नदियों का कलेजा छलनी करने और क्षेत्र में जहर फैलाने के खिलाफ आगे आने की जरूरत- अभिषेक चौबे

म्योरपुर, सोनभद्र। एन जी टी में याचिका दाखिल करने वाली संदल परवीन के अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने बुधवार को बताया कि देश का सबसे बड़ा कोयला घोटाला
सोनभद्र के उर्जांचल में कृष्णशीला रेलवे स्टेशन बीना के बगल एनसीएल की 32 बीघा जमीन पर अवैध कोयला का भंडारण विगत कई वर्षों किए जाने और सोन नदी सहित जिले की अन्य प्रमुख नदियों में अवैध खनन कर उसका कलेजा छलनी किया जा रहा है इसका असर दक्षिणांचल के दस लाख लोगो पर पड़ रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए लोगो को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बाहु बालियों की तरफ से मुझे धमकी मिल रही है कि केस से अलग हो जाओ अन्यथा परिणाम बुरा होगा। श्री चौबे ने बताया कि इस काले अवैध कारोबार में एनसीएल, रेलवे, पुलिस और प्रशासन के साथ साथ बड़े उद्योगपति और ट्रांसपोर्टर्स शामिल थे। आवासीय परिसर के निकट इस अवैध कोयले के भंडारण से हानिकारक गैस जैसे सल्फर, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, अमोनिक एसिड डिस्चार्ज का उत्सर्जन होता था जिससे भयंकर प्रदूषण की स्थिति है, साथ ही सेल्फ कंबस्चन/ ऑक्सीडेशन से उक्त कोल में हमेशा आग लगी रहती है जिससे उक्त गैस उत्सर्जन लगातार होता रहता है तथा उक्त अवैध कोयला डिपो से पानी के सीपेज से एसिडिक वाटर डिस्चार्ज से अंडरग्राउंड वाटर और नालों के माध्यम से रिहंद सागर भी प्रदूषित हो रहा है,वहा की जनता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी से किया जिस पर एडीएम सोनभद्र द्वारा एक कमिटी बनाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसने जांचोपरांत उक्त 10 लाख टन कोयले को लावारिस हालत में पाए जाने की वजह से सीज कर दिया परंतु उसमे लगी आग और उससे होने वाले प्रदूषण के बाबत कुछ नही किया जिससे व्यथित होकर बिरसा मुंडा ट्रस्ट सोनभद्र की सदस्य संदल परवीन के माध्यम से एक याचिका एनजीटी नई दिल्ली में अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने दाखिल किया जिसमे उक्त सारे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने पांच सदस्यीय एक्शन कमिटी का गठन किया गया तथा पूरे प्रकरण की जांच एनसीएल और ईस्ट सेंट्रल रेलवे को केंद्र बिंदु में रख कर किया जाए और स्थलीय जांच के समय याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को भी शामिल करने का आदेश पारित किया है।

वास्तविकता ये है की इस अवैध कोयले की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए है और बिना बड़े अधिकारियों के मिलीभगत और संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला संभव है, इस घोटाले में एनसीएल से कोयला अवैध रूप से निकाल कर उसमे चारकोल (सरिया प्लांटो से निकलने वाला अपशिष्ट जो की कोयले की तरह होता है) की मिलावट कर ओरिजनल कोयला मंडियों में ऊंचे दामों में बेचा जाता है और मिलावटी कोयला पावर हाउस को सप्लाई कर दिया जाता है श्री चौबे ने बताया कि मुझे भी कई धमकियां मिली।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले की जारी है सायं की विरोध सभा

HIGHLIGHTS

  • समस्त विद्युत कर्मियों ने नियमानुसार कार्य आंदोलन को प्रभावी बनाए जाने हेतु लिया संकल्प
  • ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन के हठ धर्मी एवम अन्यायपूर्ण रवैए के कारण शुरू हुआ यह आंदोलन
  • 28 नवंबर को मशाल जुलूस निकालकर दर्ज कराएंगे विरोध

अनपरा, सोनभद्र। ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन के स्वेच्छाचारी रवैये के विरोध में तथा बिजली कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व प्रबंधन का ध्यान आकर्षण करने के लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन को तेज करते हुए पूरे प्रदेश के साथ अनपरा तापीय परियोजना के समस्त अभियंता एवम कर्मचारियों ने सायं 5 बजे कार्यस्थल छोड़कर परियोजना मुख्य द्वार पर विरोध कर नियमानुसार कार्य आंदोलन का पालन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

विरोध सभा में सभी ने वर्तमान में चल रहे आंदोलन को और प्रभावी बनाए जाने का संकल्प लिया। ऊर्जा शीर्ष प्रबंधन में बैठे आला अधिकारी निगम कर्मियों के न्यायोचित मांगों पर विचार करने के बजाए उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने मे जुटे हुए है। जिससे विभाग की बेहतरी हेतु कार्य कर रहे विद्युतकर्मी के मन में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर भय एवम चिंता व्याप्त है। विद्युतकर्मियों का भविष्य ऐसे मनमाने प्रबंधन के हाथों कदापि सुरक्षित नहीं है, जो प्रबंधन स्वेच्छाचारी तरह से विभाग को चलाना चाह रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही विरोध सभा की अध्यक्षता इं० अदालत वर्मा तथा संचालन इं० सचिनराज ने किया। विरोध सभा में मुख्य रूप से संयोजक इं० रोहित राय, इं० रविकांत, इं० मधुराज सिंह, इं० अनूप वर्मा, ज्ञानेंद्र पटेल, विजय चौरसिया, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, श्रीकांत, श्याम सुंदर दास,राजकुमार सिंह, सुशील श्रीवास्तव,शैलेंद्र सिंह,अंगद तिवारी,दिनेश शंकर द्विवेदी,आशुतोष द्विवेदी सहित सैकड़ों विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारियों की हुई बैठक में प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों के समूल नाश की कार्यवाही निसंदेह प्रशंसनीय है जिस तरह से जिले में ताबड़तोड़ छापा मारी के दौरान अवैध गांजा एवं शराब की बरामदगी कर तस्करों के कमर तोड़ने का कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है वह निसंदेह दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है एवं समाज हित में है श्री शर्मा ने आगे कहा कि जब अपराध घटेगा तो समाज के हर वर्ग को सुख शांति से जीवन यापन करने का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि रेलवे स्टेशन से मेन रोड तक लगभग 2 किलोमीटर का एरिया सुनसान रहता है और ज्यादातर ट्रेनें रात में ही गुजरती हैं जहां एक और यात्रियों को अंधेरे की वजह से डर का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं व्यापार मंडल रॉबर्ट्सगंज ओवरब्रिज पर लाइटिंग एवं कैमरे लगवाए लगाए जाने के लिए वर्षों से से मांग कर रहा है परंतु आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया जा सका जबकि ओवर ओवर ब्रिज पर कई घटनाएं एवं दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसका आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका जबकि व्यापारी कल्याण बोर्ड की मीटिंग में मुख्यमंत्री मंत्री जी का स्पष्ट आदेश था कि सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कहा कि हीरोइन की बिक्री पर कुछ हद तक तो लगाम लगाया जा सका परंतु आज भी बाजार में नशीली दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं जिससे यहां की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है उन्होंने मांग की है की इस पर तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। सभा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, विमल अग्रवाल जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, विनोद जायसवाल, चंद्र प्रकाश, जयसवाल, तजिंदर पाल सिंह, सवनीत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सत्य प्रकाश मौर्य, शिवम केसरी, सुनील सोनी, गणेश, सोनी, पंकज कनोडिया, प्रतीक केसरी, शिवम केसरी आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन में चोरियों का सिलसिला है जारी, रहवासियों में मचा हडकंप

HIGHLIGHTS

  • पूर्व में भी कई चोरियों का अबतक नहीं हो सका है खुलासा

चोपन, सोनभद्र। पुलिस के लगातार गश्त को चुनौती दे रहे चोरों का एक पर एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पुलिस के गस्त पर सवाल खड़ा कर रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ नगर में मकानों व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। यह गिरोह आए दिन लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताबड़तोड़ हो रही चोरी की वारदात पर काबू पाना तो दूर पुलिस पूर्व में हुई कई घटनाओं का पर्दाफाश तक नहीं कर सकी है। इसके चलते चोरों का दुस्साहस बढ़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जानकारी के अनुसार प्रितनगर निवासी गुड्डू मिस्त्री,राजन पेंटर,सुनील पाल व अनिल सिंह की दुकान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित है। उक्त लोगों द्वारा रोज की भांति दुकान बन्द कर घर चले गए थे। सुबह जब उक्त चारो लोग अपने अपने दुकान पहुच कर दुकान खोले तो दुकान के ऊपर रखे करकट को टूटा देख सन्न रह गए। उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुचे कस्बा इंचार्ज नवनीत चौरसिया जांच पड़ताल में जुट गए। इधर सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन,बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता शेर खान,उस्मान अली, रिजवान अहमद इत्यादि ने मौके पर पहुच कर स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

एक फरार वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में एवं चोपन थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना चोपन पुलिस ने मंगलवार डाला पुलिस चौकी क्षेत्र से रामचन्द्र गुप्ता पुत्र शिववत उर्फ शिवचरन गुप्ता निवासी कोठा टोला डाला को मुकदमा एसटी नं0 311/15, मु0अ0स0- 245/12 धारा 4/21, 3/57/70 खान एवं खनिज अधि0 511 भादवि थाना चोपन, मा० न्या० एसीजेएम सोनभद्र / सि0जज सी०डि० सोनभद्र में फरार वारण्टी को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही का जा रही है। इस दौरान टीम में चोपन थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत,
चौकी प्रभारी डाला अरविन्द कुमार गुप्ता, का0 तेजबहादूर, का0 केशव सरोज, का० सत्यप्रकाश शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विकास भवन सभाकक्ष में 25 नवम्बर को

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय  सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना‘‘ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष-2022-23 में शासन स्तर से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विकास भवन के सभाकक्ष में आगामी 25 नवम्बर को समय 11 बजे निर्धारित की गयी है, तत्कक्रम में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विकास भवन के सभाकक्ष मेें निर्धारित तिथि को योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। आयोजित साक्षात्कार के दौरान नामित पदाधिकारी व सदस्यगणों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।

नवीन बने युमंद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व साहिद खान महामंत्री

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल की बैठक छपका स्थित जिला कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इस दौरान श्री तिवारी ने बताया कि विगत कई दिनों से निष्क्रिय चल रहे युवक मंगल दल को सक्रिय करने के लिए संगठन में कई फेर बदल किये गये है।उन्होंने बताया कि कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को सलाहकार समिति का जिला संयोजक और विवेकानंद यूथ एवार्ड विजेता एंव विगत दस वर्षों से संगठन के कई महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए सराहनीय कार्य करने वाले नवीन कुमार सिंह को संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं दुद्धी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एंव गुलाल झरिया ग्राम प्रधान त्रिभुव यादव को जिला उपाध्यक्ष,करमा एंव सदर ब्लॉक के प्रभारी खैराही के क्षेत्र पंचायत सदस्य साहिद खान को जिला महामंत्री,बभनी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप गुप्ता को जिला मंत्री,अजय केशरी को जिला कोषाध्यक्ष,दुद्धी ब्लॉक प्रभारी अजय गुप्ता को जिला प्रवक्ता,बृजेश कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी,बनाया गया है।सलाहकार समिति में पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय को जिला प्रभारी,मनोज दीक्षित को जिला संयोजक, सन्तपति मिश्रा को जिला सह-संयोजक बनाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

ओम प्रकाश पटेल को प्रोग्राम ऑफिसर एंव गुलाब प्रसाद देशमुख,विकास खरवार, इरसाद अहमद,ईश्वर प्रसाद, इमरान अंसारी,अजय कुमार वर्मा,रमेश यादव,हिमांशु चौबे को जिला कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया। सौरभ ने बताया कि वो विगत दो हजार तीन से संगठन से जुड़े है और संगठन के माध्यम से जनहित के कार्य के साथ-साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इधर कुछ दिनों से संगठन निष्क्रिय हो गया था इसलिए संगठन में ऊर्जा भरने के लिए नए और प्रतिभाशाली युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री तिवारी ने बताया कि युवक मंगल दल संगठन उनके दिल और दिमाग मे बैठ गया है। इस नाते वो चाहते है कि संगठन द्वारा लगातार रचनात्मक कार्य किया जाना चाहिये।
वहीं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वो पूरी तन्मयता और विश्वास के साथ निभाएंगे।वहीं संगठन के नए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नवीन सिंह को पूरे कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है। इस अवसर पर चन्द्रभान गुप्ता, अशोक दूबे, शक्ति सिंह,नागेन्द्र विश्वकर्मा, रूपेश दूबे, अभिनव, महेंद्र पॉल, मोहित गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अधिवक्ता पवन कुमार सिंह को मिला यूपी गौरव अलंकरण सम्मान

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता पवन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा चन्दौली कैलाशपुरी डीडीयू नगर के केसरी नंदन उत्सव वाटिका में आयोजित यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में पूर्वांचल के उन्नयन हेतु कार्य करने एवं विधि और न्याय के क्षेत्र में अपना विशेष अनुकरणीय योगदान देने के लिए “यू.पी. गौरव अलंकरण सम्मान” दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश कुमार, उप जिला अधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, और जतिन बी.राज वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू मंडल, पूर्व मध्य रेलवे, विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध सिंह क्षेत्राधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं अक्षयवर राम, पूर्व सिविल जज बिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा, संचालन चंद्रभूषण मिश्रा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने बताया कि इस सम्मान से पूर्वांचल की संघर्ष शीलता और पूर्वांचली जनता से बढ़ते लगाव ने अधिवक्ता पवन कुमार सिंह को बनाया पूर्वांचल में लोकप्रिय इससे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा परिवार में खुशी का माहौल है

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीण कच्ची सड़क निर्माण में वन विभाग बना रोड़ा, रोका काम

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों में आक्रोश,जिलाधिकारी को लिखा पत्र जांच की उठाई मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय से 80 किमी दूर दुरूह क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगिन्द्रा के ध्रुवा टोले में राजकीय हाई स्कूल से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तक रोड मरम्मत कार्य चालू करने के बाद वन विभाग ने पौध रोपण की जमीन से मिट्टी उठाने और पौधो को नुकसान पहुंचाने के आरोप में काम रोक दिया है जबकि काम पर लगे मनरेगा के मजदूर मजदूरों का कहना है कि तीन-चार दिन काम चलने के बाद वन विभाग ने काम बंद करा दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे मनरेगा का कार्य कराने में दिक्कत की साधना करनी पड़ रहा है मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों कि माने तो यह रोड पूर्व में ही बना है केवल मिट्टी डालने का काम चल रहा था जिससे उन्होंने रोक लगा दी तथा विभाग के वाचरों ने मजदूरों को अनाप-शनाप गाली भी दिया मजदूर रामप्रताप उदासी देवी राजेंद्र बुध अवंती तथा आदि मजदूर कार्य कर रहे थे यह सड़क राजकीय हाई स्कूल से पक्की रोड तक जोड़ती है जिसमें सैकड़ों बच्चों का आवागमन होता है इस स्थिति में बच्चों का आना जाना कठिनाई हो गया है अध्यापक गण भी अनपरा से यहां प्रतिदिन पढ़ाने आते हैं

Advertisement (विज्ञापन)

रोड बन जाने से लोगो की राह आसान हो जाता वन विभाग के कर्मचारी मनरेगा के कार्यों में काफी दिक्कत कर रहे हैं तथा पैसा मांगते हैं पैसा कहां से मिलेगा ग्राम पंचायत जोगिंदर में काफी समस्या है पुराने रोगों में भी काम नहीं करने देते जिससे ग्रामीणों को मनरेगा का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा इस गतिविधि में मजदूर काम भी नहीं करना चाहते साइट पर जाने से वन विभाग के कर्मचारी तुरंत भगाने लगते हैं मजदूरों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि पुराने सड़कों में मिट्टी डालने के कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों पर कर्मचारियों पर अंकुश लगाने की कृपा किया जाए जिससे गांव में विकास का कार्य भय मुक्त कराया जा सके।मामले को लेकर वन दरोगा प्रशांत कुमार ने बताया की कोई बात करने सामने नही आ रहा प्लांटेशन की मिट्टी निकाला गया और पौधो को नुकसान पहुंचाया गया है ऐसे में काम रोक दिया गया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी सी ए डब्ल्यू ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरक्षण, मिली कई खामिया

सोनभद्र। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी सी ए डब्ल्यू सोनभद्र एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मिर्जापुर के निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाई गई।
समिति द्वारा किए गए निरीक्षण में मुख्य रूप से पाया गया कि जो धनराशि शासन द्वारा बच्चों किशोरों पर खर्च की जा रही है उस धनराशि को निकाला तो जा रहा है परंतु जिन सामग्री में चाहे वह कपड़े हो दवा हो बच्चे के नहाने की साबुन हो अथवा उनके खाने में इस्तेमाल की जा रही इसका लेखा-जोखा नही रखा जाता है कि कितनी धनराशि निकाली गई है क्या वह सामान संप्रेषण गृह को प्राप्त हुआ या नहीं इसका कोई भी लेखा-जोखा सामानों की धनराशि निकाली गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

क्या वही समान राजकीय संप्रेषण गृह किशोर को प्राप्त हुआ है या नहीं इसका कोई भी लेखा-जोखा किसी रजिस्टर में समिति के द्वारा नहीं पाया गया।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बच्चों को जो सामान दिया गया है वह किस मूल्य का था अथवा क्या वह वही सामान था। उक्त बजट की किस मद में निकासी की गई, इसका भी कोई विवरण संप्रेषण गृह के पास नहीं था निरीक्षण समिति के द्वारा समस्त रजिस्टर मय बजट रजिस्टर सामान का आय-व्यय से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। बजट रजिस्टर में समिति के द्वारा पाया गया कि रजिस्टर में अंकित धनराशि पर ओवरराइटिंग व सफेदा लगा हुआ पाया गया। जिससे समित को यह प्रतीत हुआ की बजट रजिस्टर में हस्ताक्षर के दौरान बजट का विवरण कुछ और था जिसे बाद में फेरबदल किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर समिति ने घोर आपत्ति जताते हुए सुधार किए जाने हेतु प्रभारी अधीक्षक को सख्त निर्देश दिया गया। उक्त विषय में निरीक्षण समित द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, को निर्देशित किया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी मिर्जापुर को जांच करने हेतु पत्र प्रेषित किया जाए। वही स्टॉक रजिस्टर के अवलोकन के दौरान पाया गया कि आए हुए सामानों का विवरण रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया गया है ,आश्चर्य तो तब हो गई की सरकारी खजाने से नहाने की साबुन रुपए 70 प्रति नग कि दर से भुगतान भी कर दिया गया जबकि यह अंकित नहीं किया गया है कि साबुन का क्या नाम है और ना ही उक्त साबुन संप्रेक्षण गृह को प्राप्त कराया गया है कि नही।

Advertisement (विज्ञापन)

इसका न तो कोई उल्लेख और ना ही कोई विवरण संप्रेषण गृह किशोर मिर्जापुर के पास उपलब्ध था।
किशोरों के दाखिला के समय जो धनराशि जमा कराई जाती है उसका विवरण संबंधित पंजिका में उल्लेख किया जाता है उसे प्रभारी अधीक्षक के पास रखा जाता है वह उक्त धनराशि को किशोरों के जाने के समय प्रभारी अधीक्षक द्वारा संबंधित किशोरों को वापस कर दिया जाता है उक्त धनराशि का विवरण पंजिका में दर्ज नहीं था जो जांच का विषय है।
समिति के द्वारा निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में कई खामियां पाई गई थी।

उक्त समस्त प्रकरण को जिस पर समिति ने घोर आपत्ति जताते हुए सुधार करने की सख्त हिदायत दी गयी। अतः निरीक्षण समिति द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि उक्त विषय में जांच हेतु पत्र जिलाधिकारी मिर्जापुर को जांच कराने हेतु अविलंब प्रेषित किया जाए जिसकी आख्या 2 सप्ताह के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु भी लिखा जाए। यदि उक्त से सम्बंधित वस्तु स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो उक्त समस्त प्रकरण को माननीय उच्च न्यायालय को संदर्भित भी कर दिया जाएगा ।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें