बाल दिवस पर रघुकुल एकेडमी में खेलकूद व मेले का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, दिया गया उपहार

सोनभद्र। चतरा स्थित रघुकुल एकेडमी में सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर जहां बाल मेले का आयोजन किया गया, वहीं विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के एमडी अजय कुमार द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा अन्य बच्चों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल दिवस समारोह में कबड्डी, रस्साकसी, लेमन स्पून रेस, वालीबाल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ-साथ बच्चों ने दुकानें भी खूब सजाई, जिसमें बच्चों ने खूब खरीददारी की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी अजय कुमार, संगीता मौर्या सहित समस्त अध्यापक एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

18 वर्ष पूर्व धर्मराज की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले में चार दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद की हुई सजा

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर साढ़े छह हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 9-9 माह की अतिरिक्त कैद
  • 18 वर्ष पूर्व धर्मराज की बेरहमी से हुई पिटाई का मामला
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र: 18 वर्ष पूर्व धर्मराज की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों शिवा सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह व रंजन कुमार सिंह को 3-3 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक को साढ़े छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर 9-9 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के रेनुसागर कालोनी निवासी शिवसागर सिंह पुत्र कन्हई सिंह ने 6 जुलाई 2004 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका बेटा धर्मराज सीधा साधा लड़का है। उसे कुछ दबंग लोग अपने साथ लेकर गलत कार्य कराना चाहते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जब लड़के ने कार्य करने से इनकार कर दिया तो 5 जुलाई 2004 को रात करीब 10-11 बजे के बीच जब बीटा धर्मराज होटल से खाना खाकर घर लौट रहा था तभी घात लगाकर रेनुसागर निवासी पहले से बैठे शिवा सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह व रंजन कुमार सिंह ने कालोनी परिसर में बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे मरा हुआ समझ कर छोड़कर चले गए। बेटे को आने-जाने वालों ने देखा तो उसे अस्पताल में ले जाकर छोड़ दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना मिलने पर अस्पताल जाकर देखा तो बेटे को बेरहमी से पीटा गया था। डॉक्टर भी ध्यान नहीं दे रहे थे तब वहां से डीबुलगंज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया और दवा इलाज शुरू हुआ। एक्सरे के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों शिवा सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह व रंजन कुमार सिंह को 3-3 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 9-9 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

सड़क सुरक्षा पर क्विज, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी- प्रमोद कुमार
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि मे कमी लाकर लोगों की जीवन रक्षा करने, सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सड़क सुरक्षा के संयोजक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा पर क्विज, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि भारत समेत पूरे विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी एवं उनका पालन करना आवश्यक है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सड़क सुरक्षा के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा बताया गया कि यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हम स्वयं भी करें। साथ ही साथ हम सभी इन नियमों का पालन करने के लिए व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाकर बच्चे, युवा, वृद्ध सभी को जागरूक करें , जिससे कि न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों की जीवन रक्षा की जा सके अपितु सुचारू एवम सुव्यवस्थित यातायात की व्यवस्था भी स्थापित हो सके। इस कार्य में हमारे युवा, छात्र-छात्राओं को आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)


बतादें क्विज प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी आशा एवं कुमारी गरिमा सिंह ने प्रथम स्थान तथा अर्पिता पांडे, एमएससी जूलॉजी (द्वितीय सेमेस्टर ) एवं हर्षिता पांडे बीकॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी सिंह बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कुमारी गरिमा सिंह बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा कुमकुम कुमारी बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

निबंध प्रतियोगिता में कुमारी अर्पिता पांडे, एमएससी जूलॉजी द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कुमारी आशा एवं कुमारी शिवानी सिंह बी ए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा खुशी सोनी बी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संतोष कुमार सैनी ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ.महीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी गण एवं तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क शुगर व बीपी जांच शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • नियमित योगाभ्यास करने वाले योग साधकों का ब्लड प्रेशर व शुगर रहा सामान्य।
  • वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी ने पतंजलि योग परिवार को ऑक्सीमीटर प्रदान
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर सोमवार को पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में राबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में नियमित योगाभ्यास के पश्चात 6:00 से 7:00 बजे तक नि:शुल्क शुगर व बीपी जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर मनोज चौधरी ने शुगर व बीपी की जॉच किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं प्रातः कालीन योग सत्र प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिया गया।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी द्वारा पतंजलि योग परिवार के लिए ऑक्सीमीटर प्रदान की गई। वही डॉ मनोज चौधरी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने वाले योग साधकों का ब्लड प्रेशर व शुगर सामान्य रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि अगर आप ऐसे ही नियमित योगाभ्यास करते रहेंगे तो शुगर और बीपी जैसे तमाम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। मौसम बदल रहा है , गुनगुना पानी पीते रहें तथा समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें।
इस अवसर पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, भारत स्वाभिमान के संरक्षक शेषमणि तिवारी तथा सभी कक्षाओं के योग साधक अपने-अपने प्रमुख योग शिक्षकों के साथ उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पं. विद्याधर इंटर कालेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से किया गया।

सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा नेहरू जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
वही विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने सृजनात्मक कार्य करते हुए दुकानें लगाई और खरीदारी की।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार कीचड़ में कमल खिलता है ठीक उसी प्रकार अभाव में भी प्रभावशाली बच्चे उत्पन्न होते हैं।” विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने बाल दिवस के महत्ता को बताते हुए नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु छात्रों एवं अध्यापकों के बीच क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर मुख्य रूप से श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव, मनीष दुबे, राजू प्रसाद, चंद्रभान, संदीप, अमिताभ बच्चन, शशि पटेल, आदित्य शर्मा, अभय गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, रोमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पिण्डारी गोवर्धन पूजा में उमडा़ जन सैलाब

