कृषि निवेश मेला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड परिसर अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सभागार में रवि फसल की अत्याधुनिक औषधि युक्त उन्नत स्वास्थ्य खेती को लेकर कृषि निवेश मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रंजना चौधरी ने कहा कि निरोग काया और लंबी जीवन के लिए उन्नत जैविक खेती के द्वारा स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए सतत प्रयास इमानदारी पूर्वक कर रही है जिससे आत्मनिर्भर भारत हो सके। पूर्व जिला जज राजन चौधरी ने किसानों की जागरूकता के लिए आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अत्याधुनिक खेती अपनाए जाने की बात कही।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर प्राकृतिक खेती, स्वस्थ अन्न औषधि युक्त पैदा करने की वक्ताओं ने बात किसानों के समक्ष रखी। किसानों को निःशुल्क मटर,मूली,सरसों आदि का बीज वितरित किया गया। ईस्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फुट, गरम मसाला, गरम मसाला तेजपत्ता, इलाहाबादी अमरूद, सफेदा, लौंग,आंवला आदि के स्टाल प्रदर्शनी में लगाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पंकज कुमार मिश्र कृषि वैज्ञानिक, डॉक्टर मोहर लाल मुख्य पशु अधिकारी, सर्वेश सैनी, प्रधान गरीबा पाल, संजय कुमार,भोला प्रसाद सहित प्रगतिशील किसान गौरी शंकर कुशवाहा, हरिचरण, इंद्रावती, रुक्मणी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने “बनवासी समागम” के कार्यक्रम स्थल किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

HIGHLIGHTS

  • मंडलायुक्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सरकारी अमले को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सेवा समर्पण संस्थान से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सोनभद्र के द्वारा आयोजित सेवा कुंज आश्रम के बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ के प्रांगण में 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस पर होने वाले “बनवासी समागम” कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं का जायजा लेते योगेश्वर राम मिश्रा, मंडल आयुक्त विंध्याचल मंडल
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंडलायुक्त ने पहले डायस्क प्लान की जानकारी लेने के पश्चात रूट की जानकारी ली जिस रूट से आम जनमानस आएगा तत्पश्चात हेलीपैड, ग्राउंड व विश्राम कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच पंडाल, साउंड, इलेक्ट्रिक सिस्टम, बैरिकेडिंग, फुलसज्जा, स्विस कॉटेज, हेलीपैड से सर्विस रोड, कार्यक्रम स्थल के आसपास सर्विस रोड, पार्किंग एरिया एवं जंगल सफाई, मिट्टी रोलिंग का कार्य, भोजनालय, भोजन, पेयजल सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रूप से विभाग के साथ-साथ प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंद से चर्चा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को सेवा समर्पण संस्थान संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाता आया है ईस बार यह गौरव दिवस इसलिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है की सदैव से वंचित समाज अपने हक को वनाधिकार के तहत पट्टा के रूप में प्राप्त करेगा। उन्होंने आगे बताया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली सभी जनजातिययों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर गोरखपुर से वनटगियाँ जनजाति की टीम, चित्रकूट से कोल जनजाति की टीम, बहराइच पीलीभीत लखीमपुर से थारू जनजाति की टीम, बुंदेलखंड की टीम व सोनभद्र से खरवार गोड़ घसिया, धाँगर, चेरो, बैगा की टीम अपने अपने कला का प्रदर्शन करेगी। जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक संवर्धन हेतु इस तरह के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान नेतृत्व वाली सरकार वित्तीय समावेशन के जरिए सफलता की मिसाल पेश कर रही है। जनजातियों के लिए सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक लाभ प्रदान करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति पर काम किया जा रहा है। जिससे यह समुदाय विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा की सेवा समर्पण संस्थान संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सबका प्रयास का एक विजन पत्र तैयार कर असल मायने में इन समुदायों का सर्वागीण विकास किया जा रहा है।
वही उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश ने कहा की हमें ऐसी योजना को अमल में लाना होगा जिससे आदिवासियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में खनन आदि से प्राप्त आय में अनुसूचित जनजातियों को हिस्सेदारी दिया जाना चाहिए। इससे उनका सरकार के प्रति भरोसा बढ़ेगा। साथ ही आदिवासी भी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे हम शिक्षित जनजातीय युवाओं के बीच करियर काउंसलिंग के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, सिविल सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देकर इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं। इससे एक तरफ उनका सामाजिक स्तर ऊपर उठेगा तो दूसरी ओर उन विघटनकारी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी चंद्र विजय, पुलिस अधीक्षक यशवीर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारीसौरभ गंगवार, सेवा समर्पण संस्थान के सेवा कुंज आश्रम प्रभारी कृष्ण गोपाल, सेवा समर्पण संस्थान के सहमंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी, संगठन मंत्री शिवप्रसाद, संरक्षक डॉक्टर लखनराम जंगली, प्रांत खेलकूद प्रमुख राम लखन जी, चिकित्सा प्रभारी डॉ लाल जी सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
  • पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी चुनाव और जीतेगी – विजय यादव
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया एवं संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि होने वाली नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और समाजवादी पार्टी की जीत होगी‌। श्री यादव ने इसी के साथ वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने एवं कटवाने पर भी चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मुख्य रूप से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, राम निहोर यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सुनील गौड़, रामप्यारे सिंह पटेल, विमलेश पटेल, धर्मराज जैन, विकास शाक्य, त्रिपुरारी, लल्लू भारती, दीपक केसरी, इरफान महफूज आलम,

Advertisement (विज्ञापन)

कामरान खान, अशोक चौधरी, सतीश खुर्शीद, विजय राम सेवक, बाबूलाल, जितेंद्र कृष्ण, अमरेंद्र, राजेश, अजीत, मुनीर, मुस्तफा, दीपक बाबू, अरुण, राजकिशोर, जयप्रकाश, अमरनाथ, साजन, पारस, उमेश, मंगला, अनिल, जगदंबा, नजमुद्दीन, कुशल सिंह, सत्यदेव, राजमणि, लव-कुश, बवंडर, विनीत, राहुल, नौशाद, सुनील, अजीत, विपिन शुक्ला, विश्वदीप, अतीक, हरिशंकर, शाहिद, सुशील, अरविंद, शीतल, हिदायत, कमलेश, गौतम, गुलाम सलमान, रोशन, शीतला, संजय, संतोष, कृष्णा, बबलू, अजय, शिव शंकर, राकेश, शारदा, उमेश, पवन, अंजनी गुड्डू, वीरेंद्र, नागेंद्र, लालची, अनीता, शंभू, महेंद्र, रियाज आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने रामपुरी चाकू व डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने 01 किलो 500 ग्राम गांजा व एक अवैध चाकू के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा रेलवे पुलिया के पास बलियानाला ग्राम चिल्काटाड़ से एक अभियुक्त अशोक बंशल पुत्र स्व0 रामदास वंशल निवासी गोल मार्केट चर्च स्कूल के पास, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र लगभग 30 वर्ष के कब्जे से एक रामपुरी चाकू व 01 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अपराधी के पास से गांजा बरामद होने के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 163/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं चाकू बरामद होने के आधार पर मु0अ0सं0- 164/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली एवं थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र में दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शक्तिनगर के उ0नि0 राजेश कुमार यादव, आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी दिब्बेश कुमार रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल दिवस पर मेधावी छात्र- छात्राओं को मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट करेगा सम्मानित

सुकृत, सोनभद्र। करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक शनिवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने यह प्रस्ताव रखा कि आगामी ‘बाल दिवस’ (14 नवंबर 2022) के शुभ अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश परीक्षा सत्र 2021-22 में मंडल विन्ध्याचल व वाराणसी के मेधावी व प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को जिनका प्राप्तांक/ परीक्षाफल 90 प्रतिशत या इससे ऊपर है, उन्हें ट्रस्ट द्वारा संस्था के केंद्रीय कार्यालय पर (सुकृत, रार्वटसगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, भारत) समय- दोपहर 2:00 बजे से प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जो छात्र व छात्रा (जनपद-सोनभद्र को छोड़कर) अन्य जनपद से आते हैं, उन्हें संस्था द्वारा ऑनलाइन प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने अंकपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, संपर्क-सूत्र ,व्हाट्सएप नंबर व फोटो, ट्रस्ट के इमेल आई- sonbhadramanavsewaashramsukrit@gmail.com व व्हाट्सएप नंबर – 9935694130 पर आवश्यक दस्तावेज दिनांक 13 नवंबर 2022 को समय शाम 6:00 बजे तक भेजना अनिवार्य होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर राधिका यादव जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच, सदस्य सूरज मणि, पंकज कुमार, मदन लाल यादव, सरवरे अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डीएम ने 14 नवम्बर को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षता मेला की तैयारियों को लेकर की बैठक

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर आई0टी0आई0 कालेज दुद्धी में आगामी 14 नवम्बर  को आयोजित किये जाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षता मेला के तैयारियों को लेकर बैठक की
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर आई0टी0आई0 कालेज दुद्धी में आगामी 14 नवम्बर को आयोजित किये जाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षता मेला के तैयारियों सम्बन्धी बैठक की, इस दौरान में उन्होंने कहा कि जनपद के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में आगामी 14 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सायं 3.30 बजे तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षता मेला (पी0 एम0 एन0 ए0 एम0) का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले मेले में जो बच्चें आई0 टी0 आई0 पास कर चुके हैं, वे अप्रेटिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पी0 एम0 एन0 ए0 एम0) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने निर्देेशित करते हुए कहा कि जिले में स्थापित उद्योगों में अधिकतम 15 प्रतिशत तक शिक्षुओं को नियोजित कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने अन्य विभागीय कार्यालयों जैसे विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग का शिशिक्षु पोर्टल पर पंजीयन कराते हुए मेले में प्रतिभाग कराने व शिशिक्षुओं को नियोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम ने जनपद के अग्रणी बैंक प्रबन्धक से प्रतिष्ठानों की सूची प्राप्त कर नये नये प्रतिष्ठानों को शिशिक्षु पोर्टल पर पंजीकरण कराने, मे0 ग्रासीम इण्डस्ट्रीज एक वर्ष से रिक्त पड़े हुए शिशिक्षु सीटों को 14 नवम्बर के मेले में भरने, जनपद के समस्त संचालित राजकीय आई0टी0आई0 के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को पंजीकरण शिशिक्षु पोर्टल पर कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मेला में उद्योगों/प्रतिष्ठानों द्वारा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का शिशिक्षु पोर्टल पर पंजीकरण/चयन किया जायेगा। बैठक में राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी के प्रधानाचार्य जी0एस0 यादव, उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र राजधारी प्रसाद गौतम, प्रभारी जिला सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानन्द सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दो वर्ष पूर्व ड्यूटी से घर लौट रही महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी को हुई 15 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 53 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (सीएडब्लू) सोनभद्र आशुतोष कुमार सिंह की अदालत ने दो वर्ष पूर्व ड्यूटी से घर लौट रही महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी सुमेश्वर को 15 वर्ष की कैद एवं 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि एक सितंबर 2020 को शाम 6 बजे जब उसकी बहु ड्यूटी करके घर वापस पैदल ही लौट रही थी तभी बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास द्वितीय अम्बेडकर नगर डोड़हर गांव निवासी सुमेश्वर पुत्र स्वर्गीय बुधराम बाइक से आया और उसकी बहु से कहा कि बैठो चलो घर छोड़ देंगे। उसकी बात पर विश्वास करके बहु बाइक पर बैठ गई। उसके बाद बहु को लेकर जंगल के रास्ते ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह से उसके चंगुल से भागकर बहु ने फोन करके घरवालों को सूचना दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सुमेश्वर को 15 वर्ष की कैद एवं 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। जबकि पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

