सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा शनिवार को रावटसगंज तहसील के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस साल इस खास दिन की थीम है, “पुरुषों और लड़कों की मदद करना”। यह दिन हमारी ज़िंदगी में मौजूद पुरुषों को सम्मान देता है, और साथ ही उनके सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक उपलब्धियों और हमारे समाज में योगदान को। यह उन सकारात्मक मूल्यों का भी जश्न मनाता है, जो पुरुष इस दुनिया, हमारे परिवार और समुदायों में लाते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक कहा कि भले ही आपको ऐसा लगे कि भारत पुरुष प्रधान देश है और यहां महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस जैसे उत्सव मनाने जरूरी हैं. लेकिन यकीन मानिए, पुरुष भी कम बेचारे नहीं हैं. पुरुषों की भी अपनी ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे उन्हें जूझना पड़ता है। यकीन न हो तो कुछ आंकड़े आपका ध्यान इस ओर खींचने में मदद कर सकते हैं। 76 फीसदी आत्महत्याएं पुरुष करते हैं, 85 फीसदी बेघर लोग पुरुष हैं, 70 फीसदी हत्याएं पुरुषों की हुई हैं, घरेलू हिंसा के शिकारों में भी 40 फीसदी पुरुष हैं. तो अगर महिला और पुरुष को समानता के पैमाने पर रखना है तो महिला दिवस के साथ-साथ पुरुष दिवस भी मनाना जरूरी है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रदेश सचिव सन्तोष चर्तुवेदी ने सरकार से मांग किया कि अब महिला आयोग की तरह पुरुष आयोग भी बनाना चाहिए जो महिलाएं झूठे केस करती हैं उनको भी सजा का प्रावधान होना चाहिए नहीं तो एक के बाद एक निर्दोष पुरुष बलि चढ़ते ही रहेंगे। इस अवसर पर रसीद भाई एडवोकेट काकू सिंह, संदीप जयसवाल, अतुल कुमार कनौजिया एड,नवीन पांडेय एड, शाहनवाज खान एडवोकेट, दीपनारायण पटेल, प्रदीप चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। ओबरा तहसील का भवन ओबरा तहसील में ही बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरना की 11 में दिन भी समाजसेवी जयशंकर भारद्वाज, श्याम पाठक सहित अन्य ओबरा वासी धरने पर बैठे रहे। वही एडवोकेट कपूरचंद पांडे एडवोकेट हरिओम सेठ द्वारा धरने पर बैठे लोगों को माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ धरना स्थल पहुंचे तथा आंदोलनकारियों को उन्होंने यह आश्वासन दिया कि ओबरा तहसील के स्थाई भवन का निर्माण बिल्ली मारकुंडी ओबरा विधानसभा के अंतर्गत ही होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर एसडीएम ओबरा राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार, थानाध्यक्ष ओबरा मिथिलेश मिश्रा, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा एवं महामंत्री अनिल मिश्रा, एसके चौबे, पुष्पराज पांडे, एसके जैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव, आनंद पटेल दयालु, कृष्णकांत पांडे, शिवदत्त दुबे, रामानंद पांडे, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार पांडे, उमेश शुक्ला, राजेश गौतम, बी एन जयसवाल, सतीश पांडे, कौशल पांडे, एडवोकेट हरेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव,अनिल कुमार, गजेंद्र यादव, आनन्द श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, सुरेश सिंह, दिनेश दुबे, अनिल चौधरी, कौशल पांडेय , स्टांप वेंडर मनोज सिंह सोलंकी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को टीम ने 11 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त
जिले में बाल श्रम के रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है अभियान
बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
रॉबर्ट्सगंज, चोपन एवं ओबरा मार्केट में चलाया गया अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेशानुशार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के कुशल निर्देशन के क्रम में बालश्रम के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा रॉबर्ट्सगंज मार्केट, चोपन मार्केट एवं ओबरा मार्केट में होटलों, ढाबों, दुकानों एवं बस स्टैण्ड सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
चेकिंग के दौरान कुल 11 नाबालिग बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए। जिसपर बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त बच्चे प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए इनके नियोक्ताओं को श्रम विभाग द्वारा निरीक्षण नोट जारी किया गया और मालिको को हिदायद दी गयी कि किसी भी दशा मे बाल श्रम न कराये तथा उक्त के सम्बंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस दौरान एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी, आरक्षी धनंजय यादव, तथा श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पाण्डेय उपस्थित रहे।
15 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
दोषी सास को तीन वर्ष की कैद व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा
आरोपी ससुर दोषमुक्त
चंदा हत्याकांड का मामला
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। साढ़े दस वर्ष पूर्व हुई चंदा हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति को 10 वर्ष की कैद व 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
जबकि दहेज प्रताड़ना की दोषी सास को तीन साल की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं आरोपी ससुर को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली में 19 मई 2012 को दी तहरीर में झारखंड प्रांत के गढ़वा जिला अंतर्गत रमुना थानांतर्गत परसवान गांव निवासी राजकुमार महतो पुत्र स्वर्गीय मुंद्रिका महतो ने अवगत कराया था कि उसकी बेटी चंदा की शादी वर्ष 2009 में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौधी गांव निवासी दिनेश महतो पुत्र कुबेर महतो के साथ हुआ था।
Advertisement (विज्ञापन)
जब बेटी अपनी ससुराल गई तो बेटी चंदा व दामाद दिनेश के संसर्ग से उसको लड़का पैदा हुआ जो करीब 7 माह का है। बेटी चंदा व दामाद दिनेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते बेटी नाराज थी। उधर दिनेश की मां सुनैना व पिता कुबेर द्वारा कम दहेज लाने को लेकर ताना मारा जाने लगा। करीब एक सप्ताह पूर्व चंदा व दिनेश अपने बेटे को लेकर दवा कराने के लिए गढ़वा आया था। वापस जाते समय दिनेश अपने बेटे को लेकर चला गया तथा बेटी चंदा को मायके जाने को कह दिया। 16 मई 2012 को बेटी चंदा को लेकर उसकी ससुराल गया तो सास सुनैना ने कहा कि यहां पर नहीं रहेगी। इसकी पंचायत हुई तो सुलह हो गई।
Advertisement (विज्ञापन)
तब बेटी चंदा को उसके ससुराल छोड़कर चला आया। 19 मई 2012 को दामाद ने फोन से सूचना दिया कि बेटी चंदा की तवियत खराब है। जब वहां पर गया तो देखा कि बेटी चंदा की मौत हो गई है। दहेज की मांग को लेकर पति दिनेश महतो , ससुर कुबेर महतो व सास सुनैना द्वारा बेटी चंदा को प्रताड़ित किया जाने लगा जिससे तंग आकर बेटी ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। इस तहरीर पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में एफआईआर दर्ज कर लिया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति दिनेश महतो को 10 वर्ष की कैद व 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि दहेज प्रताड़ना में दोषी सास सुनैना को 3 वर्ष की कैद व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं आरोपी ससुर कुबेर को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।
दूरदर्शन के डीडी यूपी पर 10:30 रात्रि सेनानियों की गौरव गाथा होगा पहली बार प्रसारण
इतिहासकार दीपक केसरवानी के नेतृत्व में बनी यह टेलीफिल्म
पहली बार दुद्धी क्षेत्र की स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों की झलक दिखेगी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत अंग्रेजों द्वारा निर्मित बफर स्टेट दुद्धि के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, स्वतंत्रा आंदोलन, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थलों पर पहली बार वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा निर्मित टेली फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर आज रात्रि 10:30 बजे प्रसारित होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उपरोक्त आशय की जानकारी फिल्म यूनिट मे शामिल इतिहासकार/संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी देते हुए बताया कि-“इस फिल्म में 1857 से लेकर 1947 तक दुद्धी क्षेत्र में हुए आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, स्वतंत्रता आंदोलन के समय के स्थलों को प्रदर्शित किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद सोनभद्र के तहसील दुद्धी का इतिहास एवं सोनभद्र जनपद की दुद्धी क्षेत्र से स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाली एकमात्र महिला सेनानी राजेश्वरी देवी, सैयद सखावत हुसैन के बारे में पहली बार इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया है। दुद्धी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी युसूफ मसीह के पौत्र मिथिलेश मसीह, सुखन अली के प्रपौत्र नासिर अली, पूरन खरवार के पौत्र धर्मजीत खरवार, समाजसेवी डॉक्टर लवकुश प्रजापति का साक्षात्कार एवं दुद्धि में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थल
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धि के नगवा में स्थापित स्वराज स्तंभ, ब्लॉक पर स्थापित सेनानियों के नाम वाली पट्टीका आदि के प्रदर्शन के माध्यम से दुद्धि के अतीत एवं वर्तमान को दिखाकर भावी पीढ़ी को शिक्षा देने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार हमारे पूर्वजों ने अपनी त्याग, तपस्या, बलिदान के बल पर आजादी की लड़ाई लड़कर अंग्रेजों से स्वतंत्रता हासिल किया। दुद्धी के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पहली बार दूरदर्शन द्वारा निर्मित फिल्म के माध्यम से संपूर्ण देशवासी दुद्धी के इतिहास से परिचित हो सकेंगे।
विभिन्न विषयों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुई चर्चा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। सांसद पकौड़ी लाल की अध्यक्षता में ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति‘‘ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुईं। ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति‘‘/ सांसद पकौड़ी लाल ने अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश देेते हुए कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं की पारदर्शी सूची जन प्रतिनिधियों के साथ ही ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति‘‘ के सदस्यों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement (विज्ञापन)
सांसद पकौड़ी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नये भारत निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण आपसी ताल-मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में आगामी दिनों में पेयजल की गंभीर समस्या के दृष्टिगत प्रधानमंत्री जी ’’हर घर नल से जल’’ योजना की शुरूआत की है, जिसे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की आपसी समन्वय के साथ इस योजना को साकार कर लिया जाये, जिससे जिले में पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
Advertisement (विज्ञापन)
आगे कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जिले में चलायी जा रही विकास परक कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ पारदर्शिता व गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को पूरा कराते हुए जिले का चतुर्दिक विकास करायें, आपस में मिल-जुलकर रहें और खुशी-खुशी सरकार की योजनाओेें को जनता तक पहुंचायें, जिले के विकास के लिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार जनपद की विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आम जन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें, जो भी योजनाएं आमजन के लिए अति आवश्यक हो, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये। इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण/विधायक ओबरा सजीव कुमार गोंड ने खनन क्षेत्र के लोगों के उत्थान के लिए आवश्यक प्रबन्ध करने पर बल दिया और कहा कि यहां के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि समन्वय के साथ विकास कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं आम जन को शासन की मंशा के अनुरूप लाभान्वित किया जाये, इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जनपद में किये गये कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘‘ग्राम समाधान दिवस’’, ’’मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आम जनता की सेवा का जो कदम उठाया गया है वह काबिले तारीफ है। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्वबोध भी कराया।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण/कार्यदायी संस्थाएं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें। सांसद पकौड़ी लाल ने ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति‘‘ की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम के तहत मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने व पूर्व में मनरेगा के तहत कराये गये कार्यो के बकाये मजदूरी का भुगतान कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने ग्रामीण आवास योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, समेकित वाटरश्कोड प्रबन्धन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण व शहरी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, मीड-डे-मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि, अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ संचालित योजनाएं, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल इण्डिया भू-रिकार्ड आधुनीकीकरण कार्यक्रम, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास कार्यक्रम, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, पब्लिक इण्टरनेट एक्सेस कार्यक्रम के तहत कामन सर्विस सेन्टरों की स्थापना आदि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल में रचनात्मक तथ्य जन प्रतिनिधियों ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति‘‘ के सदस्योें आदि द्वारा पेश किये जाने पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण व कार्यदायी संस्थाएं अच्छी सोच और अच्छी माहौल में जन प्रतिनिधियों से समन्वय के साथ जिले को आदर्श रूप देने की पूरी कोशिश करें। बैठक मेें विधायक राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, सदस्य विधान परिषद लालबिहारी यादव, सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा, घोरावल प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, ब्लाक प्रमुखगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के चेयरमैनगण आदि ने जमीनी जरूरत के मुताबिक जिले में विकास परक व जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, खनन अधिकारी,परियोजना निदेशक आर0 एस0 मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, जिला पंचायज राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, डी0सी0 एन0आर0एलएम0 ए0के0 जौहरी, खण्ड विकास अधिकारीगण, मा0 जनप्रतिनिधिगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।
कालेज आते समय बस खाली देख भयभीत हो छात्राओं ने उठाया कदम
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर डॉ श्यामा प्रसाद कनहर पूल के निकट दो छात्राएं किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में एक चलती निजी बस से कूद गई। भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत क्षेत्र के महुअरिया, फुलवार निवासी सुनीता यादव 18 वर्ष पुत्री रामदास यादव व रंजू यादव 17 वर्ष पुत्री दिनेश यादव निवासी सुई चट्टान नित्यदिन की भांति कॉलेज जाने के लिए फुलवार गोपाल होटल के पास खड़ी थी।
Advertisement (विज्ञापन)
विंढमगंज की तरफ से आ रही निजी बस को हाथ देने पर वह दोनों छात्राएं उसमें सवार हो गई। बस में कोई यात्री न देख छात्राओं को इस रूट की बस न लग कर बाहरी बस होने का शक हुआ। महुली बस स्टैंड पर भी बस के न रुकने व सवारी न लेने पर छात्राएं घबरा गईं। बस चालक को बस रोक कर छात्राएं उतार देने की बात कही, लेकिन बस चालक दुद्धी की तरफ तेजी से बस लेकर आने लगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस बीच कनहर पुल पार करने के बाद शिव मंदिर के पास से गुजर रही बस से दोनों लड़कियां किसी अनहोनी घटना की शंका में पीछे का फाटक खोल कर कूद गई। छात्राओं के कूदने से उन्हें गंभीर रूप से चोटें आईं। राहगीरों ने उनका नाम पता पूछ तत्काल जोरुखाड़ के प्रधान विमल यादव को सूचित किया। प्रधान उस समय महुली में ही बैंक में किसी काम से आए थे।
Advertisement (विज्ञापन)
तत्काल मौके पर पहुंच घायल छात्राओं को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाए, जहां डॉ विनोद सिंह के नेतृत्व में दोनों छात्राओं को टांके ड्रेसिंग वगैरह लगाकर इलाज किया गया। सुनीता के होंठ माथे पर व घुटने में कई जगह कट गए जबकि रंजू भी के भी शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
सोनभद्र। सोनभद्र जनपद के राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, केसरवानी वैश्य सभा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय मोहनलाल केसरी की स्मृति में जनपद मुख्यालय के शीतला मंदिर चौराहा के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर के परिसर में वैश्य मित्र मंच की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
शोक सभा में राजाराम केसरी, सोहनलाल केसरी, लवकुश प्रसाद केसरी, सुमन केसरी, राधेश्याम केसरी, शंकर प्रसाद केसरी, सुरेश केसरी, विजय केसरी, चंदन केसरी, मिठाई लाल सोनी, राजू सोनी, प्रसिद्ध नाथ सोनी, राजकुमार सोनी, सुरेंद्र सोनी आदि लोग उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रहकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
दुद्धी, सोनभद्र। अपने फर्जी आईडी पर रेलवे की टिकट बेचने के आरोप में रेलवे पुलिस धनबाद मंडल ने चोपन की पुलिस, उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी संग पुलिस फोर्स के साथ आरोपी अखिलेश कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जयसवाल निवासी वार्ड नंबर 01 दुद्धी के दुकान पर पहुंची। आरोपी को लैपटॉप आदि सामग्री के साथ पकड़कर रेलवे मंडल धनबाद पुलिस ने चोपन ले गई। उधर आसपास के लोगों में घटना को लेकर हड़कंप की स्थिति देखी गई।
अनपरा, सोनभद्र। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के प्रांत व्यापी जन जागरण कार्यक्रम के क्रम में ऊर्जा निगमों के प्रबंधन के दमनात्मक रवैय्ये को देखते हुए बृहस्पतिवार को शक्ति भवन पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सत्याग्रह अनशन किया गया तथा अनपरा समेत सभी परियोजनाओं पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई विरोध सभा कर प्रतिकार किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सभा को संबोधित करते हुए इं अदालत वर्मा ने बताया कि लखनऊ में प्रबंधन के किसी भी दमनात्मक कदम का प्रान्त भर में सशक्त प्रतिकार करने हेतु सभी को एलर्ट कर दिया जाये और आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक जेल भरो के लिये सभी को तैय्यार रहना चाहिये। मांगों को न मांगने पर 29 नवम्बर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार प्रारम्भ होगा ।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान इं रोहित राय ने कहा कि अन्याय के विरोध में निर्भय होकर संघर्ष के लिये तैयार रहें। पूरे अनुशासन में रहते हुये हमें शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कार्यक्रम में सहभागिता करनी है। यदि प्रबंधन की ओर से कोई भी भड़काऊ कार्यवाही होती है तो हम उसका लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त प्रतिकार करेंगे। वही इं राजेश सचान ने कहा ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन के स्वेच्छाचारी रवैये के कारण ऊर्जा निगमों को हो रही आर्थिक क्षति एवं व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त कराने हेतु बिजली कर्मियों की वर्षों से लम्बित न्यायोचित समस्याओ के समाधान हेतु बार-बार अनुरोध किये जाने के बावजूद कुछ भी सार्थक कार्यवाही न होने के कारण संघर्ष समिति ने सरकार व प्रबन्धन के ध्यानाकर्षण हेतु आन्दोलन का निर्णय लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लि का गठन किया जाये, केन्द्र के सार्वजनिक उपक्रमों की तरह प्रदेश के ऊर्जा निगमों में भत्तों का पुनरीक्षण किया जाये, रियायती बिजली की सुविधा पूर्ववत जारी रखी जाये, बिजली कर्मियों को कई वर्षों से लम्बित बोनस का भुगतान किया जाये, अन्य प्रान्तों की तरह समस्त संविदा कर्मियों को नियमित किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इं सत्यम यादव ने कहा कि अनपरा परियोजना में किये गए मंडलों/खण्डों एवं तदनुसार पदों की कटौती को वापस लिया जाय अन्यथा की स्थिति में सभी कर्मचारी एवं अभियंता लोकतांत्रिक तरीके से कार्यबहिष्कार पर चले जायेंगे तथा भ्रष्टाचार एवं फिजूलखर्ची रोकने हेतु लगभग 25 हजार करोड़ के मीटर खरीद के आदेश रद्द किये जायें व कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर की जायें।
इं उमेश पांडेय ने कहा कि ऊर्जा निगमों के सुचारू संचालन हेतु चेयरमैन, प्रबन्धन निदेशकों व निदेशकों के पदों पर चयन निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत किया जाये, सभी बिजली कर्मियों को पूर्व की भांति 09 वर्ष, कुल 14 वर्ष एवं कुल 19 वर्ष की सेवा के उपरान्त 03 पदोन्नत पदों के समयबद्ध वेतनमान दिये जायें, सभी बिजली कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाये, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के निजीकरण के आदेश वापस लिए जायें तथा 765/400/220 केवी विद्युत उपकेन्द्रों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाने का निर्णय रद्द किया जाये, पारेषण में जारी निजीकरण प्रक्रिया निरस्त की जाये, आगरा फ्रेंचाईजी व ग्रेटर नोएडा का निजीकरण रद्द किया जाये, ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा हेतु पावर सेक्टर इम्प्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
जारी आंदोलन को जिला संविदा कर्मचारी के सुरेंद्र पाल द्वारा भी समर्थन दिया गया। वही सभा की अध्यक्षता इं योगेंद्र मौर्या एवं संचालन इं अभिषेक बरनवाल ने किया। इस दौरान सचिन राज यादव, सुमन झा, श्याम बिहारी सिंह, योगेंद्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजीव यादव, कालिका प्रजापति, समेत सभी संगठनो के पदाधिकारी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।