आजादी के दीवानों की कुर्बानियां युवाओं की प्रेरणा – राजीव अकोटकर

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी शहीद आजाद की 92वीं बलिदान दिवस पर कर्मचारी व सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्तिनगर, सोनभद्र। महान क्रांतिकारी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद के 92वें बलिदान दिवस पर एनटीपीसी शक्तिनगर विद्युत विहार आवासीय परिसर के नेताजी सुभाष पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद के छाया चित्र पर पुष्पांजलि व मोमबत्तियां जला लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर पर सिंगरौली विद्युत गृह के परियोजना प्रमुख श्री अकोटकर ने माल्यार्पण करने व कैंडल जलाने के पश्चात कहा कि हमारे आजादी के दीवानों की कुर्बानियां आज के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिसे हर हाल में जीवंत रखना हर राष्ट्रभक्त की प्रथम जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर हिंद मजदूर सभा के महासचिव व कार्यक्रम आयोजक एस के सिंह ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जीवनी, उनके अहिंसक आंदोलन से हटकर क्रांतिकारी बनने की प्रेरणा, क्रांतिकारी गतिविधियों का वर्णन, जलियांवाला बाग नरसंहार व लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने शहीद ए आजम भगत सिंह व राजगुरु आदि के साथ जेपी सांडर्स व उसके अंगरक्षक की लाहौर में हत्या एवं केंद्रीय असेंबली में बम ब्लास्ट के वर्णन सहित 27 फरवरी 1931 को अल्फ्रेड पार्क वर्तमान चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में अंग्रेजों द्वारा मुठभेड़ व स्वयं को मात्र एक गोली बचने पर अंग्रेजों के हाथों न आने की पूर्व की अपनी कसम मैं आजाद हूं, आजाद रहूंगा और आजाद मरूंगा को क्रियान्वित करते हुए स्वयं को गोली मार मां भारती की गोद में चिर निद्रा में सोने का ओजपूर्ण वर्णन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का संचालन एसीसीआई के मंडल महासचिव विजय कुमार दुबे ने किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक(चिकित्सा सेवाएं), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), रजनीश खेतान, (मानव संसाधन विभाग प्रमुख ), सूर्यकांत साहू, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), जेपी कुशवाहा, उप महाप्रबंधक (पी एंड एस), संजीव कुमार, उप महाप्रबंधक(इलैक्ट्रिकल मैंटेनेंस), रिंकी गुप्ता (जनसंपर्क अधिकारी), एनके पटनायक (प्रभारी यूपीएल) थाना शक्ति नगर एसआई राजेश सिंह व राजेश यादव, योगेंद्र मिश्रा (अभिसूचना इकाई) सीआईएसफ के अनिल मिश्रा व टीम, अजीत तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय, एके दुबे, सीएस जोशी, अमरेश मिश्रा, सुभाष पटेल, बीके त्रिपाठी, अमरेश पांडेय, अंबुज शुक्ला, राम प्रकाश मिश्रा, साहिल मिश्रा, अनिल पांडेय, बृज किशोर तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव सहित व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही भारी संख्या में आसपास के निवासी महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 250 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 83 का हुआ चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा विधान सभावार रोजगार मेलें के क्रम में विधानसभा घोरावल के विकास खण्ड कार्यालय, घोरावल के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। निजी क्षेत्र की कुल 10 कम्पनियाॅ प्रतिभाग की तथा उनके द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 83 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेलें में मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख, घोरावल, सोनभद्र एवं खण्ड विकास अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई दुद्धी एवं घोरावल के साथ-साथ सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 4 मार्च को

सोनभद्र। नेहरू युवाजनपद स्तरिय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र भारत सरकार द्वारा आगामी 4 मार्च को सांसद राज्यसभा राम सकल के मुख्य आतिथ्य में जनपद स्तरिय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन विंध्य कन्या पीजी कॉलेज राबर्ट्सगंज में 4 मार्च को 11:00 बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम का विषय वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय G20 निर्धारित किया गया है। इसमें नेहरू युवा केंद्र एन एस एस, एनसीसी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सक्रिय युवा प्रतिभाग करेंगे।

त्योहारों के मद्देनजर बीजपुर थाना मे हुई पीस कमेटी की बैठक

HIGHLIGHTS

  • प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक
  • बृजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 63 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार की सायं होलिका दहन, होली व शवेबरात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने किया। बैठक के दौरान श्री सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में कुल 63 स्थानों पर होलिका दहन का कार्य आयोजित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि होली व शवेवरात का पर्व एक ही दिन में है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से मिलजुल कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अराजक तत्व यदि त्योहार में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से त्योहारों के बावत जानकारियां हाशिल की

Advertisement (विज्ञापन)

तथा शासन द्वारा जारी शासनादेश को भी जन समुदाय के बीच विस्तारपूर्वक रखा।इस अवसर पर मुख्यरूप से इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार यादव,वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

विराट रूद्र महायज्ञ में रामकथा सुनने को उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

HIGHLIGHTS

  • 4 मार्च को होगी गरीब कन्याओं की शादी
  • भंडारे में श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण
  • उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समूचा यज्ञ पंडाल वेद मंत्रों व जयकारे से गुंजायमान रहा। समापन 4 मार्च को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि उमा महेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ, रामकथा एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ आचार्य राधाकृष्ण तिवारी, आचार्य राजेश त्रिपाठी, आचार्य व्यास रामजी शास्त्री समेत आठ आचार्यो द्वारा प्रतिदिन संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन हरिद्वार से आए कथा व्यास राघवेंद्र चार्य जी महाराज एवं रामजी शास्त्री व्यास द्वारा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रामकथा का पान कराया जl रहा है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 4 मार्च को होगी। यज्ञ नारायण भगवान के मुख्य यजमान रामपति साहू, उनकी धर्मपत्नी कुंती साहू, गणेश अग्रवाल उनकी पत्नी रंजना अग्रवाल, बाल ब्रह्मचारी शिवनारायण पाल, सालिक राम साहू, एडीएम घोरावल राजनारायण तिवारी, रेवती तिवारी, सुरेश गिरी, रामखेलावन,, प्रभु नारायण, मकासूदन सिंह, श्रीकांत दुबे समेत तमाम लोगों ने रूद्र महायज्ञ, रामकथा व आरती पूजन में शामिल रहे। इसमें भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़, सोन विंध्य गंगा सेवा संस्कृति संस्थान, श्री शिव पार्वती मंदिर सेवा समिति शिवद्वार व विराट रूद्र महायज्ञ समिति ओबरा के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष संत रामनिवास शुक्ल, मंत्री डाक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर, उपाध्यक्ष सालिक राम साहू, ब्लाक प्रमुख दीपक कुमार सिंह, संरक्षक हरीश अग्रवाल, संरक्षक गणेश अग्रवाल, संरक्षक श्रीकांत दुबे, संरक्षक चेखुर पांडेय, संरक्षक हीरालाल बैसवार, कोषाध्यक्ष सुरेश गिरी,संरक्षक शैलेंद्र दुबे, मंत्री विनोद कुमार तिवारी, महामंत्री राजू कुमार, संरक्षक मधुसूदन सिंह, संरक्षक रमाकांत दुबे, संरक्षक जवाहिर दुबे व उदय प्रताप सिंह, धीरज सिंह, जुगुल किशोर, हीरालाल, राजबहादुर सिंह,राजनारायण पाल, रमापति साहू व बुधवंत जी का विशेष योगदान है। उन्होंने शिवद्वार में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है- अशोक चौरसिया

HIGHLIGHTS

  • मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला, बूथ सशक्तिकरण अभियान व राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव की बैठक आयोजित की गई।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला, बूथ सशक्तिकरण अभियान व राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता व रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है हम सब उसके कार्यकर्ता है, पार्टी को निरंतर आगे बढाने के लिए बूथों पर पुनर्विचार कर गठन करने की आवश्यकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में भाजपा लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। 2014 का लोकसभा चुनाव हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रियता पर जीत हासिल की और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम, काम और संगठन के सफल बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं के दम पर जीता है, देश आज भी प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी जी को देखना चाहता है इसलिए हमसभी को अपने अपने बूथ को और सशक्त करना होगा जिससे आने वाले 2024 की लोकसभा की चुनाव में एक बार पुनः जीत का परचम लहराया जा सके।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा का कार्यकर्ता अपने अपने जिम्मेदारी से कार्य करें हम हाथ को काम और हर काम को हाथ ऐसी नीति पर चलकर हमे भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाना है बूथो को सशक्त करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक बनाये जा रहे है जो कि पूर्ण रुप से बूथो पर प्रवास करके बूथ सशक्तिकरण का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, सदर ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, अशोक मौर्य, संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, गुडिया वर्मा, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, कैलास बैसवार, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, सूर्यमणी तिवारी, सुरेन्द्र अग्रहरी, कुसम शर्मा, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्य, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल सिंह, प्रभाकर गिरी, मनोज सिंह, प्रमोद दूबे, प्रशान्त श्रीवास्तव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मनमाना पैसा वसूल करने वाले पैथालाजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एंव महामंत्री साहिद खान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी मुख्याल को ज्ञापन सौंपकर अवैध एंव मनमाने तरीके से संचालित पैथालॉजी एंव डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के जिला महामंत्री साहिद खान ने बताया कि संगठन के सभी साथी जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे परंतु जिलाधिकारी के कार्यलय में न होने के कारण उपजिलाधिकारी मुख्यालय को मांग पत्र सौंपा गया।साहिद खान ने बताया कि जनपद भर में संचालित अवैध पैथॉलाजी एंव डायग्नोस्टिक सेंटर की वजह गरीब, आदिवासियों से मनमाना पैसा वसूलने के बावजूद भी गलत रिपोर्ट दी जा रही है।जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो जा रहा है और उनको अपनी जान गवानी पड़ रही है।किसी भी सेंटर पर किसी भी प्रकार के जांच का मूल्य चस्पा नही है।

निजी अस्पतालों द्वारा निर्धारित जगहों पर ही जांच करवाने का दबाव बनवाया जाता है,मरीज द्वारा यदि हॉस्पिटल द्वारा निर्धारित जगह पर जांच नही कराई जाती है तो वो रिपोर्ट स्वीकार नही की जाती।जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि एक ही रजिस्ट्रेशन पर कई जगह जांच केंद्र का संचालन किया जा रहा है।कई जगह तो बिना रजिस्ट्रेशन के भी केंद्र का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहाँ के गरीब,मजदूर एंव आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है।सभी पैथालाजी पर अनट्रेंड कर्मियों द्वारा जांच की जा रही है।

जिसके कारण गलत रिपोर्ट आ रही है और उसी गलत रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर दवा भी दे दे रहे है जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और कइयों को तो अपनी जान तक गवानी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि आदिवासी और अत्यंत पिछड़ा जनपद होने के कारण यह जनपद भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद के रूप में भी चयनित है।बावजूद इसके बिना मूल्य निर्धारण के जांच का मनमाना पैसा वसूल किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी पैथालाजी एंव डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन कर रहे कर्मियों की डिग्री एंव सरकार के गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मानको की भी जांच कराने की मांग की है।कार्यकर्ताओ ने कहा कि हमारा संगठन जनहित के कार्य के साथ-साथ सरकार के लिए भी कार्य करता है।सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाती है लेकिन मानवता को ताक पर रखकर कार्य करने वाले कुछ लोगों की वजह से सरकार की छवि धूमिल की जा रही जिसे वो लोग बर्दाश्त नही करेंगे।वहीं प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी ने कहा कि यदि जल्द ऐसे जांच केंद्रों पर कार्रवाई नही की जाती है तो वो मुख्यमंत्री जी से मिलकर इसमे लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।उक्त अवसर पर अशोक दूबे,अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को किया जाये सक्रिय- रवि कुमार

HIGHLIGHTS

  • ब्लॉक बाल कल्याण समिति व अन्य टास्क फोर्स की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर विकास खण्ड करमा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बाल कल्याण एवम संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा प्रतिभाग कर बच्चो की प्रति हिंसा उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया तथा अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिये ब्लाक स्तरीय कार्य योजना बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिससे बाल विवाह न हो यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कार्यवाही की जा सके। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बंध जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया की परित्यक्त एवं देख-रेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु प्रवर्तकता कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें प्रतिमाह बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु धनराशि रू0-2000.00 दिये जाने का प्राविधान है बैठक में सहायक विकास अधिकारी बृजेश सिंह वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी मिश्रा (लहरी ), बाल विकास परियोजना से सुपर वाइजर शशिप्रभा, महिला मोर्चा से आभा सिंह, ग्राम विकास अधिकारी छोटेलाल यादव, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

चहक कार्यक्रम के तहत चिल्ड्रन हेप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग का हुआ आयोजन

सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया राबर्ट्सगंज पर मंगलवार को स्कूल रेडीनेस बाल वाटिका के अंतर्गत अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ARP हृदेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को बताया कि वह अपने बच्चों को और स्वयं को विद्यालय के लिए तैयार करे।

Advertisement (विज्ञापन)

जो नए बच्चे जुड़ेंगे उनको सहज और सरल माहौल देने के लिये किया गया। साथ ही बच्चो को कहानी, कविता एवं बातचीत करके आदि सीखने वाली गतिविधियों पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों का नामांकन कराएं और सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान कक्षा 01 में नामांकित समस्त छात्रों के अभिभावकों विद्यालय बुलाकर उनके बच्चों द्वारा पिछले माह में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। चिल्ड्रन हेप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग नॉलेज’ कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अभिभावकों को बताया गया कि स्कूल रेडिनेस मॉड्यूल “चहक” के तहत बच्चे जब पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उसके मन में उत्कृष्ट जिज्ञासा, डर , संकोच आदि कई सारे भाव होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही दुनिया और विद्यालयी परिवेश में एक बड़ा फासला भी दिखाई देता है। यह फासला कहीं ना कहीं बच्चों की दैनिक उपस्थिति और उनके ठहराव को प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को एक परिवेश दिया जाए जिससे वो विद्यालयों में अपने को सहज महसूस कर सकें। “चहक” भी एक ऐसी गतिविधि आधारित मॉड्यूल है इसका निर्माण वर्ग 1 के नव नामांकित बच्चों के लिए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति सहज बनाना तथा विद्यालय से जुड़ाव रखना है।

उक्त कार्यक्रम के तहत कक्षा 01 के नामांकित बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक विकास, भाषा विकास, संध्या ज्ञान, पर्यावरणीय जागरूकता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास जैसे आयामों का विकास किया जाएगा तथा बच्चों को एक सहज वातावरण मुहैया कराकर विद्यालय से जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर निपुण छात्रों को ARP हृदेश कुमार सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र और डायरी, पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया तथा समस्त विद्यालय स्टॉप का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी किरन त्रिपाठी ने सभी अभिभकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विभा यादव, आशना केशरी, रश्मि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पाक्सो एक्ट के तहत दोषी गुड्डू कोल को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • साढ़े चार वर्ष पूर्व 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गुड्डू कोल को उम्रकैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक सितंबर 2018 को घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 26 अगस्त 2018 की रात में उसकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी को घोरावल थाना क्षेत्र के महांव गांव निवासी गुड्डू कोल पुत्र बिहारी कोल उठाकर ले गया और उसके साथ छेड़खानी व बलात्कार किया। बेटी को सुबह छोड़ दिया। जब बेटी घर आई तो आप बीती बताई। जब गुड्डू को पकड़ने के लिए गए तो वह भाग गया। एक सितंबर को पकड़ में आया है और उसे पकड़ने में चोट भी लगी है। आवश्यक कार्रवाई की मांग किया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में गुड्डू कोल पुत्र बिहारी कोल निवासी महांव, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गुड्डू कोल को उम्रकैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free