सोनांचल रत्न सम्मान से साहित्य मनीषियों का हुआ सारस्वत सम्मान

HIGHLIGHTS

  • अवसर था- भारतीय विकास सोनांचल उत्थान समिति का स्थापना दिवस समारोह

सोनभद्र। भारतीय विकास सोनांचल उत्थान समीति के नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार को 15 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सोनभद्र के पांच साहित्यिक विभुतियों को उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए ‘सोनांचल रत्न सम्मान’ दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं वैदिक मंत्रों चार से पूजन एवं वाणी वंदना से कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सुप्रसिद्ध गीतकार कवि ईश्वर विरागी ने वाणी बंदना कर लोगों की तालियां बटोरी। भारतीय विकास सोनांचल उत्थान समीति द्वारा ‘सोनांचल रत्न सम्मान’ से सम्मानित होने वाले साहित्य मनीषियों गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, राकेश शरण मिश्र ‘गुरु’ और राधेश्याम द्विवेदी का माल्यार्पण ,अंग वस्त्र व सोनांचल रत्न प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय’ ने अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्थान के अभिवावक विशिष्ट अतिथि राधे श्याम द्विवेदी ने प्रशिक्षुओं का कर्तव्य बोध, निष्ठा , आदर्श एवं चरित्र निर्माण पर ध्यान आकृष्ट कराया । उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिये ये सभी गुण प्रत्येक नागरिकों में होना चाहिए , तभी विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव हैं।
संस्थान के सचिव आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान वर्ष 2007 से अब तक 1485 प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग दे चुका हैं , जिनमें से 900 ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके युवाओं को विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार भी उपलब्ध कराया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार जगदीश पंथी ने और संचालन राकेश शरण मिश्र ‘गुरु’ ने किया।कवि ईश्वर वैरागी, कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी के गीतों से सभी आत्म विभोर हो उठे। इस मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के महेश कुमार मिश्रा, हर्ष कुमार गुप्ता, ममता गोस्वामी, चंचला देवी, सौम्या त्रिपाठी, आँचल, पूजा इत्यादि मौजूद रहे।

पिण्डारी में गोवर्धन पूजा व बिरहा मुकाबला 13 को

म्योरपुर, सोनभद्र। विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी भव्य गोवर्धन पूजा समारोह दिनांक 13 नवम्बर दिन रविवार को ग्राम पंचायत पिंडारी (नागराज) में विराट गोवर्धन पूजा समारोह कार्यक्रम अयोजन किया जायेगा। बतादें कि दिन में पूजा समारोह व रात्रि में बिरहा मुकाबला प्रमोद लाल यादव गाजीपुर व कविता कृष्ण मूर्ति बिहार के मध्य होना है ऊक्त आशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भारत मे संविधान की कल्पना समता मूलक समाज के लिए की गई है- विनय कुमार सिंह

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम में मेगा लिगल सर्वीस कैंप का किया गया आयोजन।
  • विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों को सशक्तिकरण बनाने के लिए किया गया मेगा कैंप का आयोजन
  • मेगा कैम्प का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में संचालित शाशन की विभिन्न योजनाओ से आम नागरिकों को अवगत तथा लाभान्वित कराना है- विनय कुमार सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान मेगा लिगल सर्वीस कैम्प का आयोजन जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव के निर्देशन पर लीगल सर्विस डे के अवसर पर आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम, सोनभद्र में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मेगा विधिक शिविर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मे संविधान की कल्पना समता मूलक समाज के लिए की गई है। इसमें समान शिक्षा,बराबरी व उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताया गया है। साथ ही यह भी बताया कि मेगा कैम्प का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में संचालित शाशन की विभिन्न योजनाओ से आम नागरिकों को अवगत तथा लाभान्वित कराना है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साक्षर होना है शिक्षा के अभाव में व्यक्ति को उसके अधिकारों की जानकारी नही मिल पाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सदर तहसीलदार सुनील कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही राजस्व सहित कई जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षित और साक्षर में अंतर है इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ।क्योंकि शिक्षा से व्यक्ति मजबूत समाज व राष्ट्र की स्थापना करता है।विद्यालय के प्रबंधक पंडित आत्मानन्द मिश्रा ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो में अदिवादियो के बच्चो को शिक्षित करने के लिए संकल्पित है। मेगा शिविर में खण्ड विकास अधिकारी चतरा अरुण कुमार जौहरी, प्रधानाचार्य हरिशंकर मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें