मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए दावे व आपत्तियां 8 दिसंबर तक ली जायेगी- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • 20 और 26 नवम्बर एवं 04 दिसम्बर, 2022 को विशेष अभियान की तिथियां की गई है निर्धारित, जिसमें समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह-10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक रहेंगे तक उपस्थित।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एतद्द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाने की तिथि निर्धारित की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवधि के मध्य दिनांक 20 नवम्बर, 2022 (रविवार), दिनांक 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) एवं दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी है। उक्त विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह-10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6, निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए आधार संख्या की सूचना हेतु फार्म-6ख, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ई0पी0आई0सी0 प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।

एबीवीपी आत्म रक्षा के लिए छात्राओं को कर रहा है प्रशिक्षित

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र द्वारा चलाये गए अभियान “मिशन साहसी” अभियान के तहत जिले के विभिन विद्यालय में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुण सिखाए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, M.V.M. पब्लिक स्कूल तथा अन्य विद्यालयों में छात्राओं को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे प्रशिक्षक अतहर अली, अमांक दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता दें कि अभाविप के तहसील संयोजक मृगांक दुबे,विभाग संयोजक सोशल मीडिया अनमोल सोनी, की देख रेख में किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया की मिशन साहसी अभाविप द्वारा शुरू किया गया अभियान है जिसके द्वारा छात्राओं को स्वावलंबी साहसी और निडर हेतु प्रशिक्षित किया जाता है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा तरह तरह के आत्म रक्षा के गुण सिखाए जाते है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जिला संयोजक सौरभ चौबे ने बताया की मिशन साहसी से प्राप्त प्रशिक्षण से छात्राएं अपनी आत्म रक्षा कर बाह्य परिवेश में फैली कुरूतियो को दूर कर समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकती है, मिशन साहसी अभियान से जनपद के हजारों छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर राहुल जालान, आशुतोष मोदनवाल, सत्यम शुक्ल, सचिन सिंह, केतन मोदनवाल एवं हिमांशु, माखन, स्वयं मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी छोटू उर्फ निजाम खान को 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 40 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी छोटू उर्फ निजाम खान को 5 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने 10 नवंबर 2017 को बभनी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 9 नवंबर 2017 को रात्रि 10 बजे बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी छोटू उर्फ निजाम खान पुत्र अब्दुल मोबिन खान दरवाजा खुला था और घर में घुस आया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी माँ आ गई तो वह छोड़कर भाग गया। इस तहरीर पर बभनी पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में छोटू उर्फ निजाम खान पुत्र अब्दुल मोबिन खान निवासी चपकी, थाना बभनी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी छोटू उर्फ निजाम खान को 5 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

Pm स्वनिधि योजना के अन्तर्गत विशेष कैम्प का होगा आयोजन, 10 हजार रूपये के ऋण के लिए कर सकते है आवेदन

सोनभद्र। बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी (डूडा) ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सोनभद्र के शहरी पथ विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कैम्प में अपने से सम्बन्धित नगर निकायों से सम्पर्क कर 10 हजार रूपये के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मो0 नं0 के साथ लाना अनिवार्य होगा।

(जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित)

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी विधायक ने श्री राम डिग्री कॉलेज में किया निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण

म्योरपुर, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टेबलेट/ स्मार्टफोन वितरण डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत बुधवार को श्री राम डिग्री कॉलेज रासपहरी में निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधायक राम दुलार गोड व विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड रहे। कार्यक्रम शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके बाद बीएo के पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार बुलाकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा स्मार्ट फोन वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच हर युवा को डिजिटल रूप से जोड़ने की प्रयास है जिससे युवाओं को डिजी शक्ति एप से जोड़ने का प्रयास भी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे सीधे तौर से युवाओं को समस्त योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी 87 छात्र छात्राओं को फोन वितरित किया गया कुछ छात्र छात्राओं का सूची में नाम न होने से फोन नही आया था उनका भी नाम भेजकर जल्द फोन प्रदान किया जाएगा ऐसा कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव प्रधान संघ अध्यक्ष, बबई मरकाम एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र यादव, विनोद प्रजापति, आजाद यादव,सुदामा प्रजापति, पूनम मिश्रा, प्रिया सिंह, रिंकी अग्रहरि व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन सुदामा प्रजापति ने किया।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण लेने के लिए लाभार्थी 25 नवंबर तक करें आवेदन

सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र ने बुधवार जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राविधानित ट्रेड में बढ़ई, नाई, दर्जी एवं लोहार लाभार्थियों को 06 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि जनपद के बढ़ई, नाई, दर्जी एवं लोहार कारीगरों से अनुरोध है किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 सरकार के लाभार्थीपरक योजनाओं के के ई-सेवा पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन 25 नवम्बर, 2022 तक किया जा सकता है, जिसकी हार्ड कापी 28 नवम्बर, 2022 तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र लोढ़ी सोनभद्र में जमा करना सुनिश्चित करेंगउक्त योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लि तथा ए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष की होनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

आवेदक को बढ़ई, नाई, दर्जी एवं लोहार व्यवसाय से जुड़ा होना अनिवार्य है। आवेदकों को प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान/अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम द्वारा परम्परागत कारीगरी से जुड़े कार्य करने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में अजित सिंह सहा0 प्र0 मो0 नं0-6306233232 एवं चन्द्र प्रकाश पटेल सहा0 प्र0 मो0 नं0-9648370157 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले के चारों विधानसभाओं में Dedicated सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की हुई नियुक्ति

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किये जाने के बारे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं के लिए एक Dedicated सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधान सभाओं के लिए Dedicated सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है, उन्होंने बताया कि 400-घोरावल विधान सभा के लिए रमेश कुमार यादव खण्ड विकस अधिकारी घोरावल (9454465139), 401-राबर्ट्सगंज विधान सभा के लिए उमेश कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज (9454465136), 402-ओबरा (अ0ज0जा0) विधान सभा के लिए मनीष मिश्रा खण्ड विकस अधिकारी चोपन (9454465135) तथा 403-दुद्धी (अ0ज0जा0) विधान सभा के लिए सुनील कुमार सिंह खण्ड विकस अधिकारी दुद्धी (9454465140) को Dedicated सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों के इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के साथ नियमित रूप से बैठक करेंगें और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया और आवेदन दाखिल करने की समय सीमा के बारे में जागरूक करेंगें, शैक्षणिक संस्थाओं के इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के साथ ऐसी बैठकों/पत्राचार के समय, भावी युवा मतदाताओं की संख्या का वास्तविक डोटा भी प्राप्त किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आॅनलाइन फार्म जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, यदि इन्टरनेट की खराब स्थिति या किसी अन्य कारण से आनलाइन आवेदन जमा करना संभव नहीं हो पा रहा है, तो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवेदक से फार्म-6 प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, भौतिक रूप से प्राप्त फार्म-6 और उनके निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित प्राप्त आवेदनों को डिजीटाइज्ड और प्रोसेस किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त ऐसे सभी फार्मों का संस्थावार तिमाही डेटा संरक्षित किया जाएगा, जिससे पात्र मतदाताओं के सापेक्ष पंजीकरण के प्रतिशत का विश्लेषण करने और लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीति बनाने में मदद प्राप्त होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

शबाना निशा हत्याकांड मामले में दोषी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को हुई उम्रकैद की सजा

सोनभद्र। डेढ़ वर्ष पूर्व हुई शबाना निशा हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाने में 2 मई 2021 को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के चंदुआर गांव निवासी शब्बीर अली पुत्र नबीउल्ला ने अवगत कराया था कि उसकी बहन शबाना निशा 21 वर्ष थाना क्षेत्र के खड़िया निवासी मोहम्मद शाहबाज अंसारी पुत्र खालिक मोहम्मद 24 वर्ष के साथ डेढ़ वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 20 दिन पूर्व उसकी बहन को एक लड़की पैदा हुई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर शाहबाज अंसारी ने 2 मई 2021 को ढाई बजे दिन में अपने घर पर शबाना निशा को पेचिकस से गले, कनपटी में गोदकर हत्या कर दी। इस तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर लिया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में मोहम्मद शाहबाज अंसारी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

अमेरिका में अगले महीने की जाएगी डायनासोर की खोपड़ी नीलाम

Dinosaur Auction: विलुप्त हो चुके दुनिया के सबसे बड़े जीव डायनासोर की संग्रहित कर रखी गई विशाल खोपड़ी की नीलामी होने वाली है. यहां हम बात कर रहे हैं टायरानोसॉरस रेक्स से संबंधित एक विशाल जीवाश्म खोपड़ी की. इसे अगले महीने नीलाम किया जाएगा. सोथबी के विशेषज्ञों ने बताया कि 76 मिलियन साल पुरानी खोपड़ी को 9 दिसंबर को न्यूयॉर्क में लाइव नीलाम किया जाएगा. अनुमान है कि $15 और $20 मिलियन के बीच इसकी आखिरी कीमत तय होगी यानी लगभग 162 करोड़ रुपये.

जानें कहां मिला था ये जीवाश्म

डायनासोर की इस खोपड़ी को वैज्ञानिकों ने मैक्सिमस नाम दिया है. इस जीवाश्म को एक शिकारी ने हार्डिंग काउंटी, साउथ डकोटा के हेल क्रीक फॉर्मेशन में निजी भूमि पर खोजा था. साइट ने कई अन्य प्रसिद्ध टी. रेक्स जीवाश्मों का भी खुलासा किया है, जिसमें सू भी शामिल है, जो 1997 में नीलाम हुए पहले डायनासोर के रूप में $8.3 मिलियन में बिका, और स्टेन, जो 2020 में $31.8 मिलियन में बिका.

विजेता को ऐसे दी जाएगी डायनासोर की खोपड़ी

विजेता बोली लगाने वाले को 200 पाउंड, 6 फुट 7.5 इंच लंबी खोपड़ी एक लोहे की कुर्सी पर चढ़कर प्राप्त होगी. सभी हड्डियां एक ही टी. रेक्स से हैं, जिसमें कोई मिश्रित टुकड़े नहीं जोड़े गए हैं. यह बेहद दुर्लभ भी बताया जा रहा है. डायनासोर की इस खोपड़ी में जबड़े के सभी दांत और हड्डियां मौजूद हैं.

जानें लोगों ने क्या कहा

खोपड़ी में दो बड़े छेद भी हैं जो दर्शाता है कि मैक्सिमस ने किसी अन्य डायनासोर से लड़ाई की थी. विशेषज्ञ इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि जीव की मौत किस वजह से हुई होगी. तथ्य यह है कि यह केवल एक खोपड़ी है और एक पूर्ण कंकाल नहीं है. कुछ लोगों का तर्क है कि नीलामी निजी संग्राहकों को सार्वजनिक संग्रहालयों में मौजूद नमूनों को प्राप्त करने और छिपाने की अनुमति देती है, जबकि अन्य चिंतित हैं कि उच्च कीमतें अवैध खुदाई को प्रोत्साहित करेंगी.

11 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ

चुर्क, सोनभद्र। बुधवार को पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री योगी संकटमोचन द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में 11 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक संकट मोचन एवं उनकी सहयोगी अर्चना यादव ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

योग शिविर में संकट मोचन ने प्राणायाम क्या होता है, कैसे करें, कब करें,और कितने समय तक करें इस विषय पर चर्चा करते हुए योग करने से पूर्व क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और सुबह उठ कर कैसे धरती मां को प्रणाम करते हुए अपने दिनचर्या का प्रारंभ करें। उन्होंने आज के सत्र में दो मुख्य प्राणायाम के बारे में विस्तृत से बताते हुए अभ्यास कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही पहले दिन के सत्र के समापन में आज हास्य आसन और शांति पाठ के साथ कराया गया इस अवसर पर कॉलेज के डॉ अरविंद कुमार तिवारी, अमित कुमार पटेल, भीम सिंह, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें