्यों ने समुदाय भागीदारी से मिली उपलब्धियों व बदलाव भी सभी के समक्ष रखा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जीवनशाला फरीपान के बच्चों द्वारा “चल के तू देखे गांव एक बेरिया, फिर भूलके ना जईबअ शहर ओरिया” मनमोहक गीत सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। संबोधन के पूर्व बर्मी कंपोस्ट खाद तथा जैविक खाद बनाने के तरीकों को किसानो के घर जाकर करीब से देखा, उनके अनुभव को सुना। कई परिवारों के घर जाकर कच्चे मकानों के रहने के आनन्द को देखा और समझा।

Advertisement (विज्ञापन)

जैविक खेती से उत्पन्न अनाजों में ही रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रबल होती हैं किसानो को पूर्ण रूप से जैविक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर देश के अन्य हिस्सों आए समाज शुभचिंतकों मंजू जैन, श्रमिष्ठा, अजय, शच्ची सिंह, गौरव, आशिष, डा. चन्द्रशेखर प्राण, शुभा बहन, देवनाथ भाई, धन्नजय, प्रभाकर सिंह, त्रिभुवन, रमेश भाई, उमेश भाई, रघुनाथ, अशोक, बेचन, रामलोचन, विभुरंजन, जाधवमंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

राज्य मंत्री ने जनजाति गौरव दिवस के आयोजन को लेकर जिले के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाये – संजीव गोंड
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राज्य मंत्री संजीव गोंड की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनजाति गौरव दिवस के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान राज्य मंत्री सजीव गोंड ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस जनपद में पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाये। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण कर लिया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने कहा कि जनजाति गौरव दिवस 15 नवम्बर को सेवा समर्पण संस्थान में राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। आगे कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों के प्रस्तुति के साथ ही साथ विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगायी जाय। जिससें की कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में भी जनकारी मिल सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने कहा कि जनजाति गौरव दिवस पर वना अधिकार अधिनियम के तहत पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार पट्टा का वितरण भी किया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। इस दौरान उन्होने कहा कि वना अधिकार अधिनियम से संम्बन्धित जो पट्टे के मामले है उसे अति शीघ्र निस्तारित कर लिया जाये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने भी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वना अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित जो भी पत्रावली है वन विभाग व राजस्व विभाग आपसे में समन्वय स्थापित करते हुए पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करायें। इस दौरान बैठक में उपस्थित आनन्द सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, आलोक कुमार चतुर्वेदी सह संगठन मंत्री सेवा समर्पण संस्थान, शिव प्रसाद, जोशी विमल सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

चूड़ी गली के बंद मकान में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

डाला, सोनभद्र। नगर पंचायत डाला में स्थित चूड़ी गली में बंद मकान में अचानक आग लग गई। बतादें कि बन्द कमरे से धुआं देख स्थानीय लोग शोर मचाने लगें और स्थानीयों ने ताला तोड़ आग पर काबू पाया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार चूड़ी गली निवासी बिजय व लल्लू पुत्र स्व0 रामाशंकर जो इस अपने नवनिर्मित मकान बाड़ी में निवास करते है। उनका चूड़ी गली में पुराना मकान है, जहां कुछ भूसा व कबाड़ पड़ा था। पीछे एक रोशन दान है। ऐसे में कैसे आग लगी, सोचने का विषय हैं। गलिमत रहा कि स्थानीयों के सूझ बुझ से बड़ा हदशा टल गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने किया राजकीय प्रक्षेत्र भिलाई में ड्रैगन फ्रूट की खेती का उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • ड्रैगन फ्रूट के पौधों को कुपोषित अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को निःशुल्क कराया जाये उपलब्ध- डीएम
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को राजकीय प्रक्षेत्र भिलाई में ड्रैगन फ्रुट के खेती का शुभारम्भ फिता काटकर एंव ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसान बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के माध्यम से आप अपने आय में वृद्धि कर सकते है।

ड्रैगन फ्रुट खाने से अनेक प्रकार की बिमारियों से बचा जा सकता है, जैसे डेंगू, वायरल फिबर में इसके फल का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी में काफी वृद्धि होती है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के कुपोषित एंव अति कुपोषित बच्चों के प्रति परिवारों को 20-20 पौधें निःशूल्क उपलब्ध कराये जाये। ड्रैगन फ्रुट के फल खाने से बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उनके परिवार के आय में भी वृद्धि होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषकों को टमाटर के बीज का भी वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, परियोजना निदेशक अधिकारी आर0एस0 मौर्य, उप निदेशक कृषि डी0.के0 गुप्ता, उप निदेशक उद्यान एवं जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 32 वाहन सीज, 38 वाहनों का किया गया आनलाईन चालान

HIGHLIGHTS

  • शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चलाया जा रहा अभियान

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन, पुलिस व खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी से डाला तक आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें बीते 05, 06 व 07 नवम्बर को 32 वाहन को सीज किया गया तथा 38 वाहनों का ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, अनुज कुमार, थाना अध्यक्ष चोपन सहित अन्य लोग सम्मिलित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

म्योरपुर ब्लाक प्रमुख ने किया छठ घाट का उद्धघाटन

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पिंडारी में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने मंगलवार को छठ घाट का उद्घाटन किया अपने संबोधन में श्री गोड़ ने कहा कि छठ पूजा में करने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी जिसका प्रस्ताव ग्राम प्रधान ने लिखत रूप से दिया था।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने कोटे से मैं यहां छठ घाट दे रहा हूं उन्होंने कहा कि छठ घाट बन जाने से छठ पूजा करने वाली माताओं बहनों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन तालाब और नदियों को साफ स्वच्छ तथा निर्मल रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी है सरकार के धन से छठ घाट और अन्य विकास कार्यों को सरकार का है कह कर छोड़ देने से नदी तालाब या छठ घाट सुरक्षित नहीं रह सकते। घाट बन जाने की वजह से पूजा स्थल उन्हें साफ सुथरा एवं स्वच्छ मिलेगा जब खुद सामूहिक रूप से योगदान करे। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव, ग्राम प्रधान राम सजीवन, समाजसेवी सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने भव्य दीपावली महोत्सव का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • दीपावली महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, क्वीन कंटेस्ट प्रतियोगिता सहित मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मंगलवार को जिला तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से आठवां दीपावली रंगोली महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन से किया गया। वहीं जिला तरुण महिला केसरवानी क्लब की अध्यक्ष स्वेता केसरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दीपावली महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मनोरंजन में सभी महिलाओं द्वारा नृत्य एवं गायन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बढ़-चढ़कर किया।
वही ग्रुप डांस में श्वेता केसरी, सौम्या, सपना, श्रद्धा पूजा, शालिनी, नेहा, रोजी भाग लिया। इस अवसर पर क्वीन कंटेस्ट प्रतियोगिता सहित मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तरुण महिला केसरवानी की उपाध्यक्ष शालिनी केसरी, शालू केसरी, बिना केसरी, प्रीति केसरी, श्वेता, मीडिया प्रभारी सौम्या, रीना, नेहा मिश्रा, श्रद्धा, कृति द्विवेदी, पूजा, कल्पना, खुशबू खेतान, रेखा मिश्रा शिल्पी, प्रियंका, अर्चना सोनी, संतोषी, किरण, संगीता, संध्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच के दूसरे दिन गुरमा जेल की टीम रही विजेता

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में 08 दिवसीय आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन का क्रिकेट मैच बहुत ही रोमांचक रहा। इसमें टीम राइटर्स 11 और गुर्मा जेल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें राइटर 11 टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में गुर्मा जेल का बहुत शानदार प्रदर्शन रहा। गुर्मा जेल ने 08ओवर में पूरे 28 रन बनाया और जीत हासिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि वहीं राइटर 11की टीम को 27 रन बना कर हार का सामना करना पड़ा। बतादे कि आज का मैच डिप्टी जेलर शशांक पटेल के नेतृत्व में खेला गया। वही राइटर्स 11 के कप्तान अमरेश जायसवाल तथा गुर्मा जेल के पिंटू रहे। अंपायर कृष्णा औतार ने बताया की आगे का मैच और भी शानदार होने वाला है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को प्रयाग के पत्रकारों ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • स्टेट अतिथि गृह में वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार पर हुई बृहद चर्चा
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सम्मानित पत्रकारों ने ऐप्रवा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में रविवार की देर शाम नगर स्थित स्टेट अतिथि गृह में सोनभद्र जनपद के 75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी से मुलाकात कर वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार पर घंटों बातचीत की।

इस दौरान पत्रकारों की दशा दिशा पर भी गंभीर एवं सार्थक चर्चा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए देश प्रदेश में संचालित पत्रकार संगठनों की क्रियाशीलता पर भी चिंतन मंथन किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज की धरती पर प्रयाग के पत्रकारों ने सोनांचल के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)

पत्रकारों से मिले स्नेह व सम्मान से अभिभूत श्री द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आचार्य आचार्य श्रीकांत शास्त्री के साथ ही आलोक मालवीय, मोहम्मद ताहिर हुसैन, दुर्गेश आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डायल 112 पुलिस ने परासपानी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को पकड़ा, मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS

  • विंढमगंज क्षेत्र में नही रुक रहा अवैध खनन व परिवहन का खेल

विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज रेंज व थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी में अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को डायल 112 पुलिस ने सुबह सुबह धर दबोचा, जिसे थाना विंढमगंज को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर को थाना परिसर में लाकर खड़ी कर अग्रीम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस की इस कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से पकड़े गए ट्रैक्टर सहित दर्जनों टैक्टरों द्वारा देवडी ग्राम पंचायत से सटे कनहर नदी से खनन कर बालू का परिवहन किया जा रहा था और एक रात में लाखों रुपये का राजस्व चोरी किया जा रहा था। पर्यावरण प्रेमियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आखिर किसके इसारे पर विंढमगंज क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन बेखौफ हो रहा हैं और जिमेदार बेखबर हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि अवैध बालू के खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम बार-बार उठाए जा रहे हैं। किसी भी सूरत में बालू का अवैध खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए ट्रैक्टर की सूचना खनन विभाग के उच्च अधिकारियों को कर दी गई है, खनन विभाग के संबंधित अधिकारी के द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें