सोनभद्र। जनपद के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व आर्य समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहनलाल केसरी का निधन 76 वर्ष की अवस्था में निधन बीती रात हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री केसरी का अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ मुखाग्नि इनके जेष्ठ पुत्र कृपाशंकर केसरी ने दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
ज्ञातव्य हो कि श्री मोहनलाल केसरी जनपद मिर्जापुर के अहरौरा नगर के कन्हैया लाल गोला के मूल निवासी थे और आजादी के बाद इनके पिता जिउत साव रॉबर्ट्सगंज नगर में बस गए और अनाज का व्यापार आरंभ किया था। राजनीति एवं समाज सेवा में रूचि के कारण ये जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर अनेकों आंदोलनों में भाग लिया और जेल भी गए। स्वजातीय बंधुओं के हितार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र वैश्य के नेतृत्व में जनपद, मंडल, एवं प्रदेश इकाई में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया । आर्य समाज में रुचि के कारण इन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया
Advertisement (विज्ञापन)
इनके निधन पर रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी, केसरवानी वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव केसरी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ वीरेंद्र केसरी प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज केसरी महामंत्री प्रवीण केसरी, जिला संरक्षक लवकुश प्रसाद केसरी, जिला अध्यक्ष सुरेश केसरी सहित अन्य सदस्यो एवं पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम की मानिटरिंग प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ हरिओम कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम और डायरेक्टर लोक कला संस्कृति अतुल द्विवेदी कर रहे हैं।
नोडल ऑफिसर और उनके प्रधान सहायक सर्किट हाउस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर सेवा कुंज आश्रम पहुँचे जहाँ उन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश आनंद से ली
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। सेवा समर्पण संस्थान से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सोनभद्र के तत्वाधान में सेवा कुंज आश्रम के बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ के प्रांगण में 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस पर होने वाले “वनवासी समागम”कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए शासन से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डाक्टर देवेंद्र ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर और उनके प्रधान सहायक सतीश चन्द्र शुक्ला सोनभद्र पहुँचे।
Advertisement (विज्ञापन)
तत्पश्चात सर्किट हाउस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर आश्रम पहुँचे जहाँ उन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश आनंद से ली। इस दौरान डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के जनजाति समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ जनजाति विकास विभाग, जिला प्रशासन तथा सेवा समर्पण संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन, वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम, संगठन के वक्ताओं के वक्तव्य, जनजाति क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों, उद्यमिता क्षेत्र में कार्य करने वालों, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में अच्छा कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, व जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्मानित किए जाने तथा लोकार्पण व शिलान्यास संबंधित कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Advertisement (विज्ञापन)
निदेशक, लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा 30 जनजाति समूह सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चयनित किए गए, स्टेज परफारमेंस एरिया का चिन्हीकरण कर लिया गया है, प्रमुख सचिव डॉ हरिओम कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में कराए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समस्त दायित्व संस्कृति विभाग का होगा। कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा जनजाति परिवेश पर आधारित रखी जाए। इस संबंध में एक प्रोटोटाइप तैयार कर लिया जाए जो उनके जीवन शैली को प्रदर्शित कर रहा हो।
Advertisement (विज्ञापन)
आगे कहा कि निदेशक जनजाति विकास उत्तर प्रदेश के निर्देशन में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण भी होना सुनिश्चित हुआ क्योंकि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव डॉ हरिओम के द्वारा निर्देशित किया गया है कि 13 जनपदों में से वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत स्वीकृत किए गए दावों के पट्टा धारकों में से चार चार प्रतिनिधियों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जाएगा तथा चारों प्रतिनिधियों के साथ साथ एक लाइजनिंग अधिकारी भी नामित किया गया है जो सम्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
डॉ देवेंद्र ने बताया कि जनजाति समुदाय की जीवन शैली, कला, संस्कृति, वेशभूषा के चित्रात्मक प्रदर्शन हेतु कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन कराया जा रहा है जिसका विमोचन जनजाति गौरव दिवस पर ही होना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर जनजाति समुदाय के लोगों द्वारा प्रतिभाग किए गए जनजातीय लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
उक्त समारोह में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से परंपरागत जनजाति उत्पाद, वाद्य यंत्र, वनोत्पाद, हस्तशिल्प काष्ठ कला, पुस्तकों आदि के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निदेशक जनजाति विकास, निदेशक समाज कल्याण, निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, निदेशक यूपी सिडको, निदेशक उत्तर प्रदेश वन निगम ट्राईफेड 14 तारीख को ही सोनभद्र पहुंचकर संभाल लेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख सचिव डॉ हरिओम कुमार के द्वारा व्यापक प्रचार- प्रसार कराए जाने हेतु होल्डिंग/ बैनर/ स्टैंडीज की जिम्मेदारी सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दी गई है जिससे संपूर्ण उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विभाग सेवा समर्पण संस्थान सम्बद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के साथ समन्वय स्थापित कर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसका नोडल अफसर डॉक्टर देवेंद्र को बनाया गया है तथा कार्यक्रम की मानिटरिंग प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ हरिओम कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम, डायरेक्टर लोक कला संस्कृति अतुल द्विवेदी कर रहे हैं।
सेवा समर्पण संस्थान के सह मंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए शासन लगातार अपने प्रतिनिधि को कार्यक्रम स्थल पर भेज रहा है जिस के क्रम में आज डॉक्टर देवेंद्र कुमार यहां पहुंचे, उन्होंने यह भी बताया कि आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ए के द्विवेदी भी पहुंचे थे। अब कार्यक्रम अपने भव्यता की तरफ बढ़ रहा है यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के अमृत काल में वनवासी समाज के लिए स्वर्णिम कालखंड के प्रारंभ होने जैसा है सुखी व संपन्न जीवन यात्रा प्रारंभ होगी। उक्त अवसर पर केंद्र प्रभारी कृष्ण गोपाल, अध्यक्ष जे.सी. विमल सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण खरवार,जिला संगठन मंत्री शिव प्रसाद समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र। लॉ एंड आर्डर के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने जिले के कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रहे दिनेश प्रकाश पाण्डेय को पिपरी थाने का प्रभारी निरीक्षक का दायित्व दिया गया है तथा पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बनाये गए।
Advertisement (विज्ञापन)
निरीक्षक मनोज ठाकुर को विंढमगंज थाना प्रभारी, उ0 नि 0 मोहम्मद अरशद बने चेरुइ चौकी प्रभारी तथा उ0नि0 विनोद सोनकर को जुगैल थाना प्रभारी व जुगैल थानाध्यक्ष रहे उ0 नि0 आशीष पटेल को लोढ़ी चौकी प्रभारी तथा चेरुइ चौकी प्रभारी रहे उ0 नि0 प्रमोद यादव को हिंदुआरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग करने वाले के विरूद्ध की जाये प्रभावी कार्यवाही – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवैध परिवहन तथा ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से टोल प्लाजा चेकपोस्ट पर प्रपत्र एम0एम0-11 संग्रह स्थल लोढ़ी पर खनिजों का अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के जाॅच हेतु तत्काल प्रभाव से 15 से 22 नवम्बर तक अधिकारी एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खान निरीक्षक मनोज कुमार, ईश्वर चन्द्र, यातायात निरीक्षक परिवहन विभाग, वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी, उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि उप खनिजों में लदे वाहनों की गहनता से जाॅच की जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
किसी भी दशा में वाहन के फ्रण्ट शीशे पर बिना माइन टैग लगे वाहनों द्वारा उप खनिजों का परिवहन न होने पाये, वाहन पर माइन टैग न होने की दशा में वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क जमा कराकर मार्ग साफ्ट के कार्मिक से माइन टैग उपलब्ध करा दिये जायें तथा वाहन के शीशे पर चस्पा करा दिये जायें, परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर लगे पंजीयन नम्बर प्लेट लगा होना सुनिश्चित किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
जिस भी वाहन पर गलत/फेक नम्बर प्लेट लगे हो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, बिना वैध अभिवाहन प्रपत्र ई-एम0एम0-11/ई0 फार्म सी0/आई0एस0टी0पी0 और अन्य प्रदेशों द्वारा निर्गत सामान वैध परिवहन प्रपत्र के उप खनिजों का परिवहन/ओवर लोड पाये जाने पर सम्बन्धित वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
डाला, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में 3 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चल रहे नगर पदयात्रा के क्रम में प्रदेश प्रभारी/राज्य सभा सांसद आम आदमी पार्टी संजय सिंह के निर्देशन पर गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ यात्रा के तहत नगर पंचायत डाला में नगर चुनाव प्रभारी अविनश जायसवाल के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को दोपहर में डाला मस्जिद से पद यात्रा आरंभ किया गया और डाला बाजार में भ्रमण करते हुए डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर शहिदों को नमन करते हुए पद यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस पद यात्रा में भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल के नारे गुंजे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा यदि भ्रष्टाचार रुपी गंदगी को साफ करना है, तो हाथों में झाडू उठाना ही होगा और आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना ही होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान पद यात्रा में प्रभारी रमकांत पनिका, कुलदीप अग्रवाल(पुर्व विधायक प्रत्यासी जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अनवर अली अंसारी, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा उपाध्यक्ष बशिष्ट, कोन ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन जायसवाल , मनोज पूर्व विधायक प्रत्यासी , शशि कुमार, रामधानी ,सिकंदर यादव कार्यकर्ता शामिल रहे।
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा बच्चों में स्वच्छता किट का किया गया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शान्ति निकेतन जन सेवा समिति, वाराणसी के कलाकारों द्वारा परियोजना समीपवर्ती गाँवों के विद्यालयों पर अध्ययनरत बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर) एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा बच्चों को स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया एवं बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रोसाहित किया गया
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय- शक्तिनगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर, प्राथमिक विद्यालय-कोटा बाबू एवं कम्पोजीट विद्यालय-कोटा पुनर्वास, कम्पोजीट विद्यालय-तारापुर, प्राथमिक विद्यालय-परसवार राजा, कम्पोजीट विद्यालय-चिल्काडांड, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लोझरा एवं परियोजना प्रभावित गाँवों के नुक्कड़ों पर किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकायें, शिक्षकगण, अभिभावकगण, हीरालाल-ग्राम प्रधान चिल्काडांड, जन प्रतिनिधि सहित ग्रामीण एवं एनटीपीसी सिंगरौली की सीएसआर टीम के साथ, हरीश वर्मा, एसोसिएट (कर्मचारी विकास केंद्र) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहें।
29 नवम्बर को भव्यता के साथ होगा सामूहिक विवाह का आयोजन किया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में आगामी 29 नवम्बर को भव्य तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इच्छुक व आर्थिक रूप से कमजोर गरीब अभिभावक जिनकी आय 2 लाख रुपए वार्षिक से अधिक न हो, वे अपना आवेदन सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय में व नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में जमा कर सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
आवेदन के साथ कन्या के आयु प्रमाण-पत्र, गरीबी रेखा/निराश्रित, बी0पी0एल0 कार्ड धारक, 2 लाख वार्षिक आय प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। कन्या एवं वर की पासपोर्ट साइज की फोटो, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण-पत्र की प्रति जमा करना होगा। परित्याक्ता होने की स्थिति में न्यायालय आदेश की प्रति एवं कन्या के बैंक खाता के पासबुक की छायाप्रति के साथ जमा कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय में और शहरी क्षेत्र के आवेदक नगर पंचायत व नगर पालिका कार्यालय में अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक शादी के लिए 51 हजार रूपये के सापेक्ष प्रत्येक शादी के लिए 35 हजार की धनराशि कन्या के खाते में भेजी जायेगी। 10 हजार रूपये की धनराशि से उपहार सामग्री का वितरण किया जायेगा, साथ ही 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह को सम्पन्न कराने में खर्च होगा। इसके लिए वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है तथा वधु की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आदिवासियों ने वनाधिकार कानून को विफल बनाने की जताई आशंका, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सहकारी कृषि जैसे मुद्दों को हल करने की मांंग
म्योरपुर, सोनभद्र। वनाधिकार कानून के तहत जंगल की काबिज जमीनों पर मालिकाना हक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सहकारी कृषि, शुद्ध पेयजल, कोल समेत छूटी हुई आदिवासी जातियों को जनजाति का दर्जा देने जैसे सवालों पर म्योरपुर क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को आदिवासी वनवासी सम्मेलन संपन्न हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र को संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के पिछड़ेपन की प्रमुख वजह सरकार की उपेक्षा है। खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान सोनभद्र का है लेकिन यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा बेहद कमजोर है।
Advertisement (विज्ञापन)
यहां आदिवासी और वन परंपरागत समुदाय की आजीविका का प्रमुख स्त्रोत जंगल की जमीनों पर जोतकोड और वन संपदा है। लेकिन लंबे संघर्षों के बाद बने वनाधिकार कानून को भी शासन प्रशासन विफल करने में लगा है। एक तरफ सभी आदिवासियों को वनाधिकार कानून में मालिकाना हक दिलाने की वकालत की जा रही है वहीं सत्तारूढ़ दल के विधायक व मंत्रियों द्वारा वन विभाग पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
वक्ताओं ने कहा कि दरअसल यह और कुछ नहीं बल्कि आदिवासी समाज को गुमराह करने की कोशिश है। अगर सरकार वास्तव में सभी आदिवासियों को जोतकोड की सभी काबिज जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने की इच्छुक हो वनाधिकार की ग्राम समितियों द्वारा जिन दावों की संस्तुति व सत्यापन किया गया है, उन सभी जमीनों पर मालिकाना हक प्रदान करने में कोई अड़चन नहीं है। दरअसल भाजपा कारपोरेट कंपनियों को आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जमीनों के अधिग्रहण को सुगम बनाने के लिए वन संरक्षण नियम लाकर वनाधिकार कानून को ही निष्प्रभावी बनाने में लगी है। इसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल कर वनाधिकार कानून को ही खत्म करने की कवायद जारी है।
Advertisement (विज्ञापन)
कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दावों का पुन: परीक्षण प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर आदिवासियों समेत वन परंपरागत निवासियों का उत्पीड़न और बेदखली की कार्यवाही की जा रही है। आदिवासियों समेत लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय समेत मुकम्मल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। मांग की गई कि तत्काल महिला चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों को भरा जाये। साथ ही गवर्नमेंट ग्रांट के पट्टे पर भौमिक अधिकार दिया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्मेलन में आदिवासी वनवासी समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में युवा मंच से जुड़े छात्र-छात्राएं भी शरीक हुए। वही सम्मेलन की अध्यक्ष्ता अनवर अली व संचालन आदिवासी वनवासी महासभा के कृपा शंकर पनिका ने की। सम्मेलन में मुख्य रूप से आइपीएफ प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर, युवा मंच प्रदेश संयोजक राजेश सचान, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड व जुबेर आलम, युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड़, आदिवासी अधिकार मंच के राजेन्द्र ओइमा, मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, साबिर हुसैन, रंजू भारती, देवशाय उरैती, युवा मंच के पंकज गोंड़, राम उजागिर गोंड़, शिव प्रसाद गोंड़, मोहर शाह, राम नरेश गोंड़, मंगरू प्रसाद गोंड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र से स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यीशु मसीह के पुत्र नूह मसीह का दुद्धी तहसील के बिडर गांव में स्थित पैतृक आवास पर बीती शाम निधन हो गया, वह 98 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
नूह मसीह के छोटे पुत्र पादरी मिथलेश मसीह बताया कि-“उनके पिता जी का जन्म 7 दिसंबर 1924 को हुआ था और रेवेन्यू के शिक्षक विभाग में शिक्षण कार्य करते थे, दुद्धि के इकदीरी,, आसनडीह , सुपाचूआ, बघाड़ू, रजखढ़, विंढमगंज आदि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षण का कार्य किया, और दुद्धी क्षेत्र के स्वाधीनता आंदोलन में भी सक्रियता पूर्वक भाग लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
बतादें कि गत 12 अगस्त 2022 को विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी एवं आदिवासी लोक कला केंद्र सोनभद्र की सचिव प्रतिभा देवी द्वारा नूह मसीह को उनके शिक्षण व सामाजिक कार्य हेतु साहित्यकार तृप्ति केसरवानी, पत्रकार हर्षवर्धन, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के ईशाहाक खान, प्रसिद्ध शायर हसन सोनभद्र सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह, पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया था। उनके निधन पर ईसाई समाज, स्वयंसेवी, सामाजिक, सांस्कृतिक, संगठनों के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें फेडरेशन के यूथ विंग का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बता दें, यह वैश्य समुदाय का महत्वपूर्ण संगठन है।
Advertisement (विज्ञापन)
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी इसके मुख्य सलाहकार और कैबिनेट मंत्री कपिलदेव अग्रवाल प्रदेश प्रभारी हैं। विधायक नीरज बोरा प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक संजीव अग्रवाल और विधायक रमेश जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
सामाजिक एकजुटता और उत्थान के साथ-साथ आपसी समन्वय को मजबूती देने के लिए हुए संगठन विस्तार में सोनभद्र के युवा भाजपा नेता रमेश जायसवाल को प्रदेश मंत्री बनाया गया। इंटरनेशन वैश्य फेडरेशन के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
रमेश जायसवाल युवा व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष भी हैं। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन युवा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वैश्य समुदाय के विकास और बेहतरी के प्रयासों को हर स्तर पर मजबूती देंगे। वैश्य बिरादरी के युवाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें सामाजिक उत्थान के प्रयासों से जोड़ने की कोशिश होगी।