म्योरपुर, सोनभद्र। रविवार को म्योरपुर ब्लॉक के पिण्डारी / नागराज में यादव महासभा द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन कराया गया। जिसमें बाबा राजेन्द्र यादव ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान किया।
बतादें कि श्रद्धालुओं का मानना है कि यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ से आऐ हरिहर यादव महामंत्री छत्तीसगढ़ यादव महासभा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था।
उन्होंने कहा कि यादव समाज आज शराब – माँस से दूर रहना होगा क्यों कि श्री कृष्ण के वंशज है लेकिन इस समाज में नैतिक पतन हो रहा है जो सही नहीं है। गोवर्धन पूजा शुरू होने से पहले वहा उपस्थित सभी अतिथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनके कार्यो को याद करके भावुक हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के संजय यादव दुद्धी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पूजा से हमे प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है तथा गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का सन्देश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। अंत में उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। रात्रि में बिरहा दंगल का आयोजन कविता कृष्ण मूर्ति बिहार व प्रमोद लाल यादव गाजीपुर के मध्य किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके मौके पर शिवशंकर यादव, केदारनाथ यादव, श्याम धारी यादव,अमित यादव, अश्वनी यादव, दीपक यादव, मनोज, दिनेश यादव प्रधान फुलवार, अभिनाथ यादव, राम समुझ यादव, दिनेश यादव, राम आशीष, अशर्फी लाल, राजेश यादव, सोनू यादव, श्याम मनोहर, राम कृत यादव बचरा, आर्यन लाल, रविचन्द्र वनवारी यादव, मोहन यादव राम सजीवन जन विजय नेता, ग्राम प्रधान पिण्डारी, सत्य प्रकाश, परमानन्द यादव,दयाराम यादव, राम नरेश, जगदीश, मिश्रीलाल यादव सहित पूजा समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद यादव एडवोकेट ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला थानाध्यक्ष सन्तू सरोज ने की 05 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, साथ रहने के लिए पति- पत्नी हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

सोनभद्र। जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन अभियान के क्रम में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के महिला थाना में बने परामर्श केन्द्र पर महिला थानाध्यक्ष उ0नि0 सन्तू सरोज और उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 05 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त 03 अन्य प्रकरणों में पति-पत्नी को निश्चित तिथि देते हुए उन्हें काउंसलिंग हेतु बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डाला नवनिर्माण सेना ने चित्रकला प्रतियोगिता कराया आयोजन

डाला, सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मैदान परिसर रविवार की सुबह बाल दिवस के उपलक्ष में डाला नवनिर्माण सेना के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे नगर के अधिकतर प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान कक्षा 1 से लेकर 12 तक के कुल 435 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल उर्फ़ अंशु पटेल ने किया। इस दौरान कक्षा 1 से लेकर के 5 तक और कक्षा 5 से लेकर के कक्षा 12 तक के कुल 9 छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान में प्रतियोगिता के अगले दिन बाल दिवस के अवसर पर इसी स्थान पे पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने बताया कि नगर के सभी बच्चों में खेल और कला की प्रतिभा को संवारने व निखारने के लिए निरंतर नवनिर्माण सेना द्वारा सृजनात्मक आयोजन व प्रतियोगिताएं निरंतर कराई जाती रही हैं। क्योंकि एक सभ्य व विकासशील समाज के लिए प्रतिभावान और हुनरमंद पीढ़ी का होना अतिआवश्यक है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंदन चित्रकार व नगर के प्रबुद्ध शिक्षकगण बसंत सिंह,सर्वेश पटेल,अनीश पांडे,त्रिलोकी पांडे,विवेक सिन्हा व अब्दुल जी रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्माण सेना के महामंत्री प्रशांत पाल ने किया। इस दौरान नवनिर्माण सेना के संरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव,महामंत्री अवनीश पांडे,गोविंद भारद्वाज, राकेश राय, करन,योगेश शुक्ला,राकेश पासवान, राकेश जयसवाल(बच्चा), इस्लाम खान,विक्की गुप्ता, अमित मिश्रा, विवेक सिन्हा,विजय गुप्ता,अक्षय खरवार,आशीष कश्यप,विकास जैन,शुभम विश्वकर्मा,गौतम भारद्वाज,अरविंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्यमंत्री के सोनभद्र आगमन का प्रोटोकाल हुआ जारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को सोनभद्र रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली पूरी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। रविवार को मुख्यमंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

मुख्यमंत्री 9:30 बजे कालिदास मार्ग से कार द्वारा अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए रवाना होंगे इसके बाद वहां से 9:56 पर राजकीय वायुयान द्वारा वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर 10:25 पर आयेगें। वहां से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10:30 बजे सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेगा और 11:15 पर सेवा कुंज आश्रम छपकी में बने हेलीपैड पर उतरेगा इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा सेवा कुंज आश्रम छपकी में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वनवासी समागम कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दुकान में लगी शार्ट सर्किट से आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख

दुद्धी, सोनभद्र। शिवाजी तालाब रोड पंचदेव मंदिर के पास वार्ड नम्बर 9 में अब्दुल खालिक नामक ट्रेलर के दुकान में बीते शनिवार को देर रात्रि अचानक आग लग गई। राहगीरों द्वारा नजदीकी मकान स्वामी को घटना की जानकारी दिया गया, जबकि दुकान स्वामी जो किराए पर ट्रेलर का काम करता था।

Advertisement (विज्ञापन)

निवासीय कल्लकली बहरा को इसकी सूचना दी गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह से जबतक काबू पाया जाता तबतक दुकान में रखा सिलाई मशीन, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि कुल लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ हैं। आग लगने की घटना का कारण शार्ट सर्किट मकान स्वामी द्वारा बताया गया। घटना से व्यथित दुकानदार ने शासन से क्षतिपूर्ति की मांग किया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें